CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 150101

अपने विद्यालय में आपके द्वारा की जाने वाली किन्हीं पाँच क्रियाओं को वाक्यों में लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150102

नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और दर्शाई गई क्रियाओं को वाक्यों में लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150103

नीचे दिए शब्दों का प्रयोग कर एक अनुच्छेद लिखिए

जाना, बोलना, खेलना, गाना, रहना, कहना

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150104

नीचे दिए क्रिया शब्दों से दो-दो अकर्मक क्रिया वाले वाक्य बनाइये-

क. दौड़ना

ख. सोना

ग. रोना

घ. हँसना

Right Answer is:

SOLUTION

क.                     दौड़ना – 1.  केशव दौड़ता है|

2. केशव दौड़ रहा है|

ख.                     सोना –1. मोहन सोता है|

  2. मोहन सो रहा है|

ग.                      रोना –1. गुड़िया रोती है|

2. गुडिया रो रही है|

घ.                      हँसना – 1.  पारखी हँसती है|

2. पारखी हँस रही है|


Q. 150105

नीचे दिए गए चित्रों को देख कर दो ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

नीड़- घोंसला

नीर- पानी


Q. 150106

‘अस्त’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

अस्त- छिपना

अस्त्र- हथियार


Q. 150107

‘बेर’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

बेर- एक प्रकार का फल

बैर- शत्रुता


Q. 150108

‘कपट’ शब्द का ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द इस चित्र में स्पष्ट है

Right Answer is:

SOLUTION

कपाट (दरवाज़ा)


Q. 150109

‘पवन’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

पवन- हवा

पावन- पवित्र


Q. 150110

‘जलद’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

जलद- बादल

जलज- कमल


Q. 150111

नीचे दिए गए चित्रों को देख कर दो ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. बेल

ख. बैल


Q. 150112 मूल जड़

	‘मूल्य’ शब्द का ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

मूल (जड़)


Q. 150113

‘नियत’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसका ध्वनि समभिन्नार्थक शब्द लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

नियत- निश्चित

नीयत- इच्छा


Q. 150114’ इस वाक्य में कौन-स

	‘मैं अपने पिता का सम्मान करती हूँ<div class= Right Answer is:

SOLUTION

‘अपने’


Q. 150115’ इस वाक्य में कौन-सा शब्द अनिश्चयव

‘कोई गाना गा रहा है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

‘कोई’


Q. 150116’ इस वाक्य में कौन-सा शब्द संबंध

	‘जिसकी लाठी उसकी भैंस<div class= Right Answer is:

SOLUTION

‘जिसकी’ और ‘उसकी’


Q. 150117

‘जैसे को तैसाइस वाक्य में कौन-सा शब्द संबंधवाचक सर्वनाम है?

Right Answer is:

SOLUTION

‘जैसे’ और ‘तैसा’


Q. 150118

मोहिनी क्यों रो रही है?’ इस वाक्य में कौन-सा शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द कहलायेगा?

Right Answer is:

SOLUTION

‘क्यों’


Q. 150119’इस वाक्य में राम के स्थान पर सर्वनाम

	‘राम आम खाता है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वह आम खाता है|


Q. 150120

‘’मैं सो रहा हूँइस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है?

Right Answer is:

SOLUTION

पुरुषवाचक सर्वनाम


Q. 150121

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

सर्वनाम के छ: भेद होते हैं|


Q. 150122’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द

	‘आप अपनी पुस्तकें निकालिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

निजवाचक सर्वनाम


Q. 150123

कौन गाना गा रहा है?’इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है?

Right Answer is:

SOLUTION

प्रश्नवाचक सर्वनाम


Q. 150124’इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है पुरुषव

	‘मैं भी गाऊँगी<div class= Right Answer is:

SOLUTION

पुरुषवाचक सर्वनाम


Q. 150125’ इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है पु

	‘वहखाना खा रहा है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

पुरुषवाचक


Q. 150126

जो सर्वनाम शब्द प्रश्न पूछने अथवा किसी वस्तु को जानने के लिए प्रयोग किए जाते हैं,उन्हें क्या कहते हैं? कुछ उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करके समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

प्रश्नवाचक सर्वनाम

उदाहरण:

1.अंजना कहाँ जा रही है?

2.बाहर कौन आया है?

3.किसनेमेरे बगीचे के फूल तोड़े?

4.यहाँ से किधर जाना है?


Q. 150127

वे सर्वनाम शब्द जो किसी अन्य उपवाक्य में प्रयोग होते समय संज्ञा या सर्वनाम से संबंध दर्शाते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?चार उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करके समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

संबंधवाचक सर्वनाम

उदाहरण-

1.जो काम करते हैं, वो फल पाते हैं|

2.जहाँसे कठिनाई शुरू होती है, वहीँ से मेरा रास्ता भी शुरू होता है|

3.जहाँचाह है, वहाँ राह है|

4.जिधर भी जाओगे, उधर ही ईश्वर को पाओगे|


Q. 150128

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु या प्राणी का बोध नहीं होता है, उन शब्दों को क्या कहते हैं?चार उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करके समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

अनिश्चियवाचक सर्वनाम

उदाहरण-

1. बाहर कोई आया है|

2. मेरी कलम किसी ने चुरा ली|

3. कोई मेरी किताब उठा ले गया| ?

4. आज तुम कुछ काम कर लो|


Q. 150129

जो सर्वनाम शब्द निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?दो उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करके समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

निश्चयवाचक सर्वनाम

उदाहरण:-

1.वह मेरा घर है|

2.वह मेरी कार है|

 


Q. 150130

जो सर्वनाम शब्द किसी पुरूष के नाम के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कौन-सा सर्वनाम कहा जाता है? चार उदाहरण वाक्यों में प्रयोग करके समझाइये

Right Answer is:

SOLUTION

पुरुषवाचक सर्वनाम|

उदाहरण:-

1.मैंआज जोधपुर जा रहा हूँ|

2.तुमभी दो-चार दिन में आ जाना|

3.आपखाना खा लीजिए|

4.हमसब भारतीय हैं|


Q. 150131

नीचे दी गई तालिका पूर्ण कीजिए-

अनुक्रमांक सं.

सर्वनाम के भेद

उदाहरण

1.

पुरुषवाचक

मैं, तुम, आप

2.

3.

4.

5.

6.

Right Answer is:

SOLUTION

अनुक्रमांक सं.

सर्वनाम के भेद

उदाहरण

1.

पुरुषवाचक

मैं, तुम, आप

2.

निश्चयवाचक

वह, वे, ये, यह

3.

अनिश्चयवाचक

कोई, किसी

4.

सम्बन्धवाचक

जिनका, उसका

5.

प्रश्नवाचक

कौन, कहाँ

6.

निजवाचक

अपने, आपका


Q. 150132

बिना सर्वनाम शब्द का प्रयोग किए अपने मित्र के बारे में चार पंक्तियाँ लिखिए और फिर उन्हें सर्वनाम शब्द का प्रयोग करते हुए पुन: लिखें

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150133

निजवाचक सर्वनामों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए व उन्हें रेखांकित कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150134

प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द का प्रयोग करते हुए अपने बारे में पांच प्रश्न लिखिए व उनके उत्तर भी बताइए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150135

निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करके एक अनुच्छेद लिखिए-

मैंने, उसका, तुम, किसने, उनका

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150136

चार परिमाणवाचक विशेषण शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

दो लीटर, एक दर्जन, पाँच मीटर, सात लीटर


Q. 150137

चार संकेतवाचक विशेषण शब्द लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

ये, वो, वही, उसी


Q. 150138 पाँच

चार संख्यावाचक विशेषण शब्द लिखिए- पाँच सात कुछ आठ<div class= Right Answer is:

SOLUTION

पाँच, सात, कुछ, आठ|


Q. 150139 अच्छा लाल लंबा भला अच्छा

चार गुणवाचक विशेषण शब्द लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

अच्छा, लाल, लंबा, भला


Q. 150140 किसी व्यक्ति या वस्

संकेतवाचक विशेषण की परिभाषा बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करते शब्द संकेतवाचक विशेषण कहलाते हैं|


Q. 150141 जो विशेषण शब्द किस

संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा बताइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

जो विशेषण शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या बताते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं|


Q. 150142

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

जो विशेषण शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण या दोष  बताते हैं , वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं|


Q. 150143

निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित करते हुए वाक्य में विशेषण का प्रकार बताइए।

1.  दो किलो टमाटर ले आओ

Right Answer is:

SOLUTION

1. दो किलो टमाटर ले आओ -परिमाणवाचक

2. मोनू ने लाल गेंद खरीदी है| - गुणवाचक

3. हनु ने दस आम खरीदे हैं। - संख्यावाचक

4. यह कपड़ा साफ़ है| - गुणवाचक


Q. 150144

निम्नलिखत वाक्यों में विशेषण को छाँटकर लिखिए-

. सीता सुंदर बालिका है।

. कमल का फूल सफ़ेद है।

. यह गाड़ी बहुत बड़ी है।

. यह छड़ी पाँच मीटर लंबी है।

Right Answer is:

SOLUTION

क. सीता सुंदर बालिका है।

ख. कमल का फूल सफ़ेद है।

ग. यह गाड़ी बहुत बड़ी है।

घ. यह छड़ी पाँच मीटर लंबी है।


Q. 150145

निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए-

. यह पीली साड़ी है

Right Answer is:

SOLUTION

क. यह पीली साड़ी है|

ख. पाँचदर्जन केले दीजिये|

ग. वह घर मेरा है|

घ. पेड़ पर तीन तोते बैठे हैं|


Q. 150146 जो विशेषण शब्द सं

	संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा लिखिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की संख्या का बोध करते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं|


Q. 150147

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा बताइए-

Right Answer is:

SOLUTION

जो विशेषण शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण या दोष बताते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं|


Q. 150148

विशेषण के भेदों के नाम लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

गुणवाचक, व्यक्तिवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक और संकेतवाचक|


Q. 150149

विशेषण के कितने भेद होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

विशेषण के पाँच भेद होते हैं|


Q. 150150

विशेषण किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता को बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं|


Q. 150151

चार परिमाणवाचक विशेषणों का प्रयोग करके अपने बगीचे के बारे में लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|


Q. 150152

नीचे दिए विशेषण शब्दों से एक-एक वाक्य बनाइये-

क. काला

ख. लंबा

ग.ऊँचा

घ. लाल

Right Answer is:

SOLUTION

क. काला – मोहन ने काली पतलून पहनी है|

ख. लंबा – कक्षा में हनु सबसे लंबा है|

ग. ऊँचा – मेरे बाग़ में एक बहुत ऊँचा नारियल का पेड़ है|

घ. लाल – माँ की साड़ी लाल है|


Q. 150153

विशेषणों के प्रयोग से अपने पालतू पशु के बारे में चार पंक्तियाँ लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

मेरे पास एक सुंदर कुत्ता है|

वह काले रंग का है|

वह बहुत चतुर है|

वह बफादार है|

 


Q. 150154

निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग करते हुए पाँच पंक्तियों का एक अनुच्छेद लिखिए-

आँख लगना, कमर कसना, आँखों का तारा होना

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150155

निम्नलिखित वाक्यों को प्रश्नवाचक वाक्य में बदलें-

. तुम जा रहे हो

Right Answer is:

SOLUTION

क. तुम कहाँ जा रहे हो?

ख. क्या मैं अपनी कक्षा में जा सकता हूँ?

ग. क्या तुम घर को सजा दोगे?

घ. क्या मेरी माँ ने कुछ भेजा है?


Q. 150156

निम्नलिखित सरल वाक्यों को जोडकर एक संयुक्त वाक्य बनाएं-

मोहिनी ने नृत्य दिखाया

Right Answer is:

SOLUTION

मोहिनी ने नृत्य दिखाया और उसे पुरस्कार मिला|


Q. 150157

निम्नलिखित सरल वाक्यों को जोड़कर एक मिश्रित वाक्य बनाएं-

राहुल खाना खाता है

Right Answer is:

SOLUTION

जब राहुल खाना खाता है तब वह  विद्यालय जाता है|


Q. 150158

निम्नलिखित वाक्यों  में विधेय को रेखांकित करें-

. कनिका पढ़ती है

Right Answer is:

SOLUTION

क. कनिका पढ़ती है|

ख. श्वेता हँसती है|

ग. गीता नाचती है|

घ. विधि परीक्षा देती है|


Q. 150159

निम्नलिखित वाक्यों में उदेश्य को रेखांकित करें-

. राम आम खाता है

Right Answer is:

SOLUTION

क. राम आम खाता है|

ख. सीता पढ़ने जाती है|

ग. वह गाना गाता है|

घ. तुमने अपना काम कर लिया है|


Q. 150160

विधेय किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए,उसे विधेय कहते हैं|


Q. 150161

उद्देश्य किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाए,उसे उद्देश्य कहते हैं|


Q. 150162

संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जब दो वाक्य एक दूसरे से योजक चिह्न के द्वारा जुड़े होते हैं, पर एक दूसरे पर आश्रित नहीं होते,उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं|


Q. 150163

मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस वाक्य में एक वाक्य प्रधान और दूसरा वाक्य आश्रित वाक्य हो,उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं|


Q. 150164

सरल वाक्य किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

जिस वाक्य में एक उद्देश्य और विधेय और एक ही मुख्य क्रिया हो, उसे सरल वाक्य कहते हैं|


Q. 150165

रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं: सरल, संयुक्त और मिश्रित|


Q. 150166

वाक्य को कितने आधारों पर बांटा गया है?

Right Answer is:

SOLUTION

दो आधारों पर– रचना की दृष्टि से और अर्थ की दृष्टि से|


Q. 150167

	वाक्य के दो अंग कौन-कौन से हैं  	उद्देश्य और विधेय<div class= Right Answer is:

SOLUTION

उद्देश्य और विधेय|


Q. 150168

वाक्य के कितने अंग होते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

दो


Q. 150169

वाक्य किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं|


Q. 150170 जब

	इच्छावाचक वाक्य किसे कहते हैं उदाहरण दे कर समझाइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

जब किसी वाक्य में इच्छा, आशीर्वाद या शुभकामना आदि होता है, इच्छावाचक वाक्य कहलाता है|उदाहरण के लिए-

1.   ईश्वर आप की सहायता करे|

2.   मैं भी आपके साथ चलना चाहता हूँ|


Q. 150171 वह

	आज्ञावाचक वाक्य किसे कहते हैं उदाहरण दे कर समझाइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वह वाक्य जिसमें कोई काम को करने का आदेश दिया जाता है, आज्ञावाचक वाक्य कहलाता है|उदाहरण के लिए-

1.   तुम यहाँ बैठ सकते हो|

2.   अब आप जा सकते हैं|


Q. 150172 वह वाक्य

	निषेधवाचक वाक्य किसे कहते हैं उदाहरण दीजिए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वह वाक्य जो किसी काम के न होने या न करने का बोध कराता है, निषेधवाचक वाक्य कहलाता है|उदाहरण के लिए-

1.  मैं आज सुबह समाचार पत्र नहीं पढ़ पाया|

2.  हम रविवार को कहीं घूमने नहीं गए|


Q. 150173

	प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं उदाहरण दे कर समझाइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वह वाक्य जो किसी प्रश्न का बोध कराता है,प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है|उदाहरण के लिए- 1. तुम कल विद्यालय क्यों नहीं आए थे? 2. तुम्हारी खाने की पसंदीदा चीज़ कौन-सी है?


Q. 150174

नीचे दिए गये चित्र को देखकर आपको जो मुहावरा याद आ रहा है, उसे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

टांग अड़ाना|


Q. 150175

नीचे दिए गये चित्र को देखकर आपको जो मुहावरायाद आ रहा है, उसे लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

दांत निकालना|


Q. 150176

नीचे दिए गए चित्र को देखकर आपको जो मुहावरा याद आ रहा है, उसे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

चार चाँद लगाना|


Q. 150177

नीचे दिए गए चित्र को देखकर आपको जो मुहावरा याद आ रहा है, उसे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

ईंट से ईंट बजाना|


Q. 150178

मुहावरा किसे कहते हैं?

Right Answer is:

SOLUTION

अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ बताने वाले वाक्यांश मुहावरे कहलाते हैं|


Q. 150179इस कथन के लिए मुहावरा लिखिए- घी के दिए जला

	खुशी मनाना<div class= Right Answer is:

SOLUTION

घी के दिए जलाना|


Q. 150180 इस कथन के लिए एक मुहावरा लिखिए- खून

	बहुत मेहनत करना<div class= Right Answer is:

SOLUTION

खून पसीना एक करना|


Q. 150181

नीचे लिखे वाक्यों को पढ़कर पहचानिए कि उसमें कौन -से मुहावरे का प्रयोग किया गया है?

क. राहुल को कुछ भी कहो परन्तु उसके कान पर जूँ ही नहीं रेंगती।

ख. कुछ लोग अक्ल के दुश्मन होते हैं।

ग. राधिका तो ईद का चाँद हो गई है।

घ. भूख के कारण श्वेता ने आसमान सिर पर उठा लिया है।

Right Answer is:

SOLUTION

क. कान पर जूँ नहीं रेंगना

ख. अक्ल के दुश्मन

ग. ईद का चाँद होना

घ. आसमान सिर पर उठाना


Q. 150182

निम्नलिखित मुहावरों को शुद्ध कीजिये-

क. आसमान का चाँद होना

Right Answer is:

SOLUTION

क. ईद का चाँद होना|

ख. गले का हार|

ग. हाथ मलना|

घ. हक्का-बक्का रह जाना|


Q. 150183

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताइए-

. पेट में चूहे कूदना

. अँधेरे घर का उजाला

. आग बबूला होना

. आकाश पाताल एक करना

Right Answer is:

SOLUTION

क. बहुत तेज भूख लगना

ख. इकलौता बेटा

ग. क्रोधित होना

घ. बहुत कोशिश करना


Q. 150184

निम्नलिखित चित्रों को देखकर मुहावरे लिखिए-

Right Answer is:

SOLUTION

क. गले का हार|

ख. दिन में तारे दिखना|

ग. हाथ मलना|

घ. ईद का चाँद होना|


Q. 150185 घी के

	कोई तीन ऐसे मुहावरे लिखिए जिनके अर्थ एक से हो<div class= Right Answer is:

SOLUTION

घी के दिये जलाना, दिल बाग़ बाग़ होना और अंग अंग मुस्काना होना|


Q. 150186

‘अंधे की लाठी’इस वाक्य के लिए मुहावरा लिखिए और इसके प्रयोग से दो वाक्य बनाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

मुहावरा- एकमात्र सहारा|

वाक्य-

1.  संजीव अपने बूढ़े माता-पिता के लिए अंधे की लाठी है|

2.  सेजल अपनी मौसी के लिए अंधे की लाठी बनी हुई है|


Q. 150187

घबरा जानावाक्यांश के लिए सही मुहावरा लिखिए और इसके प्रयोग से दो वाक्य बनाइए-

Right Answer is:

SOLUTION

मुहावरा-हाथ-पाँव फूलना|

वाक्य-

1.  मेरे हाथ से खून बहता देख माँ के हाथ-पाँव फूल गए|

2.  परीक्षा का समय ख़त्म होता देख सुमन के तो हाथ-पाँव ही फूल गए|


Q. 150188

गले का हार होना’ मुहावरे का अर्थ बताइए व इसके प्रयोग से दो वाक्य बनाइए

Right Answer is:

SOLUTION

अर्थ- बहुत प्रिय होना|

वाक्य:

1- आकाश अपने माता-पिता के गले का हार है|

2- रोहित अपने अच्छे कार्यों के कारण अपने मित्रों के गले का हार बना हुआ है|


Q. 150189

हाथ पर हाथ रखनामुहावरे का अर्थ बताइए व इसके प्रयोग से दो वाक्य भी बनाइए

Right Answer is:

SOLUTION

अर्थ- कुछ काम न करना|

वाक्य:

1- यह समय कुछ करने का है नाकि हाथ पर हाथ रख कर

बैठने का|

2- हाथ पर हाथ रखकर बैठने से अच्छा है की सफलता के लिए प्रयत्न करते रहो|


Q. 150190

नीचे दिए मुहावरे का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए-

कमर कसना, होश उड़ना, बाल-बाल बचना, गड़े मुर्दे उखाड़ना, चपत लगाना

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150191

अपने विद्यालय विषय पर मुहावरों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150192

नीचे दी गइ तलिका को पूर्ण कीजिए-

क्रम सं.

मुहावरे

अर्थ

1.

जली-कटी सुनाना

 

2.

एक और एक ग्यारह

 

3.

आकाश पाताल एक करना

 

4.

छक्के छुड़ाना

 

5.

अंग अंग मुस्काना

 

6.

ईंट से ईंट बजाना

 

7.

पानी पानी होना

 

Right Answer is:

SOLUTION

क्रम सं.

मुहावरे

अर्थ

1.

जली-कटी सुनाना

कड़वी बातें बोलना

2.

एक और एक ग्यारह

एकता में शक्ति होती है

3.

आकाश पाताल एक करना

बहुत कोशिश करना

4.

छक्के छुड़ाना

बुरी तरह हराना

5.

अंग अंग मुस्काना

बहुत प्रसन्न होना

6.

ईंट से ईंट बजाना

नष्ट कर देना

7.

पानी पानी होना

लज्जित होना


Q. 150193

कोई पाँच नए मुहावरे सीखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कर अर्थ स्पष्ट कीजिए

Right Answer is:

SOLUTION

विद्यार्थी स्वयं करेंगे|
 


Q. 150194

तोहारशब्द का शुद्ध रूप क्या होगा?

Right Answer is:

SOLUTION

त्योहार


Q. 150195

	नीचे लिखे वाक्यों को शुद्ध करें-	  क मोहन जाते है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

  क. मोहन जाता है|

  ख. सीता गाती है|

  ग. राहुल भागता है|

  घ. मेघा रोती है|


Q. 150196

नीचे दिए वाक्य में रेखांकित शब्दों को शुद्ध कर वाक्य को पुन: लिखें-

आम पाक गए हैं, हमसब मीलकर उन्हें तोरेंगे और खाएँगे

Right Answer is:

SOLUTION

आम पक गए हैं, हमसब मिलकर उन्हें तोड़ेंगे और खाएँगे|


Q. 150197

निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए-

क. पुसतक

ख. भगबान

ग. सेव

घ. खरगोस

Right Answer is:

SOLUTION

क.  पुस्तक

ख.  भगवान

ग.  सेब

घ.  खरगोश


Q. 150198

नीचे दिए चित्रों के नाम को शुद्ध करें-

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 150199

नीचे दिए शब्दों को शुद्ध करें व उनका वाक्यों में प्रयोग करें-

क. पढाई

ख. विधालय

ग. परिक्षा

घ. करम

Right Answer is:

SOLUTION

क. पढ़ाई- कक्षा के सभी छात्रों ने मेहनत से पढाई की|

ख.  विद्यालय- आज मेरे विद्यालय में दीपावली उत्सव है|

ग. परीक्षा- मेहनत ही परीक्षा में सफलता की कुंजी है|

घ.  कर्म- अच्छे कर्म का फल अच्छा ही होता है|


Q. 150200

	वाक्य संबंधी अशुद्धि किसे कहते हैंउदाहरण देकर समझाइए<div class= Right Answer is:

SOLUTION

वाक्यों में कर्त्ता, क्रिया व कर्म को अपने उचित स्थान पर न प्रयोग किया जाना, वाक्य सम्बन्धी अशुद्धि कहा जाता है|उदाहरण के तौर पर वाक्य ‘कितने सुन्दर बगीचे में फूल खिले हैं’ का सही रूप है ‘बगीचे में कितने सुन्दर फूल खिले हैं’|


PreviousNext