CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 186401 जल निवास स्थान का नाम बताइए जहाँ पौधे और जन्तु रहते हैं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जलीय आवास ।


Q. 186402 भूमि निवास स्थान का नाम बताइए जहाँ पौधे और जन्तु रहते हैं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

स्थलीय आवास ।


Q. 186403 क्या विभिन्न प्रकार के जन्तु और पौधे एक ही आवास में रह सकते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हाँ, विभिन्न प्रकार के जन्तु और पौधे एक ही आवास में रह सकते हैं।


Q. 186404 मछली की कोई एक विशेषता लिखिए जो उन्हें जल में रहने में सहायता करती है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

श्वसन के लिए गिल्स की उपस्थिति की सहायता से मछलियाँ जल में आराम से जीवित रह सकती हैं।


Q. 186405 निम्न सूची में से निर्जीव वस्तुओं को अलग कीजिए।
हल, मशरूम, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, पानी जलकुंभी, केंचुआ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हल, सिलाई मशीन, रेडियो और नाव।


Q. 186406 याक और हिम तेंदुआ अत्यधिक ठंड से स्वयं की रक्षा कैसे करते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

याक के शरीर पर लंबे बाल होते हैं और हिम तेंदुआ के पेरों के साथ शरीर पर फर की मोटी परत होती है जो उन्हें अत्यधिक ठंड से बचाती है।


Q. 186407 पहाड़ी वृक्ष स्वयं को आवास में होने वाली विभिन्न परिस्थितियों के साथ कैसे अनुकूलित करते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

- ये वृक्ष सामान्य रूप से आकार में कोन के समान होते हैं जिससे वर्षा का जल और बर्फ इनकी शाखाओं से बह जाते हैं। 
- इनकी पत्तियाँ सुई के समान होती हैं जिससे बर्फ इनकी पत्तियों पर जमती नहीं हैं।


Q. 186408 चूहे और साँप रेगिस्तान की तीव्र गर्मी से स्वयं को कैसे बचाते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

चूहे और साँप दिन के समय गहरे बिलों में छुप जाते हैं जिससे वे स्वयं को रेगिस्तान की तीव्र गर्मी से बचाते हैं। ये रात के समय जब बाहर ठंडा वातावरण होता है तब अपने बिलों से निकलते हैं।


Q. 186409 जैविक और अजैविक घटकों में क्या शामिल हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जैविक घटक में सभी जीवित वस्तुएँ जैसे पादप और जन्तु शामिल हैं।
अजैविक घटकों में सभी निर्जीव वस्तुएँ जैसे मृदा, जल, वायु, चट्टानें, ऊष्मा और प्रकाश, आदि शामिल हैं।


Q. 186410 दी गई सूची में से निर्जीव वस्तुओं को वस्तुओं को अलग कीजिए जो जीवित वस्तुओं से प्राप्त हुई हैं? मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाना बनाने का तेल, नमक, सेब।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाना बनाने का तेल, सेब।


Q. 186411 समोद्भिद और मरूद्भिद में अंतर लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लक्षण

समोद्भिद

मरूद्भिद

आवास

स्‍थल

मरूस्‍थल

मूल

मध्‍यम आकार

लम्‍बे और गहरे

पत्तियाँ

हरे

पतले और काँटेदार


Q. 186412 निम्‍न के लिए उपयुक्‍त शब्‍द दीजिए। 1. पौधे जो पोषण प्राप्‍त करने के लिए सजीव पोषी में रहते हैं। 2. पौधे जो मरूस्‍थल में उगते हैं और लम्‍बी जड़ें व काँटेदार पत्तियाँ रखते हैं। 3. स्‍वयंपोषी पौधों में उपस्थित एक वर्णक।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.  परजीवी

2.  मरूद्भिद

3.  क्‍लोरोफिल


Q. 186413 अमित ने गुलाब को झाड़ी में रखा है, क्‍या वह सही है ? औचित्‍य दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हाँ, वह सही है, गुलाब को एक झाड़ी की श्रेणी में रखा जाता है क्‍योंकि यह निम्‍न लक्षण दर्शाता है-

         पौधे कम मोटाई और ऊँचाई के साथ मध्‍यम आकार के हैं।

         तना काष्‍ठीय होता है।

         प्राय:अतिशाखित होते हैं।

         शाखाऐं जमीन से थोड़ा सा ही ऊपर से निकली होती हैं।


Q. 186414 जल में होते हैं-


A.

दो भाग ऑक्सीजन और एक भाग हाइड्रोजन

B.

दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन

C.

दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग हीलियम

D.

एक भाग हीलियम और दो भाग हाइड्रोजन

Right Answer is: B

SOLUTION

जल का रासायनिक सूत्र H2O होता है जिसका अर्थ है इसमे दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन पायी जाती है ।


Q. 186415 जल में घुली हुई वह गैस जिसका उपयोग जलीय जीव श्वसन हेतु करते हैं-


A.

नाइट्रोजन

B.

हीलियम

C.

कार्बन डाईऑक्साइड

D.

ऑक्सीजन

Right Answer is: D

SOLUTION

ऑक्सीजन जल में घुली हुई अवस्था में पायी जाती है । अधिकांश जलीय जंतुओं में श्वसन हेतु ऑक्सीजन के अवशोषण के लिए गिल पाये जाते हैं ।


Q. 186416 उद्योगो में लंबी चिमनीयों का उपयोग किया जाता है क्योंकि-


A.

इससे हानिकारक गैसें निकलती हैं ।

B.

यह उद्योग के लिए मात्र एक औपचारिकता है ।

C.

अन्तरिक्ष को इन गैसों की आवश्यकता होती है ।

D.

यह जल को बहने के स्थान देती है ।

Right Answer is: A

SOLUTION

उद्योगों से निकलने वाली गैसें हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं, अतः उन्हे हमसे दूर रखने के लिए उन्हे ऊंची चिमनियों द्वारा ऊँचाई पर उत्सर्जित किया जाता है ।


Q. 186417 अन्तरिक्ष में होता है-


A.

निर्वात

B.

हाइड्रोजन

C.

ऑक्सीजन

D.

वायु

Right Answer is: A

SOLUTION

अन्तरिक्ष में कोई गैस उपलब्ध नहीं होती है इसलिए यह कहा जा सकता है की वहाँ निर्वात होता है ।


Q. 186418 एक पवन चक्की निम्न में से किसके बहने से कार्य करती है?


A.

जल

B.

पदार्थ

C.

मेथेन

D.

वायु

Right Answer is: D

SOLUTION

वायु हमारे वायुमण्डल का मुख्य घटक है । जब यह बहती है तो इसकी ऊर्जा पवन चक्की द्वारा ग्रहण कर ली जाती है ।


Q. 186419 श्वसन की प्रक्रिया के दौरान पौधे और जन्तु कार्बन डाईऑक्साइड छोडते हैं और .............. लेते हैं ।


A.

कार्बन डाईऑक्साइड

B.

ऑक्सीजन

C.

नाइट्रोजन

D.

हीलियम

Right Answer is: B

SOLUTION

श्वसन वह प्रक्रिया है जिसके दौरान पौधे और जन्तु ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ते हैं ।


Q. 186420 वह गैस जो वायु का मुख्य भाग बनाती है-


A.

नाइट्रोजन

B.

ऑक्सीजन

C.

हीलियम

D.

कार्बन डाईऑक्साइड

Right Answer is: A

SOLUTION

वायु में 78% नाइट्रोजन होती है ।


Q. 186421 जल चक्र के होने के लिए जल का महत्वपूर्ण घटक है-


A.

नाइट्रोजन

B.

कार्बन

C.

जल वाष्प

D.

धूल के कण

Right Answer is: C

SOLUTION

जब वायु एक ठंडी सतह के संपर्क में आती है तो यह संघनित हो जाती है और ठंडी सतह पर जल की बूंदे दिखाई देती है । वायु में जल वाष्प की उपस्थिति प्रकृति में जल चक्र के लिए महत्वपूर्ण है ।


Q. 186422 वायु में कार्बन डाईऑक्साइड का प्रतिशत है-


A.

0.01%

B.

0.02%

C.

0.03%

D.

0.04%

Right Answer is: C

SOLUTION

वायु कई गैसों का मिश्रण है । इसमें 0.03% कार्बन डाईऑक्साइड गैस होती है ।


Q. 186423 पौधों द्वारा स्टार्च के निर्माण में उपयोग की जाने वाली गैस है-


A.

कार्बन मोनोक्साइड

B.

कार्बन डाईऑक्साइड

C.

ऑक्सीजन

D.

आर्गन

Right Answer is: B

SOLUTION

हरे पौधे कार्बन डाईऑक्साइड, जल और सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन (स्टार्च) बनाते हैं । इसके अतिरिक्त इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है ।


Q. 186424 धूल के कणों को श्वसन तंत्र में प्रवेश करने से रोका जाता है-


A.

फेफड़ों द्वारा

B.

श्वास नली द्वारा

C.

वायु कूपिकाओं द्वारा

D.

नाक में उपस्थित छोटे बालों और श्लेष्मा द्वारा

Right Answer is: D

SOLUTION

सांस लेते समय हम अपने नाक से वायु अंदर लेते हैं । नाक में बाल और श्लेष्मा होती है जो हमारे शरीर को वायु में उपस्थित धूल के कणों से बचाती है ।


Q. 186425 वह गैस जिसका उपयोग अग्निशामक में किया जाता है-


A.

ऑक्सीजन

B.

कार्बन डाईऑक्साइड

C.

नाइट्रोजन

D.

हाइड्रोजन

Right Answer is: B

SOLUTION

कार्बन डाईऑक्साइड ऑक्सीजन से भारी होती है । इसलिए यह आग को एक कंबल की तरह लपेट लेती है । इसके कारण ईंधन को ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाती है और आग बुझ जाती है ।


Q. 186426 दहन निम्न में से किसकी उपस्थिति में हो सकता है?


A.

कार्बन डाईऑक्साइड

B.

नाइट्रोजन

C.

ऑक्सीजन

D.

सल्फर

Right Answer is: C

SOLUTION

दहन के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है । कार्बन डाईऑक्साइड दहन का एक सह-उत्पाद है ।


Q. 186427 वायु का आवरण जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है कहलाता है-


A.

क्षोभमण्डल

B.

वायुमण्डल

C.

बहिर्मण्डल

D.

समताप मण्डल

Right Answer is: B

SOLUTION

पृथ्वी वायु में उपस्थित गैसों और जल वाष्प की एक मोटी परत द्वारा ढकी हुई है । वायु का यह आवरण वायुमण्डल कहलाता है ।


Q. 186428 वायु में उपस्थित वह गैस जो सजीवों में श्वसन के लिए आवश्यक है:


A.

ऑक्सीजन

B.

नाइट्रोजन

C.

हीलियम

D.

कार्बन मोनोक्साइड

Right Answer is: A

SOLUTION

हम ऑक्सीजन का अन्तःश्वसन और कार्बन डाईऑक्साइड का बहिश्वसन करते हैं । अतः श्वसन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक होती है ।


Q. 186429 एक पवन चक्की निम्न में से कौनसा कार्य कर सकती है?


A.

विद्युत उत्पादन

B.

नलकूपों से वायु निकालना

C.

जीवों को वायु प्रदान करना

D.

जीवों को भोजन उपलब्ध करवाना

Right Answer is: A

SOLUTION

एक पवन चक्की का उपयोग विद्युत उत्पादन, ज़मीन से पानी खींचने और एक आटे की चक्की चलाने में किया जाता है ।


Q. 186430 एक बंद कमरे में जब कोइ पदार्थ जल रहा होता है तो उस कमरे में किस गैस की अधिकता होगी? ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कार्बन डाइऑक्साइड गैस की


Q. 186431 जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो वायु में उपस्थित जल वाष्प संघनित होकर जल की बूँदें बनाती है। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो वायु में उपस्थित जल वाष्प संघनित होकर जल की बूँदें बनाती है। यह प्रकिया संघनन कहलाती है।


Q. 186432 पौधे श्वसन के लिए कौन सी गैस का उपयोग करते हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पौधे श्वसन के लिए ऑक्सीजन गैस का उपयोग करते हैं ।


Q. 186433 उस गैस का नाम बताएँ जो वायु में बहुत ही अल्प मात्रा में पाई जाती है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऑर्गन


Q. 186434 मछलियों में जल में जीवित रहने के लिए कौनसी विशेषताएँ है, जो उन्हें जलीय आवास के लिए अनुकूलित बनाती हैं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मछली में निम्न विशेषताएं जल में रहने के लिए अनुकूलित करती है -:
1. शरीर पर जलरोधी शल्क पाये जाते हैं।
2श्वसन के लिए विशेष रचनाएं जैसे जलक्लोम होते हैं।
3. तैरने के लिए शरीर धारा रेखित तथा चपटे पख और आँखों पर निमेषक पटल पायी जाती हैं।


Q. 186435 अनुकूलन को अपनाने में कितना समय लगता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अनुकूलन कम समय में नहीं अपनाया जा सकता है। अजैविक कारकों को परिवर्तित होने में हज़ारों साल लग जाते हैं। जो जन्तु और पादप स्वयं को परिवर्तित नहीं कर पाते हैं और इन परिवर्तनों को अपना नहीं पाते हैं वे मर जाते हैं तथा जो इन परिस्थितियों या परिवर्तनों को अपनाने में सक्षम होते हैं वे जीवित रहते हैं।


Q. 186436 कोई भी तीन विशेषताएँ बताइए जिससे हिरण स्वयं को शिकारियों से बचाता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

i) इनके लंबे कान होते हैं जिससे ये शिकारियों की आहट बहुत दूर से भी सुन लेते हैं।
ii) सिर की ओर इनकी आँखें सभी दिशाओं में देखने में सहायता करते हैं।

iii) इनकी भागने की गति बहुत अधिक है जो इनकी शिकारियों से दूर भागने में सहायता करते हैं।


Q. 186437 जलीय पौधे किस प्रकार जलीय वातावरण में सफलता पूर्वक जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जलीय पौधों के विभिन्न लक्षण जिनके कारण वह जलीय वातावरण में  सफलता पूर्वक जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं, वे हैं − 
1. शरीर के सभी भागों में मृदुतक व काष्ठीय ऊतक सूक्ष्म मात्रा में, जिस कारण पौधे का शरीर कोमल तथा कमजोर होता है |
2. पत्तियाँ पतलीकटी-फटी अथवा तैरने की अवस्था में होती हैं।
3. पत्तियों में प्राय रन्ध्रों का अभाव होता है।
4. अल्प विकसित जड़ तंत्र पाया जाता है।
5. सभी भागों पर जलरोधी मोम या उपचर्म की परत होती है जो इनको जल में सड़ने से बचाती है |


Q. 186438 कैक्टस सामान्य रूप से कहाँ पाये जाते हैं? ऐसे आवास में ये जीवित रहने के लिए कैसे अनुकूलित हुए?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कैक्टस सामान्य रूप से रेगिस्तान में पाये जाते हैं।
इनमें निम्न विशेष लक्षण होते हैं जिससे ये रेगिस्तान में स्वयं को अनुकूलित करते हैं।

i) पत्तियाँ जल की हानि के दर को कम करने के लिए कटक में संशोधित हो जाती हैं।
ii) तने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के कार्य को करने के लिए हरे और मांसल हो जाते हैं।
iii) तनों पर जल को बनाए रखने के लिए मोम की एक मोटी परत होती है।
iv) इनकी जड़े मृदा से जल को अच्छे से अवशोषित करने के लिए बहुत नीचे जाती हैं। 


Q. 186439 जीवित वस्तुओं की कुछ सामान्य विशेषताएँ बताइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जीवित वस्तुओं की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
1. सभी जीवित वस्तुओं को भोजन की आवश्यकता होती है।
2. ये सभी साँस लेते हैं।
3. ये वृद्धि दर्शाते हैं।
4. उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया दर्शाते हैं।
5. सभी जीवित वस्तुएँ जनन कर सकती हैं।
6. ये गमन दर्शाते हैं।
7. सभी जीवित वस्तुएँ उत्सर्जन की प्रक्रिया करते हैं।


Q. 186440 वह प्रक्रिया जो भौम-जल स्तर में वृद्धि में सहायता करती है-


A.

वर्षा जल संग्रहण

B.

फसल संग्रहण

C.

कृत्रिम झीलों का निर्माण

D.

प्रदूषण की रोकथाम

Right Answer is: A

SOLUTION

वर्षा जल संग्रहण भौम-जल स्तर में वृद्धि में सहायता करता है ।


Q. 186441 जल की कमी के परिणामस्वरूप आने वाली अवस्था कहलाती है-


A.

बाढ़

B.

सूखा

C.

प्रदूषण

D.

पौधा-घर प्रभाव

Right Answer is: B

SOLUTION

जल की कमी के परिणामस्वरूप आने वाली अवस्था सूखा कहलाती है । सूखे के परिणामस्वरूप पौधे नहीं होंगे, वाष्पोत्सर्जन नहीं होगा इसलिए सूखे क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी ।


Q. 186442 गर्मियों के दिन में-


A.

हमारे चारों ओर की वायु ठंडी होती है ।

B.

कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं ।

C.

जल का वाष्पीकरण धीमे होता है ।

D.

कपड़े जल्दी सूखते हैं ।

Right Answer is: D

SOLUTION

वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें जल, ऊष्मा के कारण जल वाष्प में परिवर्तित हो जाता है । सूर्य की ऊष्मा हमारे चारों ओर की वायु को गर्म कर देती है और यह गर्म वायु उन स्थानों पर वाष्पीकरण के लिए उत्तरदायी है जहाँ सीधे सूर्य की ऊष्मा नहीं पहुँचती है । गर्मियों के गर्म दिनों में सूर्य बहुत तेज चमकता है और अत्यधिक ऊष्मा के कारण वाष्पीकरण तीव्र होता है । अतः गर्मियों के दिनों में कपड़े जल्दी सूखते हैं ।


Q. 186443 पृथ्वी का जल से ढका हुआ भाग है-


A.

दो तिहाई

B.

एक तिहाई

C.

एक चौथाई

D.

आधा

Right Answer is: A

SOLUTION

पृथ्वी का लगभग दो तिहाई भाग जल से घिरा हुआ है जबकि केवल एक तिहाई भाग ही शुष्क धरातल है । यह जल मुख्यतः समुद्रों और महासागरों के रूप में है ।


Q. 186444 बादल वास्तव में होते हैं-


A. जल की छोटी बूंदे

B. वायु में जलवाष्प

C. वाहनों से निकला धुआँ

D. गैसों का मिश्रण

Right Answer is: A

SOLUTION

बादल जल की छोटी बूंदे होते हैं । जब वायु में उपस्थित जल वाष्प अत्यधिक ऊंचाई पर चली जाती है तो ये बूंदे जल का निर्माण करती हैं, यहाँ की वायु ठंडी होती है । अतः ये जल वाष्प ऊंचाई पर संघनित हो जाती है और जल की बूंदे बनाती है जो आपस में संघनित होकर बादलों का निर्माण करती हैं ।


Q. 186445 वह जल जो भूमि में रिसता है हमें उपलब्ध होता है-


A.

भौम-जल के रूप में

B.

समुद्री जल के रूप में

C.

वर्षा जल के रूप में

D.

झरने के रूप में

Right Answer is: A

SOLUTION

भौम-जल भूमि में उपस्थित जल होता है । यह भूमि में वर्षा जल के मृदा में रिसने से पहुँचता है । इसे नलकूपों आर कुओं से प्राप्त किया जाता है और यह कई झीलों का स्रोत होता है ।


Q. 186446 घरों की छत पर गिरने वाले वर्षा जल को एक भंडारण टैंक में एकत्रित करना कहलाता है-


A.

जल संग्रहण तंत्र

B.

भौम-जल संग्रहण

C.

छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण

D.

जल संग्रहण संयंत्र

Right Answer is: C

SOLUTION

छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण एक विधि है जिसमें भवनों की छतों पर गिरने वाले जल को पाइपों द्वारा भंडारण टैंक में एकत्रित किया जाता है । इस जल को सीधे ही ज़मीन में बने किसी गड्ढे तक ले जाया जा सकता है जो भौमजल के स्तर को बढ़ाता है ।


Q. 186447 वर्षा जल संग्रहण उपयोगी होता है क्योंकि-


A.

यह भौम-जल स्तर में वृद्धि करता है ।

B.

यह भौम-जल स्तर में कमी करता है ।

C.

यह समुद्री जल के स्तर में वृद्धि करता है ।

D.

यह समुद्री जल के स्तर में कमी करता है ।

Right Answer is: A

SOLUTION

जब वर्षा जल को संग्रहीत करके धरातल में रिसने दिया जाता है तो भौम-जल का स्तर बढ़ता है । इसके परिणामस्वरूप नलकूपों और कुओं में अधिक जल आ जाता है ।


Q. 186448 वाष्पीकरण होता है जब जल को-


A.

ठंडा किया जाता है ।

B.

गर्म किया जाता है ।

C.

जमाया जाता है ।

D.

पिघलता है ।

Right Answer is: B

SOLUTION

वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें जल को गर्म करने पर वह जलवाष्प में परिवर्तित हो जाता है ।


Q. 186449 समुद्री जल पीने के लिए उपयुक्त नही होता है क्योंकि यह-


A.

मीठा होता है ।

B.

प्रदूषित होता है ।

C.

लवणीय होता है ।

D.

उच्च घनत्व रखता है ।

Right Answer is: C

SOLUTION

समुद्री जल में बहुत से खनिज और लवण घुले हुए होते हैं । यह समुद्री जल को नमकीन बना देते हैं । इसलिए यह लवणीय जल कहलाता है । यह लवणीय जल पीने और अन्य दूसरे उद्देश्यों जैसे कृषि, उद्योगों आदि के लिए अनुपयुक्त होता है ।


Q. 186450 पौधे का वह भाग जो जल अवशोषित करता है-


A.

फूल

B.

जड़

C.

पत्ती

D.

बीज

Right Answer is: B

SOLUTION

पौधों में जल का अवशोषण जड़ों द्वारा किया जाता है जिससे होकर यह तने तक पहुँचता है ।


Q. 186451 जल की बूंदे वायु में जम जाती है और पृथ्वी की सतह पर गिरने लगती हैं । ये कहलाती हैं-


A.

कोहरा

B.

बर्फ

C.

ओस

D.

वर्षा

Right Answer is: B

SOLUTION

जब जल की बूंदे वायु में जम जाती हैं और गिरना प्रारम्भ हो जाती है, ये बर्फ के रूप में गिरती हैं ।


Q. 186452 जल वाष्प बनती है-


A.

वाष्पीकरण और वाष्पोत्सर्जन में

B.

संघनन और वाष्पीकरण में

C.

केवल वाष्पोत्सर्जन में

D.

केवल संघनन में

Right Answer is: A

SOLUTION

वाष्पीकरण में जब जल द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित होता है तो जल वाष्प बनती हैं । वाष्पोत्सर्जन में यह पौधों में उपस्थित जल होता है जो जल वाष्प बनाता है ।


Q. 186453 एक बर्फ से भरे गिलास की बाहरी सतह पर दिखाई देने वाला जल आता है-


A.

गिलास के अंदर के जल के वाष्पीकरण से

B.

जल पहले से उपस्थित होता है ।

C.

आस-पास की वायु से

D.

कुछ रासायनिक अभिक्रिया से

Right Answer is: C

SOLUTION

ये आस-पास के वातावरण में उपस्थित जल वाष्प होती है जो गिलास में उपस्थित बर्फ के कारण ठंडी सतह के संपर्क में आने पर संघनित हो जाती है ।


Q. 186454 जल वाष्प के रूप में पौधों से जल की हानि कहलाती है-


A.

वाष्पोत्सर्जन

B.

प्रकाश संश्लेषण

C.

वाष्पीकरण

D.

संघनन

Right Answer is: A

SOLUTION

वाष्पोत्सर्जन वह प्रक्रिया है जिसमें पौधों से जलवाष्प के रूप में जल की हानि होती है ।


Q. 186455 सर्दियों में कोहरा होने का कारण है-


A.

जल का वाष्पीकरण

B.

जल का वाष्पोत्सर्जन

C.

जल का अवक्षेपण

D.

जलवाष्प का संघनन

Right Answer is: D

SOLUTION

कोहरे का अर्थ है पृथ्वी की सतह के निकट जल वाष्प की बूंदों का बनना । यह वायु में उपस्थित जल वाष्प के संघनन के कारण होता है ।


Q. 186456 निम्न में से वह जो मृदा की ऊपरी परत को बहाकर ले जाता है-


A.

जल चक्र

B.

सूखा

C.

भौम-जल

D.

अत्यधिक वर्षा

Right Answer is: D

SOLUTION

अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आती है जो अपने साथ मृदा की ऊपरी परत को बहाकर ले जाती है ।


Q. 186457 जल संरक्षण का एक तरीका है-


A.

वाष्पीकरण

B.

भौम-जल संग्रहण

C.

वर्षा जल संग्रहण

D.

वाष्पोत्सर्जन

Right Answer is: C

SOLUTION

जल की उपलब्धता बढ़ाने का एक तरीका वर्षा जल को संग्रहीत करना और इसे बाद में उपयोग के लिए भंडारित करना है । इस प्रकार वर्षा जल को संग्रहीत करना वर्षा जल संग्रहण कहलाता है ।


Q. 186458 यदि किसी एक क्षेत्र में बहुत अधिक नलकूप और कुएँ हो तो भौम-जल स्तर-


A.

बढ़ता है ।

B.

गिरता है ।

C.

समान रहता है ।

D.

कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ।

Right Answer is: B

SOLUTION

जब एक क्षेत्र में बहुत अधिक नलकूप और कुएँ होते हैं वहाँ भौम-जल का अत्यधिक उपयोग होता है । इसके परिणामस्वरूप भौम-जल में कमी होती है और जल का स्तर गिरता है ।


Q. 186459 आसुत जल होता है-


A.

मनुष्यों के पीने के लिए अनुपयुक्त

B.

मनुष्यों के पीने के लिए उपयुक्त

C.

पेय जल

D.

समुद्री जल

Right Answer is: A

SOLUTION

आसुत जल में खनिज अनुपस्थित होते हैं अतः यह मनुष्यों के पीने के लिए अनुपयुक्त होता है ।


Q. 186460 प्राकृतिक जल के दो स्रोतों के नाम बताएं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

प्राकृतिक जल के दो स्रोत निम्न है:

(i) नदी का जल

(ii) झील का जल


Q. 186461 सूखे का क्या कारण है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब किसी क्षेत्र में एक साल से अधिक समय तक वर्षा नहीं होती है, तब उस क्षेत्र में जल की कमी हो जाती है। इसे सूखा कहा जाता है।


Q. 186462 वाष्पीकरण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल के जल-वाष्प में रूपान्तरण की प्रक्रिया, वाष्पीकरण कहलाती है।


Q. 186463 समुद्र जल पीने योग्य नहीं होता है। क्यों?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

समुद्र जल में बड़ी मात्रा में घुलनशील लवण उपस्थित होते हैं। इसलिए यह पीने योग्य नहीं होता है।


Q. 186464 संघनन क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल-वाष्प का शीतलन करने पर यह वाष्प से जल (द्रव) में रूपांतरित हो जाती है यह प्रक्रिया संघनन कहलाती है।


Q. 186465 बर्फ जल की सतह पर क्यों तैरती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल को ठंडा करने पर यह बर्फ में रूपांतरित हो जाता है। बर्फ का घनत्व जल से कम होता है। इसलिए बर्फ जल से हल्की होती है एवं यह जल की सतह पर तैरती है।


Q. 186466 भौम-जल के स्रोत क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

धरातल के नीचे पाये जाने वाले जल के स्रोतों को भौम- जल स्रोत कहते हैं। उदाहरण - कुएँ, नलकूप आदि।


Q. 186467 जल को सार्वत्रिक विलायक क्यों कहा जाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल को सार्वत्रिक विलायक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें लगभग सभी लवण एवं पदार्थ घुलनशील होते हैं।


Q. 186468 वर्षा जल संग्रहण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वर्षा जल का भविष्य के उपयोग के लिए संग्रहण, वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।


Q. 186469 बाढ़ का क्या कारण है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

बाढ़ का कारण अत्यधिक वर्षा है।


Q. 186470 गीले कपड़े कैसे सूख जाते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल के वाष्पीकरण के कारण गीले कपड़े सूख जाते हैं ।


Q. 186471 वाष्पोत्सर्जन को परिभाषित कीजिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पौधे अपनी पत्तियो के रंध्रों से अतिरिक्त जल को जल वाष्प के रूप में निष्कासित कर देते हैं । यह प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है ।


Q. 186472 जल के ठोस स्वरूप का नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

बर्फ जल का ठोस स्वरूप है ।


Q. 186473 जल चक्र क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल का पृथ्वी के वायुमण्डल से जल वाष्प के रूप में गति करते हुए वायुमण्डल से वर्षा, बर्फ और ओलावृष्टि के रूप में वापस धरती पर आ जाना जल चक्र कहलाता है ।


Q. 186474 मानव कंकाल में उपस्थित पसलियों के नाम, प्रकार और संख्या बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव कंकाल में 12 जोड़ी पसलियाँ  होती हैं, ये इसप्रकार हैं-

   i.     वास्‍तविक पसलियाँ  (7 जोड़ी)

  ii.     कूट या मिथ्‍या पसलियाँ  (3 जोड़ी)

iii.     मुक्‍त पसलियाँ  (2 जोड़ी)


Q. 186475 निम्न संरचनाओं में अस्थियों की संख्या बताइये। i. चेहरा ii. कर्ण अस्थिकाऐं iii. श्रोणि (हिप) मेखला iv. उरोस्थि
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंकाल का क्षेत्र

अस्थियों की संख्या

चेहरा

14

कर्ण अस्थिकाऐं

6

श्रोणि (हिप) मेखला

2

उरोस्थि

1


Q. 186476 मानव करोटि की कोई दो विशेषताऐं दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव करोटि की कुछ विशेषताऐं इसप्रकार हैं:

   i.     करोटि, सिर का कंकाल है और दो भागों, कपाल और चेहरे का बना होता है।

कपाल, आठ हड्डियों का बना होता है जो एक-दूसरे से स्थायी रूप से जुडी रहती हैं। 


Q. 186477 कन्दुक खल्लिका संधियों के दो उदाहरण समझाइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंधे की संधि और हिप संधि, कन्दुक खल्लिका संधियों के सबसे अच्छे उदाहरण हैं।

1.  कंधे की संधि में, ह्यूमरस का सिर, कंधे की मेखला की गर्तिका (ग्लिनॉइड़ गुहा) में फिट रहता है।

2.  हिप संधि में, फीमर का बड़ा गेंदनुमा सिर श्रोणि मेखला की गहरी गर्तिका में फिट रहता है।


Q. 186478 निम्न को परिभाषित कीजिये। i. कलाबाजी ii. पक्ष्‍माभ/सिलिया
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

   i.     हाइड्रा में झुककर गति जिसके द्वारा इसका शरीर उल्टा खड़ा हो जाता है।

  ii.     यह बाल समान संरचना जो पैरामीशियम के पूरे शरीर को आवरित कर लेती है।


Q. 186479 मिट्टी में केंचुए के गमन का वर्णन कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

गमन के दौरान, केंचुआ सबसे पहले पीछे के भाग को जमीन पर स्थिर करके  शरीर के सामने वाला भाग प्रसारित करता है। अब यह सामने वाले भाग को स्थिर कर अंतिम सिरे को मुक्‍त कर देता है। यह अब शरीर को छोटा करता है और पिछले सिरे को आगे खींचता है। यह इसे एक छोटी सी दूरी में आगे बढ़ाता है। इस मांसपेशी विस्तार और संकुचन की पुनरावृ‍त्ति से केंचुआ मिट्टी में गमन करता है।


Q. 186480 निम्न के नाम दीजिए: i. मेंढक शरीर की प्रकृति जो इसकी तैराकी में सहायता करती है। ii. तारा मछली के शरीर का छोटा, खड़ा अंग या संरचना जो इसकी गति में सहायता करता है। iii. मछली में गमन में दिशा का परिवर्तन पूंछ और पंख के संयुक्त प्रभाव के परिणामस्वरूप होता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

   i.     धारारेखित आकार का शरीर 

  ii.     नालपाद

iii.     स्टीयरिंग


Q. 186481 मानव कंकाल के मुख्य भागों को विस्तार से समझाओ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव कंकाल के दो मुख्‍य प्रभाग हैं-

   i.     अक्षीय कंकाल- इसमें करोटि, कशेरुक दंड और पसलियाँ शामिल होती हैं।

  ii.     अनुबंधीय कंकाल- इसमें मेखलाऐं (श्रोणि मेखला और अंस मेखला) और पादास्थियाँ( हयूमरस, फीमर, टीबीया फिबुला, मणिबंधिकाएं रेडियस अल्ना, मेटाकार्पल्स, कार्पल्स और अंगुलास्थियाँ)  होती हैं।


Q. 186482 निम्न जीवों में गतिशील अंग/संरचना का नाम बताइये: i. युग्‍लीना ii. हाइड्रा iii. कीट iv. स्टार मछली v. पैरामीशियम vi. चमगादड़
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जीव

अंग/संरचना

युग्‍लीना

कशाभ

हाइड्रा

स्‍पर्शक

कीट

पंख

स्‍टारफिश

नालपाद

पैरामीशियम

पक्ष्‍माभ

चमगादड

पंख


Q. 186483 अचल और अल्प चल संधियाँ के बीच उदाहरण सहित अंतर बताइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अचल  संधियाँ

अल्‍प चल संधियाँ

एक स्थिर संधि है।

थोड़ी गति होने देती है।

अस्थियाँ तंतुमय संयोजी उतक के द्वारा कसकर जुड़ी होती हैं।

अस्थियाँ, उपास्थियों के द्वारा जुड़ी होती हैं, जो थोड़ी सी गति होने देती हैं।

उदाहरण- करोटी की अस्थि

उदाहरण- उरोस्थि और पसलियों के बीच की संधि


Q. 186484 शूक/सीटी क्या हैं? इनकी भूमिका को परिभाषित कीजिए?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शूक/सीटी केंचुआ और जोंक के शरीर के निचले हिस्‍से पर खड़े बालों के समान उभार हैं। केंचुए में हड्डियॉं नहीं होती है, मांसपेशियों में संकुचन और विस्‍तार उसकी गमन में सहायता करता है। बाल समान ये ब्रिस्‍टल मांसपेशियों से जुड़े होते हैं। ब्रिस्‍टल इसकी जमीन पर एक अच्छी पकड़ बनाने में सहायता करती है।


Q. 186485 युग्मित पंखों के तीन कार्य लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

युग्मित पंखों के कार्य इस प्रकार हैं:

1) ये मछली को नीचे की ओर या ऊपर की ओर तैरने में सहायता करते हैं।

2) ये उनके शरीर को एक स्थान पर बनाए रखने में सहायता करते हैं।

 3) ये धीमी गति को कम या गमन को रोकने के लिए ब्रेक के रूप में कार्य करते हैं।


Q. 186486 संधियाँ क्या हैं? किन्हीं चार के नाम बताइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

संधि, दो अस्थियों के एक साथ जुड़ने का स्थान है। जैसे- कोहनी, कंधे या गर्दन में।

संधियों पर, अस्थियाँ एक साथ स्नायुओं द्वारा जुड़ी होती हैं।

संधियाँ अनेक प्रकार की होती हैं, जैसे- अचल संधियाँ, कन्दुक खल्लिका संधियाँ, धुराग्र संधियाँ, कब्जा संधियाँ, विसर्पी संधियाँ आदि।


Q. 186487 उस संरचना का नाम बताइये जो हमारे शरीर के निम्नांकित अंगों को परिबद्ध करती है -
a. हृदय
b. मस्तिष्क
c. मेरुरज्जु
d. फेफड़े
e. मूत्राशय
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

a. हृदय- पसली पिंजर
b. मस्तिष्क करोटी
c. मेरुरज्जु कशेरुक दंड
d. फेफड़े − पसली पिंजर
e. मूत्राशय- श्रोणि अस्थियाँ


Q. 186488 सही और गलत कथन को छांटिये और गलत कथन को सही करके पुन: लिखिये। i. प्रथम ग्रीवा कशेरुक एक्सिस कहलाता है। ii. वक्ष के मध्य भाग में उपस्थित एक लंबी सपाट अस्थि, उरोस्थि कहलाती है। iii. रेडियस ऊपरी भुजा की एकल और सबसे लंबी अस्थि है। iv. मानव के टखने क्षेत्र में 14 टार्सल होते हैं। v. क्‍लेविकल एक लंबी मुडी हुई, बेलनाकार होती है जो सामान्‍य रूप से कॉलर की अस्थि कहलाती है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

   i.     गलत, प्रथम ग्रीवा कशेरुक एटलस कहलाता है।

  ii.      सही

iii.     गलत, ह्यूमरस ऊपरी भुजा की एकल और सबसे लम्‍बी अस्थि है।

iv.     गलत, मानव के  टखने क्षेत्र में 7 टार्सल होते हैं।

  v.     सही


Q. 186489 मानव कंकाल के किन्ही पाँच कार्यों का वर्णन कीजिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव कंकाल के कुछ कार्य इसप्रकार हैं:

   i.     यह पूरे शरीर को आकार, संरचना और ढांचा प्रदान करता है।

  ii.     यह शरीर के आंतरिक नाजुक ऊतकों और महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा करता है।

iii.     यह कैल्शियम और फॉस्फोरस के भंडार के रूप में कार्य करता है।

iv.     रक्त कोशिकाओं का उत्पादन

  v.     गति में सहायक है।


Q. 186490 समुद्र में पादप और जंतुओं को घेरे हुआ जल-


A.

खारा

B.

मीठा

C.

अम्लीय

D.

उदासीन

Right Answer is: A

SOLUTION

समुद्री जल में कई लवण और खनिज पदार्थ शामिल हैं। इसलिए ये स्वाद में नमकीन होता है और इसे खारा पानी कहते हैं।


Q. 186491 आवास में दो घटक शामिल हैं। वे हैं-


A.

अजैविक और मृत

B.

जीवन और अजैविक

C.

जैविक और मृत

D.

जैविक और अजैविक

Right Answer is: D

SOLUTION

आवास जीवन के लिए जीवित और निर्जीव दोनों घटकों से बना होता है। आवास के जीवित घटक को जैविक घटक कहते हैं जैसे पादप और जन्तु और निर्जीव घटकों को अजैविक घटक कहते हैं जैसे वायु, जल, सूर्य का प्रकाश आदि।


Q. 186492 प्रक्रिया जिसके द्वारा जन्तु अपने समान जीवों को उत्पादित करते हैं उसे कहते हैं-


A.

श्वसन

B.

पाचन

C.

जनन

D.

उत्सर्जन

Right Answer is: C

SOLUTION

प्रक्रिया जिसके द्वारा जन्तु अपने समान जीवों को उत्पादित करते हैं उसे जनन कहते हैं।


Q. 186493 मेंढक में उपस्थित अनुकूलन हैं- 1. इनके मजबूत पश्च पाद हैं। 2. इनमें जालीदार पाद हैं। 3. ये भूमि पर गमन नहीं कर सकते हैं। 4. इनकी बहुत छोटी गरदन होती है।


A.

1 और 4

B.

2 और 3

C.

1 और 2

D.

केवल 4

Right Answer is: C

SOLUTION

मेंढक जल में और भूमि दोनों पर रह सकते हैं। इन्हें जलस्थलचर कहते हैं। इसलिए इनका शरीर जल और भूमि दोनों पर रहने में अनुकूलित होता है। इनमें गमन और कीटों को पकड़ने के लिए मजबूत पश्च पाद होते हैं जबकि जल में गमन करने के लिए जालीदार पाद होते हैं।


Q. 186494 कोहरा क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कोहरा वायु में धूल के कणों पर संघनित जलवाष्प होती है और यह सर्दियों में धरातल की सतह के नजदीक लगता है ।


Q. 186495 इंजन के रेडिएटर में जल का उपयोग एक शीतलक के रूप में क्यों किया जाता है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

इंजन अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है । यह ऊष्मा जल (रेडिएटर में उपस्थित) को जलवाष्प में परिवर्तित करने में उपयोग में ले ली जाती है इससे इंजन के भाग गर्म नहीं होते हैं ।


Q. 186496 निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए :
(i) वाष्पोत्सर्जन
(ii) बादल
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(i) वाष्पोत्सर्जन पौधों की पत्तियों से वाष्पीकरण की प्रक्रिया है ।
(ii) ये जल की छोटी-छोटी बूंदे होती हैं जो वायु में तैरती रहती हैं और हमें बादलों के रूप में दिखाई देती हैं


Q. 186497 सर्दियों में कोहरा क्यों दिखाई देता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सर्दियों में मुख्यतः सुबह तापमान बहुत कम रहता है, उस समय वायु में उपस्थित जलवाष्प छोटी-छोटी बूंदों में संघनित हो जाती हैं । ये जल की बूंदे धूल के कणों के साथ मिलकर कोहरे के रूप में दिखाई देती हैं ।


Q. 186498 नदियों और जल धाराओं का निर्माण कैसे हुआ है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पर्वतों की बर्फ जल के रूप में पिघल जाती है । यह जल पर्वतों से जल धाराओं और नदियों के रूप में बह जाता है । वर्षा के रूप में धरातल पर गिरने वाले जल का कुछ भाग भी नदियों और धाराओं के रूप में बह जाता है । अधिकांश नदियाँ भूमि के लंबे भाग को घेरती है और अंततः समुद्र और महासागरों में मिल जाती हैं ।


Q. 186499 समुद्री जल को पीने के लिए उपयुक्त बनाने में कौनसी प्रक्रिया सम्मिलित होती है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

समुद्री जल लवणीय जल भी कहलाता है। इसे पीने उपयुक्त बनाने के लिए पहले इसका वाष्पीकरण किया जाता है फिर इसे संघनन की प्रक्रिया द्वारा संघनित करके पीने युक्त जल प्राप्त किया जाता है ।


Q. 186500 छाया की तुलना में सूर्य के प्रकाश में कपड़े जल्दी क्यों सूख जाते हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

गीले कपड़े जल के वाष्पीकरण के कारण सूख जाते हैं । वातावरण का तापमान बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर में वृद्धि होती है और सूर्य के प्रकाश में तापमान छाया की तुलना में अधिक होता है ।


PreviousNext