CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 170501 आउटपुट उपकरण का एक उदाहरण है


A.

मॉनिटर

B.

कीबोर्ड

C.

माउस

D.

ऑप्टिकल स्कैनर

Right Answer is: A

SOLUTION

आउटपुट उपकरण डाटा को प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे मॉनिटर, प्रिन्टर, प्लॉटर आदि


Q. 170502 एक कंप्यूटर में सहायक परिचालन किसके द्वारा किए जाते हैं?


A.

परिचालन सॉफ्टवेयर

B.

उपयोगिता सॉफ्टवेयर

C.

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

D.

सीपीयू

Right Answer is: B

SOLUTION

अधिकतर उपयोगिता सॉफ्टवेयर ख़ास तौर पर बने होते हैं और वे केवल कुछ कार्य या कुछ श्रेणियों को करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं


Q. 170503 निर्देशों के समूह को क्या कहते हैं


A.

सूचना

B.

प्रोग्राम

C.

डाटा

D.

इकाई

Right Answer is: B

SOLUTION

प्रोग्रामिंग निर्देशों का समूह है


Q. 170504 लेखांकन प्रक्रिया के मशीनी परिचालन की अंतिम अवस्था क्या है?


A.

उचित लेखांकन सॉफ्टवेयर को चुनना

B.

उचित कंप्यूटर हार्डवेयर को चुनना

C.

लेखों का समूह बनाना

D.

रिपोर्ट बनाना

Right Answer is: D

SOLUTION

लेखांकन प्रक्रिया के मशीनी परिचालन की अंतिम अवस्था रिपोर्ट बनाना है। रिपोर्ट्स का अर्थ है सिस्टम से रिपोर्ट बनाना जिसमें बहीखाता, रोकड़ बही, रोजनामचा, तलपट, व्यापार और लाभ व हानि खाता (कम्पनी के मामले में लाभ और हानि विवरण) आदि सम्मिलित है


Q. 170505 लेखांकन सॉफ्टवेयर की मदद से लेखांकन कार्य करने को क्या कहते हैं, जिसमें मानव का हस्तक्षेप बहुत कम होता है


A.

लेखांकन प्रक्रिया का मशीनी परिचालन

B.

प्रबंधन सूचना प्रणाली

C.

लेखांकन सूचना प्रणाली

D.

लेखांकन रिपोर्ट

Right Answer is: A

SOLUTION

लेखांकन प्रक्रिया का मशीनी परिचालन वह लेखांकन कार्य है जो एक लेखांकन सॉफ्टवेयर की मदद से किया जाता है जहां मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होता है। यह ध्यान में रखा ज़ाना चाहिए कि मानव हस्तक्षेप को एकदम नहीं हटाया जा सकता है


Q. 170506 किसी कार्य को करने के लिए कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों को क्या कहते हैं?


A.

प्रोग्राम

B.

इनपुट मशीन

C.

आउटपुट मशीन

D.

भाषा प्रोसेसर

Right Answer is: A

SOLUTION

किसी कार्य को करने के लिए कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते हैं


Q. 170507 वह व्यक्ति जो डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम को क्रियान्वित करने के लिए प्रोग्राम डिजाइन करता है, उसे क्या कहते हैं?


A.

सिस्टम एनालिस्ट

B.

प्रोग्रामर

C.

ऑपरेटर

D.

इम्प्लीमेंटर

Right Answer is: B

SOLUTION

प्रोग्रामर वह व्यक्ति है जो प्रोग्राम डिजाइन करता है


Q. 170508 वे सॉफ्टवेयर जो पहले से उपलब्ध नहीं होते हैं और उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किए जाते हैं उन्हें क्या कहते हैं?


A.

रेडीमेड सॉफ्टवेयर

B.

अनुकूलित सॉफ्टवेयर

C.

टेलर मेड सॉफ्टवेयर

D.

उपयोगिता सॉफ्टवेयर

Right Answer is: B

SOLUTION

अनुकूलित सॉफ्टवेयर वे सॉफ्टवेयर होते हैं जो पहले से उपलब्ध नहीं होते हैं और उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किए जाते हैं।


Q. 170509 वे आंकड़े और चित्र जो सूचना प्रोसेस करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?


A.

डाटा

B.

सूचना

C.

प्रोसेसर

D.

अंकगणितीय और तार्किक इकाई

Right Answer is: A

SOLUTION

कंप्यूटर शब्दों में, वे तथ्य और चित्र जिन्हें सूचा प्रोसेस करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है उसे डाटा कहते हैं।


Q. 170510 निम्न के अलावा कंप्यूटर की सीमाएं हैं:


A.

व्यावहारिक ज्ञान का अभाव

B.

शून्य आईक्यू

C.

निर्णय लेने का अभाव

D.

थकान की कमी

Right Answer is: D

SOLUTION

कंप्यूटर में काम करने की खूबी होती है, उसे थकान महसूस नहीं करनी चाहिए


Q. 170511 सीपीयू, (केंद्रीय प्रोसेसिंग इकाई) किसका मिश्रण है?


A.

अंकगणितीय तार्किक इकाई, नियंत्रण इकाई और स्मृति

B.

अंकगणितीय तार्किक इकाई, प्रोसेसर

C.

इनपुट उपकरण, आउटपुट उपकरण

D.

सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर

Right Answer is: A

SOLUTION

केंद्रीय प्रोसेसिंग इकाई अंकगणितीय  और तार्किक गणना के लिए अंकगणितीय तार्किक इकाई, पूरे सिस्टम को नियंत्रित करने के लिए नियंत्रण इकाई और प्रोसेसिंग के लिए डाटा को भंडारण और वापस पाने के लिए स्मृति का मिश्रण है


Q. 170512 कंप्यूटर अपने परिचालन के लिए किसका प्रयोग करते हैं:


A.

द्विआधारी प्रणाली

B.

दशमलव प्रणाली

C.

षोडमलव प्रणाली

D.

युग्मक और दशमलव प्रणाली

Right Answer is: A

SOLUTION

कंप्यूटर युग्मक प्रणाली के रूप से द्विआधारी प्रणाली का प्रयोग करते हैं।


Q. 170513 सारांश रिपोर्ट का एक उदाहरण है:


A.

चिट्ठा/स्थिति विवरण

B.

खरीद विश्लेषण रिपोर्ट

C.

रोकड़ स्थिति

D.

बहीखाता

Right Answer is: A

SOLUTION

सारांश रिपोर्ट किसी भी संस्थान की सभी गतिविधियों को सारांशित करती है और लाभ और हानि खाते और स्थितिविवरण जैसे सारांश रूप में प्रस्तुत की जाती हैं


Q. 170514 लेखांकन प्रक्रिया के मशीनी परिचालन का अंतिम चरण हैं:


A.

उचित कंप्यूटर हार्डवेयर का चुनाव

B.

अंतिम निर्णय लेना

C.

लेखों का समूह बनाना

D.

रिपोर्ट उत्पन्न करना

Right Answer is: D

SOLUTION

रिपोर्ट का अर्थ है सिस्टम से रिपोर्ट उत्पन्न करना, जिसमें बहीखाता, रोकड़ किताब, तलपट, वित्तीय विवरण, देनदार की रिपोर्ट और लेनदार की रिपोर्ट आदि सम्मिलित होती है


Q. 170515 कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली की सबसे बड़ी सीमा क्या है


A.

मध्यम और बड़े व्यापारों के लिए उसकी उपयुक्तता

B.

डेटा की गोपनीयता

C.

अनुकूलनशीलता

D.

प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता

Right Answer is: D

SOLUTION

कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली को केवल पेशेवर व्यक्तियों के द्वारा ही प्रबंधित किया जा सकता है क्योंकि उसके लिए खास जानकारियों की आवश्यकता होती है।


Q. 170516 तलपट को किसके अंतर्गत तैयार किए जाने की आवश्यकता होती है:


A. कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली

B. मानवीय लेखांकन प्रणाली

C. प्रबंधन सूचना प्रणाली

D. मार्केटिंग सूचना प्रणाली

Right Answer is: B

SOLUTION

मानवीय लेखांकन प्रणाली के अंतर्गत, हमें तलपट तैयार करना होता है और वित्तीय विवरणों के तैयार होने के बाद।


Q. 170517 पहले से तैयार लेखांकन सॉफ्टवेयर के लाभ:


A. स्थापना लागत बहुत कम है

B. इसे सीखना बहुत सरल है

C. इसकी अनुकूलता बहुत अधिक है

D. सभी

Right Answer is: D

SOLUTION

ये सभी पहले से तैयार सॉफ्टवेयर के लाभ हैं


Q. 170518 लेखांकन सॉफ्टवेयर की आवश्यकता किसमें उत्पन्न होती है:


A.

जब कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली को मानवीय प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

B.

मानवीकृत लेखांकन प्रणाली को कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

C.

एकल प्रविष्टि प्रणाली को दोहरी प्रविष्टि प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

D.

दोहरी प्रविष्टि प्रणाली को एकल प्रविष्टि प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

Right Answer is: A

SOLUTION

लेखांकन सॉफ्टवेयर की आवश्यकता उस स्थिति में उत्पन्न होती है जब कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली को मानवीय प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है


Q. 170519 डेटा के सूचना में बदलने की प्रक्रिया, जो निर्णय लेने में उपयोगी हो उसे क्या कहते हैं:


A. फ्रंट एंड इंटरफेस

B. बैक एंड डेटाबेस

C. डेटा प्रोसेसिंग

D. रिपोर्टिंग प्रणाली

Right Answer is: C

SOLUTION

डेटा प्रोसेसिंग एक सारांशीकृत तरीके से डेटा को प्रवेश कराने की प्रक्रिया है। यह उन क़दमों का वह क्रम होता है जिन्हें डेटा को निर्णय में बदलने के लिए उठाया जाता है


Q. 170520 किसी के द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर किसके लिए उपयोगी होते हैं:-


A.

गोपनीयता बनाए रखने के लिए

B.

उपयोगकर्ता और उनके इंटरफेस की सीमित संख्या

C.

उपयोगकर्ताओं की सीमित संख्या

D.

दोहरी प्रविष्टि किताब प्रणाली

Right Answer is: A

SOLUTION

पहले से तैयार सॉफ्टवेयर में उच्च स्तर की गोपनीयता बनी रहती है


Q. 170521 सॉफ्टवेयर और डेटा की गोपनीयता किसमें सबसे बड़ी समस्या होती है?


A. पहले से तैयार

B. व्यवहारिक

C. किसी के द्वारा तैयार

D. सभी

Right Answer is: A

SOLUTION

पहले से तैयार


Q. 170522 लागत और रखरखाव किस मामले में अधिक होते हैं:


A.

रेडीमेड सॉफ्टवेयर

B.

व्यावहारिक  सॉफ्टवेयर

C.

किसी के द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर

D.

CAS

Right Answer is: C

SOLUTION

ऐसे सॉफ्टवेयर को विकसित करने की लागत इतनी अधिक होती है की वह छोटे और मझोले संस्थानों की पहुँच से दूर होते हैं


Q. 170523 कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली में आजकल सबसे बड़ी चुनौती क्या है?


A.

कि ये बहुत महंगे हैं

B.

डेटा में अनाधिकृत व्यक्ति पहुँच सकते हैं

C.

परिचालन परिवेश

D.

अनुकूलन और प्रशिक्षण आवश्यकताएं

Right Answer is: B

SOLUTION

लोकल एरिया नेटवर्क के माध्यम से या कम्पनी की वेबसाईट को हैक करने के द्वारा डेटा के अनाधिकृत लोगों तक पहुँचने जैसे कई खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।  


Q. 170524 सबसे अधिक प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर हैं:


A.

रेडीमेड सॉफ्टवेयर

B.

व्यावहारिक  सॉफ्टवेयर

C.

किसी के द्वारा तैयार  सॉफ्टवेयर

D.

DBMS

Right Answer is: A

SOLUTION

बाज़ार में कई प्रकार के सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जिन्हें छोटे और मझोले आकार के संगठनों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। 2। ये सॉफ्टवेयर प्रयोग में सरल होते हैं और अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं और आसानी से उपलब्ध होते हैं


Q. 170525 प्रशिक्षित लेखांकन व्यक्ति आसानी से किसमें उपलब्ध होते हैं:


A.

रेडीमेड सॉफ्टवेयर

B.

व्यावहारिक सॉफ्टवेयर

C.

किसी के द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर

D.

लेखांकन सूचना प्रणाली

Right Answer is: A

SOLUTION

रेडीमेड सॉफ्टवेयर को कई उपयोगकर्त्ताओं के द्वारा प्रयोग किया जाता है, इस प्रकार प्रशिक्षित लेखांकन व्यक्ति आसानी से उपलब्ध होते हैं


Q. 170526 वास्तविक एंट्री की किताबों को किसमें बहीखाता लेखे में पोस्ट करने के द्वारा वर्गीकृत किया जाता है


A.

कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली

B.

मानवीय लेखांकन प्रणाली

C.

प्रबंधन सूचना प्रणाली

D.

स्वचालित पहचान प्रणाली

Right Answer is: B

SOLUTION

एक बहीखाता लेखा एक सामान्य बहीखाता लेखा में पृथक लेखांकन रिकोर्ड होता है और ऋण एवं साख विवरण को भंडारित करता है। मानवीय लेखांकन प्रणाली में, डेटा का रखरखाव मानवीय रूप से किया जाता है वास्तविक प्रविष्टि की किताबों का वर्गीकरण मानवीय लेखांकन प्रणाली में बहीखाता लेखे में पोस्ट करने के द्वारा किया जाता है। 


Q. 170527 कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली की विशेषताओं में से एक है:


A.

अवरोध

B.

प्रणाली की विफलता

C.

एमएस ऑफिस

D.

कुशलता

Right Answer is: D

SOLUTION

कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली की एक विशेषता है कि कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली मानवीय लेखांकन प्रणाली से अधिक प्रभावी होती है क्योंकि यह बेहतर संसाधनों और समय को प्रबन्धन को सुनिश्चित करती है


Q. 170528 निर्देशों के सेट को क्या कहते हैं?


A.

सूचना

B.

डेटा

C.

एक इकाई

D.

एक प्रोग्राम

Right Answer is: D

SOLUTION

प्रोग्राम निर्देशों का वह समूह है जिसके माध्यम से कंप्यूटर कार्य करता है


Q. 170529 कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली की मुख्य सीमाएं क्या होती हैं?


A.

गति

B.

शुद्धता

C.

MIS रिपोर्ट

D.

प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता

Right Answer is: D

SOLUTION

कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली के लिए पेशेवरों के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, जिससे वे नए परिवेश को आसानी से अपना सकें


Q. 170530 एक छोटे व्यापार संगठन के लिए उचित लेखांकन सॉफ्टवेयर है


A.

उपयोग के लिए तैयार सॉफ्टवेयर

B.

व्यावहारिक सॉफ्टवेयर

C.

संशोधित सोफ्टवेयर

D.

किसी के द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर

Right Answer is: A

SOLUTION

शेल्फ के बाहर उपलब्ध लेखांकन सॉफ्टवेयर को रेडीमेड सॉफ्टवेयर के रूप में जाना जाता है। ये किसी ख़ास उपयोगकर्ता के लिए न होकर वृहद स्तर पर उपयोगकर्ताओं के लिए होते हैं


Q. 170531 व्यावहारिक सॉफ्टवेयर का अर्थ होता है?


A.

रेडीमेड सॉफ्टवेयर में बदलाव लाना

B.

सॉफ्टवेयर डिजाइन और विकसित करना

C.

सामान्य रूप से उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध सॉफ्टवेयर

D.

शेल्फ के बाहर उपलब्ध सॉफ्टवेयर

Right Answer is: A

SOLUTION

व्यावहारिक  सॉफ्टवेयर का अर्थ है रेडीमेड सॉफ्टवेयर को उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुसार बदलना अर्थात उपयोगकर्ता अनुकूल बनाना


Q. 170532 रेडीमेड लेखांकन सॉफ्टवेयर का मुख्य लाभ क्या है?


A.

इसमें ख़ास व्यापार की विशेषताएं सम्मिलित होती हैं

B.

यह अधिक सुरक्षित होता है

C.

इसमें सभी कार्याताम्क क्षेत्र होते हैं

D.

यह छोटे आकार के व्यापारों के लिए प्रभावी होता है

Right Answer is: D

SOLUTION

रेडीमेड लेखांकन सॉफ्टवेयर अपेक्षाकृत रूप से सस्ते होते हैं और उन्हें बाजार में वृहद रूप से प्रयोग किया जाता है


Q. 170533 लेखांकन सॉफ्टवेयर के लिए आवश्यकता कब उत्पन्न होती है:


A.

जब कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली मानवीय प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित की जाती है

B.

मानवीकृत लेखांकन प्रणाली को कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

C.

एकल प्रविष्टि प्रणाली को दोहरी प्रविष्टि प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

D.

दोहरी प्रविष्टि प्रणाली को एकल प्रविष्टि प्रणाली को बदलने के लिए क्रियान्वित किया जाता है

Right Answer is: A

SOLUTION

लेखांकन सॉफ्टवेयर की आवश्यकता तब उत्पन्न होती है जब कम्प्युटरीकृत लेखांकन प्रणाली मानवीय प्रणाली को बदल देती है


Q. 170534 लघु व्यवसायों में उपरिव्यय लागतें होती हैं:


A.

उच्च।

B.

निम्न।

C.

उचित।

D.

सहनीय।

Right Answer is: B

SOLUTION

लघु उद्योगों में उपरिव्यय लागतें वृहद उद्योगों की तुलना में कम होती हैं।


Q. 170535 लघुस्तरीय उद्योग सामान्य रूप से जिस रूप में कार्यशील हैं


A.

साझेदारी।

B.

कम्पनी।

C.

एकल स्वामी।

D.

संयुक्त उद्यम।

Right Answer is: C

SOLUTION

लघु स्तरीय उद्योगों में सामान्यतया एक मात्र स्वामित्व पाया जाता है इसलिए, इनकी आर्थिक क्षमताएँ सीमित पायी जाती हैं। इन्हें सस्ती साख व्यवस्था नहीं मिलती हैं इसलिए, ये अपने संसाधनों पर निर्भर होते हैं।


Q. 170536 वह उद्योग जो लघु स्तरीय उद्योग में प्रमुख हैः


A.

खाद्य पदार्थ।

B.

रेलवे।

C.

इंजीनियरींग वस्तुएँ।

D.

बैंकिंग।

Right Answer is: A

SOLUTION

खाद्य पदार्थ, रसायन व रसायनिक उत्पाद, आधारभूत मेटल उद्योग, धातु उत्पाद, इलेक्ट्रीकल मशीनरी और उसके पुर्जे, रबर और प्लास्टीक उत्पाद, कपड़े आदि उद्योग सामान्य रूप से जिस रूप में कार्यशील हैं।


Q. 170537 लघु स्तरीय उद्योग किस मुख्य समस्या का सामना करते हैं?


A.

व्यापार इकाईयों का खर्चा।

B.

धन की कमीं।

C.

श्रम की कमीं।

D.

व्यावसायिक अधिकता की कमीं।

Right Answer is: B

SOLUTION

लघुस्तरीय उद्योग सामान्यतया निम्न सम्पत्ति के होते हैं इसलिए इनकी पूँजीगत खर्चों की क्षमता सीमित होती है।


Q. 170538 विद्युत करघा किस वर्ग में शामिल हैं


A.

आधुनिक उद्योग।

B.

दीर्घ उद्योग।

C.

परम्परागत उद्योग।

D.

ई-व्यवसाय।

Right Answer is: A

SOLUTION

विद्युत करघा एक लघुस्तरीय उद्योग है जो आधुनिक उद्योगो में आता है।


Q. 170539 दीर्घ स्तरीय इकाईयाँ होती हैं


A.

ज्यादा श्रमपूर्ण।

B.

तीव्र पूँजीगति।

C.

अप्रशिक्षित श्रम प्रयोग करने वाली।

D.

केवल मशीन प्रयोग करने वाली।

Right Answer is: B

SOLUTION

दीर्घ स्तरीय ईकाईयों को प्लांट और मशीनरी में तथा अन्य स्थायी सम्पत्ति में पूँजी की एक बड़ी मात्रा की आवश्यकता होती है।


Q. 170540 उत्पादित विशेष वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए इनमें से सर्वोत्म उद्योग है-


A.

लघु स्तरीय उद्योग।

B.

दीर्घ स्तरीय उद्योग।

C.

मध्य तथा दीर्घ स्तरीय उद्योग।

D.

मध्य आकार उद्योग।

Right Answer is: A

SOLUTION

लघु स्तरीय उद्योग उत्पादित विशेष उत्पादन के लिए सर्वोत्म हैं क्योंकि इसमें रूचि के अनुसार उत्पाद का निर्माण किया जाता है तथा व्यक्ति उपभोक्ता की पसन्द व आवश्यकता को भी ध्यान में रखा जाता है।


Q. 170541 भारत में कुल औद्योगिक ईकाईयों में लगभग 95% इकाईयाँ हैं


A.

वृहद स्तरीय उद्योग।

B.

लघुस्तरीय उद्योग।

C.

सरकारी उद्योग।

D.

वैश्विक कम्पनियाँ।

Right Answer is: B

SOLUTION

हमारे देश में कुल औद्योगिक इकाईयों में लगभग 95% ईकाईयाँ लघु उद्योग की हैं। यह क्षेत्र कुल औद्योगिक उत्पादन में 40 प्रतिशत तथा भारत से होने वाले कुल निर्यात में 45 प्रतिशत योगदान करता है।


Q. 170542 निम्न में से वह लाभ जो लघु उद्योग उठाते हैं:


A.

प्रशिक्षण रहित श्रम।

B.

उत्तम विपणन प्रशिक्षण।

C.

विवेकपूर्ण संचालित प्रशिक्षण।

D.

उत्पादन की निम्न कीमत।

Right Answer is: D

SOLUTION

लघु उद्योग उत्पादन की कम कीमत का लाभ उठाते हैं। वे सामान्य रूप से उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हैं जो कम महंगे होते हैं। उनकी उपरिव्यय कीमत कम होती है।


Q. 170543 एक ऐसा सर्वोत्म बैंक जो लघु स्तर उद्योगों को उनकी उधार आवश्यकताओं के लिए अप्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान करता है


A.

नाबार्ड

B.

सीडबी।

C.

आरआरबी।

D.

आईडीबीआई।

Right Answer is: A

SOLUTION

भारतीय लघु औद्योगिक विकास बैंक एक सर्वोत्म बैंक है जो लघु व्यावसायिक संगठनों की उधार आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष आर्थिक सुविधाएँ प्रदान करता है।


Q. 170544 जिलों में सरकार के द्वारा जिस प्रशासनिक ढाँचे का गठन किया गया है वह है


A.

एनएसआईसी।

B.

डीआईसीज।

C.

नाबार्ड।

D.

सीडबी।

Right Answer is: B

SOLUTION

ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से नवी व्यावसायिक उद्यम को सभी सेवाएँ तथा समर्थन प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर जिला औद्योगिक केंद्र (डीआईसीज) का गठन किया गया है।


Q. 170545 भारत में कुल औद्योगिक उत्पादन में लघु उद्योगों का योगदान है


A.

25

B.

40

C.

45

D.

95

Right Answer is: B

SOLUTION

भारत में कुल औद्योगिक उत्पादन में मुख्यतः लघु उद्योगों का 40% योगदान है।


Q. 170546 ग्रामीण विकास को सरल बनाने हेतु जिस सर्वोत्म संस्था का गठन किया गया वह है-


A.

नाबार्ड।

B.

सीडबी।

C.

आरआरबी।

D.

आरएसबीडीसी।

Right Answer is: A

SOLUTION

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, लघु उद्योग, कुटीर तथा ग्रामीण उद्योग, हस्तकला तथा अन्य ग्रामीण कलाओं के विकास हेतु तथा उधार स्तर को आगे बढ़ाने के लिए व सरल बनाने के लिए एक सर्वोत्म विकास बैंक नाबार्ड की स्थापना की गई है।


Q. 170547 एक सुक्ष्म विनिर्माण उद्यम क्या होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक सुक्ष्मविनिर्माण उद्यम वह उद्यम होता है जिसके संयंत्र और मशीनरी में 25 लाख तक निवेश किया है।


Q. 170548 भारत सरकार छोटे उद्योगों की स्थिति को परिभाषित करने के लिए एक आधार के रूप में संयंत्र और मशीनरी में पूँजी निवेश का उपयोग क्यों करती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

यह भारत में सामाजिक-आर्थिक परिवेश की वजह से है जहाँ पूँजी दुर्लभ और श्रम प्रचुर मात्रा में है।


Q. 170549 भारत सरकार ने लघु उद्योग तथा कृषि एवं ग्रामीण उद्योग मंत्रालय को द्विशाखित कब किया था?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

इसे सितम्बर 2001 में, दो अलग-अलग लघु उद्योग मंत्रालय तथा कृषि एवं ग्रामीण उद्योग मंत्रालय के रूप में बाँटा गया था।


Q. 170550 ग्रामीण और ग्रामोद्योग का विकास शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण आबादी के पलायन को रोकने में मदद कैसे कर सकते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ग्रामीण और ग्रामोद्योग के विकास के साथ ग्रामीण आबादी अपने स्वयं के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनका शहरी क्षेत्रों के लिए प्रवास कम हो जाएगा।


Q. 170551 लघु पैमाना उद्योगों को दिए गए प्रोत्साहन ‘कर मुक्ति’ क्या होती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पिछड़े, पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में स्थापित किये गये उद्योगों को 5 या 10 साल के लिए करों के भुगतान से छूट दी जा सकती है।


Q. 170552 सिडबी स्थापित करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था।


Q. 170553 एक मध्यम सेवा उद्यम क्या होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक मध्यमसेवा उद्यम वह उद्यम होता है जिसके संयंत्र एवं मशीनरी में 2 करोड़ से ऊपर तथा 5 करोड़ से कम निवेश किया गया हो।


Q. 170554 कंपनी के दृष्टिकोण से ऋणपत्रों के फायदों को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंपनी के दृष्टिकोण से ऋणपत्रों के फायदे हैं:
1.
आर्थिक स्रोत: ऋणपत्र के माध्यम से धन जुटाना अपेक्षाकृत सस्ता होता है। जारी करने का अभिगोपन कमीशन, दलाली तथा अन्य खर्चे कम होते हैं।
2.
नियंत्रण में कोई कमजोरी नहीं: ऋणपत्रों के साथ मतदान का अधिकार नहीं होता है। प्रबंधन की अपनी स्वतंत्रता बरकरार रहती है।
3.
लचीलापन: जब कम्पनी को ऋणपत्रों के माध्यम से जुटाई गई रकम की आवश्यकता नहीं होती है तो वह इसे वापस कर सकती है।


Q. 170555 पूर्वाधिकार अंश क्या होते हैं स्पष्ट कीजिए। उनके दोषों का उल्लेख कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पूर्वाधिकार अंश वे अंश होते हैं जिन्हें समता अंशों से पूर्व एक स्थायी दर से लाभांश प्राप्त करने का तथा कम्पनी के समापन के समय पूँजी का पुर्नभुगतान प्राप्त करने का अधिकार होता है। पूर्वाधिकार अंशों पर लाभांश की दर स्थायी होती है जिसका भुगतान समता अंशों पर लाभांश के वितरण से पूर्व कम्पनी के लाभों में से किया जाता है।
पूर्वाधिकार अंशों के दोष निम्नलिखित हैं:
1.
ये कम्पनी के लिए महंगे होते हैं, क्योंकि इन पर चुकाये गये लाभांश की दर ऋणपत्रों पर चुकता ब्याज की दर की तुलना में ज्यादा होती है।
2.
इन पर चुकता लाभांश कर कटौती योग्य नहीं होता है, इसलिए इनसे कम्पनी को कोई बचत नहीं होती है।
3.
अंश उन निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं जो उच्च लाभों में रूचि रखते हैं, क्योंकि लाभांश की दर स्थायी होती है।
4.
ये अंश कम्पनी की सम्पत्तियों पर समता अंशधारियों के दावों को कमजोर करते हैं।


Q. 170556 ‘व्यापार साख एक व्यापार की अल्पकालिक जरूरतों के वित्तपोषण के लिए सबसे अच्छा तरीका है।’ कैसे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार साख वस्तुओं या सेवाओं की खरीद के लिए एक व्यापार द्वारा किसी अन्य व्यापार के लिए बढ़ाया गया अल्पावधि ऋण है। यह तत्काल भुगतान के बिना वस्तुओं या सेवाओं की खरीद को सक्षम बनाता है।
यह लघु अवधि के धन के स्रोत के रूप में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। साख की शर्तें उद्योग से उद्योग के लिए अलग हो सकती हैं।
कोषों के इस स्रोत के लाभ इस प्रकार हैं:
1.
यह धन का एक सुविधाजनक और सतत स्रोत होता है।
2.
यदि विक्रेता को ग्राहकों की ऋण पात्रता का पता हो तो यह व्यापार साख आसानी से उपलब्ध हो सकती है।
3.
यदि एक संगठन को निकट भविष्य में बिक्री की मात्रा में वृद्धि होने की आशा को पूरा करने के क्रम में अपने स्कंध स्तर को बढ़ाने की जरूरत हो तो, यह व्यापार साख का उपयोग कर सकते हैं।
4.
यह उधार पर माल या सेवाओं की खरीद करते समय फर्म की संपत्तियों पर कोई प्रभार उत्पन्न नहीं करते हैं।


Q. 170557 शलुम लिमिटेड अपने नए संयंत्र के निर्माण के वित्तपोषण के लिए जनता से जमाओं द्वारा राशि प्राप्त की है। उन्होंने वित्त के एक स्रोत के रूप में जनता से जमाओं को क्यों पसंद किया?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शलुम लिमिटेड ने वित्त के एक स्रोत के रूप में जनता से जमाओं को पसंद निम्नलिखित कारणों से किया है:
1.
सार्वजनिक जमा राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया बाह्य वित्त के अन्य स्रोतों की तुलना में आसान और सरल है। ये एक ऋण समझौते में आम तौर प्रतिबंधात्मक शर्तों को शामिल नहीं करती हैं।
2.
यह वित्त की एक किफायती स्रोत होता है क्योंकि सार्वजनिक जमाओं की लागत बैंकों और वित्तीय संस्थानों से उधारी की लागत से आम तौर पर कम होता है।
3.
सार्वजनिक जमाऐं आमतौर पर कंपनी की अचल संपत्तियों पर कोई प्रभार उत्पन्न नहीं करती हैं। यह आगे ऋण जुटाने के लिए कंपनी की क्षमता बढ़ाता है क्योंकि इसे अन्य स्रोतों से ऋण जुटाने के लिए सुरक्षा के लिए परिसंपत्तियों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
4.
सार्वजनिक जमाओं के माध्यम से निवेशक को कोई मताधिकार तथा बैठकों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त नहीं होता है। इस प्रकार, इसका कंपनी के नियंत्रण पर प्रभाव नहीं पड़ता है।


Q. 170558 आईसीडी क्या होती हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

इंटर कॉरपोरेट जमाऐं अन्य कंपनी को एक कंपनी द्वारा करायी गई असुरक्षित लघु अवधि की जमाऐं होती हैं।
इन्हें आम तौर पर धन की अल्पावधि कमी से निबटने के लिए कंपनियों द्वारा उधार लिया जाता है। इन जमाओं पर ब्याज की दर बैंकों की तुलना में अधिक है, इस प्रकार, उधार देने वाली कम्पनियों को लाभ होता है।
इन्हें निम्न में वर्गीकृत किया जा सकता है:
1. 3
माह जमाऐं - इन्हें आम तौर पर कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को समस्याओं से निबटने के लिए ले लिया जाता है। इसपर ब्याज की दर 12% वार्षिक होती है।
2. 6
माह जमाऐं - इन्हें आम तौर पर उच्च साख रेटिंग और ख्याति वाली कंपनियों द्वारा दिया जाता है। इसपर लगाये गये ब्याज की दर 15% वार्षिक होती है।
3.
मांग जमाऐं - इन जमाओं को एक दिन का नोटिस देकर ऋणदाता द्वारा वापस लिया जा सकता है। इसपर लगाये गये ब्याज की दर 10% वार्षिक होती है।


Q. 170559 ‘व्यापार साख एक व्यापार की अल्पकालिक जरूरतों के वित्तपोषण के लिए सबसे अच्छा तरीका है।’ कैसे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार साख वस्तुओं या सेवाओं की खरीद के लिए एक व्यापार द्वारा किसी अन्य व्यापार के लिए बढ़ाया गया अल्पावधि ऋण है। यह तत्काल भुगतान के बिना वस्तुओं या सेवाओं की खरीद को सक्षम बनाता है।
यह लघु अवधि के धन के स्रोत के रूप में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। साख की शर्तें उद्योग से उद्योग के लिए अलग हो सकती हैं।
कोषों के इस स्रोत के लाभ इस प्रकार हैं:
1.
यह धन का एक सुविधाजनक और सतत स्रोत होता है।
2.
यदि विक्रेता को ग्राहकों की ऋण पात्रता का पता हो तो यह व्यापार साख आसानी से उपलब्ध हो सकती है।
3.
यदि एक संगठन को निकट भविष्य में बिक्री की मात्रा में वृद्धि होने की आशा को पूरा करने के क्रम में अपने स्कंध स्तर को बढ़ाने की जरूरत हो तो, यह व्यापार साख का उपयोग कर सकते हैं।
4.
यह उधार पर माल या सेवाओं की खरीद करते समय फर्म की संपत्तियों पर कोई प्रभार उत्पन्न नहीं करते हैं।


Q. 170560 ‘वाणिज्यिक बैंकों ने एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है क्योंकि वे विभिन्न प्रयोजनों के साथ-साथ अलग अलग समय अवधि के लिए धन उपलब्ध कराते हैं।’ कोषों के प्रदाता के रूप में बैंकों के महत्व को समझाईए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक अर्थव्यवस्था के विकास में वाणिज्यिक बैंकों की भूमिका का बहुत महत्व होता है। बैंक नकद साख, अधिविकर्ष, बिल का बट्टा, साख-पत्रका निर्गमन तथा लंबी अवधि के लिए वित्त जैसे अल्पकालिक वित्त प्रदान करते हैं।
वाणिज्यिक बैंकों से धन जुटाने के लाभ निम्नलिखित हैं:
1.
बैंक संगठनों को जब आवश्यकता हो तब धन उपलब्ध करा कर व्यापार संगठनों को सहायता प्रदान करते हैं।
2.
ऋण देने के लिए ऋण लेने वालों द्वारा दी गई सभी सूचनाओं को बैंक द्वारा गोपनीय रखा जाता है। इस प्रकार व्यापार की गोपनीयता को बनाये रखा जा सकता है।
3.
एक बैंक से ऋण प्राप्त करना धन के अन्य स्रोतों की तुलना में ऋण का एक आसान स्रोत होता है क्योंकि ऋण जुटाने के लिए प्रविवरण जारी करने की तथा अभिगोपन की आवश्यकता नहीं होती है।
4.
ऋण राशि और अवधि को ऋण लेने वाले की जरूरत के अनुसार निर्धारित किया जा सकता है इसलिए इसे वित्त के एक लचीले स्रोत के रूप में माना जाता है। इसके अलावा जब धन की जरूरत नहीं हो तो ऋण की राशि को अग्रिम में चुकाया जा सकता है।


Q. 170561 कंपनी के दृष्टिकोण से पूर्वाधिकार अंशों के लाभों को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंपनी के दृष्टिकोण से पूर्वाधिकार अंशों के लाभ हैं:
1.
लाभ पर कोई भार नहीं: पूर्वाधिकार अंश वित्त पर एक निश्चित बोझ नहीं डालते हैं क्योंकि लाभांश केवल लाभों में से देय होता है।
2.
सतर्क निवेशकों को आकर्षित करता है: पूर्वाधिकार अंश ऐसे निवेशकों को आकर्षित करता है जो लाभ के साथ-साथ अपनी पूँजी की सुरक्षा भी चाहते हैं।
3.
प्रबंधन में कोई हस्तक्षेप नहीं: इन अंशों के पास कोई मताधिकार नहीं होता है इसलिए इसलिए नियंत्रण बिल्कुल भी कमजोर नहीं पड़ता है।
4.
संपत्ति पर कोई प्रभार नहीं: पूर्वाधिकार अंश निर्गमन में कंपनी की संपत्ति पर कोई भी प्रकार का बंधन या शुल्क शामिल नहीं होता है।
5.
लचीलापन: शाधनीय पूर्वाधिकार अंशों के मामले में कम्पनी को जब राशि की आवश्यकता नहीं होती है तो वह राशि का पुनर्भुगतान कर सकती है।


Q. 170562 फैक्टरिंग के गुणों और दोषों को स्पष्ट कीजिए। भारत में फैक्टरिंग सेवाएं प्रदान करने वाले कुछ संगठनों का नाम बताईए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

फैक्टरिंग लाभ निम्नलिखित हैं:
1)
यह बैंक ऋण की तुलना में धन का एक सस्ता स्रोत है।
2)
ग्राहक मुख्य व्यवसाय गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
3)
इसमें ऋण वसूली और बाद में नकदी प्रवाह का एक आश्वासन दिया जाता है।
4)
यह स्थायी सम्पत्तियों पर कोई प्रभार उत्पन्न नहीं करता है।
फैक्टरिंग के दोष निम्नलिखित हैं:
1)
ग्राहक कारकों के साथ सहयोगी नहीं होते हैं।
2)
कारक द्वारा ब्याज की ऊँची दर चार्ज की जाती है।
3)
छोटे मूल्य के चालानों की बड़ी संख्या के मामले में, यह कोष का एक उच्च लागत का स्रोत साबित हो सकता है।
कुछ संगठन फेक्टर सेवाएं प्रदान करते हैं:
अ) एसबीआई ग्लोबल फेक्टर लिमिटेड
ब) आईएफसीआई फेक्टर लिमिटेड
स) केनबैंक फेक्टर लिमिटेड


Q. 170563 व्यापार वित्त की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार वित्त की विशेषताऐं हैं:
1.
इसमें व्यापार में इस्तेमाल पूँजी या धन के सभी प्रकार सम्मिलित होते हैं।
2.
यह व्यवसाय के सभी प्रकारों बड़े या छोटे, विनिर्माण या व्यापार में आवश्यक होता है।
3.
व्यापार वित्त एक व्यापक शब्द है। इसमें धन की राशि का आकलन ही नहीं बल्कि वित्त के स्रोत भी शामिल होते हैं।
4.
प्रत्येक व्यवसाय को दूसरे व्यवसाय की तुलना में अपनी प्रकृति एवं आकार के आधार पर व्यापार वित्त की अलग-अलग राशियों की आवश्यकता होती है।
5.
वित्त की उपलब्धता व्यापार के संचालन के पैमाने को निर्धारित करती है।


Q. 170564 एक व्यापार ईकाई के लिए पर्याप्त धनराशि के लाभ समझाइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक व्यापार ईकाई के लिए पर्याप्त धनराशि के लाभ निम्नलिखित हैं:
1.
फर्म समय पर अपने दायित्वों का भुगतान कर सकती हैं। कर्ज का शीघ्र भुगतान इसकी साख को बढ़ाने में मदद करता है।
2.
फर्म व्यापार के अवसरों का लाभ ले सकती है।
3.
व्यवसाय अपने व्यापार को सुचारू रूप से और रुकावट के बिना चला सकता है।
4.
फर्म समय पर अपने संयंत्र और मशीनरी को बदल सकती है, जिससे इसके संचालन की दक्षता में सुधार होता है।
5.
फर्म और अधिक आसानी से और विश्वास के साथ मंदी, व्यापार चक्र और अन्य संकटों का सामना कर सकती है।


Q. 170565 वित्त के स्रोत के रूप में वाणिज्यक दस्तावेजों पर इसके लाभों के साथ एक टिप्पणी दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वाणिज्यिक पत्र (सीपी) लघु अवधि के वित्त का एक स्रोत है। यह 90 दिन से 364 दिन की एक छोटी अवधि के लिए धन जुटाने के लिए एक फर्म द्वारा जारी किया गया एक असुरक्षित वचन-पत्र होता है।
आम तौर पर यह एक कम्पनी द्वारा बीमा कंपनियों, पेंशन फंड और बैंकों को जारी किया जाता है।
सी.पी. द्वारा उठायी गयी राशि आम तौर पर बहुत बड़ी होती है। यह पूरी तरह से असुरक्षित होती है, इसलिए अच्छी क्रेडिट रेटिंग वाली फर्मों द्वारा ही सी.पी. जारी किये जा सकते हैं। इसका नियमन भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्वावलोकन के अंतर्गत आता है।
वाणिज्यिक पत्रों के लाभ निम्नलिखित हैं:
क) यह सी.पी. निर्गमनकर्ता कंपनी की संपत्तियों पर कोई प्रभार नहीं बनाता है।
ख) यह उच्च तरलता प्रदान करता है और इसे स्वतंत्र रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है।
ग) यह अन्य स्रोतों की तुलना में कम लागत के साथ अधिक धनराशि प्रदान करता है। वाणिज्यिक पत्र जारी करने की लागत वाणिज्यिक बैंक से ऋण की लागत से भी कम होती है।
घ) यह धन का एक सतत स्रोत प्रदान करता है। क्योंकि इसकी परिपक्वता जारी करने वाली फर्म की आवश्यकताओं के अनुसार तय की जा सकती है।
ड़) अतिरिक्त धन कमाने वाली कम्पनियाँ अपने अधिशेष को अन्य कम्पनियों द्वारा जारी किये गये सी.पी. को क्रय करने में निवेशित कर सकती हैं तथा इससे अधिक लाभ कमा सकती हैं।


Q. 170566 सार्वजनिक जमाओं के माध्यम से वित्त जुटाने की हानियों को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सार्वजनिक जमाओं के माध्यम से वित्त जुटाने की हानियाँ हैं:
1.
अविश्वसनीय: सार्वजनिक जमाऐं वित्त का अनिश्चित और अविश्वसनीय स्रोत होता हैं। जमाकर्ताओं को यदि कंपनी एक अस्थिर स्थिति में लगती है तो जमाओं को वापस लिया जा सकता है। लंबी अवधि के वित्तपोषण के लिए उन पर निर्भर रहना उचित नहीं होता है।
2.
निवेशकों के लिए जोखिम: जमाकर्ताओं को उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें अपने निवेश के लिए कोई सुरक्षा नहीं मिलती है।
3.
नये उद्यमों को उपलब्ध नहीं: सार्वजनिक जमाऐं आम तौर पर नई कंपनियों और अनिश्चित आय वाली कम्पनियों को उपलब्ध नहीं होती हैं।
4.
पूँजी बाजार के विकास को प्रतिबंधित करती हैं: सार्वजनिक जमा राशि का व्यापक उपयोग ब्याज दर पैटर्न को बिगाड़ती हैं तथा जिसके परिणामस्वरूप सुदृढ़ औद्योगिक प्रतिभूतियों का अभाव उत्पन्न होता है।
5.
सट्टा: कंपनी के प्रबंधन अधिशेष जमा की मदद से अतिव्यापार और सट्टे में लिप्त हो सकते हैं। जब जमाऐं अचल संपत्तियों में फस जाती हैं, तो कंपनी समय पर इसका भुगतान करने में विफल हो सकती है।


Q. 170567 वित्तीय संस्थानों से ऋण के लाभ एवं हानियों की व्याख्या कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वित्तीय संस्थानों से ऋण के लाभ:-

1. यह व्यवसायों की साख कीमत को बढ़ाता है क्योंकि ऋण वित्तीय जाँच के बाद दिया जाता है।

2. यह विभिन्न प्रकार की वित्तीय व्यवस्थाएँ प्रदान करता है जैसे विदेशी मुद्रा ऋण तथा उपकरण तथा मशीनरी के आयात पर अस्थागित भुगतान सुविधा।

3. यह ऋण, प्रारंभिक पूँजी तथा अभिगोपन सुविधा भी प्रदान करता है।

4. जनता की सहायता के बिना वित्त की उपलब्धता।

5. ब्याज तथा पुनर्भुगतान प्रक्रिया आसान तथा सस्ती होती है।

6. यह तकनीकी तथा प्रबंधकीय विशिष्टीकरण भी प्रदान करती है।

वित्तीय संस्थानों से ऋण की हानियाँ:-

1. इसमें भारी प्रक्रिया शामिल होती है। - बहुत सी दस्तावेजी कारवाई तथा औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ जाँच द्वारा।

2. इसकी सहायता कई बार सुरक्षा के अभाव तथा अन्य स्थितियों के कारण छोटे व्यवसायों को प्राप्त नहीं होती है।

3. प्रबंधन की स्वायत्तता पर लागाये गये प्रतिबंध कम्पनी के निदेश मंडल पर प्रत्याशी नियुक्त कर सकता है।


Q. 170568 व्यावसायिक वित्त की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यावसायिक वित्त की आवश्यकता इस प्रकार है:-

1-स्थायी सम्पत्तियों का क्रय - भूमि एवं भवन, प्लांट एवं मशीनरी, फर्नीचर तथा फिक्सचर, कार्यालय उपकरण आदि।

2-चालू सम्पत्तियों की लागत चुकाने के लिए - देनदार, प्राप्त विपत्र, कच्चे माल का स्कंध, निर्मित माल आदि।

3- अमूर्त सम्पत्तियों की लागत - ख्याति, पेटेंट, काॅपीराइट आदि।

4- व्यवसाय स्थापना की लागत - व्यवसाय को स्थापित करने के व्यय तथा प्रारंभिक अवधि के दौरान परिचालन हानियाँ।

5- प्रवर्तन तथा दलाली - प्रारंभिक व्यय, स्टांप शुल्क, दलाली, अभिगोपन कमीशन आदि।


Q. 170569 वित्त के एक स्रोत के रूप में भारत में वित्तीय संस्थाओं की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यापार संगठनों के लिए वित्त उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न वित्तीय संस्थानों को स्थापित किया गया है। ये संस्थाएं लंबी और मध्यम अवधि के लिए वित्त की आवश्यकताओं के लिए ऋण या समता के जरिए व्यवसाय को धन उपलब्ध कराते है।
उनका मुख्य उद्देश्य एक देश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना होता है इसलिए इन संगठनों को विकास बैंक भी कहा जाता है।
वित्तीय सहायता प्रदान करने के अलावा, व्यवसायियों के लिए ये संस्थाऐं बाजार सर्वेक्षण, तकनीकी सहायता और प्रबंधकीय सेवाएं भी प्रदान करती हैं।
जब एक उद्यम के विस्तार, पुनर्गठन और आधुनिकीकरण के लिए लंबी अवधि के के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता हो तो इन्हें वित्त का एक उपयुक्त स्रोत माना जाता है।
वित्तीय संस्थाओं से धन जुटाने के लाभ निम्नलिखित हैं:
क) ये संगठन आमतौर पर व्यापार संगठनों को लंबे समय के वित्त प्रदान करते हैं, जो वाणिज्यिक बैंकों द्वारा प्रदान नहीं किये जाते हैं।
ख) ऋण की अदायगी आसान किस्तों में की जा सकती है।
ग) इसके अलावा वित्त के लिए कारोबार को वित्तीय, प्रबंधकीय और तकनीकी सलाह और परामर्श भी प्रदान करते हैं।
घ) एक व्यापार, इन वित्तीय संस्थानों से उधार लेकर पूँजी बाजार में अपनी साख को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि ये संस्थान एक स्तर को बनाये रखते हैं। इसके बदले में व्यापार की उधार लेने की क्षमता बढ़ जाती है।
ड़) इन संस्थाओं द्वारा अवसाद की अवधि के दौरान भी वित्त को बढ़ाया जाता है जो वित्त के अन्य स्रोत द्वारा उपलब्ध नहीं होता है।

हालांकि, इस स्रोत से कुछ सीमाएं भी जुड़ी हैं:
क) ऋण प्राप्त करने के लिए व्यवसायों को कई औपचारिकताओं को पूरा करने और बहुत सारी कागजी कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है।
ख) वित्तीय संस्थानों के प्रत्याशी कंपनी के निदेशक मंडल में हो सकते हैं जिससे कंपनी की शक्तियों को सीमित उधार प्राप्त होता है।
ग) इन संस्थानों द्वारा लाभांश के भुगतान पर प्रतिबंध जैसे कुछ प्रतिबंध लगाये जा सकते हैं जिससे एक संगठन का स्वतंत्र संचालन प्रभावित होता है।


Q. 170570 ‘अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण’ शब्द पर चर्चा करें और इसके वित्तीय साधनों की व्याख्या कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अंतर्राष्ट्रीय वित्तपोषण अर्थात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वित्त जुटाना। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाने के लिए विभिन्न स्रोत और संगठन होते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धनराशि प्राप्त करने के स्रोत निम्नलिखित हैं:
1.
वाणिज्यिक बैंक: वाणिज्यिक बैंक दुनिया भर में सभी व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए विदेशी मुद्रा ऋण प्रदान करते हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय वित्त पोषण का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता हैं। बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऋण और सेवाओं के प्रकार देश से देश के लिए तथा बैंक से बैंकों के लिए बदलते रहते हैं।
2.
अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियाँ और विकास बैंक: ये संगठन दुनिया में आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देते हैं और दीर्घ एवं मध्यम अवधि के ऋण और अनुदान प्रदान करते हैं। इन्हें विभिन्न परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के विकसित देशों की सरकारों द्वारा स्थापित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), एक्जिम बैंक और एशियाई विकास बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे मुख्य संगठन हैं।
3.
अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाजार: बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित आधुनिक संगठन रुपए में और विदेशी मुद्रा में बड़ी उधारी पर निर्भर करते हैं। इस उद्देश्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय पूँजी बाजार विकसित किया गया है। जीडीआर, एडीआर और एफसीसीबी आंतरिक रूप से इन बाजारों में धन जुटाने के लिए इस्तेमाल मुख्य उपकरण हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वित्त पोषण में इस्तेमाल वित्तीय साधन हैं:
-   
ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद: जीडीआर कुछ विदेशी मुद्रा में धन जुटाने के लिए एक ऐसी भारतीय कंपनी द्वारा विदेश में जारी किया गया एक साधन है जो एक विदेशी बाज़ार में सूचीबद्ध हो तथा व्यवसाय करती हो। इसलिए, ये विदेशी मुद्रा में नामित भारतीय अंश होते है। जीडीआरधारकों के पास कोई मतदान का अधिकार नहीं होता है, लेकिन केवल सही लाभांश और अंशों पर पूँजी प्रोत्साहन का अधिकार होता है।
-   
अमेरिकन डिपॉजिटरी रसीद: यह अमेरिकी डॉलर में नामित होती है और इसे केवल अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी किया जा सकता है और इसे केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के शेयर बाजार में सूचीबद्ध तथा व्यवसाय किया जा सकता है इन बातों को छोड़कर यह जीडीआर के समान होती है। एक भारतीय कंपनी के अंशों के विरूद्ध  संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी की गई निक्षेपागार प्राप्तियों को एडीआर कहा जाता है।
-   
विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बाॅड - एफसीसीबी समता से जुड़ी हुई ऐसी ऋण प्रतिभूतियाँ होती है जिन्हें एक विशिष्ट अवधि के बाद समता प्राप्तियों में परिवर्तित किया जाता है। इन्हें विदेशी मुद्रा में जारी किया जाता है और इन पर ब्याज की दर निश्चित होती है। ये परिवर्तनीय ऋणपत्रों के समान होते हैं और ये विदेशी बाजारों में सूचीबद्ध होते हैं तथा इनका व्यवसाय विदेशी बाजारों में किया जाता है।


Q. 170571 भारत में जारी किये जाने वाले ऋणपत्रों के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए। क्या निधि के इस स्रोत की कोई सीमा भी है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भारत में जारी किये जाने वाले ऋणपत्रों के विभिन्न प्रकार हैं:
1.
सुरक्षित और असुरक्षित: सुरक्षित ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जो कम्पनी की सम्पत्ति पर प्रभार रखते हैं। दूसरी तरफ असुरक्षित ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जो कम्पनी की सम्पत्ति पर कोई प्रभार नहीं रखते हैं।
2.
पंजीकृत और अपंजीकृत: पंजीकृत ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जिन्हें कंपनी द्वारा रखे जाने वाले ऋणपत्र धारकों के रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। दूसरी तरफ अपंजीकृत ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जिन्हें कंपनी द्वारा रखे जाने वाले ऋणपत्र धारकों के रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है।
3.
परिवर्तनीय और गैर-परिवर्तनीय: परिवर्तनीय ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जिन्हें एक विशिष्ट अवधि के समाप्त होने पर समता अंशों में परिवर्तित कर दिया जाता है। दूसरी तरफ गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जिन्हें समता अंशों में परिवर्तित नहीं किया जाता है।
4.
प्रथम और द्वितीय: ऐसे ऋणपत्र जिन्हें अन्य ऋणपत्रों से पहले चुकाया जाता हो उन्हें प्रथम ऋणपत्रों के रूप में जाना जाता है।
ऐसे ऋणपत्र जिन्हें प्रथम ऋणपत्रों के पश्चात् चुकाया जाता हो उन्हें द्वितीय ऋणपत्रों के रूप में जाना जाता है।
ऋणपत्रों के कुछ दोष होते हैं जो इस प्रकार हैं:
1.
इन पर स्थायी ब्याज की राशि चुकायी जाने के कारण इन्हें कम्पनी की आय पर भार माना जाता है।
2.
कंपनी को अपर्याप्त लाभ के मामले में निर्धारित तिथि पर ऋणपत्रों के पुनर्भुगतान के लिए प्रावधान बनाना पड़ता है।
3.
ऋणपत्रों के निर्गमन के पश्चात् भुगतान दायित्वों तथा प्रभार के कारण कंपनी की उधार लेने की क्षमता कम हो जाती है।


Q. 170572 समता अंशों और ऋणपत्रों के बीच क्या अंतर होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

Description: Description: /stryde/images/2015/06/16/20150616904613001434437305.jpg


Q. 170573 ग्राहकों एवं थोक व्यापारियों को आवश्यक सुझाव देता है -


A. फुटकर व्यापारी ।

B. थोक व्यापारी ।

C. उत्पादक ।

D. वितरक ।

Right Answer is: A

SOLUTION

फुटकर व्यापारी ग्राहकों एवं थोक व्यापारियों को आवश्यक सुझाव देता है


Q. 170574 आंतरिकधन किसके द्वारा उत्पन्न होता है?


A.

वस्तुओं की साख खरीद से

B.

प्राप्तियों को एकत्र करने से

C.

संपत्तियों के क्षरण से

D.

लेनदारोंका भुगतान करने से

Right Answer is: B

SOLUTION

कोई भी व्यापार आंतरिक रूप से धन का सृजन प्राप्तियोंको एकत्र करने के द्वारा, अधिशेषसूचियों को जमा कर और लाभ पर पुन: आधारित होकर कर सकता है. धन के आंतरिक स्रोत व्यापार की सीमित आवश्यकताओं की ही पूर्ति कर सकते हैं


Q. 170575 कर लाभ की चाह रखने वाले संस्थान को निधि उगाहने के लिए इस स्रोत का प्रयोग करना चाहिए:


A.

ऋणपत्र

B.

संता अंश

C.

पूर्वानुमान अंश

D.

कर साख

Right Answer is: A

SOLUTION

धन के स्रोतों को उनके कर लाभ के अनुसार ही मापा जा सकता है.समताया प्राथमिकता शेयर पर लाभांशों पर कर में छूट नहीं मिलती है जबकि ऋणपत्रों और ऋण पर चुकाए गए ब्याज पर कर में छूट मिलती है और इस प्रकार कर का लाभ लेने के लिए संस्थान इसे ही पसंद करते हैं


Q. 170576 क ख ग लिमिटेड के लिए .................. के माध्यम से धन उगाहना अपेक्षाकृत कम जोखिमपूर्ण होगा:


A.

इक्विटी शेयर

B.

पूर्वानुमान अंश

C.

बैंक ऋण

D.

ऋणपत्र

Right Answer is: A

SOLUTION

किसी भी संस्थान को संग्लन जोखिम के आधार पर वित्त के हर स्रोत का मूल्यांकन करना चाहिए.समता अंशों में सबसे कम जोखिम होता है क्योंकि शेयर पूंजी को केवल व्यापार को समाप्त करते समय ही पुनर्भुगतान करना होता है और लाभांशों का भी भुगतान नहीं करना होता अगर लाभ उपलब्ध नहीं होते हैं


Q. 170577 लेरोय लिमिटेड को नए कारखाने के निर्माण के लिए धनको किसके माध्यम से उगाहना चाहिए:


A.

व्यापार साख

B.

बैंकओवरड्राफ्ट

C.

लघु अवधि ऋण

D.

दीर्घ अवधि ऋण

Right Answer is: D

SOLUTION

दीर्घ अवधि व्यापार विस्तार योजनाओं का वित्तीयकरण वित्त के लघु अवधि के स्रोतों के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इनका पुनर्भुगतान काफी लम्बे समय तक नहीं हो सकता है. ऐसे विस्तारों के लिए दीर्घ अवधि निधि ही प्राथमिक विकल्प होती है


Q. 170578 ऋण-पत्रधारी कंपनी के स्वामी हैं।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नहीं


Q. 170579 एक कंपनी द्वारा जारी ऋणपत्र क्या प्रदर्शित करते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंपनी की उधार पूंजी।


Q. 170580 धन के किसी प्रकार के स्रोतों के लिए ‘शोधनीय’ शब्द का उपयोग आमतौर पर किया जाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शोधनीयशब्द का प्रयोग ऐसे अधिमान अंशों एवं ऋणपत्रों के लिए किया जाता है जिन्हें एक विशिष्ट अवधि के बाद चुकाया जाता है।


Q. 170581 कर लाभ प्राप्त करने के लिए आप एक संगठन को निधियों के कौनसे स्त्रोतों की राय देंगे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक संगठन को कर लाभ प्राप्त करने के लिए बैंकों/वित्तीय संस्थाओं आदि से ऋणपत्र, सार्वजनिक जमा, ऋण के रूप में ऋण निधियों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि ऋण निधियों पर चुकता ब्याज कर कटौती योग्य होता है।


Q. 170582 कर लाभ प्राप्त करने के लिए आप एक संगठन को निधियों के कौनसे स्त्रोतों की राय देंगे?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक संगठन को कर लाभ प्राप्त करने के लिए बैंकों/वित्तीय संस्थाओं आदि से ऋणपत्र, सार्वजनिक जमा, ऋण के रूप में ऋण निधियों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि ऋण निधियों पर चुकता ब्याज कर कटौती योग्य होता है।


Q. 170583 परिवर्तनीय ऋणपत्र क्या होते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

परिवर्तनीय ऋणपत्र ऐसे ऋणपत्र होते हैं जिनके धारकों को एक निर्धारित अवधि के बाद अपने ऋणपत्रों को समता अंशों में परिवर्तित करने का विकल्प दिया जाता है।


Q. 170584 ऋणपत्र जारी करने वाली कम्पनी को किस प्रकार की कर राहत उपलब्ध होती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कर योग्य आय की गणना करते समय ऋणपत्रों पर ब्याज के भुगतान को कटौती के रूप में अनुमति दी जाती है। इससे आयकर देयता में बचत होती है।


Q. 170585 मतदान के अधिकार के आधार पर अंशों और ऋणपत्रों के बीच अंतर कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अंशों के पास मतदान अधिकार होता है जबकि ऋणपत्रों के पास मतदान अधिकार नहीं होता है।


Q. 170586 ऋणपत्र क्या होते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऋणपत्र कम्पनी द्वारा अपने ऋण की पावती के रूप में, एक निश्चित तिथि पर मूलधन तथा ब्याज के भुगतान की स्वीकृति के साथ अपनी सार्वमुद्रा के तहत जारी किया गया एक दस्तावेज या प्रमाण पत्र होता है।


Q. 170587 वित्त का एक स्रोत के रूप में ‘वित्तीय संस्थाओं से ऋण’ के किन्ही दो हानियाँ बताईए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वित्त का एक स्रोत के रूप में वित्तीय संस्थाओं से ऋणकी हानियाँ हैं:
1.
कंपनियां इन संस्थानों द्वारा निर्धारित सुरक्षा और अन्य शर्तों के अभाव में सहायता प्राप्त करने में असफल हो सकते हैं।
2.
वित्तीय संस्थान उधार कंपनी के निदेशक मंडलपर अपने प्रत्याशियों की नियुक्ति के लिए जोर देते हैं।


Q. 170588 ऋणपत्रों का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऋणपत्र कंपनी की संपत्ति पर एक भार के बिना या साथ के ऋणों की एक रसीद होती है। इसका अर्थ कंपनी द्वारा लिया गया उधार होता है। इन पर चुकाया जाने वाला ब्याज तय तय होता है और ऋणपत्रों के साथ कोई मतदान का अधिकार नहीं होता है।


Q. 170589 व्यावसायिक वित्त की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

व्यावसायिक वित्त की प्रकृति इस प्रकार हैः

- यह व्यापार के अस्तित्व के लिए आवश्यक होती है।

- यह सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए आवश्यक - छोटी या बड़ी, व्यापारिक या निर्माणी।

- यह आवश्यक धनराशि की मात्रा विभिन्न व्यवसायों के प्रकार और आकार पर निर्भर करता है।

- इसमें धन का आकलन और उसका कुशल उपयोग शामिल है।


Q. 170590 ऋण कोष की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऋण कोष की विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

- यह वित्त का अस्थायी स्त्रोत होता है।

- यह एक विशेष अवधि के लिए उपलब्ध होता है तथा एक विशेष अवधि के पश्चात् इसका पूनः भुगतान करना होता है।

- इस पर स्थायी दर से ब्याज देय होता है।

- यह अल्पकालीन, मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन अवधि के लिए लिया जाता है।

- इसमें ऋणदाताओं को मताधिकार नहीं होता है।

- इसे कम्पनी की सम्पत्तियों पर एक प्रभार के रूप में लिया जाता है।


Q. 170591 ऋण कोष के लाभों को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऋण कोष के लाभ इस प्रकार हैं:

1. यह व्यवसाय के प्रबंधन पर स्वामियों के नियंत्रण को प्रभावित नहीं करता है।

2. यह कर दायित्वों को कम करता है क्योंकि इन कोषों पर ब्याज एक व्यय होता है।

3. यह आवश्यकता पर प्राप्त हो जाता है जो व्यवसाय को लोचशीलता प्रदान करता है।

4. इस पर ब्याज की एक स्थायी दर होती है जिसे कमाये गये लाभों में से चुकाया जाता है।


Q. 170592 ‘आंतरिक कोषों की तुलना में धन के बाहरी स्रोत व्यापार पर अधिक बोझ डालते हैं।’ टिप्पणी दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

धन का बाहरी स्रोत ऐसे स्रोत होते हैं जो संगठन से बाहर होते हैं, जैसे बैंक, वित्तीय संस्थान, आपूर्तिकर्ता, उधारदाता और जनता। ये स्रोत पैसे की एक बड़ी राशि जुटाने के लिए एक संगठन की मदद करते हैं। हालांकि, उधार लेने वाले के द्वारा इन कोषों पर ब्याज की एक निश्चित दर देय होती है। ब्याज भुगतान और ऋण की अदायगी उधार लेने वाले संगठन पर वित्तीय बोझ डालती है। इसके अलावा, संगठन को बाहरी स्रोतों से धन प्राप्त करने के लिए सुरक्षा के रूप में अपनी संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता होती है।

 


Q. 170593 ऋणपत्र क्या होते हैं? धन का एक स्रोत के रूप में इसकी सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऋणपत्र एक कंपनी के लिए लंबी अवधि के धन का एक स्रोत होता है। ऋणपत्र ब्याज की एक निश्चित दर के साथ साथ, एक भविष्य की तारीख में इसे चुकाने के एक वादे के साथ, उधार लिये गये पैसे की एक निश्चित राशि के लिए एक कम्पनी द्वारा दी गई एक रसीद होती है।
धन का एक स्रोत के रूप में ऋणपत्रों के मुख्य सीमाएं निम्नलिखित हैं:
1.
ऋणपत्र के ऊपर एक विशिष्ट कूपन दर के रूप में यह एक कंपनी की आय पर एक निश्चित भार होता है। यह कम आय के वर्षों में समस्या पैदा कर सकते हैं।
2.
शोधनीय ऋणपत्रों के मामले में, कम्पनी को इन्हें एक निश्चित अवधि के बाद चुकाना होता है चाहे कम्पनी के पास पर्याप्त धन या नहीं।
3.
ऋणपत्रों के निर्गमन के साथ ही कम्पनी की आगे धन उधार लेने की क्षमता में कमीं हो जाती है।


Q. 170594 लेखांकन सूचना प्रणाली की क्या विशेषताएँ हैं
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लेखांकन सूचना प्रणाली की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

1. लेखांकन सूचना प्रणाली का सम्बन्ध केवल व्यावसायिक लेन-देनों से होता है

2. लेखांकन सूचना प्रणाली मुख्य रूप से बीते हुए समय के डाटा से सम्बन्धित है

3. लेखांकन सूचना प्रणाली सरल एवं पूर्व नियोजित होती है।

4. कम्पयूटर के प्रयोग द्वारा संचालित लेखांकन सूचना प्रणाली को अधिक नियंत्रण की आवष्यकता होती है क्योंकि इसमें बाहरी हस्यक्षेप की अधिक सम्भावना है।

5. लेखांकन सूचना प्रणाली में संकलित सूचनओं को वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त होती है। आवश्यकता पडने पर इसे न्यायालय में प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।

6. लेखांकन सूचना प्रणाली के लिए अधिकतर ऑंकडों के स्त्रोत  आन्तरिक होते हैं, क्योंकि यह मूल रूप से व्यावसायिक फर्मों के लेन-देन से सम्बन्धित होते हैं। इसलिए इसे अधिक नियंत्रित तथा स्वीकृत माना जाता है।


Q. 170595 एमएस एक्सेस में एक डेटाबेस बनाने के लिए कदम क्या हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एमएस एक्सेस में एक डेटाबेस बनाने के लिए कदम इस प्रकार हैं:
1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करें, प्रोग्राम का चयन करें, एमएस ऑफिस पर जायें। माइक्रोसोफ्ट ऑफिस एक्सेस विकल्प चुनें।
2. एक्सेस विण्डो खुलती है।
3. ब्लेंक डेटाबेस चुनें और ओके पर क्लिक करें।
एक्सेस ऐसा न्यू डाटाबेस डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करते हुए उत्तर देता है जिसके जरिये हम तालिका का निर्माण कर सकते हैं।


Q. 170596 एमएस एक्सेस की क्षमताऐं क्या हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एमएस एक्सेस की क्षमताऐं निम्नानुसार हैंः
-एमएस एक्सेस एक संगठित तरीके से डेटा संग्रहीत करता है।
-एक डेटाबेस होने के नाते, यह डेटा अखंडता को लागू करता है।
-यह डेटा के बीच जटिल संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है।
-यह डेटाबेस आॅब्जेटों की भंडारण सुविधा प्रदान करता है।
-यह ऐसक्यूएल के उपयोग के द्वारा प्रसंस्करण के साथ या के बिना डेटा की तेजी से पुनर्प्राप्ति की अनुमति देता है।
-यह कई उपयोगकर्ताओं के साथ इंटरफेस बनाने के लिए लचीलापन प्रदान करता है।
-यह डेटा वितरण करने की सुविधा प्रदान करता है।


Q. 170597 डिजाइन व्यू में एक तालिका बनाने के लिए चरण क्या हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

डिजाइन व्यू में एक तालिका बनाने के लिए चरण:
1. एक ब्लेंक डाटाबेस के निर्माण के पश्चात् हम निम्नलिखित विंडो को देखते हैंः

Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/10/09/201201166756600013267129895515jan.jpg
2.
डिजाईन व्यू का चयन कीजिए तथा ओके पर क्लिक कीजिए।
Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/10/09/201201166756600013267129895516jan.jpg
3. अब काॅलम के फिल्ड नाम तथा डाटा टाईप काॅलम में विवरण भरियेः
Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/10/09/201201166756600013267129895517jan.jpg
4. आपके के लिए तालिका तैयार है।


Q. 170598 (क) एक टेबल 'स्टूडेंट' के सृजन के विभिन्न चरण लिखिए।(ख) डी. बी. एम. एस. के चार कार्य बताईये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2013/04/29/2013042988261500136723271429.jpg


Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2013/04/29/2013042988261500136723271429a.jpg


Q. 170599 क्वेरी को परिभाषित कीजिए तथा इसके प्रकारों का उल्लेख भी कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

क्वेरी: एक डाटाबेस क्वेरी एक क्वेरी का एक ऐसा हिस्सा होता है जो डाटाबेस से सूचना प्राप्त करने के लिए एक डाटाबेस को भेजी जाती है। यह डाटाबेस से सूचना प्राप्त करने के एक तरीके के रूप में प्रयुक्त होती है।

एमएस एक्सेस तीन प्रकार की क्वेरियाँ प्रदान करता है:
साधारण क्वेरियाँ : एक सेलेक्ट क्वेररी एक साधारण क्वेरी होती है। उदाहरण के लिए,
SELECT vDate, Amount
FROM Vouchers
WHERE Debit = '711001'
पैरामीटर क्वेरियाँ : एक पैरामीटर क्वेरियाँ रिकाॅर्डों के एक समूह का चयन करने के लिए एक इनपुट बॉक्स के द्वारा उपयोगकर्ता को पैरामीटर में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करती है।
PARAMETERS AccountName Text(255)
SELECT Name
FROM Accounts
WHERE Code = AccountNo
सारांश क्वेरियाँ : एक सारांश क्वेरी अभिलेखों के एक समूह के बजाय रिकॉर्ड के एक विस्तृत समूह के लिए डेटा आइटमों का कुल निकालने के लिए प्रयुक्त होती है। उदाहरण के लिए,
SELECT Code, Name, Sum(Amount)
FROM Vouchers INNER JOIN Accounts
ON
GROUPBY Code, Name


Q. 170600 एक क्वेरी विजार्ड से एक क्वेरी के निर्माण के चरण लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक क्वेरी विजार्ड से एक क्वेरी के निर्माण के चरण् इस प्रकार हैं:
1. सिम्पल क्वेरी विजार्ड का चयन कीजिए तथा ओके पर क्लिक कीजिए।
Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/09/15/20120116137401001326713921523jan.jpg

2. क्वेरी के परिणाम में प्रदर्शित होने वाले फिल्डों का चयन कीजिए।
Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/09/15/20120116137401001326713921524jan.jpg


3. क्वेरी के नाम का चयन कीजिए तथा फिनिश पर क्लिक कीजिए।
Description: Description: Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/09/15/20120116137401001326713921525jan.jpg


PreviousNext