CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 144101

नीचे दिए गए चित्र के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए जिसमें काल के तीनों प्रकारों के वाक्यों का प्रयोग किया गया हो-

Right Answer is:

SOLUTION

सुबह का समय था| ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी| ऐसे वातावरण में जय और मीना पकड़म-पकड़ाई खेल रहे हैं| वे दोनों अच्छे मित्र हैं| जय के पास एक मुर्गा है जिसे वह अपने साथ खेलने ले जाता है| मीना ने दो चोटियाँ बनाई हुईं हैं| अब वे दोनों घर जाएंगे| घर जाकर वे गृहकार्य पूरा करेंगे|


Q. 144102

किसी बाल-पत्रिका में से एक कहानी पढ़िए और उसे लिखकर उसमें भूत काल के वाक्यों को रेखांकित कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें|


Q. 144103

नीचे दी गई तालिका पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

वाक्य

काल

1.

सुधीर अपना कार्य समय पर करता है

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

वाक्य

काल

1.

सुधीर अपना कार्य समय पर करता है|

वर्तमान काल

2.

सुमेधा बचपन में बहुत अच्छा गाती थी|

भूत काल

3.

गर्मियों की छुट्टियों में हम नैनीताल जायेंगे|

भविष्यत् काल

4.

कल हम रास्ते में मिले थे|

भूत काल

5.

दीपावली पर मैं अपने हाथ से घर सजाता हूँ|

वर्तमान काल

6.

कल वह विद्यालय नहीं आया था|

भूत काल

7.

मैं दफ्तर के लिए निकल रहा हूँ|

वर्तमान काल

8.

पिताजी कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे|

भविष्यत् काल

9.

जन्मदिन पर माँ मेरे लिए स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं|

वर्तमान काल

10.

हम आपके घर जरूर आएंगे|

भविष्यत् काल


Q. 144104

अपनी दिनचर्या पर दस वाक्य लिखिए और उनमें प्रयुक्त काल का प्रकार बताइए

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें|


Q. 144105

निम्नलिखित शब्दों को प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये-

गाएँगे, खिलेंगे, बुलाऊंगा, बाँटेंगे, मनाऊँगा

Right Answer is:

SOLUTION

क. सारे बच्चे मिलकर गाएँगे|

ख. वसंत ऋतु में बगिया में बहुत-से फूल खिलेंगे|

ग. मैं राशी को अपने जन्मदिन पर अवश्य बुलाऊंगा|

घ. मेरे पिता जी आज शाम को सभी बच्चों को मिठाई बाँटेंगे||

ङ. मैं इस बार विद्यालय में सब के साथ मिलकर वन महोत्सव जरूर मनाऊँगा||


Q. 144106

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-

क.रंजना हँसती होगी

Right Answer is:

SOLUTION

क.रंजना हँस रही है|

ख. बिन्नी कल घर पर आया था|

ग.हम सब मिलकर होली खेलते हैं|

घ.संजय ने अखबार पढ़ लिया है|

ङ.सोनाक्षी को घर जाना है|


Q. 144107

नीचे दिए गए चित्र के आधार पर वर्तमान काल के वाक्यों का प्रयोग करके एक अनुच्छेद लिखिए -

Right Answer is:

SOLUTION

सोनाली और सुमंत भाई-बहन हैं| वे दोनों अपने कमरे में प्यार से खेलते हैं| सोनाली के पास एक सुन्दर गुड़िया है| वह उसे खूब सजाती-संवारती है| सुमंत को गेंद और पिट्ठू खेलना पसंद है| वह उससे बाहर चलकर गेंद से खेलने के लिए कहता है| कभी-कभी उन दोनों में इस बात को लेकर अन-बन हो जाती है कि कौन-सा खेल खेलें| फिर सुमंत बड़ा भाई होने के नाते बीच का रास्ता खोजता है जिससे सोनाली भी खुश हो जाती है और खेल भी नहीं बिगड़ता|


Q. 144108 क मेरी परीक्षा दो म

भविष्यत् काल के पाँच  उदाहरण दीजिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

क. मेरी परीक्षा दो महीने बाद होगी।

ख. क्या दादाजी कल अहमदाबाद जाएँगे?

ग. मुझे तो शाम को जाना होगा|

घ. परीक्षाएं अगले  महीने में होंगी|

ङ. क्या ये संतरे मीठे निकलेंगें?


Q. 144109

वर्तमान काल के पाँच उदाहरण दीजिए।

Right Answer is:

SOLUTION

क. हम खेल की तैयारी कर रहे हैं।

ख.रेलगाड़ी पटरी पर बहुत तेज़ दौड़ती है।

ग. सुजाता रोज मेरे साथ खेलने आती है|

घ. समय अपनी गति से बीतता है|

ङ. राधा बहुत सुन्दर गाती है|


Q. 144110ख पि

भूतकाल के पाँच उदाहरण दीजिए। क मैं कल बाज़ार गया था<div class= Right Answer is:

SOLUTION

क. मैं कल बाज़ार गया था|

ख. पिछली दीपावली पर मैंने गुलाब जामुन बनाये थे|

ग. बीते साल में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं|

घ. मच्छरों ने कल रात भर सोने नहीं दिया|

ङ. बरसों पहले एक शक्तिशाली राजा मगध पर राज्य करता था|


Q. 144111

वाक्य में रेखांकित शब्द कौन-से संबंधबोधक हैं?

1. डाक के जरिए मुझे संदेश मिला

Right Answer is:

SOLUTION

1. के जरिए - साधनसूचक संबंधसूचक

2. के मारे - कारणसूचक संबंधबोधक

3. से पहले - कालसूचक संबंधबोधक


Q. 144112 1 घर के आस-पास क

दिशासूचक संबंधबोधक के दो उदाहरण लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

1. घर के आस-पास क्यों घूम रहे हो?

2. वह मंदिर की ओर गया|


Q. 144113

निम्नलिखित वाक्यों में से संबंधबोधक शब्द छाँटकर उनके भेद लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

1. के भीतर - स्थानसूचक संबंधबोधक

2. के द्वारा - साधनसूचक संबंधबोधक

3. के साथ - संगतिसूचक संबंधबोधक


Q. 144114

स्थानवाचक क्रिया विशेषण और परिमाणवाचक क्रिया विशेषण में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

स्थानवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने के स्थान का बोध होता है और परिमाणवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने के मात्रा का बोध होता है|


Q. 144115

कालवाचक क्रिया विशेषण और रीतिवाचक क्रिया विशेषण में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

कालवाचक क्रियाविशेषण में क्रिया के समय का बोध होता है और रीतिवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने की विधि का ज्ञान होता है|


Q. 144116

निम्नलिखित चित्र को देखकर स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

उधर देखो! काले बादल छा गये हैं|


Q. 144117

निम्नलिखित चित्र को देखकर रीतिवाचक क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

मुझे शीघ्र छत पर जाना है|


Q. 144118

निम्नलिखित चित्र को देखकर परिमाण क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

आज मैं तुमको बहुत दाने खिलाऊँगी|


Q. 144119

निम्नलिखित चित्र को देखकर कालवाचक क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

दादी लगातार घर साफ करती रहती हैं|


Q. 144120

क्रिया का स्थान बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

स्थानवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144121

क्रिया की मात्रा बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144122

क्रिया की विधि बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

रीतिवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144123

क्रिया का समय बताने वाले शब्द क्या कहलाते है?

Right Answer is:

SOLUTION

कालवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144124’’ इस वाक्य में कौन-सा क्रिय

‘’तुम घर धीरे-धीरे जाते हो<div class= Right Answer is:

SOLUTION

रीतिवाचक क्रिया विशेषण|


Q. 144125’ इस वाक्य में कौन-सा क्रिया-विशेषण है

’इधर-उधर मत भागो<div class= Right Answer is:

SOLUTION

स्थानवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144126’’ इस वाक्य में ‘कभी – कभी’ शब्द मे

’वह कभी-कभी रोता है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

कालवाचक क्रियाविशेषण|


Q. 144127

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिन शब्दों से क्रिया की मात्रा का बोध होता है, उसे परिमाणवाचक क्रियाविशेषणकहते हैं|


Q. 144128

रीतिवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिन शब्दों से क्रिया के होने के ढ़ग का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|


Q. 144129

स्थानवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिन शब्दों से क्रिया के होने के स्थान का पता चलता है, उसे स्थानवाचक क्रियाविशेषणकहते हैं|


Q. 144130

कालवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस क्रियाविशेषण से क्रिया के होने के समय का पता चलता है,उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|


Q. 144131

क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस शब्द से क्रिया के स्थान, काल, रीति, या परिमाण का बोध हो, उसे क्रियाविशेषणकहते हैं|


Q. 144132

क्रिया विशेषण क्या है?

Right Answer is:

SOLUTION

क्रिया विशेषण अव्यय और अविकारी का एक प्रकार है|


Q. 144133

अव्यय और अविकारी किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिनमें लिंग,वचन, काल आदि  के अनुसार किसी प्रकार का कोइ  विकार उत्पन्न न हो|


Q. 144134

स्थानवाचक क्रिया विशेषण और परिमाणवाचक क्रिया विशेषण में क्या अंतर है?उदाहरण देकर समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

स्थानवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने के स्थान का बोध होता है और परिमाणवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने के मात्रा का बोध होता है|उदाहरण के लिए ‘हमें यहाँ से चलना चाहिए’ में ‘यहाँ’ शब्द से क्रिया के स्थान का बोध होता है इसीलिए यह स्थानवाचक क्रियाविशेषण को दर्शाता है| जबकि ‘वह बहुत बोल्या है ’ वाक्य में ‘बहुत’ शब्द से क्रिया की मात्रा का बोध होता है इसीलिए यह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण  है|


Q. 144135

कालवाचक क्रिया विशेषण और रीतिवाचक क्रिया विशेषण में क्या अंतर है?उदाहरण देकर समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

कालवाचक क्रियाविशेषण में क्रिया के समय का बोध होता है जबकि रीतिवाचक क्रिया विशेषण में क्रिया के होने की विधि का ज्ञान होता है|उदाहरण के लिए ‘भीड़ धीरे-धीरे छंट रही है’ इस वाक्य में ‘धीरे-धीरे’ शब्द से भीड़ के छंटने के ढंग का ज्ञान होता है इसीलिए यह रीतिवाचक क्रियाविशेषण को दर्शाता है| जबकि ‘भीड़ अभी-अभी छंटी है’ वाक्य में ‘अभी-अभी’ शब्द से भीड़ के छंटने के समय का ज्ञान होता है, इसीलिए यह कालवाचक क्रियाविशेषण को दर्शाता है|


Q. 144136

नीचे दिए चित्र को देखकर एक रोचक अनुच्छेद लिखिए और उसमें प्रयुक्त क्रियाविशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए-

Right Answer is:

SOLUTION

संकेत बिंदु:

क. काले बादल छाना

ख.बारिश आना

ग. जगह-जगह पानी भर जाना

घ. बच्चों का बारिश में खेलना

ङ. हरियाली छाना


Q. 144137

नीचे दिए गए चित्र को देखकर स्थानवाचक और कालवाचक क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए तीन-तीन वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

स्थानवाचक क्रियाविशेषण:

क. मुझे शीघ्र छत पर जाना है|

ख.श्रेया ऊपर जा रही है?

ग. एक सुन्दर फूलदान सीढ़ी केपास रखा है|

कालवाचक क्रियाविशेषण:

क. मैं कल यह टोकरी खरीद कर लाई थी|

ख. मुझे अभी पूजा के लिए फूल तोड़ कर लाने हैं|

घ. तुम नीचे शाम तक  आओगी|


Q. 144138

नीचे दी गयी तालिका को पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

वाक्य

क्रियाविशेषण

1.

आजकल शेफाली बहुत पढ़ाई कर रही है

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

वाक्य

क्रियाविशेषण

1.

आजकल शेफाली बहुत पढ़ाई कर रही है|

परिमाणवाचक

2.

हम रोजाना विद्यालय जाते हैं|

कालवाचक

3.

अन्दर आ जाइये|

स्थानवाचक

4.

सुबह-सुबह हम सैर को चलेंगे|

कालवाचक

5.

दर्द धीमे-धीमे बढ़ रहा है|

रीतिवाचक

6.

 यह बहुत कहता है|

परिमाणवाचक

7.

किताब जहाँ से उठाई है वहीँ रख दो|

स्थानवाचक


Q. 144139

किन्हीं पांच रीतिवाचक क्रियाविशेषण शब्दों का वाक्य प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये

Right Answer is:

SOLUTION

क. धीरे-धीरे चलो नहीं तो गिर जाओगे|

ख.लगातारकाम करने से वह बीमार पड़ गया|

ग. समाचारध्यानपूर्वक सुनने चाहिए|

घ. वह बहुत तेज दौड़ता है|

ङ. मेरे सिर में हल्का-हल्का दर्द हो रहा है|


Q. 144140

किन्हीं पांच परिमाणवाचक क्रियाविशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये

Right Answer is:

SOLUTION

क. अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बहुत पढ़ना पड़ता  है|

ख.गरीब लोगों को थोड़े में ही गुजारा करना पड़ता है|

ग.  वह बहुत थोड़ा खाती है|

घ. तुम्हें कम बोलना चाहिए||

ङ. मेरे पास पर्याप्त धन है|


Q. 144141

निम्नलिखित मुहावरों को शुद्ध कीजिये-

क. कमर फँसना

ख. नौ दो तेरह होना

ग. एक अनार दस बीमार

घ. दांत मीठे करना

Right Answer is:

SOLUTION

क. कमर कसना

ख. नो दो ग्यारह होना

ग. एक अनार सौ बीमार

घ. दांत खट्टे करना


Q. 144142

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताइए-

क. अकल का दुश्मन

ख. आसमान सिर पर उठाना

ग. चार चाँद लगाना

घ. कान पर जूँ न रेंगना

Right Answer is:

SOLUTION

क. उलटी समझ वाला अर्थात बेवकूफ़ व्यक्ति

ख. बहुत शोर मचाना

ग. मान बढ़ाना

घ. कोई असर न होना


Q. 144143

निम्नलिखित चित्रों से सम्बंधित मुहावरे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. आँख लगना

ख. घी के दिये जलाना

ग. हवा से बातें करना

घ. दबे पैर आना


Q. 144144

लोकोक्ति किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

अपना सामान्य अर्थ छोड़कर विशेष अर्थ में प्रयुक्त होने वाली जनश्रुति या कहावत को लोकोक्ति कहते हैं|


Q. 144145

मुहावरा किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ बताने वाले वाक्यांश मुहावरे कहलाते हैं|


Q. 144146

अपने विद्यालय पर लोकोक्तियों का प्रयोग करते हुए चार पंक्तियाँ लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

 

जवाब भिन्न हो सकता है।

संभावित उत्तर

  1. हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ संगीत विद्या की डिग्री भी दी जाती है। यहाँ दाखिला लेने के बाद से आम के आम और गुठलियों के दाम मिल रहे हैं।
  2. यहाँ का वातावरण बहुत अच्छा है। अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनके मैं क्या बताऊँ।
  3. यहाँ आने वाले सभी विद्यार्थी दो डिग्रियाँ मिलने से बहुत खुश रहते हैं।  यहाँ एक पंथ दो काज होते हैं
  4. यहाँ के चपरासी अंकल के लिए काला अक्षर भैंस बराबर था पर अब उन्होंने उन्होंने यहाँ के प्रौढ़ कक्षा में पढ़ना शुरू कर दिया है


Q. 144147

अपनी आस-पास की वस्तुओं को देखकर मुहावरों का प्रयोग करते हुए चार पंक्तियाँ लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

  1. बीमार बच्चे की हालत देखकर असहाय माँ किंकर्तव्यविमूढ़ हो गई।
  2. जंगल में शेर को देखकर राहुल भीगी बिल्ली बन गया।
  3. माँ ने जब देखा कि सौम्या फिर पास नहीं हुई तो वह आग बबूला हो गई।
  4. भारतीय सेना ने जंग में ईंट का जवाब पत्थर से दिया।


Q. 144148

निम्नलिखित के भाव व्यक्त करने वाले मुहावरे लिखिए-

क.स्वयं को काम न आने पर दूसरों को दोष देना

Right Answer is:

SOLUTION

क. नाच न जाने आँगन टेढ़ा

ख.सिर मुंडाते ओले पड़ना

ग. श्री गणेश करना

घ.घड़ों पानी पड़ना

ङ.आगबबूला  होना

च.कान का कच्चा होना


Q. 144149

‘थाली का बैंगन’ इस मुहावरे का अर्थ समझाते हुए कुछ पंक्तियाँ लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

थाली का बैंगन - अस्थिर विचारों वाला

सुचारु तो थाली का बैंगन है, कभी एक दल के साथ नहीं रहती


Q. 144150

‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ इस लोकोक्ति का अर्थ समझाते हुए कुछ पंक्तियाँ लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

चोर की दाढ़ी में तिनका - अपराधी व्यक्ति सदा सशंकित रहता है।

पुलिस के सवाल पूछते ही अपराधी हड़बड़ा गया। किसी ने क्या खूब कहा है, चोर की दाढ़ी में तिनका।


Q. 144151

मुहावरों और लोकोक्तियों में क्या अंतर है?

Right Answer is:

SOLUTION

मुहावरे उन वाक्यांशों को कहा जाता है जो साधारण अर्थ को छोड़ कर कुछ विशेष अर्थ रखते हैं जबकि लोकोक्तियाँ वे पूर्ण वाक्य हैं जो जीवन के अनुभवों से जन्मे और लम्बे समय तक समाज में प्रचलित रहने के बाद कुछ खास परिस्थितियों या भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं| उदाहरण के लिए- ‘छठी का दूध याद आना’ एक मुहावरा है और ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता’ एक लोकोक्ति है|


Q. 144152

नीचे लिखे वाक्यों को पढ़कर पहचानिए कि उसमें कौन से मुहावरे का प्रयोग किया गया है?

क. सार्थक को पढ़ने के बारे में कुछ भी कहो, परन्तु उसके कान पर जूँ ही नहीं रेंगती।

ख. सभी बच्चे अपने माता-पिता की आँखों के तारे होते हैं।

ग. राधिका घर में सबका हाथ बँटाती है।

घ. अध्यापक के कक्षा से बाहर जाते ही छात्रों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

Right Answer is:

SOLUTION

क. कान पर जूँ नहीं रेंगना - कोई असर न होना|

ख. आँखों के तारा - बहुत प्यारा|

ग. हाथ बँटाना - मदद करना|

घ. आसमान सिर पर उठाना- बहुत शोर मचाना|


Q. 144153

नीचे दिए गए मुहावरों के अर्थ बताकर वाक्य बनाइये-

क. आग बबूला होना

ख. कमर कसना

ग. अकल घास चरने जाना

घ. दिल जलाना

Right Answer is:

SOLUTION

क.आग बबूला होना(बहुत क्रोधित होना)- अखिलेश को परीक्षा में नक़ल करते देख अध्यापक आग बबूला हो गए|

ख. कमर कसना (तैयार होना)- परीक्षा निकट आते ही मनीष ने पढ़ाई के लिए कमर कस ली।

ग. अकल घास चरने जाना (बुद्धि फिर जाना)- बार-बार समझाने पर भी तुम्हारी समझ में नहीं आ रहा, लगता है तुम्हारी अकल घास चरने चली गई है।

घ. नाक में दम करना (बहुत परेशान करना)- मच्छरों ने तो नाक में दम कर रखा है, रात भर सोने नहीं दिया।


Q. 144154

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है

Right Answer is:

SOLUTION

क. विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है|

ख. जो विद्यार्थी समय से अपने सभी कार्य करता है और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करता है, वह सफलता प्राप्त करता है|

ग. अनुशासन का प्रारंभ परिवार से होता है|

घ. अनुशासनहीन व्यक्ति का जीवन जटिलताओं से परिपूर्ण और उद्देश्यहीन हो जाता है|

ड. पढ़ाई-लिखाई|

च. ‘विद्यार्थी’ शब्द का पर्यायवाची- छात्र|


Q. 144155

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

भारत में छह ऋतुएँ होती हैं

Right Answer is:

SOLUTION

क. भारत में छह ऋतुएँ होती हैं|

ख. क्योंकि वसंत ऋतु में न तो अधिक सर्दी होती है न अधिक गर्मी| पेड़ों पर नए-नए पत्ते आते हैं| सारी प्रकृति सुंदर दिखाई देती है|

ग. माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी उत्सव मनाया जाता है|

घ. वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है|

ड. हेमंत, शिशिर, शरद, मनोहर, विद्या और सरस्वती|

च. कुरूप|


Q. 144156

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

हमारे देश में बहुत से त्यौहार मनाए जाते हैं

Right Answer is:

SOLUTION

कत्यौहार का अर्थ है- आनंद से मनाया जाने वाला उत्सव|

ख. सभी त्यौहार आपसी मेलजोल और प्यार का सन्देश देते हैं|

ग. दक्षिण भारत में पोंगल और उत्तर भारत में संक्रांति- दोनों ही फसल कटने पर मनाए जाते हैं|

घ. स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस औरगाँधी जयंती हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व हैं|

ड. उत्तर व दक्षिण|

च. उत्तर शब्द के दो अर्थ हैं- जवाब और उत्तर दिशा|


Q. 144157

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

किसी तालाब में एक मेंढक रहता था

Right Answer is:

SOLUTION

क. तालाब में एक मेंढक रहता था|

ख. कौए ने मेंढक को देखा, वह मेंढक के पास आया और उसे चोंच में पकड़ लिया|

ग. मेंढक ने कौए से कहा, “भाई कौए मेरे शरीर पर कीचड़ लगा है, पहले धो लो फिर खाना|”

घ. तालाब के पर्यायवाची हैं– सरोवर, ताल

ड. वृक्ष पर कौआ बैठा था|

च. ‘पकड़ना’ शब्द का विलोम है- छोड़ना|


Q. 144158

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

 

हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं

Right Answer is:

SOLUTION

क. हमारे राष्ट्रीयध्वज में तीन रंग हैं|

ख. राष्ट्रीयध्वज के मध्य भाग में सफ़ेद रंग है|

ग. केसरिया रंग त्याग का प्रतीक है|

घ. अशोकचक्र धर्म, सत्य और अहिंसा का प्रतीक है|

ड. पताका, झंडा

च. दुःख


Q. 144159

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सम्राट अशोक चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र और बिंदुसार के पु़त्र थे। अशोक की उदारता और दया की भावना के कारण ही इतिहासकार उनका गुणगान करते नहीं थकते। उनकी उदारता और दया केवल मानव जाति तक ही सीमित नहीं थी वरन वह तो प्राणि-मात्र के संरक्षक और सेवक थे। उनके महान आदर्श आज भी भारत में और विश्व के बहुत से हिस्सों में जीवित हैं और सभी को आत्मकल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और विश्वबंधुत्व की प्रेरणा दे रहे हैं।

 

क. सम्राट अशोक किसके पुत्र थे?

ख. गद्यांश में प्रयुक्त ‘पुत्र’शब्द का एक समानार्थी शब्द बताइए।

ग. सम्राट अशोक का व्यक्तित्व कैसा था?

घ. इस गद्यांश के लिए एक शीर्षक बताइए।

ड. उपर्युक्त गद्यांश में दिए गए मौर्य वंश के तीन राजाओं के नाम लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

क. सम्राट अशोक बिंदुसार के पु़त्र थे।

ख. ‘सुत’,‘पुत्र’शब्द का समानार्थी है।

ग. सम्राट अशोक का व्यक्तित्व बहुत ही उदार और दयावान था।

घ. इस गद्यांश का शीर्षक ‘सम्राट अशोक'होना चाहिए।

ड. सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य और बिंदुसार|

च. दया


Q. 144160

अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर देते समय ध्यान देने वाले चार बिन्दु लिखिए।

Right Answer is:

SOLUTION

क. गद्यांश को ध्यान से दो-तीन बार अवश्य पढे़ं।

ख. उसका अर्थ एवं भाव मन में बिठा लें।

ग. गद्यांश के मुख्य विचारों को पेंसिल से रेखांकित करें|

घ. क्रम संख्या का अवश्य ध्यान रखें।


Q. 144161

नीचे दिए शब्दों की सहायता से शब्द सीढ़ी बनाइये-

आम, कलम, पलक, सांप, कक्षा

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें|


Q. 144162

अपनी कक्षा के पाँच दोस्तों के नाम का प्रयोग करते हुए शब्द सारणी बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें|


Q. 144163

अपने प्रधानाचार्य और कक्षाचार्य के नाम का प्रयोग करते हुए शब्द सीढ़ी की रचना कीजिए-

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें|


Q. 144164

नीचे दी गई शब्द सारणी से दो महापुरुषों के नाम छांटिए-

सिं

गाँ

धी

सु

भा

चं

द्र

Right Answer is:

SOLUTION

भगत सिंह, गाँधी


Q. 144165

नीचे दिए शब्द सारणी से चार विदेशज शब्द का चयन कीजिये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

मोटरकार, बायोस्कोप, पटाका, स्कूल, बोतल


Q. 144166

नीचे दिए शब्द सारणी में आये ‘फूल’ के नामों का चयन करें-

सू

मु

खी

बे

गु

ला

ली

ली

मे

ली

Right Answer is:

SOLUTION

सूरजमुखी, बेला, गुलाब, चमेली, लिली|


Q. 144167

दिए गए शब्द जाल में आयी संख्याओं के नाम पहचानिए-

बा

       
   

त्ता

       
   

       
   

त्र

   
       

   
       

   
       

सो

Right Answer is:

SOLUTION

बाईस, सत्ताईस, सत्रह, सोलह|


Q. 144168

शब्द सीधी के प्रयोग से पाँच सार्थक शब्द बनाइये-

का

       
   

री

       
   

       
   

क्ष

   
       

   
       

   
       

ट्

टू

Right Answer is:

SOLUTION

लड़का, कारीगर, रक्षक, कटहल, लट्टू|


Q. 144169

दिए गए शब्द सारणी से ‘कमल’ के दो पर्यायवाची शब्द बनाइये-

 

पं

रो

Right Answer is:

SOLUTION

पंकज, सरोज|


Q. 144170

नीचे दिए शब्दों के विलोम शब्द का निर्माण शब्द सीढ़ी में आये शब्दों के द्वारा कीजिए-

अँधेरा, रात, गोरा, धरा, अशुभ, मादा

दि

शु

जा

का

ला

Right Answer is:

SOLUTION

उजाला, दिन, काला, नभ, शुभ, नर|


Q. 144171

नीचे दी गई शब्द सारणी में हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति का नाम छुपा है, उसे खोजकर निकालिए-

 

ला

रा

जे

न्द्र

हा

बि

प्र

दू

हा

सा

री

Right Answer is:

SOLUTION

राजेंद्र प्रसाद


Q. 144172

शब्द सीढ़ी में आये रंगों के नाम पहचानिए-

ला

का

ला

नी

ला

ना

रं

गी

सं

रा

Right Answer is:

SOLUTION

नारंगी, लाल, काला, नीला


Q. 144173

दिए गए शब्द सारणी में भारत की राजधानी का नाम को ढूंढिए-

मुं

दि

ल्

ली

गो

Right Answer is:

SOLUTION

नई दिल्ली|


Q. 144174

स्थानवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिन शब्दों से क्रिया के होने के स्थान का पता चलता है, उसे स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|


Q. 144175

कालवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस क्रियाविशेषण से क्रिया के होने के समय का पता चलता है,उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|


Q. 144176

क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस शब्द से क्रिया के स्थान, काल, रीति, या परिमाण का बोध हो, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं|


Q. 144177

क्रिया विशेषण क्या है?

Right Answer is:

SOLUTION

क्रिया विशेषण अव्यय और अविकारी का एक प्रकार है|


Q. 144178

अव्यय और अविकारी किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिनमें विकार उत्पन्न न हो उन्हें अनिकारी शब्द कहते हैं|


Q. 144179

निम्नलिखित अनुच्छेद में प्रयोग किये गये क्रियाविशेषणों को रेखांकित कीजिये-

आज लगातार आंधी आ रही है

Right Answer is:

SOLUTION

आजलगातार आंधी आ रही है|कभीधूप हो रही है तो कभी छाया| अब आंधी को रुक जाना चाहिए| बच्चेइधर-उधरभाग रहे हैं, समझ नहीं पा रहे हैं कि उनको कहाँ खेलना है| अन्दर-बाहरकरते-करते ही सारा दिन निकल गया, अब बच्चे थोड़ी देर ही खेल पाएंगे|


Q. 144180

निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण को रेखांकित कीजिये-

क. तुमने यह पाठ बहुत जल्दी याद कर लिया

Right Answer is:

SOLUTION

क. तुमने यह पाठ बहुत जल्दी याद कर लिया|

ख. कल अवश्य आऊँगा|

ग. इतना क्यों रो रहे हो?

घ. थोड़ा पानी पी लो|


Q. 144181

अपने प्रिय विषय पर एक चार पंक्तियों की कविता लिखिए और उसमें प्रयुक्त समुच्चयबोधक व विस्मयादिबोधक शब्दों को रेखांकित कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें


Q. 144182

दिए गए चित्र के आधार पर चार पंक्तियाँ लिखिए व प्रयोग किये गए समुच्चयबोधक शब्दों को रेखांकित कीजिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. मोर और मोरनी साथ बैठे कितने सुन्दर लग रहे हैं|

ख. मोर के पंख लम्बे हैं जबकि मोरनी के छोटे|

ग. बादल ऐसे घिर आयें हैं मानो बारिश का मौसम हो|

घ. मोर के पंख इतने सुन्दर हैंइसीलिए उसे पक्षियों का राजा कहते हैं|


Q. 144183

निम्नलिखित समुच्चयबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए चार वाक्य बनाइये-

मगर, अत:, यदि, ताकि

Right Answer is:

SOLUTION

क. देर से भले ही आना मगर पहुँच जाना|

ख. बीमार हूँ, अत: विद्यालय नहीं आ पाऊँगा|

ग. यदि परिश्रम करोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी|

घ. जल्दी जाओ ताकि समय से पहुँच सको|


Q. 144184

निम्नलिखित प्रकार के विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये-

क. क्रोधबोधक

ख. हर्षबोधक

ग. शोकबोधक

घ. घृणाबोधक

Right Answer is:

SOLUTION

क. चुप! इतना शोर क्यों कर रहे हो?

ख. वाह! यह हार तो बहुत सुन्दर है|

ग. ओह नहीं! यह तुमने क्या कर डाला?

घ. छि! तुमसे ऐसे कृत्य की उम्मीद नहीं थी|


Q. 144185

निम्नलिखित प्रकार के विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये-

क. क्रोधबोधक

ख. हर्षबोधक

ग. शोकबोधक

घ. घृणाबोधक

Right Answer is:

SOLUTION

क.           चुप! इतना शोर क्यों कर रहे हो?

ख.           वाह! यह हार तो बहुत सुन्दर है|

ग.            ओह नहीं! यह तुमने क्या कर डाला?

घ.             छि! तुमसे ऐसे कृत्य की उम्मीद नहीं थी|


Q. 144186

नीचे दिए गए चित्र को देखकर विस्मयादिबोधक शब्दों के प्रयोग से चार वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. उफ़! मैं तो परेशान हो गया हूँ|

ख. छि! सुरेश की लिखावट कितनी गन्दी है|

ग. ओह! इतना सारा काम मैं कैसे करूँगा?

घ. धत! सारी मेहनत बेकार गयी, मैंने गलत पाठ पढ़ लिया|


Q. 144187

निम्नलिखित चित्र को देखकर चार वाक्य बनाइए और उनमें प्रयुक्त समुच्चयबोधक शब्दों का प्रकार बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. गंदगी और कीचड़ ने पानी को गन्दा कर दिया है| (समानाधिकरण)

ख. सरकार या किसी निजी संस्था को इसकी सफाई के लिए कुछ करना चाहिए| (समानाधिकरण)

ग. इसे साफ़ करना चाहिए ताकि लोग बीमार न पड़ें|| (व्यधिकरण)

घ. चूँकि यहाँ गन्दगी है इसलिए  बीमारियाँ भी पैदा होती हैं| (व्यधिकरण)


Q. 144188

निम्नलिखित चित्र को देखकर विस्मयादिबोधक शब्द का प्रयोग करते हुए चार वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. वाह! कितना सुन्दर दृश्य है|

ख. अरे कबूतर! यह कहाँ से आया?

ग. ओह! इसे तो चोट लगी है|

घ. बाप रे! जल्दी चलना चाहिए शाम ढलने वाली है|


Q. 144189

नीचे दिए गए चित्र को देखकर समुच्चयबोधक शब्द का प्रयोग करते हुए चार वाक्य बनाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. शीघ्र करता हूँ अन्यथा देर हो जायेगी|

ख. ग्राहक को बहुत से घड़े और कुल्लड़ चाहिए|

ग. पहले घड़े बनाऊं या कुल्लड़?

घ. जो जल्दी बन जाएँ वही बना देता हूँ|


Q. 144190

आश्चर्य, प्रसन्नता ,शोक और घृणा को प्रकट करने वाले चार वाक्य बनाइये

Right Answer is:

SOLUTION

क. अरे! तुम यहाँ?

ख. शाबाश! तुमने कर दिखाया|

ग. ओह! यह घटना बहुत दुखद है|

घ. छि:!यह कितना गन्दा है|


Q. 144191

नीचे दिए गए चित्र के आधार पर चार पंक्तियाँ लिखिए और उनमे प्रयुक्त क्रियाविशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

यथानुसार उत्तर दें


Q. 144192

क्रियाविशेषण के कुछ उदाहरण देते हुए चार वाक्य बनाइये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

१-तुम्हें जल्दी आना चाहिए था|

२- वह अक्सर यहाँ आता है|

३- वह लगातार रोये जा रही थी|

४- वह पर्याप्त सोता है|


Q. 144193

निम्नलिखित क्रियाविशेषण शब्दों के वाक्य बनाइये-

भीतर, बाहर, जितना, आहिस्ता

Right Answer is:

SOLUTION

क. भीतर- बाहर बहुत सर्दी है, भीतर आ जाइये|

ख.बाहर- हम सब बाहर आपका इंतज़ार कर रहे हैं|

ग. जितना- देश को आगे बढ़ाने के लिए जितना काम करो उतना कम है|

घ. आहिस्ता- आहिस्ता चलो, मैं थक गया हूँ|


Q. 144194

निम्नलिखित अनुच्छेद में प्रयोग किये गये क्रियाविशेषणों को रेखांकित कीजिये-

आज लगातार आँधी आ रही है

Right Answer is:

SOLUTION

आज लगातार आँधी आ रही है| कभी धूप आ रही है तो कभी छाया मुझे लगता है अब आँधी रूक ही जायेगी| बच्चे इधर-उधर भाग रहे हैं समझ नहीं पा रहे हैं कि उनको कहाँ खेलना है| अन्दर-बाहर करते-करते ही अब शाम होने वाली है, अब बच्चे थोड़ी देर ही खेल पाएंगे|


Q. 144195

निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण को रेखांकित कीजिये-

क. यह पाठ ध्यानपूर्वक याद करो

Right Answer is:

SOLUTION

क. यह पाठ ध्यानपूर्वक याद करो|

ख. कल अवश्य आऊंगा|

ग. वह बहुत रो रहा है|

घ. थोड़ा सा खा लो|


Q. 144196

क्रियाविशेषण शब्द  कितने प्रकार के होते हैं, उनके नाम लिखिए-`

Right Answer is:

SOLUTION

क्रियाविशेषण  शब्द चार प्रकार के होता हैं|

१ . स्थानवाचक क्रियाविशेषण

२ . परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

३ . रीतिवाचक क्रियाविशेषण

४ . कालवाचक क्रियाविशेषण


Q. 144197

निम्नलिखित क्रियाविशेषण के प्रकारों से उनके वाक्यों का सही मिलान कीजिये-

क. कालवाचक क्रियाविशेषण उधर मत जाओ

Right Answer is:

SOLUTION

क. कालवाचक क्रियाविशेषण कभी-कभी यहाँ भी आना|

ख. स्थानवाचक क्रियाविशेषण उधर मत जाओ|

ग. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण वह बहुत खाती है||

घ. रीतिवाचक क्रियाविशेषण मैं शीघ्र ही आ जाऊँगा|


Q. 144198

निम्नलिखित क्रियाविशेषण शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिये-

क. उधर, ख. तेज , ग. बहुत, घ.कभी-कभी

Right Answer is:

SOLUTION

क. उधर मत जाओ|

ख. वह तेज दौड़ता है|

ग. तुम बहुत बोलते हो|

घ. वह कभी-कभी यहाँ आती है|


Q. 144199

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्तिकीजिए-

क. अव्यय शब्द का अर्थ है,जो कभी ..............न हो।

ख. अविकारी शब्द का अर्थ है,जिसमें ................उत्पन्न न हो।

ग. अव्यय या अविकारी शब्द .................प्रकार के होते हैं।

घ. अव्यय या अविकारी शब्द सदैव अपने ....................... में रहते हैं।

Right Answer is:

SOLUTION

क. व्यय

ख.विकार

ग. चार

घ. मूल रूप


Q. 144200

निम्नलिखित चित्रों को देखकर क्रियाविशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए चार वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. तुम साइकिल से उधर जा रहे हो?

ख. आज बहुत वर्षा हो रही है|

ग. नेहा लगातार गाती है|

घ. शीघ्र ही दिन ढलने वाला है|


PreviousNext