जो समुच्चयबोधक शब्द एक या एक से अधिक आश्रित और अपूर्ण वाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
व्यधिकरण समुच्चयबोधक
जो शब्द समान स्थिति वाले शब्दों व वाक्यों को एक दूसरे से जोड़ते हैं,उन्हें क्या कहते हैं?
समानाधिकरण समुच्चयबोधक
समुच्चयबोधक के कितने भेद होते हैं?
समुच्चयबोधक के दो भेद होते हैं|
दो शब्दो या दो वाक्यों को जोड़ने का काम करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
समुच्चयबोधक
निम्नलिखित विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए चार वाक्य बनाइए-
क. ओह!
ख. शाबाश!
ग. हाय!
घ. अरे!
क. ओह! यह क्या हो गया|
ख. शाबाश! तुमने तो कमाल कर दिया|
ग. हाय! यह तो गिर गया|
घ. अरे! तुम कब आए?
निम्नलिखित विस्मयादिबोधक के लिए एक-एक शब्द लिखिए-
क. हर्षबोधक
ख. शोकबोधक
ग. क्रोधबोधक
घ. घृणाबोधक
क. हर्षबोधक- वाह!
ख. शोकबोधक- हाय!
ग. क्रोधबोधक- धत्!
घ. घृणाबोधक- छिः!
‘परंतु, और, इसलिए, बल्कि’ इन समुच्चयबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए चार वाक्य बनाइए-
क. अमन मोटा है परंतु चमन पतला है।
ख. आज और कल छुट्टी है|
ग. बच्चा रो रहा था इसलिए मैं आ गई|
घ. समाचार पत्र पढ़ने से ज्ञान ही नही बढ़ता बल्कि मनोरंजन भी मिलता है।
निम्नलिखित वाक्यों में समुच्चयबोधक शब्दों को रेखांकित कीजिए-
क. तुम्हें क्या चाहिए कलम या पेंसिल?
ख. हमने दाल व रोटी खाई हैं।
ग. मैं और तुम, दोनों विद्यालय जाएँगे।
घ. राजू तथा मोहन दोनों अच्छे हैं।
क. तुम्हें क्या चाहिए कलम या पेंसिल?
ख. हमने दाल व रोटी खाई हैं।
ग. मैं और तुम, दोनों विद्यालय जाएँगे।
घ. राजू तथा मोहन दोनों अच्छे हैं।
निम्नलिखित शब्दों में विस्मयादिबोधक शब्दों को रेखांकित कीजिए-
क. अरे! यह क्या हो गया।
ख. ओह! वह गिर गया है
क. अरे! यह क्या हो गया।
ख. ओह! वह गिर गया हैं
ग. धत्! सारा पानी गंदा कर दिया।
घ. वाह! कितना सुन्दर फूल है।
क. रोहित और मोहित रोज दौड़ते हैं|
ख. हम खेलने यहीं आते हैं क्योंकि हमें यहाँ अच्छा लगता है|
ग. जानवरों को मारना नहीं बल्कि प्यार करना चाहिए|
घ. यहाँ बर्फ पड़ी है इसीलिए यहाँ ठंड है|
कालवाचक क्रियाविशेषण|
परिमाणवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?
जिन शब्दों से क्रिया की मात्रा का बोध होता है, उसे परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|
रीतिवाचक क्रियाविशेषण किसे कहते हैं?
जिन शब्दों से क्रिया के होने के ढंग का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं|
नीचे दिए शब्द सारणी में छुपे जानवरों के नाम पहचानिए-
|
ली |
सां |
बं |
मो |
|
छ |
प |
द |
र |
|
म |
शे |
र |
नी |
|
ख |
र |
गो |
श |
सांप, बंदर, मोरनी, शेर, शेरनी, खरगोश, मछली|
नीचे दिए शब्द जाल में ऊपर से नीचे की ओर तीन फूलों के नाम बनायें-
|
क |
गें |
गु |
|
म |
दा |
ला |
|
ल |
क |
ब |
कमल, गेंदा और गुलाब
आप अपने भाई के साथ चिड़ियाघर गये थे अपनी इस यात्रा का वर्णन कीजिए
संकेत बिंदु:
क. चिड़ियाघर में टिकट लेकर प्रवेश
ख. देश विदेश के पशु-पक्षियों के दर्शन
ग. खाना-पीना
घ. भैया के द्वारा वन्य-जीवन की जानकारी देना
ङ. सैर-सपाटा
संकेत बिंदु:
क. संग्रहालय का नाम व स्थान
ख. टिकट लेकर प्रवेश
ग. ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह, जैसे- मुग़ल समय की वेश-भूषाएँ, पुस्तकें, युद्ध-सामग्रियाँ आदि
घ. कक्षाचार्या द्वारा इतिहास की जानकारियाँ देना
ङ. एक रोचक और ज्ञानवर्धक यात्रा का समापन
संकेत बिंदु:
क. दादी के रहने का स्थान
ख. पहुँचने का साधन
ग. परिवार का साथ
घ. रास्ते में पड़ने वाले स्थानों का वर्णन
ङ. स्थानीय भोजन का आनंद
च. दादी के घर हार्दिक स्वागत
मान लीजिए की आप नीचे चित्र में दिए गए स्थान की यात्रा पर गए हैं
यथानुसार उत्तर दें|
यथानुसार उत्तर दें|
मेरी सबसे रोचक यात्रा अपने परिवार के साथ की गई आगरा की यात्रा थी| पिछले शुक्रवार की सुबह चार बजे मैं, अपने माता-पिता, बड़ी दीदी और चचेरे भाई-बहनों के साथ कार से आगरा के लिए रवाना हुआ| दिल्ली से आगरा की इस यात्रा में हमने खूब मजे किये| हमारी कार दिल्ली शहर को पीछे छोड़ते हुए हरे-हरे वृक्ष के किनारों वाली सड़क पर दौड़ रही थी| सुबह की ठंडी हवा और स्वच्छ वातावरण ने मन मोह लिया और तरोताजगी का एहसास होने लगा| ढ़ाई घंटे की यात्रा के बाद हम एक ढाबे पर जलपान के लिए रुके| यह ढाबा ग्रामीण तरीके से बना था| वहाँ हमने आलू के परांठे और दही का आनंद लिया| हमारी यात्रा फिर आरंभ हुई| अनेक नगरों और गाँवों को पीछे छोड़ते हुए हम आगरा में प्रवेश कर गए| दूर से ही ताजमहल का गुम्बद दिखाई दे रहा था| जिससे उसे देखने की हमारी इच्छा और बढ़ गई| हमने ताजमहल देखा| उसके बाद हम लालकिला देखने गए| फिर हम सिकंदरा देखने गए| फिर हमने फतेहपुर सीकरी देखी| इस प्रकार अनेक ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देखते हुए हमने यात्रा का आनंद लिया और फिर हम वापस लौट आए| ये यात्रा बहुत रोमांचकारी रही|
विद्यालय की पिकनिक यात्रा का वर्णन अपने शब्दों से कीजिए
कल माह के दूसरे शनिवार के दिन कक्षा पाँच के हम सभी छात्र अपने कक्षाचार्य के साथ शहर के मनोरंजन पार्क में पिकनिक मनाने गए| उस दिन सभी छात्रों को अपने साथ खाने-पीने की कुछ सामग्रियों के साथ विद्यालय सुबह आठ बजे पहुँचना था| पिकनिक को लेकर मैं इतना खुश था कि रातभर सो नहीं पाया और प्रात:काल जल्दी उठकर सारे काम जल्दी-जल्दी कर लिए| विद्यालय पहुँचने के बाद सभी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई और हम एक-एक करके बस में चढ़ गए| बस में जाते हुए हमने कुतुबमीनार देखा| उसकी ऊंचाई ने हम सभी को अचंभित कर दिया| धीरे- धीरे हमारी बस ‘दिल्ली हाट’ के पास पहुँची उसके बाद इण्डिया गेट होते हुए हम मनोरंजन पार्क पहुँचे| पहुँचते ही सबने फलों का रस पिया और हम खेलने लगे| फिर हमने नौका विहार किया | माँ द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट भोजन करने के बाद हमने झूलों का मज़ा लिया| बस में लौटते समय हमने अंताक्षरी खेली और शाम पाँच बजे अपने-अपने घर लौट आए|
ढोल-नगाड़े, चमचमाती लाइटों और नाचते-गाते लोगों के साथ पिछले महीने की बारह तारिख को मेरे चाचा जी की शादी थी| मैं अपने चाचा जी का सहबाला बना घोड़े पर बैठा बारात की यात्रा का आनंद ले रहा था| घर से चाचा जी को विधि-विधानों के साथ घोड़े पर बिठाया गया| शादी शहर से दूर फार्महाउस पर थी, वहां तक जाने के लिए बस की गयी थी| विवाह स्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सब बस से उतर गए| बारात फिर से पैदल ही नाचते-गाते चल पड़ी थी| माँ, बुआ, दादी, मौसी सभी सजधजकर शादी में खुशी से नाच रही थीं| बाराती बार-बार बारात को रोककर नगाड़ों की आवाज तेज करवाते और नाचने लगते| थोड़ी दूर चलने के बाद ही सबने मेरे चाचा को भी घोड़े से उतारा और नाचने को कहा| बुआ जी और माँ ने इस बीच सबको शीतल पेय परोसा पर सभी नाचने में इतने व्यस्त थे कि खाना-पीना ही भूल गए| इस तरह नाचते-गाते मस्ती में झूमते हुम विवाह स्थल पर पहुँचे जहाँ द्वार पर चाची जी के परिवार वाले हमारे स्वागत में फूल-मालाएँ लेकर खड़े थे|
एक बार मैं अपनी नानी के साथ मनाली घूमने गई थी| दिल्ली चंडीगढ़ तक हम रेलगाड़ी में गये थे| नानी ने खाने के लिए बहुत सारी चीजें रखी थी| रेलगाड़ी में बैठकर खाते-पीते हम लोग आनंद पूर्वक चंडीगढ़ पहुँच गये| चंडीगढ़ से मनाली तक एक बस से गये| यात्रा के दौरान हमारी बस सबसे पहले मंडी में एक घंटे के लिए रुकी| इस एक घंटे में हमने वहाँ पर हिमाचली खाने का आनंद लिया और बस में बैठ गये| बस में बैठकर पेड़ों, पहाड़ों और ठंडी हवा का आनंद लिया| कुछ देर बाद एक छोटे से ढाबे पर बस पुन: रुकी और सबने चाय पी| बस के चलते ही हम लोग बस में बैठ गए और खिडकियों से बाहर देखकर वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते रहे| खूबसूरत वादियों के सौंदर्य को निहारते हुए हम मनाली पहुँच गए पता ही नहीं चला| वहाँ पर हम तीन दिन ठहरे और बहुत घूमे| मनाली की यह यात्रा बहुत ही आनंदायक थी|
जून का महीना था| मेरी गर्मी की छुट्टियाँ थी| मैं माँ, पिताजी और अपनी बहन के साथ अपने गाँव रानीखेत घूमने गई| पिताजी कार चला रहे थे और हम दोनों भाई-बहन माँ के साथ पीछे की सीट पर बैठ कर बाहर का नज़ारा देख रहे थे| इस यात्रा के दौरान सबसे पहले हम गढ़गंगा के पास रुके वहाँ पर हमने नाश्ता किया| पहाड़ से झरने के रूप में गिरती नदी के पास जाकर प्रकृति का सुंदर दृश्य देखा| उसके बाद शाम होते-होते हम लोग रानीखेत की पहाड़ियों के पास पहुँच गए| उन पहाड़ों की हरियाली और अनोखी छटा को देखने के लिए हम लोग बार-बार कार से उतरते थे और फोटो खींचते थे| रात को आठ बजे हम लोग रानीखेत पहुँचे| यह यात्रा बहुत ही रोचक व यादगार थी|
आप अपने पिता जी से पुस्तकें खरीदने के लिए २०० रुपये मांग रहे है
यथानुसार उत्तर दें|
आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ शिमला घूमने जा रहे है
यथानुसार उत्तर दें|
कपिल कुछ पुस्तकों को खरीदने के लिए पुस्तक विक्रेता के पास गया है
यथानुसार उत्तर दें|
श्यामली को डाकघर जाना है, वह रस्ते में किसी अनजान राही से डाकघर जाने का रास्ता पूछती है
यथानुसार उत्तर दें|
यथानुसार उत्तर दें|
यथानुसार उत्तर दें|
दो मित्रों के बीच ‘चिड़ियाघर’ के सम्बन्ध में हुई बातचीत(संवाद) को अपने शब्दों में लिखिए
यथानुसार उत्तर दें|
‘डाकघर’ के सम्बन्ध में बहन और भाई के बीच के संवाद को अपने शब्दों में लिखिए
यथानुसार उत्तर दें|
‘आँख’ शब्द से जुड़े चार मुहावरे लिखिए और उनके अर्थ बताइए
क. आँखों का तारा- बहुत प्रिय होना
ख. आँख बिछाना- बेसब्री से इंतज़ार करना
ग. आँखें फेर लेना- मदद न करना
घ. आँख का काँटा- अप्रिय व्यक्ति
‘मुंह’ शब्द से जुड़े चार मुहावरे लिखिए और उनके अर्थ बताइए
क. मुंह तोड़ जवाब देना- कड़ा उत्तर देना
ख. मुंह पर कालिख पोतना- बदनाम करना
ग.मुंह न दिखा पाना- शर्मसार होना
घ. मुंह में पानी आना- मन ललचाना
जवाब भिन्न हो सकता है।
संभावित उत्तर:
जवाब भिन्न हो सकता है।
निम्नलिखित लोकोक्तियों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
क. अधजल गगरी छलकत जाय
ख. दूधकादूध, पानीकापानी
ग.खोदा पहाड़ निकली चुहिया
क.पड़ोस की रमा चाची कम पढ़ी-लिखी हैं फिर भी सभी पर अपना ज्ञान झाड़ती रहती हैं| इसी को कहते हैं- अधजल गगरी छलकत जाय|
ख.सुरेश ने आश्वासन दिया कि एक बार पूरे मामले के जांच होने दीजिए, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा|
ग.पुलिस बहुत कोशिशों के बाद भी पांच लाख की चोरी में केवल दस हज़ार रुपये ही बरामद कर पाई| यह तो वही बात हुई कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया|
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य बनाइये-
क.पहाड़ टूटना
ख. बाल-बाल बचना
ग. पीठ थपथपाना
घ. एक और एक ग्यारह
क. जब से सोमेश के पिता की मृत्यु हुई उसके परिवार पर तो मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है|
ख.आज राजमार्ग पर जा रही एक गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और चालक बाल-बाल बचा|
ग.अमीना के कक्षा में प्रथम आने पर उसके माता-पिता बहुत खुश हुए और सभी शिक्षकों ने भी उसकी पीठ थपथपाई|
घ.सुमित ने राजू को ढाढ़स बंधाया और कहा की चिंता मत करो, दो दोस्त एक और एक ग्यारह होते हैं|
निम्नलिखित चित्र को देखकर आपको जो लोकोक्तियां याद आ रही हैं,उसे लिखिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए-

क.एक अनार सौ बीमार- इस वक्त हर कोई शैलजा की मदद चाहता है, पर वो अकेली किस-किस की मदद करेगी| यह तो वही बात हुई की एक अनार और सौ बीमार|
ख. आम के आम गुठलियों के दाम- कल न सिर्फ सलोनी ने अपना बगीचा साफ़ किया बल्कि इकट्ठा किये कूड़े से खाद भी बनाई| इसे कहते हैं आम के आम और गुठलियों के दाम|
अर्थ - कम शब्दों में ज्यादा कहना|
प्रयोग - कवियों की खासियत होती है गागर में सागर भरना|
नीचे दी गई तालिका को पूरा कीजिए-
|
क्रम सं. |
मुहावरा |
अर्थ |
वाक्य |
|
1. |
|
|
|
|
2. |
|
|
|
|
3. |
|
|
|
|
4. |
|
|
|
|
5. |
|
|
|

निम्नलिखित गद्यांश में प्रयुक मुहावरे रेखंकित कीजिए और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
सोहन की मोहन से गहरी मित्रता है
संकेतक:
सोहन की मोहन से गहरी मित्रता है| सोहन अपने मित्र के लिए सदैव आँखें बिछाए रहता है परन्तु उसे मोहन की हवा में उड़ने के आदत बिलकुल पसंद नहीं है| उसे ऐसा करने से मना करने पर मोहन नाराज़ हो गया और अपनी खिचड़ी अलग पकाने लगा| बाकी मित्रों ने आग में घी डालने का काम किया और दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया| मोहन को अपनी गलती का एहसास तब हुआ जब उसके विश्वास पात्र मित्रों ने ही उसकी आँख में धूल झोंकी और फिर उससे आखें फेर लीं| आख़िरकार उसने गुदड़ी के लाल प्रिय मित्र को मोहन को सही रूप से पहचाना और उसकी बात भी मानी|
कुछ ऐसी लोकोक्तियों का उदाहरण दीजिए जो हमें जीवन के लिए कुछ सीख देती हैं
संकेतक:
क. एड़ी-चोटी का जोड़ लगाना
ख.तेते पाँव पसारिए जेती लांबी सौर
ग. थोथा चना बाजे घना
घ.जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं
अपने पूरी दिनचर्या के बारे में ध्यान से सोचिये और जो मुहावरे उसमें ठीक बैठते हैं उन्हें लिखिए
संकेतक:
क. घर सिर पर उठाना (सुबह विद्यालय के लिए तैयार होते हुए)
ख.आँखें बिछाना (माँ का आँखें बिछा कर आपके विद्यालय से लौटने का इंतजार करना)
ग. ऊँट के मुंह में जीरा (शाम का नाश्ता)
घ. दाल न गलना (आपकी खिलौने लेने की जिद न पूरी होना|)
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ बताएँ और वाक्य में प्रयोग करें।
आँख का काजल चुराना।
जवाब भिन्न हो सकता है।
संभावित उत्तर:
आँख का काजल चुराना – सफाई के साथ चोरी करना।
विक्की के हाथ में बँधी घड़ी चोर ने इतनी सफाई से निकाली मानो आँख से काजल चुरा लिया हो।
मुहावरों और लोकोक्तियों का क्या महत्व है? उदाहरण देकर समझाइये
मुहावरों और लोकोक्तियों का प्रयोग हमारी भाषा को प्रभावशाली, रोचक और आकर्षक बनाता है| इनके प्रयोग से हम अपनी बात कम से कम शब्दों में और बड़ी गहराई से कह सकते हैं| उदाहरण के लिए यदि हम वाक्य, ‘राजू ने अपने लिए मुसीबत खुद खड़ी की है’ को यूं कहें की ‘राजू ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है’ (मुहावरा) तो वो ज्यादा प्रभावशाली लगेगा| इसी प्रकार से ‘एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता|’ को लोकोक्ति के मदद से ज्यादा रोचक ढंग से बोला जा सकता है, जैसे – ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता’|
निम्न लोकोक्ति का अर्थ बताएँ।
चिकने घड़े पर पानी नहीं ठहरता - ?
जवाब भिन्न हो सकता है।
संभावित उत्तर:
चिकने घड़े पर पानी नहीं ठहरता – बेशर्म इन्सान पर किसी बात का असर नहीं होता।
निम्न मुहावरे का अर्थ बताएँ और एक उदाहरण भी दें।
घाव पर नमक छिड़कना
जवाब भिन्न हो सकता है।
संभावित उत्तर:
घाव पर नमक छिड़कना – दुखी को और दुखी करना
प्रयोग – विजय को जब व्यापार में भारी घाटा हुआ तो नवीन ने उसका मजाक उड़ाकर उसके घाव पर नमक छिड़कने का काम किया।
किन्हीं पांच मुहावरों का प्रयोग एक अनुच्छेद लिखने में कीजिए
जवाब भिन्न हो सकता है।
संभावित उत्तर:
आज तो शिल्पी ने हद कर दी। सब जानते हैं कि एक्टिंग उसके बस की बात नहीं है पर फिर भी वह हवा में गाँठ लगाने से बाज़ नहीं आती। और तो और वह अपने आप को किसी हूर की परी से कम नहीं समझती है। लोग उसे बहुत समझाते हैं कि सब कुछ छोड़ के वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पर वह चिकना घड़ा है। उसे कुछ भी समझाना बेकार है। पिछले वर्ष भी शिल्पी के अच्छे अंक नहीं आए थे पर गनीमत हुई कि वह पास हो गयी।
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
वर्तमान युग विज्ञापन का युग है
क. समाचार-पत्रों के अतिरिक्त रेडियों, टेलीविजन भी विज्ञापन के सफ़ल साधन हैं|
ख. विज्ञापन का मूल उद्देश्य उत्पादक और उपभोक्ता में सीधा संपर्क स्थापित करना है|
ग. ग्राहक जब आकर्षक विज्ञापनों को देखता है, तो वह उन्हें खरीदने के लिए आकर्षित होता है|
घ. वर्तमान युग विज्ञापन का युग है|
ड. रेडियो और टेलीविज़न
च. सफल का विलोम- असफल|
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
समाचार पत्र सर्वप्रथम सत्रहवीं शताब्दी में वेनिस नगर में प्रकाशित हुआ
क. समाचार पत्र सर्वप्रथम सत्रहवीं शताब्दी में वेनिस नगर में प्रकाशित हुआ|
ख. हमारे देश में सर्वप्रथम ‘इंडिया गजट’ नमक समाचार पत्र प्रकाशित हुआ था|
ग. दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, पंजाब केसरी आदि हमारे देश के कुछ प्रमुख हिंदी समाचार पत्र हैं|
घ. दैनिक जागरण|
ड. पत्र-पत्रिका|
च. पत्र शब्द के अनेक अर्थ हैं- पंख, पत्ता, पृष्ठ, चिट्ठी|
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
अच्छा स्वास्थ्य महावरदान है
क. महावरदान व्यायाम और अच्छे खान-पान के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है|
ख. स्वस्थ व्यक्ति मन लगाकर अपने कार्यों को करते हैं और जीवन में प्रगति करते हैं|
ग. व्यायाम से ही हमारा शरीर पुष्ट एवं स्वस्थ रहता है|
घ. व्यायाम के अभाव में मनुष्य का शरीर रोगी, बेडौल और मोटा हो जाता है|
ड. ‘स्वस्थ’ का विलोम- रोगी|
च. भ्रमण, दौड़ना, खेलकूद, तैराकी औरघुड़सवारी|
किन्हीं चार स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्दों का वाक्य प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये
क. आप यहाँ आ जाइये|
ख.तुम इधर क्यों जा रहे हो?
ग. वहाँ मत जाओ|
घ. चारोंओर हरियाली छाई है|
किन्हीं चार कालवाचक क्रियाविशेषण शब्दों का वाक्य प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइये
क. प्रतिदिनव्यायाम करने से स्वाथ्य अच्छा बना रहता है|
ख. हम सब प्रतिवर्ष शिमला घूमने जाते हैं|
ग. मैं अभी-अभी घर पहुँचा हूँ|
घ. तुम अभी तो आए हो|
निम्नलिखित चित्र को देखकर किन्हीं दो प्रकार के क्रियाविशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए-

क. आज मैं तुम सब को बहुत से दाने खिलाऊँगी|(परिमाणवाचक)
ख. अभी तो केवल चार चिड़ियाँ आयीं हैं| (परिमाणवाचक)
ग. सभी चिड़ियां जल्दी-जल्दी दाना चुग रहीं हैं| (रीतिवाचक)
घ. चिंकी प्रेम से चिड़ियों को दाना चुगते देख रही है| (रीतिवाचक)
नीचे दिए गए चित्र को देखकर क्रियाविशेषण शब्द का प्रयोग करते हुए चार वाक्य लिखिए-

क. दादी सारा घर साफ कर रही हैं|
ख. बूढ़ी अम्मा चारपाई ठीक से बिछा रही हैं|
ग. दादी ने घर का आँगन बहुत झाड़ा है!
घ. अम्मा प्रतिदिन अपने घर का आँगन साफ़ करती हैं|
क्रिया-विशेषण कितने प्रकार के होते हैं, उनके नाम लिखिए-
क्रिया-विशेषण चार प्रकार के होते हैं-
१. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
२. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
३. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
४. कालवाचक क्रियाविशेषण
निम्नलिखित क्रियाविशेषण शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिये-
क. उधर
ख. लगातार
ग. बहुत
घ. कभी-कभी
क. उधर मत जाओ|
ख. वह लगातार चल रहा था|
ग. तुम बहुत बोलते हो|
घ. वह कभी-कभी यहाँ आती है|
क. वह साइकिल से इधर ही आ रहा है|
ख. आज बहुत वर्षा हो रही है|
ग. नेहा लगातार दो घंटे तक गा सकती है|
घ. शीघ्र ही दिन ढलने वाला है|
निम्नलिखित चित्र को देखकर पांच विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए-

अरे! आज तो हर्षिता और सौरभ के विद्यालय की जल्दी छुट्टी हो गई है| सौरभ ने कहा “वाह! मौसम भी अच्छा है, आज तो कहीं घूमने चलना चाहिए”| हर्षिता बोली “ओह नहीं! मुझे अपना गृहकार्य ख़त्म करना है”| सौरभ ने जवाब दिया “शाबाश! मुझे सुन कर ख़ुशी हुई कि तुम अपनी पढाई को लेकर इतनी गंभीर हो”| हर्षित ने कहा “जी भैया! आप ही से तो सीखा है”|
नीचे दिए गए चित्र को देखकर पांच हर्षबोधक वाक्य बनाइए-

क. वाह! कितना खूबसूरत नज़ारा है|
ख. अहा! मंद-मंद हवा कितनी अच्छी लग रही है|
ग. धन्य है! प्रकृति के सौन्दर्य की कोई थाह नहीं|
घ. बहुत अच्छे! आज तो सूर्य देव भी मेहरबान हैं|
ङ. बहुत खूब! ऐसे वातावरण में गरमा-गर्म चाय का मज़ा ही कुछ और है|
अपनी कक्षा का वर्णन करते हुए पाँच समुच्चयबोधक शब्दों का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य लिखिए
यथानुसार उत्तर दें
निम्नलिखित चित्र को देखकर पांच शोकबोधक वाक्य बनाइए-

क. हाय! हर-भरा पेड़ काट डाला|
ख. उफ़! यह तो पेड़ों की निर्मम हत्या है|
ग. ओह! पेड़ कटते देख मुझे तो बहुत दुःख हो रहा है|
घ. आह! ये तो प्रकृति का अपमान है|
ङ. हे प्रभु! यह कैसा अनर्थ है?
नीचे दी गयी तालिका पूर्ण कीजिए-
|
अनुक्रमांक सं. |
वाक्य |
समुच्चयबोधक शब्द |
समुच्चयबोधक का प्रकार |
||||||||||||||||||||||
|
1. |
पढाई पर ध्यान दो अन्यथा फेल हो जाओगे Right Answer is: SOLUTION
Q. 144266 नीचे दिए गए चित्र के आधार पर दो वाक्य लिखिए और उसमें प्रयुक्त समुच्चयबोधक शब्द को रेखांकित कीजिए Right Answer is: SOLUTIONबाहर बारिश हो रही है इसलिए बच्चे घर के अंदर के खेल रहे हैं| बच्ची अपनी गुड़िया को नए वस्त्र पहना रही है ताकि वह सुंदर दिखे|
Q. 144267 नीचे दिए गए संकेतों के आधार पर समुच्चयबोधक शब्द चुनकर वाक्य बनाइये- क. कारण बताने वाले समुच्चयबोधक ख. उद्देश्य बताने वाले समुच्चयबोधक ग. परिणाम बताने वाले समुच्चयबोधक घ. विकल्प बताने वाले समुच्चयबोधक ङ. स्वरुप बताने वाले समुच्चयबोधक Right Answer is: SOLUTIONक. उसे सब्जियां खरीदनी थीं इसीलिए वह बाज़ार गया| ख. उसने गाड़ी पकड़ी ताकि वह जल्दी पहुँच सके| ग. वह बहुत तेज गाड़ी चला रहा था तभी तो दुर्घटना घटी| घ. या तो तुम मेरे साथ चलो या फिर समय से शादी में पहुँच जाना| ङ. वातावरण इतना सुंदर था मानो स्वर्ग हो| Q. 144268 अपनी मित्र-मंडली के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखिए और उनमें प्रयुक्त समुच्चयबोधक व विस्मयादिबोधक शब्दों को रेखांकित कीजिए Right Answer is: SOLUTIONयथानुसार उत्तर दें| Q. 144269 निम्नलिखित वाक्यों को समुच्चयबोधक शब्दों की मदद से जोड़िये- क. राम आता है Right Answer is: SOLUTIONक. राम आता है और श्याम जाता है| च. दादी माँ को घूमने का शौक है पर वह चल फिर नहीं पातीं| छ. वह साइकिल से गिर पड़ा क्योंकि उसे ठीक से साइकिल चलना नहीं आता| ज. सड़क पर गड्ढा था इसीलिए वह गिर पड़ा| झ. दिन-रात मेहनत करो और अच्छे अंक प्राप्त करो| Q. 144270 निम्नांकित चित्र को देखकर विस्मयादिबोधक शब्दों का प्रयोग कर चार वाक्य लिखिए-
Right Answer is: SOLUTIONक. अरे! यह चिड़ियाँ कैसे घोंसला बना रही है| ख. वाह! यह चिड़िया कितनी सुन्दर है| ग. धत! यह तो उलटी लटकी हुई है| घ. ओह! कहीं कोई शिकारी इसे न पकड़ ले| Q. 144271 अपने घर पर एक अनुच्छेद लिखिए और उसमें क्रिया विशेषण के सभी प्रकारों के शब्दों का प्रयोग कीजिऐ Right Answer is: SOLUTIONसंकेत बिंदु: क. घर के सदस्य ख.घर का माहौल ग. परिवार में प्रेम घ. आपका घर को संवारने में सहयोग Q. 144272 अपनी कक्षा पर एक अनुच्छेद लिखिए, उसमें क्रिया विशेषण के सभी प्रकारों के शब्दों का प्रयोग कीजिए Right Answer is: SOLUTIONसंकेत बिंदु: क. छात्रों की संख्या ख.कक्षा में मित्र ग. शिक्षकगण घ. कक्षा का वातावरण Q. 144273 नीचे दिए गए चित्र को देखकर चारो प्रकार के क्रियाविशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए चार वाक्य लिखिए-
Right Answer is: SOLUTIONक.गाड़ी तेज चलाओ| (रीतिवाचक) ख.साक्षी बहुत घूमती है|(परिमाणवाचक) ग. बच्चे बाहर की ओर देख रहे हैं| (स्थानवाचक) घ. हम सब कल घूमने जायेंगे| (कालवाचक) Q. 144274 मेरी पसंदीदा पुस्तक” इस शीर्षक पर कहानी लिखिए- Right Answer is: SOLUTIONयथानुसार उत्तर दें| Q. 144275 ‘’दो बहनों का अलग-अलग स्वभाव’’ पर एक कहानी लिखिए- Right Answer is: SOLUTIONएक बार की बात है दो बहनें थी पाबालो और पिकोलो| पाबलो बहुत अच्छे स्वभाव की थी और पिकोलो बहुत घमंडी थी| एक दिन वे दोनों अपनी नानी के घर जा रही थी| रास्ते में उनको एक पेड़ मिला जो धूप के कारण मुरझा रहा था पिकोलो उसको देखा और गुस्से से बोली- छि: कितनागन्दा पेड़ है छाया भी नही दे सकता| पर पाबलो ने उसको देखा औरअपने पानी से उस पेड़ को सींच दिया और चली गयी| और आगे थोड़ी दूरी पर उनको एक बुढ़िया मिली वह अपनी बेटी के पास जा रही थी उसके पास बहुत भारी थैला था उसने पिकोलो से मदद माँगी तो पिकोलो ने कहा जब उठा नहीं पाती हो तो इतना भारी थैला क्यों लाई| पर पाबलो ने उसका थैला उठा लिया| पाबलो ने उससे पूछा- ‘’आम्मा आप कहाँ जा रही हैं?’’ तो वह बोली- “मैं नदी पार वाले गाँव में जा रही हूँ” तब पाबलो बोली हम भी वहीं जा रहे हैं, अब आप हमारे साथ ही चलिए मैं आपका थैला घर तक पहुंचा दूंगी| कुछ समय के बाद वे तीनों उस गाँव में पहुँच गये|उनकी नानी के घर के पास ही उस बुढ़िया की बेटी का घर भी था| पाबलो ने बुढ़िया का थैला उसकी बेटी के घर पहुंचाया और स्वयं नानी के घर चली गयी| जब वह उसकी नानी के घर पहुंची तो वह बहुत प्यासी थी और थक गयी थी| नानी ने दोनों को पानी पिलाया और प्यार किया| उसे बाद पाबलो ने नानी को रास्ते की आपबीती सुनाई तो नानी ने उसके काम को बहुत सराहा| और कुछ दिनों के बाद जब वे वापस जाने लगी तो नानी ने दोनों को उपहार दिए और उस बुढ़िया ने पाबलो को बहुत सुन्दर उपहार दिए यह देखकर पिकोलो बहुत चिढ़ गई गई| रास्ते में जिस पेड़ को पाबलो ने पानी दिया था वह भी हरा हो गया और उसमें फल लगे थे| पिकोलो फल तोड़ने लगी तो बहुत सारी चिड़ियाँ, जिनका उस पेड़ में घोंसला था आ गई और उसको नोचने लगी और वह भाग गई पर पाबलो पेड़ को देखने लगी तो पेड़ स्वयं हिलने लगा और बहुत सारे फल गिर गये जैसे कि उस पेड़ ने पाबलो को भेंट दी हो| यह देखकर पिकोलो का आश्चर्य हुआ और स्वयं को बदलने का प्रण किया| Q. 144276 अभिवादन लिखते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए? Right Answer is: SOLUTIONअभिवादन लिखने के समय पत्र पाने वाले की आयु, आपके साथ उसके सम्बन्ध, उसके पद आदि का ध्यान रखना चाहिए| Q. 144277 किसी भी अच्छे पत्र के कितने अंग होते हैं? Right Answer is: SOLUTIONएक अच्छे पत्र के निम्नलिखित छह अंग होते हैं- क. पत्र भेजने वाले का पता और पत्र लिखने की तारीख ख. संबोधन शब्द ग. अभिवादन शब्द घ. पत्र का विषय ङ. मुख्य भाग च. पत्र की समाप्ति Q. 144278 अनौपचारिक और औपचारिक पत्र में क्या अंतर होता है? Right Answer is: SOLUTIONअनौपचारिक पत्र परिवार, मित्र, पड़ोसी या रिश्तेदारों को लिखे जाते हैं जबकि औपचारिक पत्र ऐसे व्यक्तियों को लिखे जाते हैं जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, जैसे कि- व्यवसायी, अधिकारी आदि| Q. 144279 पत्र लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Right Answer is: SOLUTIONक. पत्र का लेख सुन्दर व भाषा शुद्ध होनी चाहिए| ख. बात संक्षिप्त में कही जानी चाहिए| ग. भाषा शिष्ट व स्पष्ट होनी चाहिए| Q. 144280 विभिन्न प्रकार क SOLUTIONविभिन्न प्रकार के पत्र होते हैं- बधाई पत्र, निमंत्रण पत्र, प्रार्थना पत्र, शोक पत्र आदि| Q. 144281 जिले के जिलाधिकारी को किस प्रकार का पत्र लिखा जायेगा? Right Answer is: SOLUTIONऔपचारिक पत्र| Q. 144282 अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवेदन-पत्र लिखते समय अपने नाम के साथ-साथ और क्या लिखना जरूरी होता है? Right Answer is: SOLUTIONअनुक्रमांक और कक्षा| Q. 144283 अपने रिश्तेदारों को लिखे गए पत्रों को क्या कहते हैं? Right Answer is: SOLUTIONअपने रिश्तेदारों को लिखे गए पत्रों को अनौपचारिक पत्र कहते हैं| Q. 144284 लिफ़ाफ़े पर पूरा पता लिखने के साथ-साथ क्या लगाना आवश्यक होता है? Right Answer is: SOLUTIONलिफ़ाफ़े पर पूरा पता लिखने के साथ-साथ टिकट लगाना भी आवश्यक होता है| Q. 144285 लिफ़ाफ़े पर किस-किस का पता लिखना आवश्यक होता है? Right Answer is: SOLUTIONलिफ़ाफ़े पर जिसको पत्र लिखा जाता है और पत्र भेजने वाले का पता लिखना आवश्यक होता है| Q. 144286 निबंध लेखन एक कला है जिसम SOLUTIONनिबंध लेखन एक कला है जिसमें किसी भी विषय पर अपने विचार क्रमबद्ध तरीके से और प्रभावी ढंग से लिखे जाते हैं | Q. 144287 एक निबंध का निष्कर्ष लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Right Answer is: SOLUTIONनिबंध का निष्कर्ष अंत में लिखा जाता है, इसीलिए उसे इस तरह लिखा जाना चाहिए कि वह पाठक पर प्रभाव छोड़ सके| Q. 144288 किसी भी निबंध का आरम्भ महत्वपूर्ण क्यों होता है? Right Answer is: SOLUTIONनिबंध का आरम्भ प्रभावशाली व रूचिपूर्ण होना बहुत जरूरी हैं जिससे उसे पढ़ने में पाठक की उत्सुकता बढ़े| Q. 144289 निबंध के मध्यभाग में क्या लिखा जाता है? Right Answer is: SOLUTIONनिबंध के मध्य भाग में विषय-वस्तु को स्पष्ट किया जाता है। Q. 144290 निबंध के मुख्य तीन भागों का नाम लिखिए। Right Answer is: SOLUTIONनिबंध के मुख्य तीन भाग होते हैं- १. प्रस्तावना २. मध्यभाग ३. उपसंहार Q. 144291 अपनी सहेली को अपने बड़े भैया की शादी में परिवार सहित आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखिए Right Answer is: SOLUTIONसंकेत बिंदु- क. अपना पता और दिनांक ख.अभिवादन शब्द ग. बड़े भैया की शादी का निमंत्रण घ. परिवार सहित आने का अनुरोध ङ. पत्र की समाप्ति Q. 144292 प्रधानाचार्य को विद्यालय में वन महोत्सव का सुझाव देते हुए पत्र लिखें Right Answer is: SOLUTIONसंकेत बिंदु- क. विद्यालय का पता और दिनांक ख.विषय ग. संबोधन शब्द घ.. विद्यालय में हरियाली बढ़ाने और छात्रों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए वन महोत्सव मनाने का अनुरोध ड़. पत्र की समाप्ति च.. आपका नाम एवं कक्षा Q. 144293 अपनी कॉलोनी में गंदगी से हैजा फैलने के खतरे के बारे में बताते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र लिखिए Right Answer is: SOLUTIONसंकेत बिंदु- क. नगर निगम अधिकारी का पता और दिनांक ख.विषय ग. संबोधन शब्द घ.आपके इलाके में साफ़-सफाई के खराब हालात च. पानी के पानी व सफाई की व्यवस्था ठीक करने का अनुरोध छ. पत्र की समाप्ति Q. 144294 तुक मिलाओ -
Right Answer is: SOLUTION
Q. 144295 कविता की पंक्तियाँ पूरी करो- छोटे-छोटे हैं________ छोटे-छोटे________ हैं_____________ Right Answer is: SOLUTIONछोटे-छोटे हैं लोटा थाली छोटे-छोटे धनुष बाण हैं हैं छोटी-छोटी तलवार |