CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 150001

जिसका आचरण अच्छा न होउसे कहा जा सकता है?

Right Answer is:

SOLUTION

दुराचारी | 


Q. 150002

जो वन में घूमता हैउसे क्या कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जो वन में घूमता है, उसे वनचर कहते हैं|


Q. 150003

नीचे दिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें-

क.कपड़े धोने वाला

Right Answer is:

SOLUTION

क. धोबी, ख. अमर, ग. सत्यवादी, घ. अमूल्य


Q. 150004

जिसे देखकर भय लगेउसे क्या कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिसे देखकर भय लगे उसे ‘डरावना’ कहते हैं|


Q. 150005

हमेशा घूमते रहने वाले के लिए कौन-सा एक शब्द प्रयोग में लाया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

घुमक्कड़ |  


Q. 150006

‘जो कहा न जा सके’ इस वाक्यांश के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जा सकता है?

Right Answer is:

SOLUTION

‘जो कहा न जा सके’ उसे ‘अकथनीय’ कहते हैं|


Q. 150007

नीचे दिए शब्दों के लिए अनेक शब्द लिखिए-

क.नागरिक

ख. निशाचर

ग. चिंतित

घ. गणितज्ञ

Right Answer is:

SOLUTION

क. नगर में रहने वाला, ख. रात को घूमने वाला, ग. चिंता में डूबा हुआ, घ. गणित को जानने वाला|


Q. 150008

ईश्वर में विश्वास रखने वाले के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला एक शब्द क्या होता है?

Right Answer is:

SOLUTION

आस्तिक


Q. 150009

जो परिचित न होइन शब्दों के स्थान पर आने वाला एक शब्द क्या होगा?

Right Answer is:

SOLUTION

अपरिचित


Q. 150010

नीचे दिए अनेक शब्दों के स्थान पर आनेवाले एक शब्द को लिखिए-

क.गाय को पालनेवाला

ख. कपड़े धोने वाला

ग.कपड़े सिलने वाला

घ. बाल काटने वाला

Right Answer is:

SOLUTION

क. ग्वाला, ख. धोबी, ग. दर्जी, घ.नाई 


Q. 150011

निम्नलिखित वाक्यों में दिऐ रंगीन शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग करके वाक्यों को पुन: लिखें-

क.सारिका कक्षा पाँच को पढ़ाती है

Right Answer is:

SOLUTION

क. सारिका कक्षा पाँच की शिक्षिका है|

ख. मैं बहुत प्यासा हूँ|

ग. मेरे पिताजी आस्तिक हैं|


Q. 150012

नीचे दिए अनुच्छेद में आऐ ऐसे शब्दों को रेखांकित करें, जिनका अनेक शब्द और एक शब्द दोनों इस अनुच्छेद में आये हों-हम अपने कपड़ों को कपड़े धोने वाले के यहाँ धोने के लिए देते हैं

Right Answer is:

SOLUTION

 

उत्तर-कपड़े धोने वालेऔर धोबी तथा मिटटी के बर्तन बनाने वाला औरकुम्हार|


Q. 150013

निम्नलिखित ‘अनेक शब्दों के लिए एक शब्दों’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

क.अमर

ख. निडर

Right Answer is:

SOLUTION

क- अमर- अमृत पीकर देवता अमर हो गए|

ख. निडर-अक्षय एक निडर लड़का है|
 


Q. 150014

नीचे दिए शब्दों से व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द छांटिए-

राम, पर्वत, हिमालय, राहुल, सिद्धार्थ, नदी, गाय, शेर, किताब, रामायण, गीता, रामचरितमानस, लड़की, चन्दन, मैदान, घोड़ा, हाथी, ऐरावत

Right Answer is:

SOLUTION

राम, हिमालय, राहुल, सिद्धार्थ, रामायण, गीता, रामचरितमानस, चन्दन, ऐरावत


Q. 150015

नीचे दिए शब्द समूह में जो संज्ञा शब्द नहीं है, उसे रेखांकित कीजिए-

दोस्ती घर हँसना

रोना खाना भोजन मीठा मिठास मित्रता

नगर शहर दौड़ना

Right Answer is:

SOLUTION

दोस्ती घर हँसना

रोना खाना भोजन

मीठा मिठास मित्रता

नगर शहर दौड़ना


Q. 150016

जो संज्ञा शब्द हमें भाव या दशा का ज्ञान कराते हैं, उन्हें कौन-सी संज्ञा के नाम से जाना जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

भाववाचक संज्ञा|


Q. 150017

जिस संज्ञा से एक प्रकार की अनेक वस्तुओं का ज्ञान होता है, उन्हें कौन-सी संज्ञा के नाम से जाना जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

जातिवाचक संज्ञा|


Q. 150018

देश या व्यक्ति विशेष के नामों को किस संज्ञा के नाम से जानते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

व्यक्तिवाचक संज्ञा|


Q. 150019

नीचे दिए संज्ञा शब्दों को उनके भेदों में वर्गीकृत कीजिए-

पर्वत नदी गाय मोर

गंगा हिमालय दिलीप कामधेनु

भलाई बचपन महंगाई ऊंचाई

Right Answer is:

SOLUTION

व्यक्तिवाचक संज्ञा = गंगा हिमालय दिलीप कामधेनु

जातिवाचक संज्ञा = पर्वत नदी गाय मोर

भाववाचक संज्ञा = भलाई बचपन मँहगाई ऊँचाई


Q. 150020

नीचे दिए चित्र के नीचे उचित संज्ञा भेदों के नाम लिखिए-

क.

ख.

ग.

घ.

Right Answer is:

SOLUTION

क. और ग. व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा ख. और घ. जातिवाचक संज्ञा हैं|


Q. 150021

संज्ञा के भेदों के नाम लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा|


Q. 150022

संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

तीन


Q. 150023

नीचे दिए शब्द समूह में आये संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए-

पुस्तकालय राम हँसना रोना

गंगा हिमालय झरना मिठास

उड़ान उड़ना पक्षी लम्बा

सुन्दरता बोलना गीत गाना

Right Answer is:

SOLUTION

 पुस्तकालय     राम       हँसना       रोना

 

 गंगा          हिमालय       झरना        मिठास

 

 उड़ान      उड़ना        पक्षी            लम्बा

 

 सुन्दरता       बोलना     गीत      गाना    


Q. 150024

संज्ञा किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं|


Q. 150025

नीचे चित्र में आए संज्ञा शब्द से एक-एक वाक्य बनाइये-

क.

ख.

ग.

Right Answer is:

SOLUTION

क. गुलाब एक सुगन्धित फूल है|

ख. घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है|

ग. शेर जंगल का राजा होता है|


Q. 150026

चार भाववाचक संज्ञा शब्द लिखकर उनके वाक्य बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

मिठास- गुड़ की मिठास की तुलना नहीं हो सकती|

शत्रुता- भारत से सत्रुता तुम्हें भारी पड़ेगी|

मित्रता- मित्रता ईश्वर का वरदान है|

सहानुभूति- मुझे तुमसे पूरी सहानुभूति है|
 


Q. 150027

चार जातिवाचक संज्ञा शब्द लिखकर उनके वाक्य बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

पर्वत- यह पर्वत बहुत ऊँचा है|

नदी- नदी का बहाव बहुत तेज है|

शेर- शेर जंगल का राजा होता है|

कक्षा- सभी विद्यार्थी कक्षा में बैठे थे|
 


Q. 150028

चार व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द लिखकर उनके वाक्य बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

ताजमहल- ताजमहल आगरा में स्थित है|

आगरा- यमुना आगरा में बहती है|

यमुना- यमुना हिमालय से निकलती है|

हिमालय- हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है|
 


Q. 150029

नीचे दिए भाववाचक संज्ञा शब्दों से एक-एक वाक्य बनाइये-

. हर्ष

. लाभ

. लिखावट

. एकता

Right Answer is:

SOLUTION

क. हर्ष :-आज बड़े हर्ष की बात है|

ख. लाभ :-इस बार व्यापार में लाभ हुआ है|

ग. लिखावट :-तुम्हारी लिखावट बहुत सुन्दर है|

घ. एकता :-एकता में बल होता है|


Q. 150030

नीचे दिए संज्ञा शब्दों के भेद बताइए और इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

. गाय

. किताब

. हिमालय

. भक्ति

Right Answer is:

SOLUTION

क. गाय (जातिवाचक संज्ञा)-गाय का दूध उत्तम होता है|

ख. किताब(जातिवाचक संज्ञा)-किताब को अलमारी में रख दो|

ग. हिमालय (व्यक्तिवाचक संज्ञा)- हिमालय बहुत ऊँचा पर्वत है|

घ. भक्ति (भाववाचक संज्ञा)-भक्ति में सच्चा सुख है|


Q. 150031

नीचे दिए गए चित्र को देखकर कम से कम आठ संज्ञा शब्द लिखिए और उनके भेद भी बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

1--पेड़- जातिवाचक संज्ञा

2-पौधे- जातिवाचक संज्ञा

3-फूल- जातिवाचक संज्ञा

4- तितली- जातिवाचक संज्ञा

5- हरियाली - भाववाचक संज्ञा

6- आकाश-  व्यक्तिवाचक संज्ञा

7- इंद्रधनुष- व्यक्तिवाचक संज्ञा

8- गुलाब -व्यक्तिवाचक संज्ञा


Q. 150032

आकाश में दिखाई देने वाली पाँच संज्ञा चीज़ों के नाम लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

चाँद, सूरज, तारे, इन्द्रधनुष, ध्रुवतारा


Q. 150033

पाँच खाने वाली वस्तुओं के नाम लिखकर उनके वाक्य बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

रोटी- वह चार रोटी खाता है|

टमाटर- चार किलो टमाटर ले आओ|

नमक- नमक कम खाना चाहिए|

दाल- दाल में प्रोटीन होता है|

गोभी- गोभी की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है|
 


Q. 150034

चार गुणवाचक विशेषण शब्द लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क.काला- मोहन ने आज काले रंग की कमीज पहनी है|

ख. सुंदर- नीला साड़ी में सुंदर लग रही है|

ग. घमंडी- घमंडी का सिर हमेशा नीचा होता है|

घ. लंबा- केशव अपने माता-पिता से भी लंबा हो गया है|


Q. 150035

नीचे दिए गये चित्रों को देखकर विशेषण का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य लिखिए-                                     

क.

ख.

ग.

घ.

Right Answer is:

SOLUTION

क. एक बड़ा शेर नदी किनारे खड़ा है|

ख. छोटा बच्चा खेल रहा है|

ग. कमल सफ़ेद है|

घ. अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियां खानी चाहिये|


Q. 150036

पर्यावरण के बारे में विशेषणों का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150037

अपने बारे में पाँच पंक्तियाँ लिखिए जिनमें अपने गुणों को बताने के लिए पाँच विशेषण शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


 


Q. 150038

निम्नलिखित चित्र को देखकर पाँच गुणवाचक विशेषणों का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

1- चित्र में ऊँचे पहाड़ दिख रहे हैं|

2- लाल सूरज निकल रहा है|

3- कुछ हरे पेड़ लगे हैं|

4- कुछ कँटीली झाड़ियाँ दिख रही हैं|

5- दो खूंखार शेर खड़े हैं|

 


Q. 150039

अपने विद्यालय के आस-पास उपस्थित वस्तुओं या व्यक्तियों को देखकर विशेषण शब्दों का प्रयोग करके पाँच वाक्य लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150040

निम्नलिखित चित्र को देखकर पाँच विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए पाँच पंक्तियाँ लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

1- चित्र में एक मेहनती आदमी दिखाई दे रहा है|

2- उसने नीली कमीज पहन रखी है|

3- पास ही एक सुन्दर बच्चा खडा है|

4- पीछे ऊँचे पहाड़ स्थित हैं|

5- पास ही छायादार वृक्ष हैं|


Q. 150041 इस वाक्य में कौन-सी क्रिया हो रही है

	“राधा खेलती है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

खेलने की|


Q. 150042इस वाक्य में कौन-सी क्रिया हो रही है बो

	“मधु बोलती है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

बोलने की|


Q. 150043

निम्नलिखित अकर्मक वाक्यों की सकर्मक में परिवर्तित कीजिये-

क. वह जाता है

Right Answer is:

SOLUTION

क. वह घर जाता है|

ख. नेहा पत्र लिखती है|

ग. प्रियंका गाना गाती है|

घ. हेमा किताब पढ़ती है|


Q. 150044

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर बताइए की किस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?

क. मुझे आम खाना है

Right Answer is:

SOLUTION

क.   सकर्मक

ख.   अकर्मक

ग.   सकर्मक

घ.   अकर्मक


Q. 150045

नीचे दिए शब्दों से क्रिया शब्द छांटिए-

रोना, आम, खाना, पीना, सेब, गेंद, चलना, मोहन, कूदना

Right Answer is:

SOLUTION

 रोना, खाना, पीना, चलना, कूदना


Q. 150046

निम्नलिखित चित्रों को देखकर उनकी क्रिया लिखिए।

Right Answer is:

SOLUTION

क.    गाती,  ख.लिखता, ग.नाचते, घ. दौड़ता


Q. 150047

निम्नलिखित वाक्यों को सकर्मक वाक्य बनाइए-

. बेला गा रही है

Right Answer is:

SOLUTION

क.  बेला गीत गा रही है|

ख.  मधु पत्र लिख रही है।

ग.  केशव पुस्तक पढ़ रहा है।

घ.  मानवी चित्र बना रही है।


Q. 150048

निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्दों को रेखांकित कीजिए-

. माधुरी नाचती है।

. श्वेता गाती है।

. मोहिनी बोलती है।

. रुचि लिखती है।

Right Answer is:

SOLUTION

क.  माधुरी नाचती है।

ख.  श्वेता गाती है।                 

ग.  मोहिनी बोलती है।                   

घ.  रुचि लिखती है।


Q. 150049

कौन-सी क्रिया में कर्म होता है?

Right Answer is:

SOLUTION

सकर्मक      


Q. 150050

कौन-सी क्रिया में कर्म नहीं होता है?

Right Answer is:

SOLUTION

अकर्मक


Q. 150051

सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस क्रिया में कर्म होता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं|


Q. 150052

अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस क्रिया में कोई कर्म नहीं होता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं|


Q. 150053

	क्रिया के दोनों भेदों के नाम लिखिए- 	अकर्मक और सकर्मक<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अकर्मक और सकर्मक|


Q. 150054

‘उपयुक्त’ का अर्थ बताते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

उपयुक्त- बढ़िया

उपर्युक्त- ऊपर दिए गए


Q. 150055

‘कोष’ शब्द का अर्थ बताते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

कोष- खजाना

कोश- शब्दकोश


Q. 150056

नीचे दिए गए चित्रों को देख कर दो ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. ग्रह- नक्षत्र

ख. गृह- घर


Q. 150057

‘अनल’ और ‘अनिल’ ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द हैं, इनके अर्थ बताइए

Right Answer is:

SOLUTION

अनल- आग

अनिल- हवा


Q. 150058 प्रास

	‘प्रसाद’ शब्द का ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

प्रासाद


Q. 150059

‘अन्न’ शब्द का ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द बता कर दोनों के अर्थ समझाइए

Right Answer is:

SOLUTION

अन्न- अनाज

अन्य- दूसरा


Q. 150060

'आचार’ शब्द का अर्थ बताते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

आचार- व्यवहार

अचार- एक प्रकार का व्यंजन


Q. 150061 दोनों में अंतर

	‘उधार’ का मिलता-जुलता शब्द है ‘उद्धार’<div class= Right Answer is:

SOLUTION

उधार- ऋण

उद्धार- कल्याण


Q. 150062

‘हँस’ शब्द का ध्वनि सम्भिन्नार्थक शब्द बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

हंस (पक्षी)


Q. 150063

'अचल’ का अर्थ बताते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

अचल- स्थिर

अचला- पृथ्वी


Q. 150064

'ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द' क्या होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

ऐसे दो या दो से अधिक शब्द जो सुनने व लिखने में एक-दूसरे से मिलते-जुलते हों परन्तु भिन्न अर्थ रखते हों, उन्हें 'ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द' कहते हैं| इन्हें श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द भी कहते हैं|


Q. 150065

नीचे दी गई तालिका को पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द

अर्थ

1.

भवन

भुवन

2.

बात

वात

3.

चिर

चीर

4.

तरंग

तुरंग

5.

उदर

उदार

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द

अर्थ

1.

भवन

भुवन

इमारत

पृथ्वी

2.

बात

वात

बातचीत

वायु

3.

चिर

चीर

सदैव

वस्त्र

4.

तरंग

तुरंग

लहर

घोड़ा

5.

उदर

उदार

पेट

दयालु


Q. 150066

निम्नलिखित शब्दों के अर्थ स्पष्ट करते हुए इनके ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए-

क. अपेक्षा

ख. खल

ग. जल्दी

घ. निर्धन

Right Answer is:

SOLUTION

क. अपेक्षा- आशा

उपेक्षा- अनादार  

ख. खल- दुष्ट

       खाल- त्वचा

ग.   जल्दी- शीघ्र  

       जलधि- समुद्र

घ.    निर्धन- गरीब 

        निधन- मृत्यु


Q. 150067

निम्नलिखित शब्दों के ध्वनि समभिन्नार्थक शब्दों से वाक्य बनाइये-

क. कुल

ख.शाम

ग. परिणाम

घ. सामान

Right Answer is:

SOLUTION

क. कूल (किनारा)- गंगा के कूल पर आज बहुत भीड़ है|

ख. श्याम (सांवला)- वर्ण के श्याम या श्वेत होने से सुन्दरता को नहीं आँका जा सकता|

ग.परिमाण (माप-तोल)- खरीदारी के वक्त वस्तु का परिमाण लेना आवश्यक होता है|

घ.समान (बराबर)- सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए|


Q. 150068

दो-दो ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द प्रयोग करते हुए चार वाक्य बनाइए

Right Answer is:

SOLUTION

क. प्रणाम (नमस्कार) करना ही आदर करने का प्रमाण (सबूत) नहीं होता|

ख. एक दिन (दिवस) मुझे एक दीन (गरीब) व्यक्ति मिला|

ग. मेहनत से हम किसी भी कार्य की दशा (अवस्था) व दिशा (ओर) निश्चित कर सकते हैं|

घ. यहाँ से बाईं ओर (तरफ) मुड़िये और (तथा) सामने ही आपको विद्यालय नज़र आ जाएगा|


Q. 150069

नीचे दिए गए चित्र में दिखाई गयी कला को ‘कढ़ाई’ कहते हैं, अर्थ समझाते हुए इस शब्द के कम से कम दो ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. कढ़ाई- धागे से विभिन्न आकृतियों को  बनाने की कला

ख. कड़ाही- एक प्रकार का खाना पकाने का बर्तन

ग. कड़ाई- सख्ती


Q. 150070

नीचे दिए गए मुहावरों से एक-एक वाक्य बनाइये।

. नौ दो ग्यारह होना

Right Answer is:

SOLUTION

क.  नौ दो ग्यारह होना – सिपाही को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गए|

ख.  कान भरना – मंत्री ने सेनापति के विरुद्ध राजा के कान भर दिए|


Q. 150071 मुहावरे का अर्थ क्या होता है पछताना
Right Answer is:

SOLUTION

पछताना|


Q. 150072

नीचे दिए गये चित्र को देखकर आपको जो मुहावरा याद आ रहा है, उसे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

दाल में काला होना|


Q. 150073

नीचे दिए गये चित्र को देखकर आपको जो मुहावरा याद आ रहा है, उसे लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

उल्लू बनाना|


Q. 150074 वह

	विधानवाचक वाक्य किसे कहते हैं उदाहरण दे कर समझाइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वह वाक्य जो किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थिति के बारे में सामान्य जानकारी दे, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं|उदाहरण के लिए- 1. सूर्य हमें प्रकाश देता है|

2. मेरा घर दिल्ली में है|


Q. 150075 विद्यार्थी स्वयं करेंगे
Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150076

चार मिश्रित वाक्यों से ‘मित्रता’ पर एक अनुच्छेद लिखें<div class= Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150077 विद्यार्थी स्

चार संयुक्त वाक्यों का एक अनुच्छेद लिखें<div class= Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150078

नीचे दी गई तलक को पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

वाक्य के भेद

उदाहरण

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

वाक्य के भेद

उदाहरण

1.

विधानवाचक

वह पढ़ रहा है|

2.

प्रश्नवाचक

क्या वह पढ़ रहा है?

3.

निषेधवाचक

वह पढ़ नहीं रहा है|

4.

आज्ञावाचक

वह पढ़ने जा सकता है|

5.

इच्छावाचक

वह पढ़ना चाहता है|

6.

संदेहवाचक

वह पढ़ रहा होगा|

7.

संकेतवाचक

यदि वह मेहनत करता तो पढ़ पाता|

8.

विस्मयवाचक

अरे! वह तो पढ़ रहा है|


Q. 150079

नीचे अनुच्छेद में आये प्रश्नवाचक विराम चिह्नों को रेखांकित करें-

यहाँ का राजा कौन है? यहाँ कहाँ पर भोजन मिल सकता है? क्या इस नगर में कोई धर्मशाला है? क्या मैं भी इस नगर में कोई काम कर सकता हूँ?

Right Answer is:

SOLUTION

यहाँ का राजा कौन है?यहाँ कहाँ पर भोजन मिल सकता है?क्या इस नगर में कोई धर्मशाला है?क्या मैं भी इस नगर में कोई काम कर सकता हूँ?


Q. 150080

विस्मयादिबोधक विराम का संकेत चिह्न क्या है?

Right Answer is:

SOLUTION

!


Q. 150081 ग घ ! क

	नीचे दिए विराम चिह्नों की पहचान कीजिए-	क 	ख <div class= Right Answer is:

SOLUTION

क. ? =  प्रश्नवाचक

ख. | =  पूर्ण विराम

ग. , =  अल्प विराम

घ. ! =  विस्मयादिबोधक


Q. 150082

नीचे दिए वाक्यों/वाक्यांशों में आये विराम चिह्नों की पहचान कीजिए-

. सीता फूल चुनती है

Right Answer is:

SOLUTION

क. पूर्ण विराम

ख. अल्प विराम

ग. विस्मयादिबोधक

घ. प्रश्नवाचक


Q. 150083

नीचे दिए परिस्थितयों में कौन-से विराम चिह्न का प्रयोग अपेक्षित है?

. वाक्य की समाप्ति पर

. आश्चर्य प्रकट करने पर

. थोड़ा कम रुकने के लिए

. प्रश्न का बोध कराने के लिए

Right Answer is:

SOLUTION

क. वाक्य की समाप्ति पर – पूर्ण विराम

ख. आश्चर्य प्रकट करने पर- विस्मयादिबोधक

ग. थोड़ा कम रुकने के लिए – अल्प विराम 

घ. प्रश्न का बोध कराने के लिए – प्रश्नवाचक


Q. 150084

नीचे दिए वाक्यों में उचित स्थान पर पूर्ण विराम का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पुन: लिखें-

. राम जाता है

. वह आम खा रहा है

. गणेश मोदक खाते हैं

. आज दशहरा है

Right Answer is:

SOLUTION

क. राम जाता है|

ख. वह आम खा रहा है|

ग. गणेश मोदक खाते हैं|

घ. आज दशहरा है|


Q. 150085

घृणा भाव को प्रकट करने के लिए कौन से विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

विस्मयादिबोधक विराम चिह्न|


Q. 150086

आश्चर्य भाव को प्रकट करने के लिए कौन से विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

विस्मयादिबोधक विराम चिह्न|


Q. 150087

प्रश्नवाचक विराम चिह्न का संकेत चिह्न क्या है?

Right Answer is:

SOLUTION

?


Q. 150088

प्रश्नसूचक वाक्य के अंत में कौन-सा विराम चिह्न लगाया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

प्रश्नवाचक विराम चिह्न|


Q. 150089

जहाँ थोड़ा रुकना पड़े वहाँ कौन-सा विराम चिह्न लगता है?

Right Answer is:

SOLUTION

अल्प विराम|


Q. 150090’ ‘
Right Answer is:

SOLUTION

‘|’


Q. 150091

जहाँ वाक्य समाप्त होता है, वहाँ कौन-से विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

Right Answer is:

SOLUTION

पूर्ण विराम चिह्न|


Q. 150092

प्रमुख विराम चिह्न कितने हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

प्रमुख विराम चिह्नों की संख्या चार है|


Q. 150093

वाक्यों में स्थान-स्थान पर रुकने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें क्या कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

विराम चिह्न|


Q. 150094

क्रिया के कितने भेद होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

क्रिया के दो भेद होते हैं|


Q. 150095

क्रिया किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिन शब्दों से कार्य के होने का बोध होता है, उन्हें क्रिया कहते हैं|


Q. 150096

नीचे दिए क्रिया शब्दों से एक-एक सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले वाक्य बनाइये-

क. खाना

ख. गाना

ग. खेलना

घ. तोड़ना

Right Answer is:

SOLUTION

क.                     खाना – 1.राम आम खाता है|(सकर्मक)

   2. राम खा रहा है| (अकर्मक)

ख.                     गाना – 1. सीता गाना गाती है|(सकर्मक)

 

2. सीता गा रही है| (अकर्मक)

ग.                      खेलना - 1. जिया गुड़िया से खेलती है|(सकर्मक)

 2. जिया खेल रही है| (अकर्मक)

घ.                      तोड़ना – 1. वेद सेब तोड़ता है|(सकर्मक)

 2. वेद तोड़ रहा है| (अकर्मक)


Q. 150097 विद्यार्थी स्वयं क

चार सकर्मक क्रिया वाले वाक्य बनाइये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150098

सवेरे से विद्यालय जाने तक आपके द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की एक सूची बनाइये

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150099

नीचे दिए चित्र में हो रही क्रिया के आधार पर सकर्मक क्रिया वाला एक-एक वाक्य बनाइये-

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150100

चित्रों को देखकर वाक्य बनाइये और बताइए कि कर्म के आधार पर कौन-सी क्रिया है?

Right Answer is:

SOLUTION

क. पक्षी उड़ रहे हैं| (अकर्मक क्रिया)

ख. लड़का दौड़ रहा है| (अकर्मक क्रिया)

ग. रीता सेब खा रही है| (सकर्मक क्रिया)

घ. सचिन किताब पढ़ रहा है| (सकर्मक क्रिया)


PreviousNext