CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 185801 निम्नलिखित लम्बाइयों को घटते हुए परिमाण में व्यवस्थित कीजिए। 1 मीटर, 1सेन्टीमीटर, 1 मिलीमीटर, 1 किलोमीटर।
Right Answer is:

SOLUTION

1 किलोमीटर > 1 मीटर > 1 सेंटीमीटर > 1 मिलीमीटर।


Q. 185802 समान्यतया, दो स्थानों जैसे कोलकाता तथा पटना के बीच की दूरी को व्यक्त करने के लिए प्रयोग की जाने वाली लम्बाई की इकाई का नाम दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

कोलकाता तथा पटना जैसे दो स्थानों के बीच की दूरी को व्यक्त करने के लिए, हम लम्बाई की बड़ी इकाई अर्थात किलोमीटर (किमी.) का उपयोग करेंगे।


Q. 185803 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये।

1. सीधी सड़क पर चलती कार - कुम्हार का चाक 2. घूर्णन गति - सूर्य के चारो ओर पृथ्वी की गति 3. वृत्तीय गति - सरल रेखीय गति
Right Answer is:

SOLUTION

1. सीधी सड़क पर चलती कार - सरल रेखीय गति

2. घूर्णन गति - कुम्हार का चाक

3. वृत्तीय गति - सूर्य के चारो ओर पृथ्वी की गति


Q. 185804 आवर्तिक गति के दो उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

आवर्तिक गति के उदाहरण है
1. लोलक की गति।
2. झुले पर बच्चे की गति।


Q. 185805 महत्वपूर्ण बिन्दु बताइए जिस पर मापन की इकाई निर्भर करती है।
Right Answer is:

SOLUTION

मापन की इकाई निम्नलिखित दो बिंदुओं  पर निर्भर करती है :
1. मापन की इकाई का चुनाव।
2. कितनी बार वस्तु मापी जाती है ।


Q. 185806 किसी व्यक्ति की ऊँचाई 2.25m है। इसे cm तथा mm में परिवर्तित कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

मीटर में ऊँचाई 2.25m है।

1m = 100 cm = 1000 mm

इसलिए, उस व्यक्ति की ऊँचाई सेंटीमीटर में 225cm है तथा मिलीमीटर में ऊँचाई 2250mm है।


Q. 185807 क्या कोई निकाय एक समय पर दो प्रकार की गति प्रदर्शित कर सकता है? यदि हाँ, तो आपके उत्तर के समर्थन के लिए एक उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

हाँ, एक निकाय एक समय पर दो प्रकार की गति कर सकता है।
उदाहरण के लिए बढ़ई की ड्रील मशीन।
छेद करने के लिए बढ़ाई द्वारा प्रयोग की गई ड्रील मशीन में स्थानान्तरित तथा घूर्णन गति दोनों होती है। क्योंकि यह समान समय पर लकड़ी में से घूमता (घूर्णन गति) तथा आगे की ओर धक्का (स्थानान्तरित गति) करता है करता है।


Q. 185808 किसी बुनने की सलाई (सुई) की लम्बाई ज्ञात कीजिए जबकि, एक सिरे पर पैमाने का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे पर पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है।
Right Answer is:

SOLUTION

सुई की लम्बाई=33.1 सेंटीमीटर - 3.0 सेंटीमीटर

सुई की लम्बाई = (33.1-3.0) सेंटीमीटर

= 30.1 सेंटीमीटर


Q. 185809 घूर्णन गति तथा वृत्तीय गति के बीच अन्तर लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

घूर्णन गति

वृत्तीय गति

1. इसमें, निकाय निश्चित बिन्दु या अक्ष के सापेक्ष इस तरह से गति करता है कि इसके प्रत्येक कण निश्चित बिन्दु या अक्ष से निश्चित दूरी पर रहे।

1. इस प्रकार की गति में, यह निकाय वृत्त , वृत्तीय पथ या वृत्तकार कक्ष के सापेक्ष गति करता है।

2. उदाहरण के लिए: पंखे की ब्लेडों, ग्रामोफ़ोन रिकॉर्डर, कुम्हार के चाक आदि की गति।

2.उदाहरण : लट्टू की गति, पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा का परिक्रमण, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी का परिक्रमण आदि।

3.जब बाह्य बल हटा लिया जाता है तब भी निकाय घूर्णन गति करता रहता है।

3. एक निकाय केवल तभी वृत्तीय गति करता है जब तक यह बाह्य बल के अन्तर्गत गति करता है।


Q. 185810 मीना स्कूल से अपने घर जाने में प्रतिदिन 550 मीटर की दूरी तय करता है। स्कूल से लौटने के बाद, उसके द्वारा एक दिन में तय की गई कुल दूरी की किलोमीटर में गणना कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

मीना द्वारा तय की गई कुल दूरी=550 मी. x 2 = 1100 मी.

एक किलोमीटर = 1000 मीटर

किलोमीटर में कुल दूरी है:

1100 मी. = 1100 मी. x (1किमी./1000 मी.)

= 1.1 किमी.


Q. 185811 लम्बाई को मापने के लिए तीन नियमों का वर्णन कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

1. पैमाने की लम्बाई जो हम मापने के लिए उपयोग में लेते है, वस्तु की लम्बाई की तुलना में बड़ी होनी चाहिए।

2. आँख को उस बिंदु की सीध में रखें चाहिए जिसका हम पाठ्यांक ले रहे है अन्यथा त्रुटि उत्पन्न हो जाएगी।

3. यदि पैमाने का शुन्य अंक क्षतिग्रस्त है या पैमाने का किनारा टुटा हुआ है तो अन्य अंक से मापन शुरू करते है।


Q. 185812 विभिन्न प्रकारों की गति में वर्गीकृत कीजिए :
1. सीधी सड़क पर व्यक्ति की गति।
2. कार के पहियों की गति।
3. गिरते हुए पत्थर की गति।
Right Answer is:

SOLUTION

1. सीधी सड़क पर व्यक्ति की गति सरल रेखीय गति का उदाहरण है।
2. कार के पहियों की गति वृत्तीय गति का उदाहरण है ।
3. गिरते हुए पत्थर की गति सरल रेखीय गति का उदाहरण है।


Q. 185813 निम्न प्रकार की गतियों के लिए उदाहरण दीजिए :
1. रेखीय गति।
2. वृत्तीय गति।
3. घूर्णन गति।
Right Answer is:

SOLUTION

1. रेखीय गति: सीधी रेखा में गति कर रही कार, रेखीय गति का उदाहरण है।
2. वृत्तीय गति: पंखे की ब्लेडों की गति, वृतीय गति का उदाहरण है।
3. घूर्णन गति: पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन, घूर्णन गति का उदाहरण है।


Q. 185814 Name the option that is used to add & remove the fonts.
Right Answer is:

SOLUTION

“Fonts” option is used to add & remove the fonts.


Q. 185815 What is the shortcut to turn on ‘Mouse Keys’?
Right Answer is:

SOLUTION

We can turn on the ‘Mouse Keys’ by pressing left Alt, left Shift and NUM LOCK simultaneously.


Q. 185816 Name the option that is used to enable hibernation of the computer.
Right Answer is:

SOLUTION

We can enable the hibernation option of the computer from the “Power Options”.


Q. 185817 Define hibernation.
Right Answer is:

SOLUTION

Hibernation is a state of inactivity or powering down a computer while retaining its state.


Q. 185818 Name the option that is used to enable sticky key option.
Right Answer is:

SOLUTION

Accessibility” option is used to enable sticky key option.


Q. 185819 What is a Control Panel?
Right Answer is:

SOLUTION

Control Panel is a part of graphical user interface of Microsoft Windows which allows the users to view & manipulate basic system settings & controls.


Q. 185820 Name the view that provides detailed information about files.
Right Answer is:

SOLUTION

Details view provides detailed information about files including name, type, size and date modified.


Q. 185821 Which is the direct way to search for a file or folder in computer?
Right Answer is:

SOLUTION

‘Search Companion’ is the most direct way to search for a file or folder in computer.


Q. 185822 Name the characters commonly used to search a file or folder.
Right Answer is:

SOLUTION

Two wild characters ‘*’ and ‘?’ are commonly used to search a file or folder, for example, *.doc, f?.doc.


Q. 185823 Where do you find files or folders in windows?
Right Answer is:

SOLUTION

In windows, files and folders are found either in My Document or in Windows Explorer.


Q. 185824 Where is data stored in a computer?
Right Answer is:

SOLUTION

Files or folders


Q. 185825 Define file.
Right Answer is:

SOLUTION

File is the basic unit of storage in windows.


Q. 185826 Write down the steps to change the Date & Time settings.
Right Answer is:

SOLUTION

The steps to change the Date & Time settings are as follows:


1.Open the Control Panel -> Click on Date & Time

2.The Date & Time Properties dialog box will appear.

3.We can change the Date & Time settings from the Date & Time Properties dialog box.


Q. 185827 Write down the steps to open the Control Panel.
Right Answer is:

SOLUTION

The Control Panel can be opened in two ways:

1. Click on Start button -> Go to Control Panel

The second way to open the Control Panel is:

2.   Click on ‘My Computer’ -> Control Panel, provided in the common tasks, in left of the window.


Q. 185828 What is the use of enabling Sticky Keys?
Right Answer is:

SOLUTION

Windows offers the option to either hold the combination of keys together or press them one by one. This is possible using Sticky Keys option. By enabling this option, we can press the combination of keys one by one, rather than holding the keys together.


Q. 185829 Define On Screen Keyboard.
Right Answer is:

SOLUTION

On Screen Keyboard is a virtual keyboard that can be operated using the mouse.


Q. 185830 Write down the different ways to open Windows Explorer.
Right Answer is:

SOLUTION

We can open Windows Explorer in two ways:

(1) Right-Click on the Start button and then select Windows Explorer.

(2) Click on Start  ->All programs  -> Accessories -> Windows Explorer.


Q. 185831 Compare Icons view and Tiles view.
Right Answer is:

SOLUTION

Difference

Icons view

Tiles View

1. Displays files and folders as small icons

1.  Displays files and folders as icons larger than Icons view

2. Display file name below the icon

2. Displays sort information next to the file or folder name


Q. 185832 What do you mean by file name extension?
Right Answer is:

SOLUTION

It is a set of characters that helps windows to understand the type of information stored in the file and the application that would open it.


Q. 185833 How can you save your work in the computer?
Right Answer is:

SOLUTION

We can save our work as a file in the computer by giving it a proper name. The filename consists of two parts, i.e., name of the file and its extension, for example, Myfile.doc.


Q. 185834 वह पदार्थ जो एक छड़ चुम्बक द्वारा आकर्षित होते हैं:-


A. निकिल।

B. लकड़ी।

C. कागज़ के छोटे टुकडे।

D. प्लास्टिक।

Right Answer is: A

SOLUTION

एक छड़ चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित कर सकती हैं जैसे:- लौहा, निकिल, कोबाल्ट तथा अन्य मिश्र धातुएं।


Q. 185835 जब किसी चुम्बक को दो भागों में विभाजित किया जाता है तो दोनों में :-


A. कोई चुम्बकीय शक्ति नहीं होती है।

B. एक ध्रुव होता है।

C. चुम्बकत्व में वृद्धि।

D. दो ध्रुव होते हैं

Right Answer is: D

SOLUTION

चुम्बक का अभिलाक्षणिक गुण होता है कि जब इसे दो या दो से अधिक भागों में विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक भाग एक चुम्बक की तरह व्यवहार करता है जिसमें दो ध्रुव होते हैं।


Q. 185836 चुम्बकीय पदार्थ का एक उदाहरण है:-


A. लकड़ी पैमाना।

B. प्लास्टिक की चम्मच।

C. लौहे की कील।

D. लेदर बेल्ट।

Right Answer is: C

SOLUTION

लौहे की कील चुम्बक द्वारा आकर्षित होती है तथा अन्य आकर्षित नहीं होते हैं।


Q. 185837 नीचे चित्र में दर्शाया गया चुम्बक है:-


A. वृताकार चुम्बक।

B. नाल चुम्बक।

C. छड़ चुम्बक।

D. बेलनाकार चुम्बक।

Right Answer is: B

SOLUTION

चित्र में दिया गया चुम्बक नाल चुम्बक है जिसका नाम घोड़े के नाल के आकार के कारण पड़ा।


Q. 185838 दुनिया के पहले चुम्बक का नाम बताइए?
Right Answer is:

SOLUTION

मैग्नेटाइट, दुनिया का पहला चुम्बक है


Q. 185839 चुम्बकीय सुई में उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव की पहचान कैसे होती है।
Right Answer is:

SOLUTION



चुंबकीय सुई के उत्तरी ध्रुव की पहचान के लिए सामान्यतः इसे भिन्न रंग से पेंट किया जाता है।


Q. 185840 चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

यह स्वतंत्रतापूर्वक लटकाई गयी चुंबक का वह सिरा है जो भौगोलिक दक्षिण दिशा की ओर संकेत करता है।


Q. 185841 चुम्बक का उत्तरी ध्रुव क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

यह स्वतंत्रतापूर्वक लटकाई गयी चुंबक का वह सिरा है जो भौगोलिक उत्तर दिशा की ओर संकेत करता है।


Q. 185842
चुंबक के सिरों पर अधिक लोहे का बुरादा चिपक जाता है, जबकि चुंबक के केंद्र पर लोहे का बुरादा नहीं चिपकता। क्यों?
Right Answer is:

SOLUTION

चुंबक की शक्ति उसके दोनों सिरों पर अधिकतम होती है।


Q. 185843 स्वतंत्रता पूर्वक लटकी हुई चुम्बक किस दिशा में संरेखित होती है ?
Right Answer is:

SOLUTION

स्वतंत्रता पूर्वक लटकी हुई चुम्बक हमेशा स्वयं को भौगोलिक उत्तर-दक्षिण दिशा में संरेखित करती है।


Q. 185844 चुंबक की शक्ति किस भाग पर अधिकतम होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

चुंबक की शक्ति उसके दोनों सिरों पर अधिकतम होती है।


Q. 185845 विद्युत् घंटी में कौन सी चुम्बक उपयोग की जाती है ?
Right Answer is:

SOLUTION

विद्युत् घंटी में यु- आकार की विद्युत् चुम्बक उपयोग की जाती है।


Q. 185846 चुम्बकीय ध्रुव क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

चुम्बक के वह सिरे जहाँ चुम्बकीय तीव्रता की उपस्थिति अधिक होती है, चुम्बकीय ध्रुवों के रूप में जाने जाते हैं ।


Q. 185847 चुम्बकीय पदार्थ क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

वह पदार्थ जो चुम्बक द्वारा आकर्षित किए जाते हैं या कृत्रिम चुम्बक में बदले जा सकते हैं, चुम्बकीय पदार्थो के रूप में जाने जाते हैं ।


Q. 185848 अचुम्बकीय पदार्थ क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

वह पदार्थ जो न तो चुम्बक द्वारा आकर्षित होते हैं और न हीं कृत्रिम चुम्बक में परिवर्तित किए जा सकते हैं ।


Q. 185849 चुम्बक क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

वह पदार्थ जो चुम्बकीय पदार्थ जैसे लौहा, कोबाल्ट तथा निकिल के लिए आकर्षण की प्रकृति दर्शाती है चुम्बक कहलाती है । जब यह स्वतंत्रता पूर्वक लटकी हुई होती है तो इसके बिन्दु भौगोलिक उत्तर-दक्षिण दिशा में निर्देशित होते हैं ।


Q. 185850 प्राकृतिक चुम्बक क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

वह पदार्थ जो प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होते हैं तथा जिसके चुम्बकीय गुण को प्राकृतिक चुम्बक के रूप में जाना जाता है ।


Q. 185851 कृत्रिम चुम्बक क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

वह पदार्थ जिसके लिए प्राकृतिक चुम्बक के गुण कृत्रिम तरीके से प्रदान किए जाते हैं , कृत्रिम चुम्बक के रूप में जानी जाती है ।


Q. 185852 क्या चुम्बक के लिए एकल ध्रुव का होना संभव है ?
Right Answer is:

SOLUTION

नहीं, चुम्बक हमेशा ( दो ध्रुवों) ध्रुवों के युग्म के रूप में होती है ; उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव ।


Q. 185853 चुम्बकीय कंपास की बनावट बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION


दिशा निर्धारण करने के लिए चुम्बकीय कंपास का प्रयोग किया जाता है।


Q. 185854 निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए। 1. बालिश्त। 2. हाथ। 3. अंगुल।
Right Answer is:

SOLUTION

बालिश्त: बालिश्त अंगुल तथा छोटी अंगुली के सिरे के बीच की लम्बाई होती है यह लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई को मापने के लिए अपनाये गए थे

Description: http://schoollms.extramarks.com/stryde/uploadfiles/Image/2014/04/23/20121221434927001356101137783dec.jpg

हाथ:  यह कोहनी से बीच की अंगुली के छोर तक की लम्बाई होती है। मिश्र के लोगों ने इसका उपयोग पिरामिडों के मापन के लिए किया था।

Description: http://schoollms.extramarks.com/stryde/uploadfiles/Image/2014/04/23/20121221434927001356101137784dec.jpg

अंगुल: यह अंगूठे की चौड़ाई के बराबर होता है। रोमन में इस प्रणाली का उपयोग किया जाता था । इंच शब्द, अंगुल शब्द से व्युत्पन्न हुआ है।

12 अंगुल = 1 फुट


Q. 185855 हम किसी वक्रीय रेखा की लम्बाई को कैसे ज्ञात कर सकते है? समझाइए।
Right Answer is:

SOLUTION

एक वक्रीय रेखा CD खींचते है। एक धागा लेते है तथा इसके एक सिरे पर गाँठ बनाते है। रेखा के बिन्दु C पर धागे में बनी गाँठ रखते है। रेखा के सापेक्ष धागे का सूक्ष्म भाग उँगलियों तथा अंगूठे का उपयोग करके तना हुआ रखते है। वक्रीय रेखा पर धागे को तना हुआ रखकर रेखा के बिन्दु D तक धागे को लाते है। धागे को चिन्हित करते है, जहां ये दूसरे सिरे को स्पर्श करता है। अब, इस धागे को मीटर पैमाने के सापेक्ष विस्तारित करते है। तथा प्रारम्भ में गाँठ तथा चिन्हित धागे के बीच की लम्बाई पैमाने के माध्यम से माप लेते है। पैमाने पर मापित यह लम्बाई आपकों वक्रीय रेखा CD की लम्बाई प्रदान करेगी।


Q. 185856 तीन विभिन्न प्रकारों की गतियों के बारे में उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

1

सरल रेखीय गति: गति के इस प्रकार में, निकाय सीधी रेखा में गति करते है।

उदाहरण: - स्वतंत्रतापूर्वक गिर रहा पत्थर।

2. वृत्तीय गति: जब  निकाय  वृत्तीय  पथ पर गति करता है तो कहते है कि यह वृत्ताकार गति को संचालित करता है। वृत्तीय गति में, एक निकाय इस तरह से गति करता है कि इसकी निश्चित बिंदु से दूरी परिवर्तित नहीं होती है।

उदाहरण - हाथ घडीघड़ी नोक की गति।

आवर्तिक गति: वह गति जिसमें निकाय निश्चित समय अन्तराल के बाद स्वयं को दोहराता है आवर्तिक गति कहलाती है।

उदाहरण - सूर्य के चारो ओर पृथ्वी का परिक्रमण।


Q. 185857 लम्बाई के मापन की यथार्थ विधि का वर्णन कीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

सर्वप्रथम, हम किसी वस्तु की लम्बाई मापने के लिए एक उपयुक्त उपकरण का चयन करना होगा जैसे - मापन टेप, पेड़ की परिधि का मापन करने के लिए उपयोग की जाती है जबकि मापन पैमाना,किसी पुस्तक की लम्बाई का मापन करने के लिए उपयोग किया जाता है। जब हम किसी वस्तु की लम्बाई का मापन पैमाने की सहायता से करते है, तब हमें पैमाने को उस वस्तु की लम्बाई के सापेक्ष संपर्क में रखना चाहिए तथा पैमाने का शुन्य, वस्तु की प्रारम्भिक स्थिति के साथ सम्पाती हो।

पाठयांक लेते समय, आँख उस बिंदु के ऊपर लम्बवत होनी चाहिए , जहाँ का मापन किया जाता है। अन्यथा, लम्बन के कारण पाठ्यांक त्रुटि आ जाएगी।

यदि पैमाना सिरे से क्षतिग्रस्त है या समतल नहीं है तथा यदि पैमाने पर शुन्य अंक क्षतिग्रस्त है, तो मापन किसी अन्य अंक से शुरू करते है।

अन्य सिरे पर पाठ्यांक से इस आँख पर पाठ्यांक का व्यवकलन, वस्तु की यथार्थ लम्बाई प्रदान करेगा। जिसके सापेक्ष यह पैमाना इसके सम्पर्क में रखा है।


Q. 185858 चुम्बक आकर्षित करने में असक्षम होती है:-


A. कोबाल्ट मशीन के भागों को।

B. साईकिल के टायरों को।

C. लौहे के बटनों को।

D. लौहे के बने साईकिल हैन्डल को।

Right Answer is: B

SOLUTION

एक चुम्बक, अचुम्बकीय पदार्थों जैसे:- प्लास्टिक को आकर्षित नहीं कर सकती है। जबकि, यह चुम्बकीय पदार्थों जैसे:- लौहे, कोबाल्ट आदि से मिलकर बने साईकिल हैन्डल, बटन आदि को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।


Q. 185859 एक चुम्बक आकर्षित करती है:-


A. निकिल रिंग।

B. प्लास्टिक रिंग।

C. पीतल रिंग।

D. रबर रिंग।

Right Answer is: A

SOLUTION

एक चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों जैसे :- लौहे, निकिल तथा कोबाल्ट आदि तथा प्रत्येक उत्पाद जो इन धातुओं से मिलकर बने होते हैं और चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं।


Q. 185860 कॉपर ट्युबिंग वाहन रेडिएटरों में उपयोग किए जाते हैं, क्योंकि,प्राकृतिक चुम्बक किस रूप में पाया जाता है:-


A. मैग्नेटाइट।

B. सीसा।

C. लौहा।

D. पीतल।

Right Answer is: A

SOLUTION

मैग्नेटाइट, पृथ्वी की सतह में अपने प्राकृतिक रूप में पाया जाता है। यह आयरन (II, III) ऑक्साइड से मिलकर बना होता है इसके अलावा, यह सामान्य रासायनिक नाम फेरस – फेरिक ऑक्साइड के रूप में भी जाना जाता है।


Q. 185861 किसी चुम्बक की आकर्षण शक्ति सबसे स्पष्ट है:-


A. चुम्बक के उत्तरी ध्रुव पर।

B. चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव पर।

C. चुम्बक के ध्रुवों पर।

D. चुम्बक के केन्द्र पर।

Right Answer is: C

SOLUTION

किसी चुम्बक की आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है जब हम केंद्र से किसी भी ध्रुव की ओर गति करते है। यह ध्रुवों पर अधिकतम हो जाती है। चुम्बक के केंद्र पर आकर्षण शक्ति बहुत कम होती है।


Q. 185862 किसी लौहे की छड़ को चुम्बक में परिवर्तित करने के लिए,हमें आवश्यकता है:-


A. लौहे की छड़ पर हथौड़े से बार - बार प्रहार करने की।

B. उत्तर ध्रुव की पहचान करने के लिए लाल रंग की।

C. एक चुम्बक की।

D. उच्च तापमान के लिए इसे ऊष्मा देने की।

Right Answer is: C

SOLUTION

जब चुम्बक को लौहे की छड़ की लम्बाई के अनुदिश समान दिशा में लगभग 30 से 40 बार गुजारा जाता है, तो लौहे की छड़, चुम्बक में परिवर्तित हो जाती है।

 


Q. 185863 पीतल तथा लोहे से मिलकर बने दो खिलौने दिए गए हैं। लोहे के बने खिलौने का पता लगने के लिए, हम उपयोग कर सकते हैं:-


A. बैटरी।

B. छड़ चुम्बक।

C. एमीटर।

D. वोल्टमीटर।

Right Answer is: B

SOLUTION

एक छड़ - चुम्बक चुम्बकीय पदार्थों जैसे:- लौहे को आकर्षित कर सकती है। यदि खिलौना कार छड़ – चुम्बक द्वारा आकर्षित होती है, तो इसका मतलब है कि वह लौहे की बनी है।


Q. 185864 दिशा को ज्ञात करने के लिए, नाविक उपयोग करते हैं:-


A. नर्म लौहे की छड़।

B. चुम्बकीय सुई।

C. निकिल छड़।

D. प्लास्टिक छड़।

Right Answer is: B

SOLUTION

एक चुम्बकीय कंपास वह युक्ति होती है जिसमें एक चुम्बकीय सुई होती है जो वृताकार बॉक्स के केन्द्र बिंदु पर गति करने के लिए स्वतंत्र होती है। यह कंपास सुई घूर्णन करने के लिए स्वतंत्र होती है और हमेशा उत्तर – दक्षिण दिशा में संरेखित रहती है।


Q. 185865 एक चुम्बक किसकी उपस्थिति में अप्रभावित रहती है:-


A. लौहे की गेंद।

B. कोबाल्ट की छड़।

C. निकिल की जार।

D. काँच की पट्टी।

Right Answer is: D

SOLUTION

काँच एक अचुम्बकीय पदार्थ होता है। इस प्रकार, एक चुम्बक काँच की पट्टी द्वारा अप्रभावित होती है।


Q. 185866 हम रेत, नमक तथा लौहे के बुरादे के मिश्रण से लौहे के बुरादे को अलग कर सकते हैं:-


A. फ़िल्टर के द्वारा।

B. चुम्बक के उपयोग द्वारा।

C. चुनकर।

D. इनकों पानी में मिलाकर।

Right Answer is: B

SOLUTION

एक चुम्बक में चुम्बकीय पदार्थों जैसे लौहे को आकर्षित करने का गुण होता है। यदि हम चुम्बक को रेत, नमक तथा लौहे के बुरादे के मिश्रण के ऊपर से गति कराते हैं, तो लौहे का बुरादा चुम्बक से चिपक जाता है और इस प्रकार, यह अलग किया जा सकता है।


Q. 185867 किसी कम्पास सुई का उत्तरी सिरा छड़ चुम्बक के एक सिरे द्वारा आकर्षित हो जाता है। चुम्बक का यह सिरा है:-


A. उत्तरी ध्रुव।

B. दक्षिणी ध्रुव।

C. धनात्मक ध्रुव।

D. ऋणात्मक ध्रुव।

Right Answer is: B

SOLUTION

असमान ध्रुवों के बीच हमेशा आकर्षण तथा समान ध्रुवों के बीच प्रतिकर्षण होता है। क्योंकि, कम्पास सुई का उत्तरी ध्रुव छड़ - चुम्बक के एक सिरे द्वारा आकर्षित हो जाता है। यह चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव होना चाहिए।


Q. 185868 चुम्बक को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाईल फोन से दूर रखना चाहिए, क्योंकि:-


A. ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को आकर्षित कर सकते हैं।

B. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुम्बकों की चुम्बकीय शक्ति में वृद्धि कर सकता है।

C. ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की क्रियाविधि को प्रभावित कर सकते हैं।

D. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुम्बकों की चुम्बकीय शक्ति में कमी कर सकते हैं।

Right Answer is: C

SOLUTION

चुम्बक अपने प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र के कारण मोबाईल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की क्रियाविधि को प्रभावित करते हैं।


Q. 185869 अचुम्बकीय पदार्थ का एक उदाहरण है:-


A. लौहा।

B. फेराइट।

C. मैग्नेटाइट।

D. कार्बन।

Right Answer is: D

SOLUTION

कार्बन, किसी चुम्बक द्वारा आकर्षित नहीं होता है तथा इस प्रकार, यह अचुम्बकीय प्रकृति का है। तथापि, वह पदार्थ जो लौहे से मिलकर बने होते हैं चुम्बकों की ओर आकर्षित हो जाते हैं।


Q. 185870 प्राकृतिक चुम्बकों की तुलना में, कृत्रिम चुम्बक होते हैं:-


A. प्रबल।

B. दुर्बल।

C. कठोर।

D. नर्म।

Right Answer is: A

SOLUTION

प्राकृतिक रूप से उत्पन्न चुम्बक जैसे:- मैग्नेटाइट जो लौहे से मिलकर बना होता है तथा लौहे को आकर्षित करने का गुण रखता है, चुम्बक कहलाता है।


Q. 185871 किसी छड़ चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को ज्ञात करने के लिए, हमें


A. इसकी ओर एक लौहे की कील लेकर आते हैं।

B. इसे एक धागे की सहायता से स्वतंत्रतापूर्वक निलंबित करते हैं।

C. इसे रेशम के कपडे से रगड़ते हैं।

D. ऊनी कपडे से रगड़ते हैं।

Right Answer is: B

SOLUTION

जब किसी चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक निलंबित करते हैं, तो इसका एक सिरा भौगोलिक उत्तरी दिशा में संरेखित हो जाता है जो “उत्तरी ध्रुव” कहलाता है। अन्य सिरा भौगोलिक दक्षिणी दिशा की ओर संरेखित हो जाता है, जो “दक्षिणी ध्रुव” कहलाता है।


Q. 185872 एक चुम्बक का उपयोग करके प्रतिकर्षण - परिक्षण सहायता करता है:-


A. किसी चुम्बक की उपस्थिति की पहचान करने में।

B. चुम्बकीय पदार्थों की पहचान करने में।

C. लौहे की सुई की पहचान करने में।

D. कोबाल्ट की सुई की पहचान करने में।

Right Answer is: A

SOLUTION

आकर्षण चुम्बक के असमान ध्रुवों के बीच इसके साथ – साथ चुम्बक तथा चुम्बकीय पदार्थ के बीच सम्भव है। लेकिन, प्रतिकर्षण, केवल दो चुम्बकों के समान ध्रुवों के बीच ही सम्भव है। इस प्रकार, प्रतिकर्षण किसी चुम्बक की उपस्थिति की पहचान करने के लिए विश्वशनीय परीक्षण है।


Q. 185873 चुम्बकों के दैशिक गुण के कारण, एक स्वतंत्रतापूर्वक निलंबित छड़ चुम्बक:-


A. उत्तर – दक्षिण दिशा में विरामवस्था में आ जाती है।

B. चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित करती है।

C. पूर्व – पश्चिम दिशा में विरामवस्था में आ जाती है।

D. अचुम्बकीय पदार्थों को प्रतिकर्षित करती है।

Right Answer is: A

SOLUTION

जब किसी छड़ चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक निलंबित किया जाता है, तो यह हमेशा उत्तर – दक्षिण दिशा में विरामवस्था में आ जाती है। किसी चुम्बक यह गुण दिशा ज्ञात करने में किया जाता है। यह गुण चुम्बकों के दैशिक गुण के रूप में जाना जाता है।


Q. 185874 चुम्बक के कुछ उपयोग लिखो?
Right Answer is:

SOLUTION

चुंबक, रेफ्रिजरेटर के दरवाजे, साइकिल के डायनेमो और बिजली के मीटर आदि में उपयोग किया जाता है। बुलेटिन बोर्ड और खिलौने में भी चुंबक का इस्तेमाल किया जाता है।


Q. 185875 दो चुम्बकीय तथा दो अचुम्बकीय पदार्थो के नाम बताइए ।
Right Answer is:

SOLUTION

दो चुम्बकीय पदार्थ है -
1. लौहा ।
2. कोबाल्ट ।
दो अचुम्बकीय पदार्थ है-
1. चमड़ा
2. प्लास्टिक ।


Q. 185876 जब चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दुसरी चुम्बक के उत्तरी ध्रुव के पास में रखा है तब क्या होगा?
Right Answer is:

SOLUTION

समान ध्रुव एक दुसरे को प्रतिकर्षित जबकि असमान ध्रुव एक दुसरे को आकर्षित करते हैं ।
इस प्रकार, इस स्थिति में, दोनों चुम्बक एक दुसरे को प्रतिकर्षित करेंगे।


Q. 185877 चुम्बक के दो महत्वपूर्ण गुण क्या हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

चुम्बक के दो महत्वपूर्ण गुण हैं-
1. चुम्बक के दो समान ध्रुव एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं ।
2. चुम्बक के दो असमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं ।


Q. 185878 अस्थायी तथा स्थायी चुम्बकों को परिभाषित कीजिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

अस्थायी चुम्बक : वह चुम्बक जिसका चुम्बकत्व किसी सीमित समय तक रहने के बाद ख़त्म होने लगता है।
स्थायी चुम्बक : वह चुम्बक जिसका चुम्बकत्व हमेशा के लिये बना रहता है |
 


Q. 185879 क्या आप चुम्बकीय कंपास बना सकते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

छड़ चुंबक के उपयोग से लोहे की सुई को पहले चुंबकित कीजिए। अब इसे किसी छोटी कॉर्क अथवा फोम के टुकड़े में निविष्ट कीजिए। इसे पानी से भरे प्याले अथवा टब में तैराइए, जैसा की चित्र में दिखाया गया है। ध्यान रखिए कि सुई पानी को न छुए। अब सुई लगी कॉर्क को विभिन्न दिशाओं में घुमाइए। जब बिना घुमाए कॉर्क तैरने लगे तो सुई की दिशा नोट कीजिए। यह उत्तर-दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है।


Q. 185880 एक लोहे की वस्तु को चुम्बक कैसे बना सकते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

एक सरलतम विधि से लोहे की वस्तु को चुम्बक बनाते हैं। लोहे का एक आयताकार टुकड़ा लीजिए। इसे मज़े पर रखिए। अब एक छड़ चुंबक लीजिए तथा इसका कोई एक ध्रुव लोहे की छड़ के एक सिरे दुसरे सिरे तक बिना हटाए ले जाइए। चुंबक को उठाइए तथा उसी ध्रुव को लोहे के टुकड़े के प्रारंभिक सिरे पर वापस ले आइए। इसी प्रकार चुंबक को लोहे की छड़ के अनुदिश बार-बार ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30-40 बार दोहराइए। आप का चुम्बक तैयार है।


Q. 185881 हम कृत्रिम चुम्बक क्यों बनाते हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

क्योंकि चुम्बक रेडियों, लाउडस्पीकर, और अनेक उपकरणों में उपयोग की जाती है । इनमें शाक्तिशाली चुम्बकों की आवश्यकता होती है । कृत्रिम चुम्बकों के उपयोंग करने के कारणों का उल्लेख निम्नानुसार है:
1. इनको बहुत शाक्तिशाली बनाया जा सकता है जो प्राकृतिक चुम्बक की स्थिति में संभव नहीं है ।
2 इनको कोई भी वांछित रूप तथा आकार दिया जा सकता है ।


Q. 185882 चुम्बक के आकर्षण तथा दैशिक गुण को परिभाषित कीजिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

1) आकर्षण गुण- एक चुम्बक कुछ पदार्थो जैसे लौहा, कोबाल्ट, तथा निकिल को पास लाने पर आकर्षित करती है । चुम्बक का यह गुण आकर्षण गुण के रूप में जाना जाता है ।
2) दैशिक/संकेतक गुण- यदि हम एक चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक हवा में लटका दे तो यह हमेशा भौगोलिक उत्तर-दक्षिण
दिशा में संरेखित हो जाती है । इसे चुम्बक के दैशिक/संकेतक गुण के रूप में जाना जाता है ।


Q. 185883 घने जंगले में चलते समय यात्री दिशा निर्धारण करने के लिए किस युक्ति का प्रयोग करते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

यात्री दिशा निर्धारण करने के लिए एक युक्ति का प्रयोग करते है जो चुम्बकीय सुई ( चुम्बकीय कम्पास) कहलाती है चुम्बकीय सुई वह युक्ति है जो किसी स्थान पर दिशाओं को जानने के लिए उपयोग की जाती है चुम्बकीय सुई सामान्यतः काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। इस डिब्बी के अंदर एक चुंबकीय सुई स्थित होती है जो स्वतंत्र रूप से घूम सकती है। इस में एक डायल भी होता है जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। इसकी सुई विरामावस्था में उत्तर-दक्षिण दिशा को निर्देशित करती है।


Q. 185884 चुम्बकों को कैसे संग्रहित किया जा सकता है ?
Right Answer is:

SOLUTION

यदि चुम्बक का उचित रख रखाव न हो तो यह अपनी शक्ति खो देती है और इस प्रकार, यह अचुम्बकीत हो जाती है । छड़ चुम्बको को सुरक्षित रखने के लिए उनके युग्मों के असमान ध्रुवों को पास-पास व्यवस्थित करते हैं । दो नरम लौहे की छड़ को चुम्बक के युग्म के दोनो सिरों पर रखते हैं । इन नरम लौहे की छड़ को चुम्बकीय संरक्षक के रूप में जाना जाता है । यह निकाय विशाल चुम्बकीय श्रृंखला बनाता है और अचुम्बकन से बचाता है ।


Q. 185885 स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई चुम्बक हमेशा उत्तर-दक्षिण दिशा में संरेखित क्यों होती है ?
Right Answer is:

SOLUTION

पृथ्वी, अपने सिरों पर ध्रुवों के साथ विशाल छड़ चुम्बक की तरह व्यवहार करती है। इस छड़ चुम्बक का उत्तरी ध्रुव लगभग भौगोलिक दक्षिण की ओर तथा इसका दक्षिणी ध्रुव भौगोलिक उत्तर की ओर संरेखित हो जाता है। स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई चुम्बक का उत्तरी ध्रुव भौगालिक उत्तरी ध्रुव की ओर संरंखित हो जाता है क्योंकि यह पृथ्वी के चुम्बकीय दक्षिणी ध्रुव द्वारा आकर्षित होता है। तथा स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव भौगोलिक दक्षिणी ध्रुव की ओर संरेखित हो जाता है क्योंकि यह पृथ्वी के चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव द्वारा आकर्षित होता है। इस प्रकार, स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई चुम्बक हमेशा उत्तर-दक्षिण दिशा में संरेखित रहती है।


Q. 185886 क्रिया विधि से समझायेँ कि विरामावस्था में चुंबक सदैव एक ही दिशा में रुकता है ।
Right Answer is:

SOLUTION

काँच की कटोरी लेते है तथा इसे पानी से आधी भरते हैं । अब चुम्बकीय सुई की सहायता से उत्तर, पूर्व, पश्चिम, तथा दक्षिण दिशा चिन्हित करते हैं। अब चिन्हित की गए स्थान पर काँच की कटोरी रखते हैं।

अब आयताकार लकड़ी की पट्टी काँच की कटोरी में पानी की सतह पर रखते हैं। तैर रहे लकड़ी के टुकड़े पर छड़ चुम्बक रखते हैं । माना लड़की का टुकड़ा विरामवस्था में है । तो पाते है कि छड़ चुम्बक का एक सिरा उत्तर की ओर तथा दूसरा सिरा दक्षिण की ओर इंगित हो जाता है। यदि हम लकड़ी के टुकड़े को 90 डिग्री घुमा दे तो यह पुनः विरामवस्था में आ जाती है तथा चुम्बक उत्तर -दक्षिण दिशा में संरेखित हो जाती है ।


Q. 185887 छड़ चुम्बक के ध्रुव कहाँ निर्देशित होते हैं? उन्हें समझाने के लिए एक विधि दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

छड़ चुम्बक के ध्रुव इसके दोनों सिरों पर निर्देशित होते हैं ।

एक छड चुम्बक कागज पर रखते है तथा कुछ लौहे का बुरादा इस पर छिडकते हैं तो देखा जाता हैं कि लौहे का बुरादा चुम्बक के दोनों सिरो की ओर, इसके केन्द्रिय भाग की तुलना में अधिक तेजी से आकर्षित होता है। इस प्रकार, चुम्बक के ध्रुव दोनो सिरों पर निर्देशित होते हैं ।

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/04/21/201404219216190013980620621.jpg


Q. 185888 लकड़ी का ब्लॉक है:-


A. पारदर्शी।

B. अपारदर्शी।

C. पारभासी।

D. प्रदीप्त वस्तु।

Right Answer is: B

SOLUTION

अपारदर्शी पदार्थ अपने माध्यम से प्रकाश को नहीं गुजरने देते हैं तथा हम इन वस्तुओं के माध्यम से नहीं देख पाते हैं। उदाहरण :- लकड़ी, पत्थर आदि।


Q. 185889 वह वस्तु जो अपने माध्यम से प्रकाश को गुजरने देती है, कहलाती है:-


A. प्रदीप्त वस्तु।

B. अपारदर्शी वस्तु।

C. पारदर्शी वस्तु।

D. पारभासी वस्तु।

Right Answer is: C

SOLUTION

पारदर्शी वस्तुएँ अपने माध्यम से प्रकाश को पूर्णतया गुजरने देती है तथा हम इन वस्तुओं के माध्यम से स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।


Q. 185890 कार्डबोर्ड का टुकड़ा उदाहरण है:-


A. पारदर्शी वस्तु।

B. पारभासी वस्तु।

C. अपारदर्शी वस्तु।

D. प्रदीप्त वस्तु।

Right Answer is: C

SOLUTION

अपारदर्शी वस्तुएँ अपने माध्यम से प्रकाश को नहीं गुजरने देती है तथा हम इन वस्तुओं के माध्यम से नहीं देख पाते हैं । कार्डबोर्ड का टुकड़ा एक अपारदर्शी वस्तु का उदाहरण है।


Q. 185891 कृत्रिम प्रदीप्त निकाय है:-


A. लैम्प।

B. काँच की प्लेट।

C. पुस्तक।

D. सूर्य।

Right Answer is: A

SOLUTION

प्रदीप्त वस्तु अपना स्वयं का प्रकाश उत्सर्जित करती है। यह प्रकाश की प्राकृतिक या मानव निर्मित (कृत्रिम) स्रोत हो सकती है। लैम्प, प्रकाश का एक कृत्रिम स्रोत है।


Q. 185892 प्रकाश का प्राकृतिक स्रोत है:-


A. चन्द्रमा।

B. सूर्य।

C. टॉर्च।

D. मोमबत्ती।

Right Answer is: B

SOLUTION

सूर्य, प्रकाश का प्राकृतिक स्रोत है जो अपना स्वयं का प्रकाश उत्सर्जित करता है। टॉर्च तथा मोमबत्ती प्रकाश के मानव निर्मित स्रोत है जो प्रकाश के कृत्रिम स्रोत के रूप में भी जाने जाते हैं। चन्द्रमा का अपना स्वयं का प्रकाश नहीं होता है तथा यह हमें सूर्य से आने वाले प्रकाश के परावर्तन के कारण दिखाई देता है।


Q. 185893 हम चन्द्रमा को देख सकते हैं क्योंकि:-


A. सूर्य से आने वाला प्रकाश चन्द्रमा पर गिरता है और फिर, हमारी आँखों की संचरण करता है।

B. हमारी आँखों से प्रकाश चन्द्रमा की ओर पहुँचता है।

C. चन्द्रमा प्रकाश को रोकता है।

D. चन्द्रमा का अपना स्वयं का प्रकाश होता है।

Right Answer is: A

SOLUTION

हम चन्द्रमा को केवल तभी देख सकते हैं जब सूर्य से आने वाला प्रकाश चन्द्रमा पर आपतित होता है और चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश को हमारी आँखों की ओर परावर्तित कर देता है।


Q. 185894 निम्न वस्तुओं को विद्युत् –चालक और विद्युत् –रोधक में वर्गीकित कीजिए
Right Answer is:

SOLUTION

विद्युत् -चालक

विद्युत् -रोधक

पेंसिल की नोंक

प्लास्टिक

चांदी की अंगूठी

कांच

पानी

कागज

पारा

पत्थर


Q. 185895 तार रबर या प्लास्टिक आवरण से आवरित क्यों होते है ?
Right Answer is:

SOLUTION

तार रबर या प्लास्टिक से आवरित होते हैं क्योंकि, ये कुचालक होते हैं जो विद्युत् का चालन नहीं कर सकते हैं । बिना आवरित धारावाही तार से हमें विद्युत् झटका लग सकता है।


Q. 185896 फ्यूज़ बल्ब दीप्तिमान क्यों नहीं हो सकता?
Right Answer is:

SOLUTION

फ्यूज़ बल्ब का तंतु खंडित होने के कारण, विद्युत्-सेल के टर्मिनलों के बीच विद्युत्-धारा का परिपथ टूट जाता है। इसलिए फ्यूज़ बल्ब के तंतु से विद्युत्-धारा प्रवाहित न होने के कारण यह दीप्तिमान नहीं होता है।


Q. 185897 बल्ब को प्रकाशित करने के लिए चित्र में दिखाए गए परिपथ को पूर्ण कीजिए। Description: http://schoollms.extramarks.com/stryde/uploadfiles/Image/2014/10/08/2007082835329500118830250417021.jpg
Right Answer is:

SOLUTION

बल्ब को दीप्त करने के लिए, संयोजक तारों को नीचे चित्र में दिखाए अनुसार, जोड़ना चाहिए:

Description: http://schoollms.extramarks.com/stryde/uploadfiles/Image/2014/10/08/2007082835329500118830250417022.jpg


Q. 185898 दो कुचालक तथा दो चालकों के नाम दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

दो कुचालक हैं :

1. प्लास्टिक।

2. रबर।

दो चालक है :

1. एल्यूमिनियम।

2. कॉपर।


Q. 185899 यदि हम किसी विद्युत् सेल के दोनों टर्मिनलों को स्विच तथा बल्ब जैसी युक्ति के संयोजन के बिना सीधे ही संयोजित करते हैं, तो क्या होगा
Right Answer is:

SOLUTION

यदि हम किसी विद्युत् सेल के दोनों टर्मिनलों को स्विच तथा बल्ब जैसी युक्ति के संयोजन के बिना सीधे ही संयोजित करते है, तो इसके अंदर के रसायन बहुत जल्दी समाप्त हो जाएंगे। इसका कारण यह है कि बिना किसी स्विच के, यह परिपथ हमेशा पूर्ण रहता है तथा इसके कारण सेल के अंदर रासायनिक अभिक्रिया निरंतर सक्रिय हो जाती है।


Q. 185900 कभी कभी विद्युत् बल्ब विद्युत् सेल से जुड़े होने पर भी दीप्त क्यों नहीं होता ?
Right Answer is:

SOLUTION

कभी कभी विद्युत् बल्ब विद्युत् सेल से जुड़े होने पर भी दीप्त इसलिए नहीं करता  क्योंकि उसका तंतु (फिलामेंट) टूटा होता है| नहीं होते क्योंकि उनका तंतु (फिलामेंट) खंडित होता है बल्ब का तंतु खंडित होने के कारण, विद्युत्-सेल के टर्मिनलों के बीच विद्युत्-धारा का परिपथ टूट जाता है। इसलिए फ्यूज़ -बल्ब के  तंतु से विद्युत्- धारा प्रवाहित न होने के  कारण यह दीप्तिमान नहीं होता है|


PreviousNext