CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 186301 ऐसा विलयन जिसमें एक निश्चित तापमान पर और विलेय घोलना संभव हो कहलाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक निश्चित तापमान पर जब किसी जलीय विलयन में विलेय की और अधिक मात्रा घुल जाएँ तो उसे असंतृप्त विलयन कहते हैं |


Q. 186302 चालन प्रक्रिया में किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? यह किस प्रकार कार्य करता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

चालन में चालनी का उपयोग किया जाता है । चालन में छोटे कण चालनी में से निकल जाते हैं जबकि बड़े कण चालनी में ही रह जाते हैं ।


Q. 186303 मिश्रण के दो गुण बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मिश्रण के दो गुण 
1. मिश्रण में घटक किसी भी अनुपात में मिले होते हैं ।
2. मिश्रण के घटकों को पृथक किया जा सकता है ।


Q. 186304 वाष्पन क्या है? एक उदाहरण दीजिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल के वाष्प में रूपान्तरण की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है । यह सभी तापमानों पर होती है । उदाहरण: जब समुद्री जल गड्ढों में भर जाता है तो जल सूर्य की ऊष्मा अवशोषित कर वाष्प में रूपांतरित हो जाता है एवं ठोस लवण शेष रह जाते हैं ।


Q. 186305 हस्त चयन एवं निष्पावन में क्या अंतर है? दोनों का एक-एक उदाहरण दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हस्त चयन उस समय किया जाता है, जब मिश्रण के अवयव आकार, रंग आदि में अंतर के कारण स्पष्ट रूप से अलग-अलग दिखाई दे । इन्हें आसानी से अलग किया जा सकता है ।

मिश्रण में उपस्थित ठोस पदार्थों के भार में अंतर होने पर निष्पावन विधि का उपयोग किया जाता है ।

उदाहरण-

दाल या चावल में उपस्थित पत्थरों को हस्त-चयन से पृथक किया जा सकता है । जबकि अनाज से भूसे का पृथक्करण निष्पावन विधि से किया जाता है ।


Q. 186306 नींबू पानी को नींबू का रस, चीनी और जल को मिश्रित करके बनाया जाता है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हमें नींबू पानी में बर्फ चीनी मिलाने के बाद डालनी चाहिए क्योंकि उच्च तापमान पर चीनी को घोला जाना आसान होता है तथा बर्फ डालने पर नींबू पानी का तापमान कम हो जाता है  और चीनी को घोलना आसान नहीं होता है |


Q. 186307 निस्तारण क्या है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब मिश्रण के दो अवयव आपस में अघुलनशील होते हैं तो उन्हें पृथक करने के लिए निस्तारण विधि का उपयोग किया जाता है । अघुलनशील विलेय के कण तली में बैठ जाते हैं और द्रव को दूसरे पात्र में उड़ेल दिया जाता है ।


Q. 186308 समुद्र जल से नमक को पृथक करने की विधि का नाम बताइए । इस विधि की परिभाषा भी दीजिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

समुद्र जल से नमक प्राप्त करने के लिए वाष्पन विधि का उपयोग किया जाता है । द्रव के वाष्प में रूपान्तरण की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है ।


Q. 186309 (i) निष्पावन क्या है? (ii) निष्पावन विधि में प्रयुक्त होने वाले पदार्थों का गुणधर्म बताइए? (iii) निष्पावन विधि से मिश्रण के पृथक्करण का उदाहरण दीजिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(i) वायु के प्रवाह का उपयोग कर मिश्रण के भारी एवं हल्के अवयवों को पृथक करने की विधि, निष्पावन कहलाती है ।

(ii) मिश्रण के अवयवों के भार में अंतर के कारण ही निष्पावन संभव हो पता है ।

(iii) किसान अनाज से भूसे को पृथक करने के लिए सामान्यतया निष्पावन विधि का उपयोग करते हैं ।


Q. 186310 चालन क्या है? इसका एक उपयोग बताइए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मिश्रण के ठोस अवयवों के आकार में अंतर होने पर इन्हें चालन विधि से पृथक किया जाता है । पदार्थ के छोटे कण चालनी के छिद्रों से निकल जाते हैं, जबकि बड़े कण चालनी में रह जाते हैं । इसका उपयोग मिट्टी से कंकड़-पत्थर पृथक करने के लिए किया जाता है ।


Q. 186311 (अ) थ्रेशिंग क्या है?
(ब) निम्न के पृथक्करण की तकनीक बताएँ- (i) समुद्र जल से नमक प्राप्त करना (ii) दही से मक्खन प्राप्त करना
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(अ) इस विधि में डंडियों से अन्नकणों अथवा अनाज को पृथक किया जाता है। इसके लिए बैलों एवं मशीनों का उपयोग किया जाता है ।

(ब) (i) वाष्पन (iii) मंथन


Q. 186312 निम्न समूहों में से असंगत पद का चयन कीजिए।
(अ) नींबू पानी, चीनी का विलयन, नमक का विलयन, रेत और जल का मिश्रण
(ब) हस्त चयन, निस्यंदन, चालन, निष्पावन
(स) अवसादन, निस्तारण, वाष्पन, निष्पावन
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(अ) रेत और जल का मिश्रण: यह एक विषमांगी मिश्रण है ।

(ब) निस्यंदन: निस्यंदन विधि का उपयोग द्रव से ठोस को पृथक करने के लिए किया जाता है । जबकि अन्य विधियाँ ठोसों के मिश्रण के पृथक्करण के लिए है ।

(स) निष्पावन में ठोस पदार्थ से ठोस को पृथक किया जाता है । जबकि अन्य तकनीकों में ठोस को द्रव से पृथक किया जाता है ।


Q. 186313 मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक करने की आवश्यकता क्यों होती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक करने के निम्न कारण है:

1. अनावश्यक अवयवों को हटाने के लिए । उदाहरण- चाय बनाने के पश्चात चाय पत्तियों को हटाना ।

2. दो आवश्यक पदार्थों को पृथक करने के लिए । उदाहरण- दही को मथकर मख्खन निकालना ।

3. अशुद्धियों के निष्कासन के लिए । उदाहरण- समुद्री जल से नमक प्राप्त करना ।


Q. 186314 यदि आप जल में बिना घुली हुई चीनी देखते हैं तो इसका अर्थ है यह एक-


A.

असंतृप्त विलयन है ।

B.

संतृप्त विलयन है ।

C.

मिश्रण है, जिसे पृथक नहीं किया जा सकता ।

D.

अशुद्धि है ।

Right Answer is: B

SOLUTION

एक संतृप्त विलयन में और अधिक चीनी नहीं घोली जा सकती है क्योंकि जल में पहले से ही चीनी की पर्याप्त मात्रा घुली हुई है ।


Q. 186315 निम्न में से किस मिश्रण के पृथक्करण के लिए चालन का उपयोग किया जाता है?


A.

मक्खन और क्रीम

B.

आटा और चीनी

C.

विभिन्न आकार के सिक्के

D.

जल में घुला हुआ नमक

Right Answer is: B

SOLUTION

चालन का उपयोग तब किया जाता है जब मिश्रण के घटकों का आकार भिन्न हो । जब हम चीनी और आटे के मिश्रण को चालनी में डालते हैं तो आटे के महीन कण चालनी के छिद्रों में से निकल जाते हैं जबकि चीनी के बड़े कण चालनी में रह जाते हैं ।


Q. 186316 जब नमक के एक संतृप्त विलयन में नमक की और अधिक मात्रा डाली जाती है तो यह-


A.

पात्र के पैंदे में नीचे बैठ जाता है ।

B.

विलयन में निलंबित रहता है ।

C.

घुलना प्रारम्भ कर देता है ।

D.

विलायक (जल) के साथ अभिक्रिया कर लेता है ।

Right Answer is: A

SOLUTION

एक संतृप्त विलयन में समान ताप पर विलेय की और अधिक मात्रा नहीं घोली जा सकती है । अतिरिक्त लवण नीचे बैठ जाता है और पात्र के पैंदे में एकत्रित हो जाता है ।


Q. 186317 चावल और कंकड़ के कणों के मिश्रण को पृथक किया जाता है-


A.

हस्तचयन द्वारा

B.

चालन द्वारा

C.

निष्पावन द्वारा

D.

मंथन द्वारा

Right Answer is: A

SOLUTION

चावल से कंकड़ के दानों को पृथक करने के लिए हस्तचयन उपयुक्त विधि है क्योंकि ये आकार में भिन्न और बहुत कम मात्रा में उपस्थित होते हैं ।


Q. 186318 जल का वाष्प में परिवर्तन होता है-


A.

80 डिग्री सेन्टीग्रेड पर

B.

150 डिग्री सेन्टीग्रेड पर

C.

0 डिग्री सेन्टीग्रेड पर

D.

100 डिग्री सेन्टीग्रेड पर

Right Answer is: D

SOLUTION

जल का वाष्प में परिवर्तन वाष्पीकरण कहलाता है, जो 100 डिग्री सेन्टीग्रेड ताप पर होता है । जब तक जल उपलब्ध रहता है वाष्पीकरण की प्रक्रिया चलती रहती है ।


Q. 186319 जूस बनाते समय अवयवों को पृथक करने के लिए प्रयोग की जाने वाली विधि है-


A.

संघनन

B.

वाष्पीकरण

C.

थ्रेशिंग

D.

निस्यंदन

Right Answer is: D

SOLUTION

फलों के जूस के निर्माण में बीज और गूदे के ठोस भाग को पृथक करने के लिए निस्यंदन का उपयोग किया जाता है ।


Q. 186320 वह प्रक्रम जिसका उपयोग समुद्री जल से नमक के निर्माण में किया जाता है-


A.

संघनन

B.

निस्यंदन

C.

वाष्पीकरण

D.

अवसादन

Right Answer is: C

SOLUTION

समुद्री जल को उथले गड्ढो में एकत्रित करके छोड़ दिया जाता है । कुछ दिनों बाद सूर्य के प्रकाश के कारण जल वाष्पित हो जाता है और नमक पीछे छूट जाता है । इस लवण में बहुत सी अशुद्धियाँ होती है, अतः इसका शुद्धिकरण किया जाता है और फिर इसका उपयोग साधारण नमक के रूप में किया जाता है ।


Q. 186321 हस्तचयन विधि का उपयोग निम्न में से किस मिश्रण के पृथक्करण में किया जाता है?


A.

चीनी पाउडर और नमक

B.

समान आकार की लाल और नीली गेंदे

C.

तेल और जल

D.

दूध और क्रीम

Right Answer is: B

SOLUTION

हस्तचयन विधि का उपयोग मिश्रणों के पृथक्करण में किया जाता है जबकि संघटक कणों का आकार, आकृति और रंग भिन्न हो । इसलिए हम हस्तचयन द्वारा लाल गेंदों को नीली गेंदों से पृथक कर सकते हैं ।


Q. 186322 नमक और लोहे के चूर्ण के मिश्रण का पृथक्करण किया जाता है-


A.

हस्तचयन द्वारा

B.

चुम्बकीय पृथक्करण द्वारा

C.

चालन द्वारा

D.

मंथन द्वारा

Right Answer is: B

SOLUTION

वह मिश्रण जिसका एक घटक लोहा होता है, को चुंबक का उपयोग करके पृथक किया जाता है । जब चुंबक को ऐसे मिश्रण के ऊपर घुमाया जाता है तो लोहा उसकी तरफ आकर्षित होता है जबकि पात्र में अन्य संघटक समान रहते हैं ।


Q. 186323 भूसे को अनाज से पृथक किया जाता है-


A.

निष्पावन द्वारा

B.

थ्रेशिंग द्वारा

C.

निस्यंदन द्वारा

D.

मंथन द्वारा

Right Answer is: A

SOLUTION

निष्पावन पद्धति संघटकों के भारों में अंतर पर आधारित है । किसान इस विधि का उपयोग भूसे से अनाज के दानों को पृथक करने में करते हैं ।


Q. 186324 जल वाष्प का गैसीय अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तन होता है-


A.

वाष्पीकरण द्वारा

B.

संघनन द्वारा

C.

आसवन द्वारा

D.

ऊर्ध्वपातन द्वारा

Right Answer is: B

SOLUTION

संघनन वह प्रक्रिया है जिसमें एक द्रव की वाष्प ठंडी करने पर पुनः द्रव में परिवर्तित हो जाती है ।


Q. 186325 निस्यंदन प्रक्रम में रेत और जल के मिश्रण के पृथक्करण में उपयोग में लिया जाने वाला पत्र (पेपर) कहलाता है-


A.

बटर पेपर

B.

साधारण पत्र

C.

टिशू पेपर

D.

फिल्टर पत्र

Right Answer is: D

SOLUTION

निस्यंदन में फिल्टर पत्र का उपयोग किया जाता है । यह एक विशेष प्रकार का पत्र होता है जिसमें अत्यंत सूक्ष्म छिद्र होते हैं जो अपने में से द्रव को पारगमित होने देते हैं जबकि ठोस अवशेष फिल्टर पत्र पर रह जाते हैं ।


Q. 186326 निष्पावन में-


A.

भारी कणों को पवन उड़ाकर ले जाती है ।

B.

हल्के भूसे के कणों को पवन उड़ाकर ले जाती है ।

C.

भूसे और अनाज़ को पवन की सहायता से मिलाया जाता है ।

D.

गेहूँ और अनाज़ को पवन उड़ाकर ले जाती है ।

Right Answer is: B

SOLUTION

निष्पावन का उपयोग उन ठोस मिश्रणों के पृथक्करण में किया जाता है जिनमें संघटकों के भारों में अंतर होता है । निष्पावन में हल्के भूसे के कण पवन उड़ाकर ले जाती है जबकि भारी गेहूँ के कण एक ढेरी के रूप में ज़मीन पर गिर जाते हैं ।


Q. 186327 हम चीनी के विलयन से चीनी प्राप्त कर सकते हैं-


A.

अवसादन द्वारा

B.

वाष्पीकरण द्वारा

C.

निस्यंदन द्वारा

D.

निस्तारण द्वारा

Right Answer is: B

SOLUTION

जब एक चीनी के विलयन को गर्म किया जाता है, जल वाष्पित हो जाता है और चीनी पात्र में रह जाती है।


Q. 186328 मिश्रणों के दो प्रकारों के नाम बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

समांगी मिश्रण एवं विषमांगी मिश्रण


Q. 186329 अवसादन को परिभाषित कीजिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

द्रव में अघुलनशील ठोस के भारी कणों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं |


Q. 186330 निष्पावन में पदार्थ के कौन से गुणधर्म का उपयोग किया जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

निष्पावन विधि में मिश्रण के कणों के भार में अंतर का उपयोग किया जाता है ।


Q. 186331 कीचड़ से स्वच्छ जल प्राप्त करने की विधि का नाम बताइये।
Right Answer is:

SOLUTION

कीचड़ से स्वच्छ जल प्राप्त करने के लिए अवसादन एवं निस्तारण का उपयोग किया जाता है ।


Q. 186332 विलयन में घुलनशील ठोस अवयवों को पृथक करने की उपयुक्त विधि का नाम बताइए
Right Answer is:

SOLUTION

विलयन में से घुलनशील ठोस को पृथक करने के लिए वाष्पीकरण विधि का उपयोग किया जाता है ।


Q. 186333 रेत को जल में मिश्रित करने पर किस प्रकार का मिश्रण प्राप्त होता है?
Right Answer is:

SOLUTION

विषमांगी मिश्रण


Q. 186334 नीचे दिखाए गए पौधे में जड़ों के प्रकार से इस पौधे में पत्तियों में किस प्रकार का शिरा विन्यास पाया जाएगा?Description: /stryde/uploadfiles/Image/2010/10/29/2010102906770900128834108920101q.gif
Right Answer is:

SOLUTION

जालिकारूपी शिरा विन्यास ।


Q. 186335 एक पौधे की पत्तियों में समांतर शिरा विन्यास है। इस पौधे की जड़े किस प्रकार की होंगी ?
Right Answer is:

SOLUTION

रेशेदार जड़े।


Q. 186336 प्रकाश संश्लेषण के दौरान कौनसी गैस मुक्त होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

ऑक्सीज़न ।


Q. 186337 आलू में किस रूप में तैयार भोजन संग्रहित होता है?
Right Answer is:

SOLUTION

स्टार्च ।


Q. 186338 "पौधों का रसोईघर" पौधे के कौनसे भाग को कहते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

पत्तियाँ ।


Q. 186339 पत्ती के मध्य मे उपस्थित मोटी शिरा का नाम बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

मध्य शिरा ।


Q. 186340 वाष्पोत्सर्जन के दौरान पौधे का कौनसा भाग जल वाष्प मुक्त करता है?
Right Answer is:

SOLUTION

पत्तियाँ ।


Q. 186341 शिराविन्‍यास शब्द से आप क्या समझते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

शिराविन्‍यास पत्तियों में शिराओं की डिजाइन को दर्शाता है।


Q. 186342 पौधों का कौनसा भाग जल और खनिज पदार्थों का अवशोषण करता है?
Right Answer is:

SOLUTION

जड़े।


Q. 186343 निम्‍नलिखित शब्‍दों को परिभाषित कीजिए। 1. वाष्‍पोत्‍सर्जन 2. शिराविन्‍यास
Right Answer is:

SOLUTION

1.  वाष्‍पोत्‍सर्जन- पत्तियों से वाष्‍प के रूप में अतिरिक्‍त जल हटाने का प्रक्रम वाष्‍पोत्‍सर्जन कहलाता है।

2.  शिराविन्‍यास- पत्‍ती के पर्ण फलक में शिरा और शिरिकाओं की व्‍यवस्‍था शिराविन्‍यास कहलाती है।


Q. 186344 नीचे दिए गये चित्र में दर्शाये पादप भागों के नाम लिखिए।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2010/10/29/2010102952953500128834129720102q.gif
Right Answer is:

SOLUTION

1.  पुष्‍प

2.  पत्‍ती

3.  तना

4.  जड़


Q. 186345 पर्णवृन्‍त और पर्णफलक में क्‍या अन्‍तर है?
Right Answer is:

SOLUTION

पर्णवृन्‍त पत्‍ती का एक भाग है या छोटा वृन्‍त है जिसके द्वारा पत्‍ती तने से जुड़ी होती है।

पर्णफलक, शिरा और शिरिकाओं के विशिष्‍ट तंत्र युक्‍त चपटा, पतला और चौड़ा भाग है।


Q. 186346 पौधे कैसे वर्गीकृत होते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

पौधे तने के प्रकार तथा ऊंचाई और शाखाओं के प्रकार पर आधारित शाक, झाड़ी, वृक्ष, आरोही और विसर्पी लता में वर्गीकृत होते हैं।


Q. 186347 तने के दो कार्य बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) तना पौधों की जड़ों से पौधों के विभिन्न भागों में जल और खनिज पदार्थों को ले जाता है। 

(ii) तना शाखाओं, पत्तियों, पुष्पों और फलों को सहारा प्रदान करता है।


Q. 186348 निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या कीजिए- (a) पर्वसंधि (b) संधि
Right Answer is:

SOLUTION

(a) पर्वसंधि - वह स्थान जहाँ से पत्ती विकसित होती है उसे पर्वसंधि कहते हैं।

(b) संधि − दो पर्वसंधि के बीच के भाग को संधि कहते हैं।


Q. 186349 वृक्ष से आप क्या समझते हैं? उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

वृक्ष - 
ये अत्यधिक मोटाई के साथ काष्ठीय पौधे होते हैं और इनकी ऊँचाई भी अन्य पौधों से लंबी होती है। 
भरपूर शाखाएँ दर्शाते हैं।
झाड़ियों से अधिक ऊँची शाखाएँ होती हैं। 
उदाहरण − आम और सेब के वृक्ष


Q. 186350 राधा ने पुदीने को झाड़ी में शामिल किया है, क्‍या वह सही है ? उपयुक्‍त कारण दीजिए।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2010/10/29/20101029646768001288341593291010.jpg
Right Answer is:

SOLUTION

पुदीना निम्‍‍नलिखित लक्षण दर्शाता है -

  • ये कमजोर तने युक्‍त छोटे आकार के पौधे हैं ।
  • तना, हरा, बेलनाकार और छोटा होता है।
  • शाखा के समीप से शाखन प्रारम्‍भ होता है।

उपरोक्‍त लक्षण शाक के ,हैं झाडी के नहीं इसलिए पुदीना एक शाक है।


Q. 186351 विसर्पी लता और आरोही के बीच अंतर बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

विसर्पी लता

आरोही

तना पतला, नाज़ुक और कमजोर होता है तथा सीधे खड़ा नहीं हो पता है।

तना लंबा, लचीला और सहारे के चारों ओर गूथ जाता है।

भूमि पर फैल जाती है या ऊपरी मृदा में धस जाती है।

चढ़ाई के लिए आसपास की वस्तु का सहारा लेती है।

उयदहरण - कद्दू, घास आदि ।

उदाहरण − मटर आदि ।


Q. 186352 अमित ने गुलाब को शाक में रखा है, क्‍या वह सही है ? औचित्‍य दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

नहीं, वह सही नहीं है, गुलाब को एक झाड़ी की श्रेणी में रखा जाता है क्‍योंकि यह निम्‍न लक्षण दर्शाता है-

       पौधे कम मोटाई और ऊँचाई के साथ मध्‍यम आकार के हैं।

       तना काष्‍ठीय होता है।

       प्राय:अतिशाखित होते हैं।

       शाखाऐं जमीन से थोड़ा सा ही ऊपर से निकली होती हैं।


Q. 186353 एक विशेष लक्षण को बताते हुए पौधों के प्रकार के बारे में बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

पौधे अनेक विशेषता के आधार पर वर्गीकृत हुए हैं उनमें से एक तने के प्रकार के आधार पर है।

वृक्ष − ये लंबे होते हैं और इनमें कठोर, मोटा और काष्ठीय तना होता है।

झाड़ी − इनकी मध्यम ऊंचाई होती है और इनका तना कठोर और काष्ठीय होता है।

शाक − ये छोटे होते हैं और इनका तना छोटा, हरा और कोमल होता है।


Q. 186354 संधियाँ जो सभी दिशाओं में गति करने में सक्षम बनाती है और इसमें अस्थि का एक गोल सिरा दूसरी अस्थि की गुहा में स्थित होता है कहलाती है-


A.

कंदुक खल्लिका संधि

B.

घुराग्र संधि

C.

कब्जा संधि

D.

स्थिर संधि

Right Answer is: A

SOLUTION

कंदुक खल्लिका संधि कंधों में स्थित होती है। यह संधियाँ सभी दिशाओं में घूम सक्ने के कारण हम अपने हाथ सभी दिशाओं में घुमा सकते हैं।


Q. 186355 सिर में वह संरचना जो अनेक हड्डियों की बनी होती है, कहलाती है-


A.

अनुमस्तिष्क

B.

कंकाल

C.

श्रोणि

D.

करोटि

Right Answer is: D

SOLUTION

करोटि सिर में अनेक अस्थियों की बनी संरचना है जो अनेक । स्थिर अस्थियाँ जुड़कर करोटि बनती हैं और मस्तिष्क को सुरक्षित रखती है।


Q. 186356 सिर और ऊपरी जबड़े के बीच स्थित होते हैं जो एक उदाहरण है-


A.

कब्जा संधि

B.

श्रोणि संधि

C.

स्थिर संधि

D.

कंदुक और खल्लिका संधि

Right Answer is: C

SOLUTION

सिर और ऊपरी जबड़े के बीच स्थित संधि स्थिर संधि का उदाहरण है। स्थिर संधि वह संधि है जिसमें कोई गति नहीं होती है।  


Q. 186357 संधियाँ जिस प्रक्रम में सहायक है, वह है-


A.

श्वसन

B.

उत्सर्जन

C.

गति

D.

पाचन

Right Answer is: C

SOLUTION

संधियाँ वे स्थान हैं जहां शरीर के दो भाग जुडते हैं। ये गमन के लिए आवश्यक हैं क्योंकि अस्थियाँ कठोर होती हैं और मुड़ नहीं सकती।


Q. 186358 कूट पसलियों के 11 वें और 12 वें युग्‍म, जो उरोस्थि से जुडे नहीं होते हैं।
Right Answer is:

SOLUTION

प्लावी पसलियाँ


Q. 186359 संयोजी ऊतक जो मांसपेशी को अस्थि से जोडता है, कहलाता है-
Right Answer is:

SOLUTION

कंडरा


Q. 186360 उपास्थि कहलाती है-
Right Answer is:

SOLUTION

कोमल कंकालीय ऊतक, जो कॉन्ड्राइटिन लवणों युक्त होता है। यह प्रत्यास्थ होती है।


Q. 186361 कंधे की संधि में पायी जाने वाली गुहा का क्या नाम है इसमें कौनसी अस्थि का सिर जुड़ता है।
Right Answer is:

SOLUTION

ग्लीनोइड गुहा इसमें ह्यूमरस का सिर आकार फिट होता है।


Q. 186362 वक्ष के पीछे स्थित बड़ी त्रिकोणीय अस्थि का क्या नाम है?
Right Answer is:

SOLUTION

कंधे की अस्थि स्केपुला या अंसफलक


Q. 186363 करोटि में पायी जाने वाली एकमात्र चल अस्थि होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

करोटि का निचला जबड़ा, चल होता है।


Q. 186364 पक्षियों में पाये जाने वाले उड्डयन के दो प्रमुख प्रकार कौनसे हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

पक्षियों में पाये जाने वाले उड्डयन के दो प्रमुख प्रकार पंख फड़फड़ा/फ्लैपिंग और ग्लाइडिंग/विसर्पण हैं।


Q. 186365 ऐसे कीटों के दो उदाहरण दीजिए जिनमें केवल एक जोड़ी पंख होते हैं।
Right Answer is:

SOLUTION

कीट जैसे मक्खियों और मच्छरों में केवल एक जोड़ी पंख होते हैं।


Q. 186366 किसी एक उड़ने वाले स्तनधारी का नाम बताइये।
Right Answer is:

SOLUTION

चमगादड़


Q. 186367 डॉलफ़िन के अग्रपाद रूपांतरित होकर एक पैडलनुमा संरचना बनाते हैं जो कहलाती है।
Right Answer is:

SOLUTION

फ्लिपर


Q. 186368 किसी एक पाद रहित कशेरूक का उदाहरण दीजिये।
Right Answer is:

SOLUTION

सर्प


Q. 186369 संधि का नाम दीजिए जो केवल एक ही तल में घूमने देती है। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए एक उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

कब्जा संधि, एक ऐसी संधि है जो केवल एक तल में घूमने देती है। जैसे- घुटने और कोहनी की संधि है। ये दोनों संधियाँ केवल आगे-पीछे घूमने देती हैं।


Q. 186370 कंधे और घुटने में स्थित चल संधि के प्रकार का नाम बताइये।
Right Answer is:

SOLUTION

कंधे में उपस्थित चल संधि, कन्दुक खल्लिका संधि है और घुटने में उपस्थित चल संधि को कब्जा संधि के नाम से जाना जाता है।


Q. 186371 साइनोवियल संधियों की मुख्य आवश्यकताऐं क्या हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

साइनोवियल संधियों की दो मुख्य आवश्यकताऐं हैं-

i.        साइनोवियल संधियों को अपनी स्थिति में मजबूती से जुड़ी होनी चाहिए।

ii.       संपर्क सतहें घर्षण हटाने के लिए भली- भांति स्नेहन युक्त होनी चाहिए।


Q. 186372 साइनोवियल तरल का कार्य समझाइए।
Right Answer is:

SOLUTION

साइनोवियल तरल, साइनोवियल संधियाँ में उपस्थित एक स्नेहक द्रव है जो घर्षण को हटाता है।


Q. 186373 संधि का प्रकार जो सभी दिशाओं में घूमने देती है? एक उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

कन्दुक खल्लिका संधि, सभी दिशाओं में घूमने देती है। उदाहरण- कूल्‍हे की संधि।


Q. 186374 स्थलीय वास का एक उदाहरण है-


A.

वायु

B.

वन

C.

नदी

D.

तालाब

Right Answer is: B

SOLUTION

वन भूमि पर एक स्थलीय वास है और ये जीव के विकसित और जनन के लिए सभी परिस्थितियाँ प्रदान करता है।


Q. 186375 निशाचर जन्तु हैं -


A.

केवल दिन के समय सक्रिय होते हैं।

B.

केवल रात के समय सक्रिय होते हैं।

C.

केवल शाम के समय सक्रिय होते हैं।

D.

दिन और रात के समय सक्रिय होते हैं।

Right Answer is: B

SOLUTION

जन्तु जो केवल रात के समय सक्रिय होते हैं उन्हें निशाचर कहते हैं जैसे उल्लू, चमगादड़ आदि।


Q. 186376 तालाब एक उदाहरण है-


A.

जलीय वास

B.

स्थलीय वास

C.

मरुस्थल वास

D.

घास स्थल

Right Answer is: A

SOLUTION

तालाब एक जलीय वास का उदाहरण है, अन्य उदाहरणों में मुहाने, गहरे समुद्र, नदी आदि शामिल हैं।


Q. 186377 जन्तु जो दिन के समय में भोजन का शिकार करता है-


A.

चमगादड़

B.

बिल्ली

C.

उल्लू

D.

कॉकरोच

Right Answer is: B

SOLUTION

बिल्ली निशाचर जन्तु नहीं है जबकि अन्य निशाचर जन्तु हैं।


Q. 186378 प्रकाश संश्लेषण से पादपों द्वारा उपयोग में ली जाने वाली गैस है -


A.

ऑक्सीज़न

B.

कार्बन डाइऑक्साइड

C.

नाइट्रोजन

D.

कार्बन मोनोऑक्साइड

Right Answer is: B

SOLUTION

पादप पर्णहरित और सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में जल और कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता के साथ अपना भोजन बनाते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।


Q. 186379 निम्न में से गलत कथन को पहचानिए-


A.

कोरल और अर्चिन समुद्र के तल पर पाए जाते हैं।

B.

अजैव घटकों को भौतिक कारक भी कहते हैं।

C.

शैवाल और समुद्री शैवाल मरुस्थल पौधे हैं।

D.

याक और ध्रुवीय भालू ठंड निवास स्थान के जंतु हैं।

Right Answer is: C

SOLUTION

शैवाल और समुद्री शैवाल जलीय पादप हैं क्योंकि ये समुद्र और महासागर के जल की सतह पर तैरते हैं।


Q. 186380 जन्तु का एक उदाहरण जिसमें बाह्य कान अनुपस्थित होते हैं-


A.

साँप

B.

उल्लू

C.

बंदर

D.

खरगोश

Right Answer is: A

SOLUTION

साँप को सुनाई नहीं देता है क्योंकि उनमें बाह्य कान अनुपस्थित होते हैं। ये अपनी उदर शल्कों से कंपन को महसूस करते हैं।


Q. 186381 जलीय पादपों में जड़ों का मुख्य कार्य है-


A.

पादपों को एक स्थान पर पकड़े रखना

B.

पोषक तत्वों को अवशोषित करना

C.

भोजन बनाना

D.

भोजन को संग्रहित करना

Right Answer is: A

SOLUTION

जलीय पादपों में जड़ों का मुख्य कार्य पादपों को एक स्थान पर कसकर पकड़े रखना है। ये आकार में छोटे भी होते हैं। ये स्थलीय पादपों से विपरीत है क्योंकि वहाँ पादप जड़ों के माध्यम से पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं।


Q. 186382 एक विशेष विशेषता जो पादपों और जंतुओं को एक विशिष्ट आवास में रहने के लिए सक्षम बनाती है उसे कहते हैं-


A.

हाइड्रेशन

B.

अनुकूलन

C.

आवास

D.

वाष्पोत्सर्जन

Right Answer is: B

SOLUTION

अनुकूलन एक विशेष विशेषता है जो पादपों और जंतुओं को एक विशिष्ट आवास में रहने के लिए सक्षम बनाती है।


Q. 186383 पादपों का भाग जिसके माध्यम से गैसों का विनिमय होता है-


A.

तना

B.

पुष्प

C.

पत्ती

D.

जड़े

Right Answer is: C

SOLUTION

पत्तियाँ छोटे छिद्रों (रंध्र) के माध्यम से ऑक्सीज़न को लेते हैं और वायु में कार्बन डाइऑक्साइड को मुक्त करते हैं।


Q. 186384 केंचुए का श्वसनी अंग है-


A.

गिल्स

B.

त्वचा

C.

फेफड़े

D.

नेफ्रीडिया

Right Answer is: B

SOLUTION

केंचुआ अपनी नम त्वचा के माध्यम से साँस लेता है। गैस अपने शरीर की श्लेष्म परत में पहुँच कर कोशिकाओं में प्रसारित हो जाती हैं।


Q. 186385 सजीवों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को हटाने की प्रक्रिया को कहते हैं-


A.

श्वसन

B.

पाचन

C.

जनन

D.

उत्सर्जन

Right Answer is: D

SOLUTION

उत्सर्जन एक महत्त्वपूर्ण जैव प्रक्रम है जो शरीर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है।


Q. 186386 जलीय पादप का एक उदाहरण-


A.

अकेशिया

B.

कैक्टस

C.

हाइड्रिला

D.

बेर

Right Answer is: C

SOLUTION

हाइड्रिला एक जलीय पादप है जबकि अन्य सूखे की स्थिति जैसे रेगिस्तान में पाये जाने वाले पादप हैं।


Q. 186387 अजैव घटक हैं-


A.

जल और बैक्टीरिया

B.

वायु और मृदा

C.

पक्षी और मधुमक्खियाँ

D.

बैक्टीरिया और मृदा

Right Answer is: B

SOLUTION

पारिस्थितिकी तंत्र के निर्जीव घटकों को अजैव घटक कहते हैं। इसलिए वायु और मृदा अजैव घटक हैं।


Q. 186388 पादप जिसकी पत्तियाँ छूने पर खुलती और बंद होती है-


A.

सूरजमुखी

B.

चमेली

C.

छुई मुई

D.

गुलाब

Right Answer is: C

SOLUTION

छुई मुई की पत्तियाँ उसे छूने पर खुलती और बंद होती है। यह जल की गति के कारण होता है।


Q. 186389 शेर शिकार के दौरान सुखी घास के मैदान में ________ के कारण छुपने में सक्षम होता है।


A.

अपने शरीर के आकार

B.

सुखी घास की उपस्थिति

C.

अपने हल्के भूरे रंग

D.

अपने वैराग्य

Right Answer is: C

SOLUTION

शेर शिकार के दौरान अपने शरीर के हल्के भूरे रंग की सहायता से सुखी घास के मैदान में छुपने में सक्षम होता है क्योंकि इसके शरीर का रंग मैदान के समान होता है।


Q. 186390 ठंडे निवास स्थान के एक जन्तु का उदाहरण दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हिम भालू ।


Q. 186391 उस जलीय जन्तु का नाम बताइए जिसमें धारारेखित शरीर का अभाव होता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऑक्टोपस ।


Q. 186392 मछलियों में धारारेखित शरीर क्यों पाया जाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मछलियों का धारारेखित शरीर जल में जीवन के लिए एक अनुकूलन है। यह आकार जल धाराओं के प्रवाह को कम से कम प्रतिरोध प्रदान करता है।


Q. 186393 हाथी सामान्य रूप से कहाँ पाये जाते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऊष्णकटिबंधीय वर्षावन।


Q. 186394 लाल आँखों वाले पेड़ पर रहने वाले मेंढक किस निवास के लिए अनुकूलित हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लाल आँखों वाले पेड़ पर रहने वाले मेंढक वृक्षवासी आवास के लिए अनुकूलित हैं।


Q. 186395 प्रवासी पक्षी कौन हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जो पक्षी प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में अपने निवास स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं उन्हें प्रवासी पक्षी कहते हैं।


Q. 186396 अपघटक का एक उदाहरण दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कवक ।


Q. 186397 आवास क्या होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आवास एक जीव का निवास स्थान है। ये जीवों का परिवेश है जहाँ वे रहते हैं। जीव अपने आवास पर भोजन, घर, वायु और जल के लिए निर्भर रहते हैं।


Q. 186398 अनुकूलन क्या होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जन्तु या पादपों में एक लक्षण या विशेष विशेषताओं की उपस्थिति जो उन्हें आवास में जीवित रहने में सहायता करते हैं उसे अनुकूलन कहते हैं।


Q. 186399 डॉल्फिन साँस कैसे लेती है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

डॉल्फिन नथुनों या ब्लोहोल्स जो उनके सिर के ऊपरी भाग में स्थित होते हैं उनके माध्यम से साँस लेती है।


Q. 186400 आवास के घटकों के नाम बताइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आवास के दो घटक हैं - जैविक घटक और अजैविक घटक।


PreviousNext