CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 154201

अगर छत पर बैठे बन्दर को यदि भागाओ, तो वह कैसी आवाज़ निकालता है?

Right Answer is:

SOLUTION

खों-खों


Q. 154202

बिल्लियाँ कैसी आवाज़ निकलती हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

म्याऊं की


Q. 154203

चित्र में दिखाये गये पक्षी की आवाज़ कैसी होती है?

Right Answer is:

SOLUTION

केहाऊँ-केहाऊँ (कुहकना)


Q. 154204

मुर्गे की आवाज़ कैसी होती है?

Right Answer is:

SOLUTION

कुकड़ू-कूँ


Q. 154205

मक्खी किस तरह की आवाज़ करती है?

Right Answer is:

SOLUTION

भिनभिनाने की


Q. 154206

गहरी नींद में सोते समय कभी-कभी मनुष्य कौन-सी आवाज़ निकलते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

‘खर्र-खर्र’ की आवाज़


Q. 154207

चित्र में दिए गए प्राणी की आवाज कैसी होती है बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

हाथी चिंघाड़ते हैं|


Q. 154208

पानी में गिरने पर किस प्रकार की आवाज़ आती है?

Right Answer is:

SOLUTION

‘छपाक’की आवाज़


Q. 154209

कौन-सा पक्षी बारिश के मौसम में पीहू-पीहू करता है?

Right Answer is:

SOLUTION

पपीहा


Q. 154210

निम्नलिखित आवाजें किन जानवरों की हैं-

क. टर्र-टर्राना

ख. दहाड़

Right Answer is:

SOLUTION

क.            मेंढक

ख.           शेर


Q. 154211

निम्नलिखित वस्तुओं की आवाजें बताइए-

क. पायल

ख.घड़ी

ग.ढोल

Right Answer is:

SOLUTION

क. छम-छम

ख. टिक-टिक

ग.ढम-ढम


Q. 154212 क द

	घर में होने वाली कोई तीन प्रकार की आवाजें बताइये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

क. दरवाज़े खटखटाना

ख. पानी टपकने की टिप-टिप

ग.हथौड़े की ठक-ठक


Q. 154213 क चिड़िया- चहचहा

	किन्हीं तीन पक्षियों की आवाजें बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

क. चिड़िया- चहचहाना

ख. कोयल- कूंकना

ग.कौआ- कांव-कांव करना


Q. 154214

नीचे दी गई तालिका को पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

अनेकार्थी शब्द

अर्थ

1.

जलज

मछली, कमल

2.

अंक

 

3.

कर

 

4.

चीर

 

5.

श्री

 

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154215

निम्नलखित अनेकार्थक शब्दों के विभिन्न अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य बनाइये-

क. वर्ण

ख. तीर

ग. भाग

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154216

निम्नलिखित में से श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों के जोड़े बनाइये-

जल, कलि, जाल, काली, इस्त्री, लड़की, स्त्री, लकड़ी

Right Answer is:

SOLUTION

जल और जाल|

कलि और काली|

इस्त्री और स्त्री|

लकड़ी और लड़की|


Q. 154217 सूत का श्र

	सूत शब्द का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

सूत का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द है सुत क्योंकि सूत का अर्थ है धागा और सुत का अर्थ होता है पुत्र|


Q. 154218 शोक का श्र

	शोक शब्द का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

शोक का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द है शौक क्योंकि शोक का अर्थ है दुःख और शौक का अर्थ होता है चाव|


Q. 154219 वात का श्र

	वात शब्द का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वात का श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द है बात क्योंकि वात का अर्थ है वायु और बात का अर्थ होता है वार्ता या बोलचाल|


Q. 154220

वह शब्द बताइए जो ‘सामान’ शब्द के श्रुतिसमभिन्नार्थक हो<div class= Right Answer is:

SOLUTION

‘समान’ शब्द ‘सामान’ शब्द के श्रुतिसमभिन्नार्थक है क्योंकि ‘सामान’ का अर्थ हैं वस्तुएँ जबकि ‘समान’ का अर्थ होता है बराबर|


Q. 154221

अनल और अनिल में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

अनल का अर्थ है आग और अनिल का अर्थ होता है वायु|


Q. 154222

दिन और दीन में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

दिन का अर्थ होता है दिवस और दीन का अर्थ होता है गरीब|


Q. 154223

नीर और नीड़ में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

नीर का अर्थ है पानी और नीड़ का अर्थ होता है घोंसला|


Q. 154224

झूठा और जूठा में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

झूठा का अर्थ होता है झूठ बोलने वाला और जूठा का अर्थ होता है जूठन|


Q. 154225

नम्र और नरम का अर्थ लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. विनयी

ख. मुलायम


Q. 154226

अन्य और अन्न का अर्थ लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क.  दूसरा

ख.  अनाज


Q. 154227

खल और खाल का अर्थ लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क.  खल– दुष्ट

ख.  खाल - त्वचा


Q. 154228

निम्नलिखित चित्रों के नाम लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. अनिल

ख.अनल


Q. 154229

निम्नलिखित चित्रों के नाम लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. भुवन

ख.भवन


Q. 154230

निम्नलिखित चित्रों के नाम लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

क. कर

ख. करी


Q. 154231

भवन और भुवन  शब्दों के अर्थ बताते  उनका वाक्यों  में प्रयोग कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154232

माला और मैला शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करके अंतर स्पष्ट कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154233

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या होते हैं? उदाहरण दे कर समझाइए

Right Answer is:

SOLUTION

जो शब्द सुनने में एक से हों किन्तु उनके अर्थ बिलकुल अलग हों, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं| उदाहरण के लिए- हर और हार व सिला और सीला|


Q. 154234

नीचे दी गई तलिका में दिऐ गए शब्दों में प्रयुक्त स्वर व व्यंजन पहचानिए -

अनुक्रमांक सं.

शब्द

स्वर

व्यंजन

1.

गुरु

ग, र

2.

मैना

 

 

3.

शर्मीला

 

 

4.

अमरूद

 

 

5.

मेला

 

 

6.

फलाहार

 

 

7.

फ़ौज

 

 

8.

मोदक

 

 

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

शब्द

स्वर

व्यंजन

1.

गुरु

ग, र

2.

मैना

ऐ, आ

म,न,

3.

शर्मीला

ई, आ

श,र् ,म,ल

4.

अमरूद

अ, उ

म र,द

5.

मेला

ए, अ

म,ल

6.

फलाहार

फ, ल ह,र

7.

फ़ौज

फ़,ज

8.

मोदक

म,द, क


Q. 154235 पक्का कच्चा बच्चा पत

दवित्व व्यंजन के कुछ उदाहरण लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

पक्का, कच्चा, बच्चा, पत्ता आदि|


Q. 154236

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क. दानव

ख. शरीर

Right Answer is:

SOLUTION

क. राक्षस, दैत्य

ख. देह, काया


Q. 154237

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

    

Right Answer is:

SOLUTION

क. सर्प -भुजंग, साँप

ख. पक्षी – खग, विहग


Q. 154238

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

    

ख.

   

Right Answer is:

SOLUTION

क. सोना – स्वर्ण, कंचन    

ख. घोडा – तुरंग, घोटक


Q. 154239

प्रत्येक पंक्ति में एक शब्द अर्थ की दृष्टि से शेष शब्दों से भिन्न है, उस शब्द को रेखांकित कीजिये-

क. सुर, निधि, देव

ख. दूध, दुग्ध, वायु

Right Answer is:

SOLUTION

क. सुर, निधि, देव

 ख. दूध, दुग्ध, वायु


Q. 154240

प्रत्येक पंक्ति में एक शब्द अर्थ की दृष्टि से शेष शब्दों से भिन्न है, उस शब्द को रेखांकित कीजिये-

क. सरोवर, ताल, सरिता

ख. अमृत, सुधा, नीर

Right Answer is:

SOLUTION

क. सरोवर, ताल, सरिता

ख. अमृत, सुधा, नीर


Q. 154241

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क. महावत हाथी पर बैठा है

Right Answer is:

SOLUTION

क. हाथी – मतंग, हस्ती

ख. अहंकार – दंभ, घमंड


Q. 154242

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित  शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क. माँ सरस्वती आपको ज्ञान प्रदान करे

Right Answer is:

SOLUTION

क. सरस्वती – शारदा, भारती

ख. दिन – दिवस, वार


Q. 154243

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

   

Right Answer is:

SOLUTION

क. समुद्र – सागर, सिंधु

ख. शेर – सिंह, केसरी


Q. 154244

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क. सूर्य

ख. बिजली

Right Answer is:

SOLUTION

क. सूर्य – रवि, दिनकर

ख. बिजली – चपला, दामिनी


Q. 154245

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

   

Right Answer is:

SOLUTION

क. शिक्षक – अध्यापक, गुरु

ख. आसमान – नभ, अंबर


Q. 154246

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

   

Right Answer is:

SOLUTION

क. बाल - केश, पश्म

ख. जल – पानी, नीर


Q. 154247

निम्नलिखित शब्दों में से उन शब्दों को रेखांकित कीजिए,जो दिए गए शब्द का सही पर्यायवाची शब्द नहीं है-

क. पर्वत – अचल, हिम

ख. नदी – कामिनी, सरिता

Right Answer is:

SOLUTION

क. पर्वत – अचल, हिम

 ख. नदी – कामिनी, सरिता


Q. 154248

निम्नलिखित चित्रों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

Right Answer is:

SOLUTION

क. पुस्तक- किताब, पोथी

ख. नाक- नासिका


Q. 154249

निम्नलिखित चित्रों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

   

Right Answer is:

SOLUTION

क. मछली - मीन, मत्स्य

ख. पेड़ - वृक्ष, तरु


Q. 154250

निम्नलिखित चित्रों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

क.

   

ख.

    

Right Answer is:

SOLUTION

क. फूल - पुष्प, सुमन

ख. मोर- मयूर, केकी


Q. 154251

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द को वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

क. बंदर

ख. खाना

Right Answer is:

SOLUTION

क. मेरे ननिहाल में बहुत वानर हैं|

ख. मेरी माँ बहुत स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं|


Q. 154252

पर्यायवाची शब्द किन्हें कहते है?

Right Answer is:

SOLUTION

समान अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं|


Q. 154253

‘कृष्ण’ के किन्ही पाँच पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु-

कृष्ण के पर्यायवाची- घनश्याम, गोपाल, माधव, पीताम्बर, मुरलीधर


Q. 154254

पाँच वाक्यों के उदाहरण द्वारा आमतौर पर होने वाली व्याकरण की अशुद्धियाँ समझाइए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154255

निम्नलिखित शब्दों के उचित प्रयोग से एक अनुच्छेद लिखिए-

समय, सैर, शाम, मित्र, खेल, दादा-दादी, कहानी

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154256

कोई तीन संयुक्ताक्षरलिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

त्त, प्य, च्च


Q. 154257

निम्नलिखित वर्णों में से स्वर एवं व्यंजन वर्णों को अलग कीजिए-

, , , , , ,

Right Answer is:

SOLUTION

स्वर- ओ, ऊ, आ, ई

व्यंजन- घ, न, छ


Q. 154258

वर्णमाला किसे कहते है?

Right Answer is:

SOLUTION

वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है|


Q. 154259

निम्नलिखित स्वरों की मात्राओं के प्रयोग से दो-दो शब्द लिखिए-

.

.

.

.

Right Answer is:

SOLUTION

 क. शेर,शेरनी

ख. कौआ, माहौल

ग. संसार, माला

घ. तीन, साड़ी


Q. 154260

कोई दो संयुक्ताक्षरलिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

च्च, च्छ


Q. 154261

वर्ण के कितने भेद है?

Right Answer is:

SOLUTION

वर्ण के ‘दो’ भेद हैं- १- स्वर तथा २- व्यंजन |


Q. 154262

निम्नलिखित में से जो वर्ण स्वरहै, उन्हें छाँटिए-

च्च, ऐ, , , ऊ, इ

Right Answer is:

SOLUTION

ऐ, ऊ, इ


Q. 154263

निम्नलिखित में से संयुक्त व्यंजनों’ को रेखंकित कीजिए-

, , श्र, ग, प्र, ज्ञ

Right Answer is:

SOLUTION

र, श, श्र, ग, प्र, ज्ञ


Q. 154264

निम्नलिखित चित्रों को देखकर उनके अनुसार सामने दिए गए शब्दों में उचित मात्रा लगाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. झरना

ख. सोना

ग. हथौड़ा

घ. चाँदी


Q. 154265

निम्नलिखित स्वरों की मात्राओं के प्रयोग से दो-दो शब्द लिखिए-

.

.

.

.

Right Answer is:

SOLUTION

क. आगरा, जागना

ख. चित्र, मित्र

ग. जामुन, कुल

घ. आलू , भालू


Q. 154266

निम्नलिखित संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द लिखिए-

. ज्ञ

. श्र

Right Answer is:

SOLUTION

क. ज्ञान, ज्ञाता

ख. श्रीमान, श्रोत


Q. 154267 स्

	स्वरों की संख्या कितनी है 	स्वरों की संख्या ११ है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

स्वरों की संख्या ११ है|


Q. 154268

निम्नलिखित में से कौन-से वर्ण स्वर हैं?

, , , , ,

Right Answer is:

SOLUTION

इ, औ, उ


Q. 154269

निम्नलिखित चित्रों को देखकर उनके अनुसार सामने दिए गए शब्दों में उचित मात्रा लगाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. मूँगफली

ख. झूला

ग. साईकिल

घ. ऐनक


Q. 154270

निम्नलिखित चित्रों को देखकर उनके अनुसार सामने दिए गए शब्दों में उचित मात्रा लगाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. सूर्य

ख. आँवला

ग. मछली

घ. पानी


Q. 154271

‘संयुक्त व्यंजनों’संयुक्ताक्षरोंमें क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

संयुक्त व्यंजन उन वर्णों को कहते हैं जो दो व्यंजनों के मेल से बनते हैं जबकि संयुक्ताक्षर उन वर्णों को कहते हैं जो एक आधे और एक पूरे व्यंजन को मिला कर लिखे व बोले जाते हैं|


Q. 154272

निम्नलिखित संयुक्त व्यंजनों’ के दो-दो शब्द बनाइए-

ज्ञ, त्र, श्र, क्ष

Right Answer is:

SOLUTION

क्ष =  रक्षक, क्षय

त्र = पत्रिका,  त्रिकोण

ज्ञ = ज्ञाता, विज्ञान

श्र =  श्रीमती, श्रम


Q. 154273

स्वर और व्यंजन में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

स्वर वे वर्ण हैं जो अन्य वर्णों की सहायता के बिना बोले जाते हैं जबकि व्यंजन वे वर्ण हैं जिनके उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है|


Q. 154274अच्छाई उचित खरा

निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अच्छाई - बुराई

उचित - अनुचित

खरा - खोटा

जन्म - मृत्यु

निडर - डरपोक


Q. 154275अमृत- गुण- उत्तर-एक-कड़वा-

दिए गए शब्दों का विलोम बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अमृत- विष

गुण-  दोष

उत्तर- दक्षिण

एक- अनेक

कड़वा- मीठा


Q. 154276

निम्नलिखित में से कौन से शब्द अनेकार्थी हैं-

पर्वत, अक्षर, कर्ण, हार

Right Answer is:

SOLUTION

अक्षर, कर्ण, हार


Q. 154277

निम्नलिखित चित्रों के लिए अनेकार्थक शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. घन (हथौड़ा, बादल)

ख. नग (नगीना, वृक्ष)


Q. 154278 मुख के भाव और सिक्

	मुद्रा शब्द के विभिन्न अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

मुख के भाव और सिक्का


Q. 154279

वह अनेकार्थी शब्द बताइए जो प्रहार और दिन दोनों के लिए प्रयोग किया जाता है

Right Answer is:

SOLUTION

वार


Q. 154280 जोड़ व उपाय जोड़ व उपा

	योग शब्द के विभिन्न अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

जोड़ व उपाय


Q. 154281

वह अनेकार्थी शब्द बताइए जो मन और घड़ा दोनों के लिए प्रयोग किया जाता है

Right Answer is:

SOLUTION

घट


Q. 154282

संसार और पानी के बर्तन  के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

जग


Q. 154283

पहले और एक दिशा के लिए कौन-से शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

पूर्व


Q. 154284

पंख और परन्तु के लिए कौन-से शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

पर


Q. 154285 रंग रं

	वर्ण का एक अर्थ अक्षर है और दूसरा अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

रंग


Q. 154286 बाण बाण

	तीर का एक अर्थ तट है दूसरा अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

बाण


Q. 154287 एक फल एक फ

	आम का एक अर्थ साधारण है दूसरा अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

एक फल


Q. 154288

उत्तर का एक अर्थ होता है प्रश्न का उत्तर,दूसरा अर्थ बताइए

Right Answer is:

SOLUTION

उत्तर दिशा


Q. 154289 भारी भार

	गुरु का एक अर्थ शिक्षक है दूसरा अर्थ बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

भारी


Q. 154290

निम्नलिखित चित्रों के लिए अनेकार्थक शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. कनक            ख.   पट                

ग. अमृत          घ.   पत्र


Q. 154291

निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के वाक्य बनाइए -

क. जल

ख. नाना

Right Answer is:

SOLUTION

(क) जल- -प्यास लगने पर मैंने शीतल जल पीया|

                मैं पटाखों से जल गया |

(ख) नाना-  मेरे नाना मुझे कहानी सुनाते है|

                आज घर पर नाना प्रकार के पकवान बने हैं|


Q. 154292

निम्नलिखित के अनेकार्थी शब्द बताइए व उनके वाक्य बनाइये-

क. किन्तु और मगरमच्छ

ख. संसार और ‘एक बर्तन’

Right Answer is:

SOLUTION

क. मगर (किन्तु)- मैं तो स्कूल जाना चाहता था मगर बारिश की वजह से नहीं जा पाया|

मगर (मगरमच्छ)- मगर पानी के अन्दर बहुत ताकतवर होता है|

ख. जग (एक बर्तन)- सुनील रोज़ रात को जग में पानी भर कर अपने पास रखता है|

जग (संसार)- जग में अच्छे लोगों की कमी नहीं है|


Q. 154293

	अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अनेकार्थी शब्द वे शब्द हैं जिनके एक से अधिक अर्थ होते हैं| उदाहरण के लिए- गति (चाल, दशा) और अर्थ (धन, तात्पर्य)|


Q. 154294

मानव शरीर के किन्ही पाँच अंगों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु-

मानव शरीर के पाँच अंग- आँख, दांत, बाल, हाथ, होंठ


Q. 154295

‘आकाश’ के चार पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग कर एक अनुच्छेद लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु-

आकाश के पर्यायवाची- आसमान, नभ, गगन, अम्बर


Q. 154296

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

. देवता

. चल

Right Answer is:

SOLUTION

क. देवता – दानव

ख. चल – अचल


Q. 154297

विलोम शब्दको और क्या कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

विलोम शब्दों को विपरीतार्थक शब्द भी कहते हैं|


Q. 154298

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द बताइए-

. हमें बुद्धिमान व्यक्ति की संगति में रहना चाहिए

Right Answer is:

SOLUTION

क. मूर्ख

ख. अनुपस्थित


Q. 154299

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

. सम्मान

. हानि

Right Answer is:

SOLUTION

क. अपमान

ख. लाभ


Q. 154300

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-

.मनुज

. चर

Right Answer is:

SOLUTION

क. दनुज

ख. अचर


PreviousNext