CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 174501 भारत के सेवा क्षेत्र में नियोजित दो अलग-अलग प्रकार के लोगों के नाम बताए।
Right Answer is:

SOLUTION

दो अलग अलग प्रकार के लोग हैं-

(1) लोग जिनकी गतिविधियां प्राथमिक और द्वितीय क्षेत्र के विकास में मदद करती हैं। ये लोग वस्‍तु का उत्‍पादन नहीं करते हैं परंतु उत्‍पादन प्रक्रिया में बहुतसहायता करते हैं। उदाहरण के लिए,ट्रांसपोर्टर जो थोक एवं खुदरा दुकानों के लिए प्राथमिक और प्रसंस्कृत वस्‍तुओं का परिवहन करते हैं।

(2) लोग जो आवश्‍यक सेवाएं उपलब्‍ध कराते हैं लेकिन वे प्रत्‍यक्ष तौर पर उत्‍पादन प्रक्रिया में मदद नहीं कर सकते हैं उदाहरण के लिए अध्‍यापक, डॉक्‍टर, वकील आदि।


Q. 174502 क्षेत्रकों को किन आधारों पर वर्गीकृत किया जाता है ?
Right Answer is:

SOLUTION

प्राथमिक क्षेत्रक से अभिप्राय है प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन पर आधारित आर्थिक गतिविधियां|

उदाहरण- कृषक द्वारा अनाजउत्पादन करना, खन्ना और उत्खनन।

क्षेत्रकों को निम्न के आधार पर वर्गीकृत किया गया है :

· आर्थिक गतिविधि की प्रकृति के आधार पर

· रोजगार की परीस्थितियों के आधार पर

· उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर

आर्थिक गतिविधि की प्रकृति के आधार पर तीन क्षेत्रक है :

· प्राथमिक क्षेत्रक

· द्वितीयक क्षेत्रक

· तृतीयक क्षेत्रक

रोजगार की परीस्थितियों के आधार पर दो क्षेत्रक है:

· संगठित क्षेत्रक

· असंगठित क्षेत्रक

उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर दो क्षेत्रक है:

· निजी उद्यम

· सार्वजनिक उद्यम


Q. 174503 क्‍या आप समझते है कि सभी तीनों क्षेत्र एक दूसरे से स्‍वतंत्र है? अपने उत्‍तर की पुष्टि कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

सभी तीनों क्षेत्र एक दूसरे पर निर्भर हैं।

यदि किसान एक विशिष्ट चीनी कारखानें को गन्ने बेचने से मना कर दें, तो परिणाम स्वरूप

कारखाना बंद हो जायेगा। इससे पता चलता है कि द्वितीयक क्षेत्रक प्राथमिक क्षेत्रक पर निर्भर है।

यदि भारतीय कंपनियां घरेलू बाजार से कपास नहीं खरीदने और बल्कि इसे अन्य देशों से आयात करने का निर्णय करें, तो परिणाम स्वरूप भारतीय कपास की खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और किसान दिवालिया भी हो सकते हैं। इससे पता चलता है कि प्राथमिक क्षेत्रक द्वितीयक क्षेत्रक पर निर्भर है।

यदि परिवहन चालक हड़ताल पर चले जाएँ, तो परिणाम स्वरूप कृषि आधारित उद्योगों या संबंधित उद्योगों के लिए प्राथमिक उत्पादों की पूर्ति कम हो जायेगी । किसान अपने उत्पादों को बेचने में  असमर्थ हो जायेगे।

इससे पता चलता है कि प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर है।


Q. 174504 विकसित देशों में अर्थव्‍यवस्‍था के क्षेत्रों में क्‍या ऐतिहासिक परिवर्तन हुए है?
Right Answer is:

SOLUTION

सामान्‍यता, यह देखा गया है कि विकसित देशों में विकास के प्रारंभिक चरण में, प्राथमिक क्षेत्र सबसे महत्‍वपूर्ण आर्थिक गतिविधि थी। लेकिन बाद में-

(1) लोगों ने अन्‍य गतिविधियां भी शुरू कर दी जैसे अविष्कार और नवोन्मेष जिससे खेती के तरीके बदले और खाद्य फसलों के उत्‍पादन में वृद्धि हुई।

(2) शिल्‍पकारों और व्‍यापारियों की संख्‍या में वृद्धि हुई जिससे क्रय विक्रय की गतिविधियां बढ़ीं और बैंकिंग और बीमा जैसी सेवाएँ शुरू हुई। लोग कारखानों में बनी वस्तुओं का अधिक उपयोग करने लगे।

(3) धीरे-धीरे प्रसंस्‍करण और विनिर्माण इकाइयों की संख्‍या बढ़ी। कारखानें लगने शुरू हुए। इसके परिणामस्‍वरूप द्वितीयक क्षेत्रक उत्पादन और रोजगार के मामलें में बहुत महत्वपूर्ण बन गया।


Q. 174505 भारत में कृषि क्षेत्र की समस्याएँ देश के लिए एक गंभीर विषय है
Right Answer is:

SOLUTION

कृषि क्षेत्र की मुख्य समस्याएँ इस प्रकार हैं-

असिंचित भूमि और वर्षा पर अत्यधिक निर्भरता के कारण भारत में किसान साल मी केवल एक या दो बार ही फसल उगा पाते हैं और खेती की उत्पादकता कम रहती है|
खेती के लिए किसानों को बैंक और साहुकार या तो ऋण देते ही नहीं और अगर देते भी हैं तो ब्याज दर बहुत अधिक रखते हैं जिसके कारण किसानों पर कर्ज भर बहुत अधिक रहता है| इस कर्ज को चुकाने के लिए, किसान फसल की कटाई होते ही स्थानीय व्यापारियों को आनाज बेचने पर मजबूर हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें फसल का कम मूल्य प्राप्त होता है|

गाँव में मंदी काल में रोजगार का अभाव होता है, इसके कारण बेरोजगार लोगों को काम की तलाश में शहरों में प्रवासन करना पड़ता है| शहरों में जीवन यापन की लागत अधिक होने कारण प्रायः केवल पुरुष ही गाँव से शहर में आते हैं जिससे कई परिवार अलग हो जाते हैं और कई परिवारों को मलिन बस्तियों में रहना पड़ता है| इससे प्रवासित परिवारों के बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोने पर ही प्रभाव पड़ता है|  


Q. 174506 नरेगा 2005 को लागू करने का मुख्‍य उद्देश्यक्‍या है?
Right Answer is:

SOLUTION

इस अधिनियम का उद्देश्य काम के अधिकार को लागू करना है। इस अधिनियम के अंतर्गत वे सभी लोग, जो काम करने में सक्षम हैं और जिन्‍हें काम की जरूरत है, को सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गयी है। इसके अनुसार यदि सरकार रोजगार उपलब्‍ध कराने में असफल रहती है, तो सरकार लोगों को बेरोजगारी भत्‍ता देगी।

यह गांव में आधारभूत संरचना का निर्माण करने में भी सहायक है| यह लोगों का गाँव से शहरों में व्रवासन रोकने में  भी सहायक है

इस अधिनियम के अंतर्गत उन कामों को अधिमान दिया जाता है जो ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की उत्पादकता बढ़ने में सहायक हों जैसे कुओं और नहरों का निर्माण|


Q. 174507 माध्‍यमिक क्षेत्र से आप क्‍या समझते हैं? व्‍याख्‍या कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

तृतीयक क्षेत्रक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करता है परंतु प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में मदद करता है।

इसमें शामिल है कुछ आवश्यक सेवाएं, जैसे कि शिक्षिक, डॉक्टर, वकील आदि की सेवा, जो कि प्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं के उत्पादन में मदद नहीं कर सकती है।

तृतीयक क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है क्योंकि इस क्षेत्रक में वस्तुओं के स्थान पर सेवाओं का सृजन होता है|

उदाहरण के लिए, परिवहन, संचार, बैंकिंगसेवाएँ, आदि|

वर्तमान में तृतीयक क्षेत्रक कुल उत्पादन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण है लेकिन फिर भी इस में कार्यबल का अनुपात कृषि क्षेत्रक से बहुत कम और द्वितीयक क्षेत्रक के लगभग बराबर है।


Q. 174508 ''आधे से अधिक जनसंख्‍या कृषि क्षेत्र में लगी हुयी है, जबकि यह सकल घरेलू उत्‍पाद के खातों का केवल एक चौथाई है'' क्‍यों?
Right Answer is:

SOLUTION

ऐसा इसलिए है क्‍योंकि-

1) आवश्‍यकता से अधिक लोग प्राथमिक क्षेत्रक में लगे हुये है जिसके कारण इस क्षेत्रक में प्रच्‍छन्‍न बेरोजगारी होती है। अगर कुछ लोगों को इस क्षेत्र से हटा दिया जाये फिर भी उत्‍पादन प्रभावित नहीं होगा।

2) कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुधार की अधिक संभावनाएं है जिनका दोहन नहीं हो रहा है।

3) गरीबी के कारण किसान आधुनिक तकनीकों  को अपनाने में सक्षम नहीं हैं जिसके कारण उनकी उत्पादकता कम रहती है।

4) किसान कृषि विधियों में अच्‍छी तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित नहीं हैं।


Q. 174509
संगठित व असंगठित क्षेत्रक के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये।
Right Answer is:

SOLUTION

तुलना के बिंदु

संगठित क्षेत्र

असंगठित क्षेत्र

1- पंजीकरण

किसी भी उद्योग/प्रतिष्ठान के लिये आवश्यक है ।

प्रतिष्ठान/दुकान के लिये आवश्यक नहीं है।

2-नियम/विनियोग

निर्धारित नियमों/विनियमों का पालन अनिवार्य होता है। सभी नियम सभी पर यथा नियोक्ता, कर्मचारी व श्रमिक पर समान रूप से लागू होते हैं ।

नियम/विनियम होते अवश्य हैं पर पालन अनिवार्य रूप से नहीं होता ।

3- कार्य, वेतन व भत्ते आदि

कार्य करने की अवधि व घंटे निश्चित होते हैं । पूर्व निर्धारित वेतनमान पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है । विभिन्न भत्ते व वार्षिक वेतन वृद्धि भी मिलती है ।

वेतन भत्ते पूर्व निर्धारित नहीं होते । मनमाफिक मजदूरी दी जाती है जबकि प्रपत्र पर अधिक मजदूरी दिखाई जाती है । रोजगार नियमित न होने के कारण वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं दी जाती ।

4- रोजगार की सुरक्षा

कर्मचारियों के लिए नौकरी छोड़ने और नियुक्त होने की औपचारिक प्रक्रियाएं और कार्यप्रणालियां होती है।

रोजगार की कोई सुरक्षा नहीं होती किसी भी श्रमिक को कभी भी कार्य विमुक्त किया जा सकता है।

5- शोषण

श्रम संगठनों की मौजूदगी व सरकार के नियमों के कारण शोषण नहीं होता।

श्रम संघ का अस्तित्व ना होने से श्रमिकों का भरपूर शोषण होता है।


Q. 174510 भारतीय अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी दूर करने हेतु सुझाव दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

भारतीय अर्थव्यवस्था में बेरोजगारी दूर करने हेतु सुझाव : 1) शिक्षा को रोजगारन्मुख बनाया जाए। 2) देश में आधारभूत संरचना-परिवहन, संचार, बैंकिग आदि का विकास किया जाना चाहिए।

3) प्राथमिक सेवा क्षेत्रक में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाना चाहिए ताकि अल्प बेरोजगारी दूर की जा सके।

4) ग्रामीण क्षेत्रों में लघु-एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

5) कृषि के लिए सिंचाई सुविधाओं, भण्डारण, वित्त व विपणन सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

6) स्वनियोजित रोजगार की व्यवस्था करके लिए ग्राम और शहर में साक्षर नौजवानों को कम ब्याज दर पर बैंकों द्वारा साख उपलब्ध कराया जाना चाहिए|


Q. 174511 कृषि क्षेत्र में प्रच्‍छन्‍न बेरोजगारी को दूर करने करने के लिए अपनाए जा सकने वाले उपायों के बारे में बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

प्रच्‍छन्‍न बेरोजगारी को दूर करने करने के लिए निम्‍नलिखित उपाए अपनाए जा सकते हैं-

1) ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अन्य अवसर उपलब्‍ध कराये जाने चाहिए।

2) नये कारखानें खोले जाने चाहिए जिससे कि अधिकतर श्रमिक वहां लग सकें और कृषि-पर आधारित मीलों की स्थापना की जनि चाहिए

3) सिंचाई की अधिक सुविधाएं उपलब्‍ध करायी जानी चाहिए जिससे कि किसान एक वर्ष में 2 या 3 फसलें उगाने में समक्ष हो जिससे की कृषि में ही काम और उत्पादकता बढ़े।

4) सरकार को गाँव में स्कूलों और हस्पतालों का निर्माण करनाचाहिए जिससे अध्यापकों, डाक्टरों और नर्सों की रिक्तियां उत्पन्न हों।

5)कुटीरउद्योगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए|

6) स्वनियोजित रोजगार की व्यवस्था करके लिए ग्राम वासियों को कम ब्याज दर पर बैंकों द्वारा साख उपलब्ध कराया जाना चाहिए|


Q. 174512 निम्न में से कौन सा मुद्रा का एक कार्य नहीं है ?


A. दोहरे संयोग का माध्यम

B. किसी वस्तू के मूल्याङ्कन का माध्यम

C. भविष्य में भुगतान का माध्यम

D. विनिमय का माध्यम

Right Answer is: A

SOLUTION

मुद्रा के विकास ने दोहरे संयोग की समस्या को हल किया है |


Q. 174513 एक ऐसा कागज जो एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक मुद्रा के हस्तांतरण का लिखित आदेश हैं, ________के नाम से जाना जाता है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is: D

SOLUTION

चेक एक ऐसा कागज हैं,जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के किसी अन्य व्यक्ति को चेक पर लिखी धनराशी का भुगतान करने का आदेश देता हैं |


Q. 174514 उदारीकरण से हम यह समझते हैं:


A.

व्यापार बाधाएं हटाना

B.

व्यापार बाधाएं बढ़ाना

C.

घरेलू उद्योगों का संरक्षण

D.

बंद अर्थव्यवस्था

Right Answer is: A

SOLUTION

व्यापार के उदारीकरण के कारण, व्यापारों को आयात और निर्यात करने की स्वतंत्रता दी जाती है।


Q. 174515 कौशल युक्

  निम्न  को  वैश्वीकरण से  हानि होती है<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: D

SOLUTION

हर किसी को वैश्वीकरण से लाभ नहीं होता। शिक्षित, कौशल युक्त लोग और धनी लोग अवसरों का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग कर पते हैं, हालांकि छोटे उत्पादकों को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से प्रतिस्पर्धा से काफी नुकसान होता है।


Q. 174516

  आयातों  पर लगाया  जाने वाला  प्रतिबन्ध   कहलाता है<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: B

SOLUTION

व्यापार बाधा किसी विदेशी देश से सेवाओं और वस्तुओं के आयात की मात्रा पर लगाया जाने वाला प्रतिबंध या कर है।


Q. 174517 देशों के बीच तीव्र एकीकरण और अंतर सम्बन्ध _____ कहलाते हैं
A.
B.
C.
D.

Right Answer is: C

SOLUTION

अधिक विदेशी निवेश और अधिक विदेशी व्यापार से देशों के बीच उत्पादों और बाज़ारों का एकीकरण हुआ है। बहु-राष्ट्रीय कम्पनी वैश्वीकरण प्रक्रिया में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Q. 174518 कृषि उत्पादन म

  भारत  में  वैश्वीकरण  से  हुआ है<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: B

SOLUTION

भारत में वैश्वीकरण ने बाज़ारों को बदल कर रख दिय है,और उपभोक्ताओं के लिए बहुत अधिक विकल्प उपलब्ध हुए हैं।


Q. 174519 विदेशी व्यापार

   सरकार  व्यापार  बाधाए लगाती  है<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: C

SOLUTION

भारत सरकार ने विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश पर कुछ व्यापार बाधाओं को तय कर रखा है जिससे भारतीय व्यापारियों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाया जा सके और विदेशी व्यापार को नियमित किया जा सके।


Q. 174520 निर्माण पर व्

  निम्न  में से  एक  निवेश नहीं  है<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: D

SOLUTION

निवेश वह धन है जिसे परिसंपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जैसे भूमि, भवन, मशीन और अन्य निवेश।


Q. 174521 निम्न में से कौन सा कारक वैश्वीकरण को सुगम बनाने के लिए उत्तरदायी नहीं है?


A. तकनीकी सुधार

B. उदारीकरण

C. व्यापार बाधाएं

D. विश्व व्यापार संगठन से दबाव

Right Answer is: A

SOLUTION

वैश्वीकरण कई कारकों से सुगम हुआ जैसे तकनीक में सुधार, व्यापार का उदारीकरण और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे विश्वव्यापार संगठन से दबाव।


Q. 174522 निवेश क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

निवेश वह प्रक्रिया है जिसमे परिसंपत्ति या वस्तुओं को भविष्य में आय या धन अर्जित करने की उम्मीद से खरीदा जाता है| इसके अंतर्गत प्राय: भूमि, इमारत, मशीनों और अन्य परिसंपत्तियों को खरीदा जाता है|


Q. 174523 वैश्वीकरण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वैश्वीकरण किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का दूसरे देशों के साथ व्यापार, पूंजीगत प्रवाह और तकनीक के माध्यम से एकीकरण होने की प्रक्रिया है।


Q. 174524 उपहार अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपहार अर्थव्यवस्था के अंतर्गत सेवाएं और वस्तुएं बिना किसी आर्थिक अनुबंध के प्रदान की जाती हैं।


Q. 174525 विदेशी निवेश से आपका क्या अभिप्राय है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विदेशी निवेश वह प्रक्रिया है जिसमे एक देश की कंपनी या व्यक्ति दूसरे देश की परिसंपत्तियों या उस देश में स्थित कंपनियों के शेयरों में निवेश करते है।


Q. 174526 एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी से आपका क्या अर्थ है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी वह कम्पनी है जो एक या एक से अधिक देशों में या तो उत्पादन करती है या उत्पादन पर नियंत्रण करती है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियां उन क्षेत्रों में अपने कार्यालय स्थापित करती हैं जहाँ उन्हें सस्ता श्रम और अन्य संसाधन प्राप्त हो सकें।


Q. 174527 क्या कर एक व्यापार बाधा हो सकता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अगर कर आयात या निर्यात पर लगाया जाए तो यह एक व्यापार बाधा ही होगा।


Q. 174528 डब्ल्यू.टी.ओ का पूरा नाम क्या है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

डब्ल्यू.टी.ओ  का पूरा नाम विश्व व्यापार संगठन है।


Q. 174529 किसी देश की अर्थव्य

  उदारीकरण  को परिभाषित  करें<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

किसी देश की अर्थव्यवस्था में विदेशी व्यापार पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रशुल्क और भौतिक बाधाओं को हटाए जाने की प्रक्रिया को उदारीकरण कहा जाता है।


Q. 174530 निजीकरण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्र को स्वामित्व और नियंत्रण के हस्तांतरण की प्रक्रिया को निजीकरण कहा जाता है।


Q. 174531 व्यापार बाधा क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार बाधाएं वस्तुओं और सेवाओं के आयात या निर्यात पर किए जाने वाले प्रतिरोध हैं जिन्हें सरकार व्यापार को निगमित करने के लिए स्थापित करती है। उदाहरण के लिए, आयात पर कर, आयात कोटा, आदि।


Q. 174532 न्यायसंगत वैश्वीकरण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

न्यायसंगत वैश्वीकरण वह वैश्वीकरण है जिसमें गरीब वर्ग सहित सभी के लिए समान अवसर हों और यह सुनिश्चित करा जाए कि वैश्वीकरण के लाभ सभी के साथ साझे किए जाएं।


Q. 174533 मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक मिश्रित अर्थव्यवस्था निजी संपत्ति की रक्षा करना और पूंजी के उपयोग में आर्थिक स्वतंत्रता देने के साथ सामाजिक उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सरकारों को आर्थिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करने का प्रावधान देती है|


Q. 174534 द्विपक्षीय व्यापार अनुबंध क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब दो देश एक दुसरे के साथ व्यापार करने के लिए व्यापार से संबंधित नियमों और शर्तों पर समझौता करते हैं उन दोनों के बीच कीए जाने वाले ऐसे अनुबंध को द्विपक्षीय अनुबंध कहा जाता है।  


Q. 174535 बहुराष्ट्रीय कम्पनी कई देशों में अपना उत्पादन विस्तार क्यों करती हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

बहुराष्ट्रीय कम्पनी अपनी उत्पादन लागत को कम करने के लिए और अपने लाभ में वृद्धि करने के लिए कई देशों में उत्पादन विस्तार करती हैं|


Q. 174536 उदारीकरण से आप क्या समझते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विदेशी व्यापार या विदेशी निवेश पर सरकार द्वारा स्थापित प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया को उदारीकरण कहा जाता है।


Q. 174537 वे कौन से कारक थे जिन्होंने वैश्वीकरण को सुगम किया?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

निम्नलिखित कारकों ने वैश्वीकरण में मदद की है:

1.      प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार|

2.      विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश नीति में उदारीकरण|

3.      बहुराष्ट्रीय निगमों की निवेश नीतियां|

4.      विश्व व्यापार संगठन जैसी अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से दबाव|


Q. 174538

  व्यापार  बाधाएं क्या  हैं इसके  प्रकार  बताएं<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार बाधाएं वस्तुओं और सेवाओं के आयात या निर्यात पर किए जाने वाले प्रतिरोध हैं जिन्हें सरकार व्यापार को निगमित करने के लिए स्थापित करती है।

इसके प्रकार हैं:

1. प्रशुल्क बाधाएं: यह एक प्रकार का कर है जो आयात या निर्यात पर लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, कस्टम ड्यूटी, यथामूल्य कर, आदि| और

2. गैर प्रशुल्क बाधाएं: यह वे व्यापार बाधाएं हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से देश के आयात और देश के निर्यात को प्रभावित करती हैं। उदाहरण के लिए, आयात लाइसेंस, निर्यात लाइसेंस, आयात कोटा, आदि


Q. 174539 भारत में वैश्वीकरण के तीन सकारात्मक प्रभाव बताइए
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत में वैश्वीकरण के तीन सकारात्मक प्रभाव निम्नलिखित हैं:

1.      उपभोक्ताओं के लिए प्रतिस्पर्धी कीमतों पर गुणवत्ता परक उत्पादों और सेवाओं की उपलब्धता में वृद्धि हुई।

2.      नई प्रौद्योगिकियों में निवेश की वजह से उत्पादकता में वृद्धि हुई।

3.      उपभोग की बदलती पद्धति ने जीवन यापन के उच्च मानकों को जन्म दिया।


Q. 174540 कोई चार कारण बताएं जो बहुराष्ट्रीय कम्पनी के उत्पादन स्थान का निर्धारण करते हैं
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादन स्थान का निर्धारण करने वाले चार कारण इस प्रकार हैं:

1.      उत्पादन स्थल की बाजार से निकटता

2.      कम कीमत पर कुशल और अकुशल श्रमबल की उपलब्धता

3.      उत्पादन के अन्य कारकों की उपलब्धता

4.      अनुकूल सरकारी नीतियाँ


Q. 174541 सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने देशों में सेवाओं के उत्पादन के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका किस प्रकार निभाई है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी) ने हमारी सेवाओं के उत्पादन को कई दूसरे देशों में फैलाने में और इस प्रकार वैश्वीकरण को सुगम बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे नीचे दिए गए उदाहरण में समझा जा सकता है:

लन्दन की एक समाचार पत्रिका दिल्ली में पत्रिका को डिजाइन और प्रिंट करवाना चाहती है|इसके लिए वह पत्रिका के टेक्स्ट और डिजाइन निर्देशों को इंटरनेट के माध्यम से दिल्ली के प्रकाशन कार्यालय में भेज सकती है|

भारत के कुशल श्रमिक कंप्यूटर में डिजाइनिंग कर सकते हैं|फिर पत्रिका को छाप कर उसे हवाई जहाज से लंदन भेजा जा सकता है|ई-बैंकिंग के माध्यम से डिजाइन और मुद्रण के काम का भुगतान तुरन्त ही भारतीय श्रमिकों को किया जा सकता है|


Q. 174542 नई आर्थिक नीति, 1991 का उद्देश्य क्या था?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नई अर्थव्यवस्था नीति 1991 के उद्देश्यइस प्रकार है:

1.      देश के भीतर माल की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए |

2.      कुछ शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा व्यापार बाधा को हटाने के दबाव को रोकने के लिए|

3.      विदेशी उत्पादकों के साथ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए|

4.      घरेलू उत्पादकों के कामकाज में सुधार करने के लिए|


Q. 174543 सरकार न्यायसंगत वैश्वीकरण के लिए क्या भूमिका निभाती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

न्यायसंगत वैश्वीकरण से सभी के लिए अवसर पैदा होता है, और यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि वैश्वीकरण के लाभों को बेहतर ढंग से साझा किया जाए।

न्यायसंगत वैश्वीकरण के संबंध में सरकार की भूमिका इस प्रकार है:

1.      सरकार यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि उत्पादक श्रम कानूनों को ठीक से लागू कर रहे हैं और श्रमिकों को उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं|

2.      छोटे उत्पादकों के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए सरकार को उनका समर्थन करना चाहिए।

3.      सरकार व्यापार और निवेश बाधाओं का उपयोग करके स्तानीय उद्यमों को अनुचित विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचा सकती है ।

4.      सरकार निष्पक्ष नियमों के लिए विश्व व्यापार संगठन के साथ समझौता वार्ता भी कर सकती है|


Q. 174544 उन कारक का विशलेषण करें जिनकी वजह से 1991 में आर्थिक सुधार शुरू किए गए थे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वे कारक जिनकी वजह से 1991 में आर्थिक सुधार शुरू किए गए थे इस प्रकार हैं:

         भारत के भुगतान संतुलन का घाटा लगातार बढ़ रहा था|

         खाड़ी देशों से आयात होने वाले पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हो रही थी|

         देश में विदेशी मुद्रा का आरक्षित घटता जा रहा था जिसकी वजह से भारत दूसरे देशों से लिए गए ऋण का भुगतान कर पाने में असमर्थ था|

         सार्वजनिक क्षेत्रों में अप्रभावी प्रबंधन और भ्रष्टाचार प्रचलित था| इसकी वजह से संसाधनों का अपव्यय होता था|

         निवेश की कमी के कारण औद्योगीकरण नहीं हो पा रहा था जिसकी वजह से आर्थिक विकास धीमी गति से हो रहा था|

         असंतोषजनक औद्योगीकरण की वजह से बेरोजगारी और गरीबी की समस्या गंभीर बनती जा रही थी|


Q. 174545 उदारीकरण के पक्ष में भारत सरकार के द्वारा उठाए गए कुछ मुख्य क़दमों की व्याख्या करें
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत सरकार द्वारा उदारीकरण के पक्ष में उठाए गए बड़े क़दमों का विवरण इस प्रकार है:

1. औद्योगिक लाइसेंसिंग का उन्मूलन: अर्थव्यवस्था का निजी क्षेत्र एक कठोर लाइसेंस प्रणाली के अंतर्गत कार्य कर रहा था। नई आर्थिक नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र को लाइसेंस के बोझ से काफी हद तक मुक्त किया गया है।

2. एकाधिकार से रियायतें: अब म.आर.टी.पी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली कंपनियों को बड़ी रियायतें प्रदान की जा रही हैं। इन कंपनियों को अब निवेश निर्णय लेते समय सरकार की अनुमति लेना आवश्यक नहीं हैं। 

3. विस्तार के लिए स्वतंत्रता: उद्योग का विस्तार करने और उत्पादन करने के लिए स्वतंत्र दी गई है। उन्हें किसी भी पूर्व अधिकारी की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। अब उत्पादक उत्पादकों की मांग के आधार पर कुछ भी निर्माण करने के लिए स्वतंत्र हैं।

4. पूंजीगत सामान आयात करने की स्वतंत्रता: भारतीय उद्योगों का विस्तार करने और खुद को आधुनिक बनाने के लिए व्यवसाय विदेशों से मशीनों और कच्चे माल खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं। 


Q. 174546 ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में तीव्र औद्योगिकीकरण की आवश्यकता है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारतीय अर्थव्यवस्था में तीव्र औद्योगिकीकरण निम्न कारणों से आवश्यकता है:

1. औद्योगीकरण में उत्पादकता दर कृषि से अधिक होती है| इस वजह से औद्योगीकरण से आय के उत्पादन में तेजी आती है|

2. अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना करके हम तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण उत्पन्न श्रमबल के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि कर सकते हैं| इससे बेरोज़गारी की समस्या से बचा जा सकता है|

3. उद्योग एक देश में उपलब्ध सभी प्रकार के संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम हैं। वे  बेकार और अपशिष्ट सामग्री का भी उपयोग कर सकते हैं।


Q. 174547 उन परिवर्तनों के बारे में बताएं जो उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीति को अपनाने के कारण भारत में हुए हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीति को अपनाने के कारण भारत में निम्न परिवर्तन हुए हैं:

         संचार के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं जैसे टेलीफोन, रंगीन टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि|

         उपभोक्ताओं के लिए विदेशी एवं घरेलू वस्तुओं के बीच चयन करने का अवसर उत्त्पन्न हुए हैं।

         वस्तुओं के व्यापार में भारत का हिस्सा बढ़ गया है| घरेलू उत्पादकों को विदेशी बाज़ारों में भी क्रय-विक्रय करने का अवसर मिलता है|

         फर्मों को उत्पादन के स्थान की एवं श्रमिकों को काम करने के स्थान का चयन करने की स्वतंत्रता प्राप्त हुई है|

         विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है|

         रोजगार और जीवन स्तर में वृद्धि हुई है।


Q. 174548 विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश के बीच अंतर बताएं
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विदेशी व्यापार

विदेशी निवेश

1. एक अनुबंध के अंतर्गत वस्तुओं और सेवाओं को बेचना और खरीदना।

1. किसी विदेशी भूमि पर शेयर और संपत्तियों पर निवेश करना।

2. एक देश से दूसरे देश में वस्तुओं और सेवाओं का प्रवाह।

2. एक देश से दूसरे देश में पूंजी के स्वामित्व का प्रवाह।

3. विभिन्न देशों में बाज़ारों के एकीकरण का प्रचार|

3. औद्योगीकरण की प्रक्रिया का प्रचार|


Q. 174549 भारत में वैश्वीकरण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्भरता को किस प्रकार प्रेरित किया है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वैश्वीकरण ने भारत और अन्य देशों के बीच पारस्परिक निर्भरता में निम्न रूप से वृद्धि की है:

         अन्य देशों के निर्माता भारत में अपने उत्पादों को बेच सकते हैं। भारतीय उद्योगपति भी अन्य देशों में अपने उत्पादों को बेच सकते हैं।

         विदेशी उद्योगपति भारत में उद्योगों की स्थापना कर सकते हैं और अपने उत्पाद का निर्यात अन्य देशों में कर सकते हैं। वे अपने उत्पादों को भारत में भी बेच सकते हैं। इसी तरह भारतीय कंपनियां भी अन्य देशों में ऐसा कर सकती हैं।

         वैश्वीकरण में एक देश से दूसरे देश से मजदूरों का आवागमन भी सम्मिलित हैं। अन्य देशों से कार्यकर्ता भारत की ओर पलायन कर सकते हैं और भारतीय कामगार रोजगार के अवसरों के लिए अन्य देशों में जा सकते हैं।

         वैश्वीकरण विभिन्न देशों के बीच पूंजी, प्रौद्योगिकी और अनुभव के विनिमय की अनुमति देता है। प्रौद्योगिकी की कमी होने पर, वैश्वीकरण की वजह से इसे अन्य देशों से प्राप्त किया जा सकता है।

इस प्रकार यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि वैश्वीकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्भरता को बढ़ावा देता है।


Q. 174550 विश्व व्यापार संगठन के हस्तक्षेप से अर्थव्यवस्था पर क्या नकारात्मक प्रभाव पड़े?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वर्तमान में विश्व व्यापार में सर्वाधिक हिस्सेदारी अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों की है| इसलिए ये देश विश्व व्यापार संगठन के माध्यम से भारत सहित अन्य विकासशील देशों को अनुचित नियमों द्वारा विदेश व्यापार और निवेश में प्रतिबंध करते हैं| विकासशील देशों को विश्व व्यापार संगठन के सदस्य होने के लाभ बहुत सीमित हैं क्योंकि विश्व व्यापार संगठन के नियम पक्षपाती हैं। व्यापार से संबंधित विवादों के मामले में विश्व व्यापार संगठन अधिकतर विकसित देशों के पक्ष में निर्णय लेता हैं। यह विकासशील देशों के हित को अनदेखा कर देता है। यह विकसित देशों के हित के लिए विकासशील या अविकसित देशों को अपनी अर्थव्यवस्था खोलने पर जोर देता है।

विश्व व्यापार संगठन व्यापार के अलावा भी कई क्षेत्रों में दखल दे रहा है जैसे कृषि पर विश्व व्यापार संगठन के अनुबंध ने भारत में आर्थिक-सहायता प्राप्त खाद्यान्नों के प्रावधान को सीमित कर दिया है। इस तरह के प्रतिबंध से मूल्यों में वृद्धि हो सकती है। इससे देश के गरीब लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं।

यह भी आशंका जताई गई है कि जैसे ही भारत पूरी तरह से विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करेगा वैसे ही आवश्यक और जीवन रक्षक दवाइयों के मूल्य एकदम से बढ़ सकते हैं, और इससे उपभोक्ता और मरीज बहुत हद तक प्रभावित होंगे।

 

 


Q. 174551 स्वतंत्रता के बाद भारत की आर्थिक विकास की रणनीति क्या थी?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सन 1991 से पहले भारत ने आर्थिक विकास के लिए संरक्षित और सरकार द्वारा नियंत्रित नीतियों का पालन किया। वे उद्योग जो अर्थव्यवस्था के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हैं जैसे कोयला, लोहा, बिजली आदि उनका रखरखाव और संचालन सरकार द्वारा नियंत्रित किए जाते थे। औद्योगिक निति में सार्वजनिक क्षेत्र को 17 उद्योग सौंपे गए थे और निजी क्षेत्र को केवल 12 उद्योग सौंपे गए थेनिजी उद्योगों पर लाइसेंस और अधिनियमों के द्वारा कई प्रतिबंध लगाए जाते थे| आयात प्रतिस्थापन पर ज़ोर दिया जाता था तथा विदेशी निवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ था|

लेकिन इससे विभिन्न क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सरकार के पास संसाधन उपलब्ध हुए। घरेलू उद्योगों को विदेशी प्रतियोगिता से संरक्षण भी दिया गया|

सार्वजनिक क्षेत्र में सरकार ने अपने राजस्व का एक काफी हिस्सा निवेश किया और कई सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को शुरू किया। इसका उद्देश्य था गरीबी को खत्म करना, असमानता को कम करना और सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक विकास दर हासिल करना। इस प्रकार, स्वतंत्रता के बाद भारत की विकास रणनीति में सकारात्मक और नकारात्मक पहलू दोनों थे।


Q. 174552 किसी उत्पाद के घटकों के बारे में विवरण हासिल करना किसके अधिकार के अंतर्गत आता है?


A. सुरक्षा

B. विकल्प

C. सूचना

D. शिकायत निस्तारण

Right Answer is: C

SOLUTION

सुरक्षा, सूचना और शिकायत, प्रतिनिधित्व और उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार सहित चयन का अधिकार भारतीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का हिस्सा है।


Q. 174553 राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?


A. नई दिल्ली

B. मुंबई

C. चेन्नई

D. कोलकता

Right Answer is: A

SOLUTION

उपभोक्ता विवादों का त्वरित हल निकालने के लिए अर्ध न्यायिक इकाई की स्थापना जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर की गयी है।


Q. 174554 COPRA, कोपरा से आप क्या समझते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

COPRA से अभिप्राय है उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम।


Q. 174555 राज्य स्तर पर उपभोक्ता न्यायालयों को क्या कहते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

राज्य स्तर पर उपभोक्ता न्यायालयों को राज्य उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग कहते हैं |


Q. 174556 भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत में 24 दिसम्बर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | 


Q. 174557 एगमार्क क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एगमार्क भारत में कृषि उत्पादों के लिए प्रमाणन चिन्ह है। यह कृषि वस्तुओं के लिए गुणवत्ता मानकों की गारंटी देता है।


Q. 174558 हालमार्क क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हालमार्क भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा प्रदान किया गया एक चिह्न है जो भारत में सोने के आभूषणों की शुद्धता को सत्यापित करता है।


Q. 174559

  हम  बाज़ार में  कैसे भाग  लेते हैं स्पष्ट  करें <div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हम बाज़ार में उत्पादक और उपभोक्ता दोनों के रूप में भाग लेते हैं |


Q. 174560 उपभोक्ता भागीदारी की आवश्यकता क्यों है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक शिक्षित और जागरूक उपभोक्ता एक अच्छा नागरिक होता है। वह अपनी भागीदारी से बाजार की गतिविधियों में एक संतुलन बनाए रखता हैं। उपभोक्ता आंदोलन तभी प्रभावी हो सकते हैं जब उपभोक्ता एकजुट होकर एक दिशा में कार्य करें है। यह एक स्वैच्छिक प्रयास हैं और इस संघर्ष सभी की भागीदारी आवश्यक है।


Q. 174561 अच्छी तरह से सूचित उपभोक्ता कौन होते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वे उपभोक्ता जिनके पास उपभोक्ता अधिकारों और कल्याण के बारे में अच्छी जानकारी हासिल होती है, उन्हें अच्छी तरह से सूचित उपभोक्ता कहते हैं।


Q. 174562 उपभोक्ता जागरूकता से आप क्या समझते है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपभोक्ता जागरूकता का से अभिप्राय है कि एक व्यक्ति को उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना, उन उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं के बारे जानना चाहिए जिका प्रचार किया जा रहा है या ख़रीदा और बेचा जा रहा है।


Q. 174563 मिलावट से आप क्या समझते है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब किसी खाद्य या प्राकृतिक उत्पादन में ऐसी कोई बाहरी वस्तु को मिलाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है तो इसे मिलावट कहते हैं। यह उपभोक्ताओं के शोषण का एक तरीका है।


Q. 174564 ISO से आप क्या समझते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ISO एक अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण का संस्थान है ।


Q. 174565 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता आयोग क्या कहलाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता आयोग उपभोक्ता इंटरनेश्नल कहते हैं |


Q. 174566

  उपभोक्ताओं  के किसी एक दायित्व  के बारे में  बताएं <div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सही शिकायतों के लिए उपभोक्ताओं को शिकायत करनी चाहिए।


Q. 174567 उपभोक्ता अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किस माध्यम का चयन करते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपभोक्ता अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए संघ और औपचारिक संगठन या समूहों का गठन कर सकते हैं। वे कानूनी विशेषज्ञों की मदद ले सकते हैं। विशेषज्ञों या वकीलों का शुल्क और फीस का खर्च संघ या संगठन द्वारा उठाया जा सकता है। प्रभावित व्यक्ति बकाए धन या उचित पर्याप्त राशि का भुगतान उपभोक्ता संघ या अपने क्षेत्र के संगठन के कार्यालय में कर सकता हैं।


Q. 174568 उचित वजन से कम तौलना उपभोक्ताओं शोषण का एक रूप है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

दुकानदार दोषपूर्ण वजन मशीनों का उपयोग करके उपभोक्ताओं का शोषण करते हैं | वे ग्राहकों को उचित वजन से कम वस्तू देते हैं |

उदाहरण के लिए पेट्रोल पंपों पर की जाने वाली पेट्रोल की चोरी : पेट्रोल पंप विक्रेता पेट्रोल भरवाते समय अपने ग्राहकों को मीटर रीडिंग पर शून्य पढने का समय नहीं देते | वे अक्सर पेट्रोल मापन यंत्र के द्वारा छेड़छाड़ करके उपभोक्ताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं |


Q. 174569 उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार कोपरा के अंतर्गत एक अधिकार है। इसमें उपभोक्ता को अधिकार दिया गया हैं कि वे अपने अधिकारों और सम्बंधित निवारणों के बारें में शिक्षा प्राप्त करें । निवारण की प्रक्रियाओं और अनुचित व्यवहार की पहचान के संबंध में जागरूकता हासिल करने का अधिकार दिया गया । शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम उपभोक्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया हैं ।


Q. 174570 उपभोक्ताओं के शोषण के लिए कम साक्षरता दर किस तरह उत्तरदायी है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

साक्षरत का स्तर उत्पादों और बाज़ारों के बारे में जागरूकता के स्तर को सीधे प्रभावित करता है। निरक्षरता वह सबसे बड़ा कारण है जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है। अधिकांशतः उपभोक्ता (खासतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में) अपने अधिकारों के बारे में अशिक्षित तथा अनभिज्ञ होने के कारण विक्रेताओं के द्वारा आसानी से शोषण का शिकार हो जाते हैं |


Q. 174571 भारत में उपभोक्ता आंदोलन के सम्मुख क्या प्रमुख समस्याएँ आईं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत में उपभोक्ता आन्दोलन को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ा:

·      उपभोक्ता शोषण के मामलों में साक्ष्य जैसे कैश मेमो इकट्ठा करना मुश्किल होता है।

·      मुआवजे के मुद्दे पर मौजूदा कानून स्पष्ट नहीं हैं।

·      उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने की प्रक्रिया बहुत धीमी है।


Q. 174572 सूचना का अधिकार

  सूचना  के अधिकार की  चर्चा करें<div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सूचना का अधिकार अधिनियम को अक्टूबर 2005 में अधिनियमित किया गया था। यह भारत के नागरिकों को सरकारी विभागों के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करने का अधिकार देता है। इसमें कई तरह की सूचनाओं तक पहुँच सम्मिलित होती है जैसे सार्वजनिक नीति और प्रक्रियाएं, विभागीय रिकॉर्ड, सेवाओं का वितरण, व्यापार जानकारी, सूचना का अधिकार आदि। सूचना का अधिकार अधिनियम, COPRA का एक अभिन्न अंग है।


Q. 174573 सुरक्षा का अधिकार क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सुरक्षा के अधिकार को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया। यह उपभोक्ताओं को खतरनाक वस्तुओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। उत्पादक और विक्रेताओं को घरेलू वस्तुओं और उपकरणों के मामले में सुरक्षा का आश्वासन प्रदान करना चाहिए। उदाहरण के लिए खाद्य उत्पादों में कृत्रिम रंगों का मामला जो यकृत को नुकसान पहुंचाता है या इलाज के मामले में जीवन पर भी एक खतरा बन जाता है।  


Q. 174574 सुनामी आने के समय यदि आप समुद्र में हैं तो क्या करेगे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नौकाएं तट की अपेक्षा आमतौर पर 20 मीटर से अधिक गहरे पानी में अधिक सुरक्षित होती हैं। नाव को गहरे समुद्र में ले जायें।


Q. 174575 हिन्द महासागर में आये इस समुद्री सुनामी का द्वीपों पर क्या प्रभाव पड़ा?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हिन्द महासागर में आये इस समुद्री सुनामी भूकम्प के झटकों ने तो कुछ छोटे-छोटे द्वीपों को भी अपनी जगह से कई- कई मीटर दूर खिसका दिया। कुछ द्वीप ऊपर उठ गये, तो कुछ एक-दूसरे से तटीय आधार पर कटकर समुद्र में समा गये।


Q. 174576 इंडोनेशिया में क्रकटू के नाम से विख्यात ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट के बाद क्या हुआ था?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वर्ष 1883 में, इंडोनेशिया में क्रकटू के नाम से विख्यात ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट हुआ और इसके कारण 40 मीटर ऊँची, सूनामी लहरें उत्पन्न हुईं जो जावा और सुमात्रा में कहर ढा गई। इन सूनामी लहरों से 36,000 लोगों की मृत्यु हुई। शक्तिशाली सुनामी लहरें सागरों को पार कर सकती हैं। समुद्र तल के पास या उसके नीचे भूकम्प आने पर समुद्र में हलचल पैदा होती है और यह हलचल लगभग प्रायः सूनामी का रूप धारण कर लेती है।


Q. 174577 सूनामी लहरों की उत्पत्ति से लेकर तट तक पहुचने तक कि प्रक्रिया के निम्न चार चरणों की व्याख्या करों?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 174578 सुनामी आने के बाद क्या करे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नागरिक प्रतिरक्षा सलाह के लिए लगातार रेडियो को सुनेयदि चोट लगी हो तो अपनी जांच करें और जरूरी हो तो प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त करें। जब घरों या भवनों में पुन: प्रवेश करें, तो अत्यंत सावधानी बरतें क्योकि बाढ़ का पानी भवनों को क्षतिग्रस्त कर चुका हो सकता है। उपयोगी सुविधाओं की टूटी लाईनों की जांच करें और समुचित प्राधिकारियों को इसकी रिपोर्ट करें।


Q. 174579 26 जनवरी, 2005 को सुनामी से कौन से देश प्रभावित हुए थे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत के अण्डमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, पाण्डिचेरी, केरल के अलावा श्रीलंका, इण्डोनेशिया, थाइलैण्ड, मलेशिया, म्यांमार, मालदीव, सोमालिया, सुमात्रा, बैंकाक के अधिकांश भागों को अपनी चपेट में ले लिया।


Q. 174580 सूनामी आने पहले क्या करें?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

यह पता करें कि क्या आपका घर, स्कूल, कार्यस्थल, सूनामी संकट की आशंका वाले क्षेत्रा के अंतर्गत आता है। अपने परिवार के साथ सूनामी के बारे में चर्चा करें। पता लगाएं कि समुद्र तल से आपके घर की सड़क की ऊँचाई कितनी है और तट से या उच्च जोखिम वाले जलक्षेत्र से उसकी दूरी कितनी है। सूनामी के खतरे से आशंकित हैं तो वहां से बचाव रास्तों की योजना तैयार करें। बचाव रास्तों से बाहर निकलने का अभ्यास करें। आपदा में काम आने वाले सामान को तैयार रखें।


Q. 174581 सुनामी के दौरान क्या करें?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अपने पालतू पशुओं को साथ ले लें यदि आप सुरक्षित रूप से ऐसा कर सकें। तुरंत जितना हो सके नजदीक की सबसे ऊंची भूमि की ओर जाएं, या तट से दूर आंतरिक क्षेत्र में पहुंचें। यदि संभव हो तो पैदल या साइकिल से जाएं और यदि बहुत जरूरी हो तभी गाड़ी चलाएं। यदि स्थान ख़ाली करके बाहर जाने का नक्शा मौजूद है, तो दिखाए गए मार्गों का अनुसरण करें।


Q. 174582 पदार्थ जिसके माध्यम से विद्युत नहीं गुजर सकती है, उसे जाना जाता है:


A.

गैर-आणविक के रूप में

B.

कुचालक के रूप में

C.

सुचालक के रूप में

D.

आणविक के रूप में

Right Answer is: B

SOLUTION

प्लास्टिक, रबर, कांच, आदि जैसे पदार्थों से विद्युत नहीं गुजर सकती है| इन्हें विद्युत कुचालक के रूप में जाना जाता है।


Q. 174583 2013 में ओड़िशा के तट पर आए सुपर साइक्लोन को दिया गया नाम था:


A.

अग्नि

B.

फ्यान

C.

फैलिन

D.

सिद्र

Right Answer is: C

SOLUTION

1999 में आए ओड़िशा चक्रवात के बाद भारत में फैलिन दूसरा सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात था।


Q. 174584 हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को स्थापित करने का माध्यम है:


A.

रोगाणुरोधक

B.

ओआरएस

C.

जीवाणुनाशक

D.

दर्दनाशक

Right Answer is: B

SOLUTION

पेय पुनर्जलीकरण घोल (ओ. आर. एस.) तीव्रता से हमारे शरीर के संतुलन को बहाल करता है,  और शरीर में जल की कमी को दूर करता है। इसमें चीनी और नमक को उचित अनुपात में मिलाया जाता है।


Q. 174585 2004 में घटित सुनामी का केंद्र था:


A.

इंडोनेशिया में बोर्नियो के पूर्वी तट से दूर

B.

इंडोनेशिया में बोर्नियो के पश्चिमी तट से दूर

C.

इंडोनेशिया में सुमात्रा के पूर्वी तट से दूर

D.

इंडोनेशिया में सुमात्रा के पश्चिमी तट से दूर

Right Answer is: D

SOLUTION

26 दिसंबर, 2004 को आए विनाशकारी सुनामी भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया में सुमात्रा के पश्चिमी तट से दूर था। इस त्रासदी में चौदह देशों में 2,30,000 से अधिक लोग मारे गए थे।


Q. 174586 त्वचा की सबसे बाहरी परत को कहा जाता है:


A.

एपिडर्मिस

B.

डर्मिस

C.

अधस्तवचीय ऊतक

D.

हाइपोडर्मिस

Right Answer is: A

SOLUTION

एपिडर्मिस त्वचा की सबसे बाहरी परत होती है। त्वचा की यह परत प्रथम श्रेणी के जलने में क्षतिग्रस्त हो जाती है।


Q. 174587 जलन का वह प्रकार जो केवल त्वचा के ऊपरी परत को क्षति पहुँचाता है, उसे जाना जाता है:


A.

प्रथम श्रेणी जलन के रूप में

B.

द्वितीय श्रेणी जलन के रूप में

C.

तृतीय श्रेणी जलन के रूप में

D.

चतुर्थ श्रेणी जलन के रूप में

Right Answer is: A

SOLUTION

जलन के इस प्रकार में केवल एपिडर्मिस या त्वचा की ऊपरी परत प्रभावित होती है। यह सामान्यतः लाल और शुष्क होती है और जले हिस्से पर सूजन आ जाती है।


Q. 174588 शुष्क ऊष्मा के सम्पर्क में आने के कारण त्वचा को जो क्षति पहुँचती है, उसे कहा जाता है:


A.

कटना

B.

चोट लगना

C.

जलन

D.

छिलना

Right Answer is: C

SOLUTION

शुष्क ऊष्मा के सम्पर्क में आने के कारण त्वचा को जो क्षति पहुँचती है, उसे जलन कहते हैं। यह अग्नि, अग्नि की लपटों, भाप, गरम तरल पदार्थ, गरम धातु, धूप, बिजली अथवा रसायनों के कारण हो सकती है।


Q. 174589 खोज और बचाव दल में वरीयता दी जाती है:


A.

डॉक्टरों को

B.

सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों को

C.

शिक्षकों को

D.

पूर्व सैन्य कर्मियों को

Right Answer is: C

SOLUTION

खोज और बचाव दल में पूर्व सैन्य कर्मियों को वरीयता दी जाती है, क्योंकि वे टीम के सदस्य बनने की सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं।


Q. 174590 गुजरात के भुज में भयानक भूकंप कब आया था?


A. 26 दिसम्बर, 2004

B. 26 जनवरी, 2001

C. 26 जनवरी, 2004

D. 26 फरवरी, 2001

Right Answer is: B

SOLUTION

भारत के 52वें गणतंत्र दिवस पर आये भयानक भूकंप ने भुज में भारी तबाही मचाई थी| इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 और 7.7 के बीच मापी गए थी। इस त्रासदी में लगभग 20,000 लोग मारे गए थे और 1,67,000 लोग घायल हुए थे।


Q. 174591 निम्नलिखित में से एक स्थिति में प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा पानी डालने की सलाह दी जाती है, वह है:


A.

सर्पदंश

B.

कुत्ते का काटना

C.

तुषाराघात

D.

जलना

Right Answer is: D

SOLUTION

जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह त्वचा को ठंडा करने और फफोले पड़ने से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है।


Q. 174592 हम जहाँ रुई, क्रेप बेंडेज, थर्मामीटर आदि पा सकते हैं, वह है:


A.

इलेक्ट्रीशियन के उपकरण बॉक्स

B.

पत्र पात्र

C.

प्राथमिक उपचार किट

D.

माचिस

Right Answer is: C

SOLUTION

प्राथमिक उपचार किट में पाए जाने वाली अन्य वस्तुएँ, जैसे चिपकाने वाली टेप, कीटाणु रहित मरहम पट्टी, तिकोणीय बैंडेज, कैंची, दस्ताने, साबुन, पीड़ा नाशक दवा, ऐनटेसिड, ओ.आर.एस. पैकेट, आदि हैं।


Q. 174593 छोटी अवधि के लिए होश खोने को कहा जाता है:


A.

बेहोशी

B.

विषाक्तीकरण

C.

तापाघात

D.

तुषाराघात

Right Answer is: A

SOLUTION

बेहोशी मस्तिष्क को ऑक्सीजन की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण आती है।


Q. 174594 क्या उपभोक्ताओं के पास शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए कोई दायित्व होते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हां, उपभोक्ताओं के पास उत्पादकों के द्वारा किए जा रहे शोषण से बचने के लिए कुछ दायित्व होते हैं। उन्हें निम्न क़दमों को उठाना चाहिए:

उपभोक्ताओं को मानकीकृत आईएसआई या एगमार्क चिन्हों को देखना चाहिए जो उत्पाद और वारंटी अवधि दोनों की गारंटी देता है।

उपभोक्ताओं को हमेशा ही कैश मेमो और एक वारंटी कार्ड के लिए पूछना व लेना चाहिए।

उपभोक्ताओं के साथ शोषण के संबंध के मामलों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए उपभोक्ता जागरूकता संगठनों का गठन करना चाहिए। 


Q. 174595 कृत्रिम कमी की स्थिति को उदाहरण सहित वर्णित करें
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विक्रेता बाजार में पूर्ति को कृत्रिम रूप से नियंत्रित करके कमी की स्थिति उत्त्पन्न कर देते हैं जिससे वे भविष्य में कीमतें ऊँची होने पर लाभ कमा सके |

विक्रेता का यह कदम जमाखोरी के रूप में जाना जाता है।
उदाहरण के लिए
: प्याज की ऊँची कीमते जनता में रोष उत्पन्न कर देती हैं ।
प्याज के विक्रेता प्याज की पूर्ति को नियंत्रित करते हैं जिसकी वजह से प्याज की कीमतों में वृद्धि हो जाती हैं ।
व्यापारियों द्वारा वस्तुओं का भंडारण कर लिया जाता हैं
, जिसके द्वारा वे उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से ऊंची कीमतें वसूल करते है।
और परिणामस्वरूप कालाबाजारी की स्थिति उत्त्पन्न हो जाती है।


Q. 174596 भारत में उपभोक्ता आन्दोलन के विकास के बारे में बताएं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

 उपभोक्ताओं में बढ़ते असंतोष के कारण उपभोक्ता आंदोलन की आवश्यकता महसूस हुई | विक्रेता के अनुचित व्यवहार के कारण उपभोक्ता का शोषण होता था | पहले उपभोक्ता को शोषण से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के नियम व कानून की व्यवस्था नहीं थी | उपभोक्ता आंदोलन का जन्म भारत में सामाजिक बल के रूप में हुआ | यह उपभोक्ताओं को व्यवसाय के अनैतिक और अनुचित व्यवहार से रक्षा करने के कारण हुआ | 1986, में भारत सरकार ने उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम को कानून बनाया जो कोपरा lके नाम से जाना जाता हैं |

कोपरा के अंतर्गत एक त्रिस्तरीय न्यायिक तंत्र की स्थापना की गई हैं जो उपभोक्ता विवादों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर निवारण करती हैं ।


Q. 174597 प्रतिनिधित्व का अधिकार से आप क्या समझते है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 के अंतर्गत उपभोक्ताओं के पास प्रतिनिधित्व का अधिकार होता है। इसका अभिप्रा है कि उपभोक्ता की बात सुनी जाएगी और यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं के हितों पर विचार किया जाएगा। यह निम्न को बताता है:

उपभोक्ता विभिन्न स्तरों पर उपभोक्ता न्यायालय में शोषण के खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं।

·     शिकायत दाखिल करते समय किसी भी किस्म की कानूनी औपचारिकताओं की आवश्यकता नहीं होती है |

·     किसी वकील को नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं होती है |


Q. 174598 आईएसआई,एगमार्क और हालमार्क जैसे प्रमाणिक चिन्हों की महत्ता की व्याख्या करें
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

प्रमाणिक चिन्ह, लोगो (logo) और प्रमाणपत्र वस्तुओं और सेवाओं को खरीदते समय सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ताओं को एक सुनिश्चित गुणवत्ता मिले।

·  आईएसआई: बी.आई.एस उत्पाद गुणवत्ता की जांच करके आई.एस.आई मार्क का प्रयोग करने की अनुमति देते हैं जो श्रेष्ठ गुणवत्ता का प्रतीक हैं।

·  हालमार्क: सोने के आभूषण की उत्कृष्टता या शुद्धता का आश्वासन देता है और इस बात की गारंटी देता है कि आभूषण का परीक्षण किया गया है।

·  एगमार्क: कृषि वस्तुओं के लिए गुणवत्ता मानक गारंटी देता है।


Q. 174599 उन कारकों को लिखे जिससे उप्तादक द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जाता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उपभोक्ता शोषण के लिए अग्रणी कारक:

उपभोक्ता का शोषण कई बार विक्रेता या उत्पादक के द्वारा कई कारकों के द्वारा किया जाता है, जो नीचे दिए गए हैं:

·         उपभोक्ताओं में कई वस्तुओं को जांचने की जानकारी की कमी होती है। एक उपभोक्ता कई तरह की वस्तुए खरीदता है। एक या दो क्षेत्रों में, वह विशेषज्ञ हो सकता है और वह खुद को शोषण से बचा सकता है, मगर उन क्षेत्रों के बारे में प्रयास नहीं कर पाता जिनमें उसकी जानकारी नहीं है। बाज़ार इस समय लगभग सभी वस्तु के नए ब्रांड से भरा हुआ है और वे इतनी तेज गति से आ रहे हैं कि उपभोक्ताओं के लिए उनकी सच्चाई को आंकना बहुत मुश्किल हो जाता है। हर बार जब भी कुछ अंतर के बाद वह बाज़ार जाता है तो वह चीज़ों की विविधता देखकर चौंक जाता है।

·         उपभोक्ता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सजग नहीं होते हैं। अधिकतर उपभोक्ता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं। किसी भी शिकायत के मामले में उन्हें यह नहीं पता होता कि उन्हें किससे संपर्क करना है। उनमें उपभोक्ता शिक्षा की कमी होती है।

·         विज्ञापन के कुप्रभाव: अधिकतर उपभोक्ता विभिन्न सामानों के विज्ञापन के द्वारा इस तरह आकर्षित हो जाते हैं कि वे विभिन्न वस्तुओं की गुणवत्ता सत्यापित करने की कोशिश ही नहीं करते हैं। वे द्रुत गति से सामान खरीद लेते हैं और उसके बाद पछताते हैं।

·         अशिक्षा तथा अज्ञान: अधिकांशतः उपभोक्ता (खासतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में) अपने अधिकारों के बारे में अशिक्षित तथा अनभिज्ञ होने के कारण विक्रेताओं के द्वारा  आसानी से शोषण का शिकार हो जाते हैं |

·         अंधविश्वास: आम तौर दोषपूर्ण वस्तुओं और सेवाओं क्रय लेने पर उपभोक्ता उन्हें अपना बुरा भाग्य समझ कर स्वीकार कर लेते हैं । इस तरह की मान्यता और विश्वाश उपभोक्ताओं को अक्सर असुविधा और वित्तीय नुकसान का कारण बनतें हैं ।


Q. 174600 कोपरा उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न अधिकार सुनिश्चित करता हैं, जो उपभोक्ता को बाजार में संरक्षण प्रदान करते है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कोपरा उपभोक्ताओं के लिए निम्नलिखित अधिकार सुनिश्चित करता हैं:

·         सुरक्षा का अधिकार : उपभोक्ताओं को हानिकारक और खतरनाक माल से संरक्षण प्रदान करता हैं । घरेलू सामान और उपकरणों के मामले में सुरक्षा का आश्वासन देता । खाद्य उत्पादों में प्रयुक्त कृत्रिम रंगों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है जो शरीर के अंगों को नुकसान पहुचातें हैं । इस अधिकार में चिकित्सा उपचार के दौरान जीवन सुरक्षा भी शामिल किया गया है।

·         सुचना पाने का अधिकार : इसमें उपभोक्ता को यह अधिकार दिया गया हैं कि वे वस्तू की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता, कीमत, मानक के बारे में जानकारी हासिल कर सकें | उत्पादक को भी निर्देश दिया गया हैं वह कि उत्पाद के पैकेट और लेबल पर प्रासंगिक जानकारी प्रदान करें।

·         चुनने का अधिकार : इसमें उपभोक्ता को बाजार में उपलब्ध विकल्पों के बीच चयन करने का अधिकार दिया गया हैं । निर्माता को यह दिशानिर्देश दिया गया हैं कि वह उत्पादों के अस्पष्ट और भ्रामक विज्ञापन न दें ।

·         उपभोक्ता को सुनवाई का अधिकार : इसमें उपभोक्ता को यह अधिकार दिया गया हैं कि वह अपने असंतोष को रजिस्टर करा सकें । उपभोक्ता को यह अधिकार हैं कि वे किसी उत्पाद या कंपनी के खिलाफ अपनी शिकायत और चिंता को रजिस्टर करा सकते हैं ।

·         क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार : इसमें किसी भी प्रकार धोखाधड़ी के खिलाफ निवारण का अधिकार शामिल है। इसमें उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की क्षति का सामना करने पर विक्रेता के द्वारा मुआवजा या उत्पाद प्रतिस्थापन प्राप्त करने का अधिकार भी शामिल है।

·         उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार : इसमें उपभोक्ता को अधिकार दिया गया हैं कि वे अपने अधिकारों और सम्बंधित निवारणों के बारें में शिक्षा प्राप्त करें ।

·         प्रतिनिधित्व का अधिकार : इस अधिनियम में उपभोक्ता को अधिकार दिया गया हैं कि वे कि अपने साथ हुए किसी भी शोषण के खिलाफ़ उपभोक्ता न्यायालयों में अपील कर सकतें हैं | अपील करने के लिए किसी भी प्रकार की कानूनी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं हैं |


PreviousNext