CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 154601

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये-

क.प्रत्येक सप्ताह का दूसरा दिन कौन सा होता है?

ख.वर्ष के अंतिम महीने का नाम बताइये

Right Answer is:

SOLUTION

क. मंगलवार

ख. दिसंबर


Q. 154602 अक्तूबरनवम्बर

	साल के आखिरी तीन महीनों के नाम बताइये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अक्तूबर,नवम्बर और दिसम्बर


Q. 154603

26 जनवरी को पड़ने वाले राष्ट्रीय त्योहार का नाम बताइये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

गणतंत्र दिवस


Q. 154604

मंगलवार व शनिवार के बीच कितने दिन होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

तीन दिन


Q. 154605

चित्रों की सहायता से त्योहारों  के नाम लिखिए-

क.

ख.

Right Answer is:

SOLUTION

क. क्रिसमस

ख. ईद


Q. 154606

स्वंतत्रता दिवस अगस्त महीने की किस तारीख को मनाया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

15 तारीख


Q. 154607

वर्ष में कितने महीने होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

बारह महीने


Q. 154608

सप्ताह में कितने दिन होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

सात


Q. 154609

चित्रों की सहायता से त्योहारों  के नाम लिखिए-

क.

ख.

Right Answer is:

SOLUTION

क. स्वतंत्रता दिवस

ख. रक्षाबंधन


Q. 154610

चित्रों की सहायता से त्योहारों  के नाम लिखिए-

क.

ख.

Right Answer is:

SOLUTION

क. होली

ख. दुर्गा पूजा


Q. 154611 सोमवार मंगलवार बुद्धवार

	सप्ताह के दिनों के नाम लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

सोमवार, मंगलवार, बुद्धवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार|


Q. 154612

हमारे देश में कितने राष्ट्रीय त्योहार हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

हमारे देश में तीन राष्ट्रीय त्योहार हैं-

१. गणतंत्र दिवस,

२. स्वंतंत्रता दिवस

३. गाँधी जयंती|


Q. 154613

त्योहार कितने प्रकार के होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

त्योहार ‘दो’ प्रकार के होते हैं-

१. राष्ट्रीय त्यौहार

२. धार्मिक त्यौहार|


Q. 154614 एक सामान्य वर्ष में फरव

	‘लीप वर्ष’के बारे में लिखिये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

एक सामान्य वर्ष में फरवरी महीने में 28 दिन होते हैं|जिस वर्ष में फरवरी के महीने में 29 दिन होते हैं उसे ‘लीप वर्ष’कहते हैं| हर चौथा वर्ष ‘लीप वर्ष’होता है|


Q. 154615

भारत में मनाये जाने वाले धर्मिक त्यौहार की सूची बनाइये व वर्ष 2014 के कैलंडरकी सहायता से बताइये कि वे किन तिथियों को पड़ेंगे-

अनुक्रनांक स.

धर्मिक त्योहा

तिथि

1.

 

 

2.

 

 

3.

 

 

4.

 

 

5.

 

 

6.

 

 

7.

 

 

8.

 

 

Right Answer is:

SOLUTION

1. होली 2. दीपावली 3. क्रिसमस 4. जन्माष्टमी 5. पोंगल 6. ईद 7. दशहरा 8. गुरुपर्व


Q. 154616

निम्नलिखित में से शब्द-युग्म छाँटिए-

आशा-निराशा, माता-पिता, पत्र-मित्र, सोना-कोयला

Right Answer is:

SOLUTION

आशा-निराशा, माता-पिता


Q. 154617 नर-नारी नर-नारी

	‘नर’ से एक शब्द-युग्म बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

नर-नारी


Q. 154618

निम्नलिखित में से शब्द-युग्म छाँटिए-

आचार-विचार, जल-नल, राजा-रंक, काल-जाल, सेब-अमरुद

Right Answer is:

SOLUTION

आचार-विचार व राजा-रंक


Q. 154619’ इस

	‘मेरे पिताजी सोलह-सत्रह तारीख तक दिल्ली आ जाएंगे<div class= Right Answer is:

SOLUTION

सोलह-सत्रह


Q. 154620’ उपर्युक्त

	‘मेरे घर-परिवार के लोगों में बहुत प्यार है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

घर-परिवार


Q. 154621

दो ऐसे शब्द-युग्म लिखिए जिनमें प्रयुक्त शब्द समानार्थक हों

Right Answer is:

SOLUTION

क.धन-संपत्ति

ख. छल-कपट


Q. 154622

दो ऐसे शब्द-युग्म लिखिए जिनमें प्रयुक्त शब्द विपरीतार्थक हों

Right Answer is:

SOLUTION

क. दिन-रात

ख. सोना-जागना


Q. 154623

‘जन-जन के कल्याण के लिए घर-घर तक सुख-समृद्धि’

उपर्युक्त वाक्यांश में शब्द-युग्म छांटिए

Right Answer is:

SOLUTION

जन-जन, घर-घर, सुख-समृद्धि


Q. 154624

शब्द-युग्म क्या होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जोड़े के रूप में प्रयोग होने वाले शब्द,शब्द युग्म कहलाते हैं|


Q. 154625’ इस वाक्य में शब्द-

	‘चलते-फिरते हम लोग यहाँ पहुंच गये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

चलते-फिरते


Q. 154626’ इस वाक्य में कौन-सा शब्द-

	‘यह जगह बहुत साफ-सुथरी है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

साफ-सुथरी


Q. 154627’ इस वाक्य में

	‘माँ के लाड़-प्यार से ही यह बड़ा हुआ है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

लाड़-प्यार


Q. 154628

उछलनाशब्द का शब्द-युग्म क्या होगा?

Right Answer is:

SOLUTION

कूदना


Q. 154629

‘हिलना-डुलना’ शब्द क्या है?

Right Answer is:

SOLUTION

शब्द-युग्म


Q. 154630

जोड़े में लिखे जाने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

शब्द-युग्म 


Q. 154631

निम्नलिखित शब्द-युग्मों को वाक्यों में प्रयोग करो-

आदान-प्रदान, नहाना-धोना, खोना-पाना

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154632

चार ऐसे शब्द-युग्म लिखिए जिनमें प्रयुक्त शब्द विपरीतार्थक हों व उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154633

निम्नलिखित शब्द-युग्मों को वाक्यों में प्रयोग करो-

क. जल-थल

ख. दाल-रोटी

Right Answer is:

SOLUTION

क. भारतीय सेना जल-थल समेत पूरे देश की रक्षा करती है|

ख. दाल-रोटी में जो सुख है वह पकवानों में नहीं है|


Q. 154634

नीचे दी गई तालिका को पूरा कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

शब्द

युग्म

1.

आज

कल

2.

हीरे

 

3.

सोना

 

4.

फल

 

5.

चाँद

 

6.

जीवन

 

7.

चार

 

Right Answer is:

SOLUTION

 

अनुक्रमांक सं.

शब्द

युग्म

1.

आज

कल

2.

हीरे

मोती

3.

सोना

चाँदी

4.

फल

फूल

5.

चाँद

 सूरज

6.

जीवन

मृत्यु

7.

चार

पाँच


Q. 154635

निम्नलिखित शब्द-युग्मों को प्रयोग करके एक  अनुच्छेद लिखिए-

आर-पार, सुख-दुःख, आना-जाना, हार-जीत, काला-सफ़ेद

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154636

यदि अध्यापक या प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखना हो तो पत्र के अंत में क्या लिखना चाहिए?

Right Answer is:

SOLUTION

पत्र के अंत में भवदीय / भवदीया या आपका आज्ञाकारी शिष्य / आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या लिखकर अपना नाम, कक्षा व अनुक्रमांक भी लिखना चाहिए|


Q. 154637

यदि आप कक्षा या परीक्षा भवन से पत्र लिख रहे हैं, तो अपने नाम के स्थान पर क्या लिखना चाहिए?

Right Answer is:

SOLUTION

अपने नाम के स्थान पर क.ख.ग. लिखना चाहिए|


Q. 154638

औपचारिक पत्र किन-किन लोगों को लिखे जा सकते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

औपचारिक पत्र प्रधानाचार्य को, सरकारी विभागों, पुस्तक-विक्रेता व व्यापारियों को लिखे जा सकते हैं|


Q. 154639

औपचारिक पत्र में संबोधन के लिए किस प्रकार के शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

औपचारिक पत्र में संबोधन जैसे – महोदय, श्रीमान, माननीय, मान्यवर आदि शब्द का प्रयोग किया जाता है|


Q. 154640

औपचारिक पत्र में विषय कहाँ और क्यों लिखा जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

औपचारिक पत्र में विषय दिनांक के बाद लिखा जाता है तथा विषय लिखकर पत्र के लिखने का कारण बताया जाता है|


Q. 154641

औपचारिक पत्र किस ओर से शुरू किया जाना चाहिए?

Right Answer is:

SOLUTION

औपचारिक पत्र बाईं ओर से शुरू किया जाना चाहिए|


Q. 154642

पत्र लिखते समय ध्यान देने योग्य किन्हीं पाँच बातों को लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

1. औपचारिक पत्र ‘सेवा में’ से शुरू करना चाहिए|

2. पत्र की भाषा सरल, स्पष्ट और स्वाभाविक होनी चाहिए|

3. वाक्य छोटे और प्रभावी होने चाहिए|

4. लेख सुंदर और स्पष्ट होना चाहिए|

5. पत्र में विराम-चिह्नों आदि का पूरा ध्यान रखना चाहिए|


Q. 154643

औपचारिक पत्र किन्हें कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिनसे हमारा कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं होता, उन्हें लिखे गए पत्र औपचारिक पत्र कहलाते हैं|


Q. 154644

पत्र कितने प्रकार के होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

पत्र दो प्रकार के होते हैं –

1. औपचारिक पत्र

2. अनौपचारिक पत्र


Q. 154645

पत्र-लेखन कला सीखना क्यों आवश्यक है?

Right Answer is:

SOLUTION

पत्र के माध्यम से हम अपने विचारों, भावों एवं समाचारों को एक-दूसरे तक पहुँचा सकते हैं इसलिए पत्र-लेखन कला सीखना आवश्यक है|


Q. 154646

‘जन्माष्टमी’ पर्व के विषय में दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय

‘जन्माष्टमी’ पर्व को मनाने का कारण

‘जन्माष्टमी’ पर्व को मनाने की विधि

समापन


Q. 154647

‘गणतंत्र दिवस’ के विषय में दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय – ‘गणतंत्र दिवस’ हमारा राष्ट्रीय पर्व

‘गणतंत्र दिवस’ पर्व को मनाने का कारण

‘गणतंत्र दिवस’ पर्व को मनाने की विधि

समापन


Q. 154648

‘ईद’ पर्व के विषय में दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय

‘ईद’ पर्व को मनाने का कारण

‘ईद’ पर्व को मनाने की विधि

समापन


Q. 154649

‘मेरा विद्यालय’ विषय पर दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय – विद्यालय का संक्षिप्त परिचय

विद्यालय में उपलब्ध सुविधायें

विद्यालय के आदर्श

समापन


Q. 154650

‘दूरदर्शन- लाभ और हानि’ विषय पर दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय – दूरदर्शन- मनोरंजन का एक साधन

दूरदर्शन के लाभ

दूरदर्शन की हानियाँ

समापन


Q. 154651

‘टेलीफोन- लाभ और हानि’ विषय पर दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय – टेलीफोन- आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता

टेलीफोन के लाभ

टेलीफोन की हानियाँ

समापन


Q. 154652

पंडित जवाहरलाल नेहरु’ के विषय में दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय – पंडित जवाहरलाल नेहरु – भारत के पहले प्रधानमंत्री

 पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

बच्चों के प्यारे चाचा नेहरु

समापन


Q. 154653

‘मेरी गाय’ के विषय में दिए गए संकेतों के आधार पर १०० शब्दों का संक्षिप्त निबंध लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विषय परिचय

गाय का स्वास्थ्यवर्धक दूध से संबंधित कुछ रोचक तथ्य

गाय के दूध से बनने वाली विभिन्न वस्तुएँ और इनकी उपयोगिता

समापन


Q. 154654

अपनी शीतकालीन अवकाश की सूचना देते हुए अपने दादा-दादी को पत्र लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

२०६ पाणिनी

मल्ली ताल

नैनीताल

२२ दिसम्बर, २०१४

पूज्य दादाजी,

प्रणाम! हम लोग यहाँ पर कुशल पूर्वक हैं,आशा है आप भी कुशल पूर्वक होंगे| मेरे शीतकालीन कालीन अवकाश २२ दिसम्बर से आरम्भ हो रहे हैं|

मैं इन छुट्टियों में अपने माता-पिता के साथ आपके पास आ रहा हूँ|

दादी को मेरा प्रणाम कहना|

आपका पौत्र

राहुल


Q. 154655

अपने परीक्षा परिणाम की सूचना देते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

२०६ नवनीत सदन

नया बाजार

लुधियाना

५ जनवरी, २०१४

पूज्य पिताजी,

प्रणाम! मैं यहाँ पर कुशल पूर्वक हूँ| आशा है कि आप भी कुशल पूर्वक होंगे| मैंने अपनी कक्षा ३ की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है|

माँ को मेरा प्रणाम और छोटी बहन को स्नेहाशीष|

आपका पुत्र

रवि


Q. 154656 पत्र

पत्र लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

पत्र लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए|

1. पत्र संक्षिप्त  होना चाहिए|

2.  पत्र की भाषा सरल होनी चाहिए|

3. पत्र में अपेक्षाकृत कम लंबे वाक्य लिखने चाहिए|

4. पत्र में दी गई सूचनाएँ क्रमबद्ध होनी चाहिए|

5. पत्र में अनावश्यक बातों को लिखने या किसी बात के दोहराव से बचना चाहिए|


Q. 154657

अपनी लिखी कविता को अपने  विद्यालय की पत्रिका में छपवाने के लिए पत्रिका की संपादिका को पत्र लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

सेवा में,

प्रधान संपादिका

'नवनीत' पत्रिका

आदर्श  विद्यालय

पलवल, हरियाणा

दिनांक :20 जून 2007

विषय- पत्रिका में कविता प्रकाशन के संबंध में पत्र|

आदरणीय महोदय,

मैंने कल ही एक कविता लिखी है| इस कविता को मैं इस पत्र के साथ ही आप तक पहुँचा रहा हूँ| आशा है, आपको पंसद आएगी| यह कविता मकान तोड़ने वाले बुलडोजर को लेकर है| पसंद आए तो इसे विद्यालय की पत्रिका के अगले अंक में जगह ज़रूर दीजिए|

धन्यवाद

निवेदक

अजय वर्मा,

कक्षा-तीन 'ए'

 

 


Q. 154658

आवश्यक काम के कारण अपने अध्यापक को अवकाश प्रार्थना-पत्र  लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

सेवा में,

मुख्याध्यापक महोदय,

शिव मॉडल स्कूल,

सरोजनी नगर

विषय-  अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र|

महोदय,

निवेदन यह है कि कई वर्षों के बाद मेरा भाई अमरीका से आया है| उनके आगमन की प्रसन्नता में पिता जी ने प्रीति-भोज का आयोजन किया है| इस कारण मैं आज विद्यालय नहीं आ सकता| कृपया एक दिन का अवकाश देकर अनुगृहीत करें|

धन्यवाद सहित

आपका आज्ञाकारी शिष्य

अरुण

कक्षा-तीन 'बी'

रोल नंबर- 20

दिनांक: 14 जनवरी  2008


Q. 154659

फ़ीस माफ़ करने के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

सेवा में,

प्रधानाचार्य महोदया

सचिव विद्यालय,

अहमदाबाद, गुजरात

विषय- फ़ीस माफ़ करने के लिए प्रार्थना-पत्र |

आदरणीय महोदया,

नम्र निवदेन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा-3 का छात्र हूँ और विगत चार वर्षों से इसी विद्यालय में अध्ययन कर रहा हूँ| मैं एक निर्धन छात्र हूँ| मेरे पिता जी की मासिक आय बहुत कम है| इसलिए मैं विद्यालय की फ़ीस दे पाने में असमर्थ हूँ|

धन्यवाद

दिनांक: 27 फरवरी 2008

आपका आज्ञाकारी छात्रा

दीपक

कक्षा- तीन, 'बी

अनुक्रमांक- 20

 


Q. 154660 अपने

आपका नाम रवि कुमार है तथा आप कक्षा 3 में पढ़ते है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

सेवा में,

प्रधानाध्यापक जी,

अ ब स विद्यालय

दिल्ली

विषय – विवाह के कारण अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र

महोदय,

निवेदन यह है कि मेरे बड़े भाई का शुभ-विवाह 16 मार्च को होने जा रहा है| बारात अम्बाला जाएगी| इसमें मेरा सम्मिलित होना आवश्यक है| इस कारण मैं विद्यालय तीन दिन उपस्थित नहीं हो सकता|कृपा करके 15 मार्च से 17 मार्च तक अवकाश देकर कृतार्थ करें|

धन्यवाद सहित

आपका आज्ञाकारी शिष्य

रवि कुमार

कक्षा – 3

रोल नंबर – 22

दिनांक – 11/11/2013


Q. 154661

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- अध्यापिका, बच्चे, ब्लैकबोर्ड, मेज़, कुर्सी, पुस्तकें, खुश, प्रश्न का उत्तर

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154662

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- मेला, विभिन्न प्रकार के  झूले, विभिन्न दुकाने, सोफ्टी की दुकान, बच्चे, दुकानदार, सर्कस, जूस की दुकान, बड़ा झूला

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|

 


Q. 154663

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- ताजमहल, स्मारक, धरोहर, विश्व के सात अजूबों में से एक, हरियाली, सुंदर, फव्वारें, सफ़ेद संगमरमर, शाहजहाँ, मुमताज, आगरा

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154664

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- पुस्तकालय, लडकियाँ, लड़के, विभिन्न पुस्तकें, अलमारियाँ, कुर्सी, मेज, पंखे, शांति

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154665

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- महिलायें, मटका, कुआँ, बाल्टी, पानी, गाँव, घर, बैल, इंतजार

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154666

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- रात, बर्फ, बर्फबारी, छोटा  सा पुल, घोड़ागाड़ी, कुछ बच्चे, घर, गिरजाघर, पेड़

Right Answer is:

SOLUTION

चित्र वर्णन-

क. चित्र में एक घोड़ागाड़ी है|

ख. चित्र में एक छोटा-सा पुल है|

ग. चारों ओर बर्फ फैली है|

घ. कुछ बच्चे खेल रहे हैं|

ड़. पेड़ बर्फ से ढके हुए हैं|


Q. 154667

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- दुकानदार, दुकान, विभिन्न वस्तुएँ, छोटी लड़की, माँ, विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ, ग्राहक

Right Answer is:

SOLUTION

चित्र वर्णन-

क. यह चित्र एक बड़ी दुकान का है|

ख. दुकान में बहुत से ग्राहक हैं|

ग. एक छोटी लड़की अपनी माँ के साथ विभिन्न वस्तुएँ खरीद रही है|

घ. दुकानदार ग्राहकों को वस्तुएँ दे रहे हैं|

ड़. दुकान में विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ हैं|


Q. 154668

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- झरना, कल-कल करता हुआ, स्वच्छ जल, हरियाली, ऊँचाई, सुंदर, प्राकृतिक सौन्दर्य

Right Answer is:

SOLUTION

चित्र वर्णन-

क. यह चित्र एक बड़े सुंदर झरने का है|

ख. झरने का जल स्वच्छ है|

ग. झरने का पानी बहुत ऊँचाई से गिर रहा है|

घ. यह चित्र प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है|

ड़. झरने के आस-पास बहुत हरियाली है|


Q. 154669

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहायता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- गरीब आदमी, दो बालक, खाने की वस्तुएँ, पिता, धन्यवाद, खुशी

Right Answer is:

SOLUTION

चित्र वर्णन-

क. एक गरीब आदमी भूखा है|

ख. दो बालक अपने पिता के साथ गरीब आदमी के पास आए|

ग. दोनों बालकों ने कुछ खाने की वस्तुएँ गरीब आदमी को दी|

घ. खाना पाकर गरीब आदमी बहुत खुश हुआ|

ड़. गरीब आदमी ने दोनों बालकों और उनके पिता को धन्यवाद कहा|


Q. 154670

दिए गए चित्र को देखकर संकेत बिन्दुओं की सहयता से चित्र का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए-

संकेत बिंदु- महिलाऐं, गाय, बछड़ा, बकरी, मटका, हरियाली

Right Answer is:

SOLUTION

चित्र वर्णन-

क. कुछ महिलाऐं पानी भरने जा रही हैं|

ख. एक महिला पानी भरकर वापस आ रही है|

ग. एक बछड़ा गाय का दूध पी रहा है|

घ. बकरी घास चर रही है|

ड़. गाँव में बहुत हरियाली है|


Q. 154671

 'त्योहार’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु

क. पसंदीदा रंग

ख. क्यों मनाते हैं?

ग. नए कपड़े

घ. मिठाइयाँ

ङ. मिलना-जुलना


Q. 154672

 ‘सफाई’ विषय पर एकअनुच्छेद लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु

क. आस-पास

ख. तरीके से रखना

ग. सामान

घ. अच्छा स्वास्थ्य

ङ. गंदगी


Q. 154673

 ‘शिक्षा’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु

क. जागरूकता

ख. विद्यालय

ग. सदाचार

घ. सम्मान

ङ. सत्य वचन


Q. 154674

 ‘साहस’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर सकतें हैं|   

क. सफलता

ख. जीवन

ग. विकास

घ. कार्य पूरा करना

ङ. निडरता


Q. 154675

‘खेल का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर सकतें हैं|

     क. विकास

ख. शरीर

ग. खेल

घ. मनोरंजन

ङ. आवश्यक


Q. 154676 वृक्ष लगाने को

‘वृक्षारोपण’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वृक्ष लगाने को वृक्षारोपण कहते हैं| आज के बढ़ते प्रदूषण को रोकने का एक मात्र उपाय ज्यादा-से-ज्यादा वृक्षों को लगाना है| पेड़ हमारे वातावरण से हानिकारक गैसों को दूर करते हैं| हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाने में भी ये पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| वृक्षों के होने से हमारे चारों और हरियाली रहती है| वृक्ष हमें छाया, फल और शीतल वायु भी प्रदान करते हैं| वृक्ष के कारण ही वर्षा भी समय पर होती है| अत: हम सभी को मिलकर अपने आस-पास वृक्ष लगाने चाहिए|


Q. 154677 व्यक्त

‘शक्ति से बड़ी बुद्धि’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

व्यक्ति के पास दो शक्तियां होती हैं: एक तन की और दूसरी मन की| तन की शक्ति व्यक्ति को शारीरिक विजय दिला सकती है| पर मन की शक्ति हमें जीवन के हर क्षेत्र में विजय दिलाती है| हम सभी को अपने मन की शक्ति व बुद्धि का विकास करना चाहिए| जिससे हम हर परिस्थिति में विजय प्राप्त कर सकें| शरीर से कमजोर व्यक्ति भी अपनी बुद्धि के बल पर कहीं भी विजय प्राप्त कर सकता है| इसीलिए कहा जाता है कि शक्ति से बुद्धि बड़ी होती है|


Q. 154678 अपने से बड़ो

‘बड़ों का सम्मान’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अपने से बड़ों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है| अपने से बड़ों के प्रति आदर का भाव रख कर ही हम उनके आशीर्वाद को पा सकते हैं| परिवार, समाज या विद्यालय में सभी बड़े हमारा मार्गदर्शन करते हैं|हमें उनका का सम्मान करना चाहिए| सम्मान का अर्थ मात्र उनकी आज्ञाओं का पालन करना या उन्हें प्रणाम करना नहीं होता है| बल्कि उनके द्वारा बताये गए रास्ते पर चलना ही वास्तविक रूप में उनका सम्मान करना है| बड़ों का सम्मान हमें हमेशा अच्छे रास्ते की ओर ले जाता है|


Q. 154679 हम सभी को हमेशा म

‘मीठे वचन’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

हम सभी को हमेशा मीठे वचन बोलने चाहिए| प्यारा बोलने वाला व्यक्ति सभी के मन को मोह लेता है| मीठे वचन बोलकर हम शत्रु को भी अपना मित्र बना लेते हैं| बहुत बार प्यारी बोली दवाई की तरह भी कार्य करती है और दुखी व्यक्ति को भी सुख का अनुभव करा जाती है| मधुर वाणी के कारण ही कोयल सबको प्यारी और कौआ सबको बुरा लगता है|


Q. 154680 हम सभी को अनुशासन

‘अनुशासन’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

हम सभी को अनुशासन पूर्ण जीवन जीना चाहिए| अनुशासन का अर्थ है: नियम और सुचारू रूप से अपने जीवन को जीना| सभी के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है| एक अनुशासित छात्र ही सफलता प्राप्त करता है| क्योंकि नियम के अनुसार काम करने वाला व्यक्ति अपने प्रत्येक काम को समय पर पूरा कर पाता है| अनुशासन व्यक्ति को महान और सफल बनाता है|


Q. 154681

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. खरगोश

२. कछुआ

३. दौड़

४. आराम

५. प्रथम

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 154682

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. लालची

२. कुत्ता

३. रोटी

४. परछाई

५. तालाब

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154683

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. बिल्लियाँ

२. रोटी

३. तराजू

४. बंदर

५. पश्चाताप

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154684

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. चिड़िया

२. जाल

३. शिकारी

४. शिकार

५. चूहा

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154685

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. अंगूर

२. गुच्छा

३. खट्टे

४. लोमड़ी

५. मीठे

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154686

निम्नलिखित सहायक शब्दों के प्रयोग से एक कहानी लिखिए-

१. पानी का घड़ा

२. प्यासा कौआ

३. पेड़

४. कंकड़

५. चोंच

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 154687 एक जंगल में

	‘अतिथि सत्कार’ शीर्षक पर एक कहानी लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

एक जंगल में पेड़ पर दो कौओं, नीलू और पीलू का घोंसला था| एक बार एक व्यक्ति उस जंगल में पहुंचा और थकान के कारण उसी पेड़ के नीचे सो गया| रात को नीलू और पीलू ने देखा कि वह व्यक्ति ठंड के कारण थर-थर कांप रहा था| नीलू ने सूखी घास और पत्ते एकत्र किए और पीलू पास के गाँव से एक जलती हुई लकड़ी ले आया| दोनों ने मिलकर उस व्यक्ति के लिए आग जलाई और आस-पास से कुछ जंगली फल लाकर उसके पास रख दिए| इस प्रकार नीलू और पीलू ने साधनों के अभाव में भी अपने अतिथि का सत्कार किया|


Q. 154688 मोनू

	‘शक्ति से बड़ी युक्ति’ शीर्षक पर एक कहानी लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

मोनू, सोनू और बोनू नाम के तीन बन्दर तालाब के किनारे वाले बरगद के पेड़ पर रहते थे| उस तालाब में चार बड़े खूंखार मगरमच्छ रहते थे| पेड़ के तीनों बन्दर रोज रात में तालाब में चंद्रमा की छाया देखा करते थे और उस छाया को ही छूने के लिए उतारू रहते थे और मगरमच्छ भी रोज इसी ताक में रहते कि कब ये बन्दर पानी में कूदें और उनका भोजन बनें| इसी प्रकार बहुत दिन बीत गए| एक दिन बंदरों का एक मित्र कौआ उस पेड़ पर आया | अपने साथियों की इच्छा जानकर वह कहने लगा – दोस्तों बुद्धि लगाओ और इन मगरमच्छों को चकमा देते हुए अपनी इच्छा पूरी कर लो| बंदरो को उसने कहा- तुममे से एक पेड़ की टहनी को पकड़ कर लटके दूसरे उसके हाथ और तीसरा दूसरे के हाथ को पकडे अपने दूसरे  हाथ से चाँद को छूकर लौट आये| इसी क्रम से तुम तीनो बारी-बारी चाँद को छू भी लोगे और इन मगरमच्छों की आँखों में धूल भी झोंक दोगे| बंदरों को यह सुझाव बहुत पसंद आया| मगरमच्छ बेचारे अपना मुंह ले रह गए और बंदरों ने अपनी इच्छा भी पूरी कर ली| तभी तो कहते हैं: शक्ति से बड़ी युक्ति होती है|  


Q. 154689

खरगोश और शेर का उदाहरण देते हुए ‘अकल बड़ी न कि भैंस’ पर एक कहानी लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

एक बार एक शेर ने जंगल के सभी जानवरों को बुलाकर कहा कि तुम सभी को प्रतिदिन मेरे पास एक-एक करके आना और मैं तुमको एक-एक करके अपना भोजन बनाऊंगा वर्ना मैं एक ही दिन में सबको मार डालूँगा| जंगल के सभी जानवरों ने डर कर उसकी बात मान ली| प्रतिदिन एक-एक करके सभी जानवर उसके पास आने लगे| शेर खुश था क्योंकि बिना मेहनत किए उसे अपना भोजन मिल रहा था| एक दिन जब खरगोश की बारी आई उसे एक युक्ति सूझी और वह शेर के पास देर से पहुंचा| तब तक शेर भोजन के इन्तजार में आग-बबूला हो कर इधर- उधर घूम रहा था| शेर ने दहाड़ते हुए पूछा की तुमने इतनी देर क्यों लगा दी| तब खरगोश बोला कि उसे रास्ते में एक बड़ा शेर मिला था जो उसे खाना चाहता था| शेर ने कहा की मुझसे बड़ा शेर कौन है चलो दिखाओ कहाँ है वह शेर आज मैं पहले उसको मारूंगा| खरगोश उसको एक कुएँ के पास ले गया| शेर ने तालाब में अपनी परछाई देखी और उसे दूसरा शेर समझकर उसे मारने के लिए कुएं में कूद गया| इस प्रकार शेर डूब कर मर गया और खरगोश की चतुराई से जंगल के सभी जानवरों को शेर के आतंक से मुक्ति मिली| इसीलिए कहा जाता है की अक्ल बड़ी है न कि भैंस|


Q. 154690

एक पेड़ पर एक चिड़िया का घोंसला था उसमें उसके अंडे थे जिनको एक हाथी ने गिरा दिया ----------- इस कहानी को पूरा कीजिए-

Right Answer is:

SOLUTION

एक पेड़ पर चीं- चीं और चू- चू का घोंसला था| उसमें उनके अंडे थे| चीं- चीं अण्डों को सेहती थी और चू-चू दाना लाता था| दोनों अण्डों से अपने बच्चों के बाहर आने का इन्तजार कर रहे थे| अचानक एक मदमस्त हाथी अपनी सूड से पेड़ों की डालियों को हिलाता हुआ उनकी ओर तेज़ी से बढ़ता है| चीं- चीं और चू-चू के कुछ करने से पहले ही वह हाथी अंडे सहित उनका घोंसला जमीन पर पटक देता है| अंडे फूट जाते है| चीं- चीं और चू-चू रोने लगते हैं| उनको रोता देख चींटी कहती है कि यह समय रोने का नही इस हाथी को सबक सिखाने का है| चींटी हाथी के सूंड में घुसकर  उसे काटना शुरू करती है| दर्द से परेशान हाथी इधर-उधर भागने लगता है| दर्द से कराहते हुए वह चिड़ियों से मांफी मांगता है| ची-ची और चू-चू उसे मांफ करते हए चींटी को सूंड से बाहर बुला लेते है|


Q. 154691

In offices, computer is used for typing and _________.

Right Answer is:

SOLUTION

Printing


Q. 154692

The data entered into a computer is considered as ___________.

Right Answer is:

SOLUTION

Input


Q. 154693

CU stands for ___________.

Right Answer is:

SOLUTION

Control Unit


Q. 154694

What is an input device used for?

Right Answer is:

SOLUTION

Input device is used to enter data and instruction into the computer.


Q. 154695

What do you understand by ‘data’ in computer?

Right Answer is:

SOLUTION

Data refers to any information which is stored in computer. It can be any character, numbers, text or pictures, etc.


Q. 154696

Which cycle does a computer follow?

 

Right Answer is:

SOLUTION

A computer follows the IPO (Input - Process – Output) cycle to perform any task.


Q. 154697

Define plotter and give its example.

Right Answer is:

SOLUTION

Plotter is another kind of printer but it is larger in size and is used to takeout large printouts of text and images.

Examples of plotter are:

  1. Flatbed plotter and
  2. Drum plotter.


Q. 154698

Identify the image given below.

Right Answer is:

SOLUTION

Speaker


Q. 154699

What do CRT and LCD stands for?

Right Answer is:

SOLUTION

CRT – Cathode Ray Tube

LCD – Liquid Crystal Display


Q. 154700

Identify the image and tell its use.

Right Answer is:

SOLUTION

The image shown is of a ‘Microphone’.

A microphone is used to record voice, music and sounds into the computer.


PreviousNext