CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 171701 भोजन के संरक्षण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक अधातु है:


A.

कार्बन

Right Answer is: D

SOLUTION

नाइट्रोजन का उपयोग खाद्य सामग्री के संरक्षण के लिए किया जाता है क्योंकि यह अक्रिय प्रकृति का होता है | यह वायुमंडलीय ऑक्सीजन के साथ आसानी से संयुक्त नहीं होती है | इस प्रकार यह भोजन को विकृतगंधिता से बचाती है |


Q. 171702 क्षारीय ऑक

  Na2O और  K2O है     अम्लीय  ऑक्साइड <div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: B

SOLUTION

अधिक अभिक्रियाशील धातुओं जैसे सोडियम और पोटैशियम के ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं क्योंकि इन्हें जब जल में घोला जाता है ये क्षार का निर्माण करते हैं |


Q. 171703 निम्नलिखित में से जो अयस्क से सम्बन्धित है :


A.

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

Right Answer is: C

SOLUTION

पृथ्वी से निकाले जाने वाले अयस्क सामान्यतः अत्यधिक मात्रा में मिट्टी, रेत आदि अशुद्धियों से संदूषित होते हैं ये अशुद्धियाँ गैंग या आधात्री कहलाती है | धातु के निष्कर्षण से पूर्व इन अशुद्धियों को दूर किया जाता है | अयस्क से गैंग को अलग करने की प्रक्रिया गैंग और अयस्क के भौतिक या रासायनिक गुणों पर आधारित होती है |


Q. 171704 निम्नलिखित में से जो विद्युतधारा का चालन कर सकता है:


A.

सल्फर

Right Answer is: C

SOLUTION

ग्रेफाइट जो की कार्बन का एक अपररूप है, के अतिरिक्त अधातुएँ विद्युत का चालन नहीं करती है | यह मुक्त इलेक्ट्रॉन रखता है | अतः यह विद्युत का चालन कर सकता है |


Q. 171705 जब कॉपर को वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है तो


A.

CuO बनता है

Right Answer is: A

SOLUTION

जब कॉपर को वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है तो यह ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर कॉपर (II) ऑक्साइड का निर्माण करता है | यह काले रंग का होता है |


Q. 171706 कार्बोनेट अयस्कों को ऑक्साइड अयस्क में परिवर्तित किया जाता है:


A.

निस्तापन से

Right Answer is: A

SOLUTION

कार्बोनेट अयस्कों को एक बंद नली में वायु की सीमित आपूर्ति में गर्म करके ऑक्साइड अयस्कों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया निस्तापन कहलाती है |


Q. 171707 धातु ऑक्साइड होते हैं


A.

क्षारीय प्रकृति के

B.

अम्लीय प्रकृति के

C.

उदासीन प्रकृति के

D.

उपरोक्त में से कोई नहीं

Right Answer is: A

SOLUTION

सामान्यतः धातु ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं जबकि अधातु ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं |


Q. 171708 पोटैशियम और सोडियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है क्योंकि


A.

उनका प्राकृतिक रंग परिवर्तित हो जाता है

Right Answer is: C

SOLUTION

ये वायुमंडलीय घटकों के साथ अभिक्रिया करके संगत ऑक्साइड, हाइड्रॉक्साइड और कार्बोनेट बनाते हैं |


Q. 171709 ग्

  अधातु  जो विद्युत  का चालन करती  है     हीरा <div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is: B

SOLUTION

हीरा और क्लोरीन विद्युत का चालन नहीं करते हैं | सिल्वर विद्युत का सुचालक है लेकिन एक अधातु नहीं है | ग्रेफाइट (कार्बन का एक अपररूप) एक अधातु है, जो विद्युत का चालन करती है |


Q. 171710 धातुओं के विद्युत अपघटनी शोधन में:


A.

एनोड शुद्ध धातु का बना होता है

Right Answer is: B

SOLUTION

धातुओं के विद्युत अपघटनी शोधन में एनोड अशुद्ध धातु का और कैथोड शुद्ध धातु का बना होता है तथा विद्युत अपघट्य के रूप में धातु के लवण के विलयन का उपयोग किया जाता है |


Q. 171711 उस धातु का नाम लिखिए जिसका उपयोग आयरन के विद्युत लेपन में किया जाता है ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आयरन के विद्युत लेपन में ज़िंक धातु का प्रयोग किया जाता है ।


Q. 171712 आयरन धातु का संक्षारण क्या कहलाता है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आयरन धातु का संक्षारण ज़ंग लगना कहलाता है


Q. 171713 ऐसी धातु का नाम लिखिए जो साधारण ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाती है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पारा (मर्करी) ऐसी धातु है जो साधारण ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाती है


Q. 171714 एस्टरीकरण तथा उदासीनीकरण में एक अंतर लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

उदासीनीकरण अभिक्रिया एक आयनिक अभिक्रिया होती है, जिससे बने लवण आयनिक यौगिक होते हैं जबकि एस्टरीकरण की अभिक्रिया में आयन भाग नहीं लेते हैं तथा सहसंयोजी यौगिक बनते हैं


Q. 171715 एथिल ऐल्कोहॉल का रासायनिक सूत्र लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एथिल ऐल्कोहॉल का रासायनिक सूत्र C2H5OH है


Q. 171716 ऐसीटिक अम्ल का IUPAC नाम लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऐसीटिक अम्ल का IUPAC नाम एथेनाॅइक अम्ल है


Q. 171717 IUPAC का पूरा नाम बताइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

IUPAC का पूरा नाम इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (International Union of Pure and Applied Chemistry) है।


Q. 171718 प्रोपेनोन का सामान्य नाम लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

प्रोपेनोन का सामान्य नाम एसीटोन है।


Q. 171719 निम्नलिखित यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिये- (अ) एथेनैल (ब) ब्यूट-2-ईन
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 171720 निम्नलिखित यौगिकों में प्रकार्यात्मक समूह बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

-CHO या ऐल्डिहाइड

-OH या ऐल्कोहॉल

 

 


Q. 171721 निम्नलिखित यौगिकों का IUPAC नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

प्रोपेनोन


Q. 171722 जब मेथेन को निम्नलिखित परिस्थितियों में जलाया जाता है तो बनने वाले उत्पादों के नाम बताइये:
(a) वायु की सीमित आपूर्ति में ।
(b) वायु की असीमित आपूर्ति में ।
उपरोक्त अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण भी लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(a) जब मेथेन को वायु की सीमित मात्रा में जलाया जाता है तो कार्बन मोनोऑक्साइड और जल वाष्प बनते हैं ।

2CH4 + 3O2 Description: /stryde/uploadfiles/Image/2007/07/11/20070711509523001184129547image003.jpg2CO + 4H2O

(b) जब मेथेन को वायु की असीमित आपूर्ति में जलाया जाता है तो कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प बनते हैं ।

 


Q. 171723 a) प्रतिस्थापन अभिक्रिया को परिभाषित कीजिये । b) ऐल्केन को पैराफिन क्यों कहा जाता है? c) मेथेन का अणुसूत्र लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

a) प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ होती है जिनमें एक यौगिक के किसी परमाणु या समूह को अन्य परमाणु या समूह द्वारा शेष अणु में बिना कोई परिवर्तन किये विस्थापित कर दिया जाता है ।

b) ऐल्केन की कम अभिक्रियाशीलता के कारण ये पैराफिन कहलाते हैं ।

c) CH4


Q. 171724 निम्नलिखित यौगिकों के संरचनात्मक सूत्र दीजिये: (1) मेथेन नाइट्राइल (2) 1, 3 − ब्यूटाडाइईन
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(1) HCN

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2014/03/29/201403299791100013960806558.gif(2)

 


Q. 171725 साबुनीकरण का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित समझाइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

तेल या वसा पर क्षार की अभिक्रिया से साबुन बनने की क्रिया को साबुनीकरण कहते हैं।


Q. 171726 एथेन एवं एथीन की इलेक्ट्राॅन बिंदु संरचना बनाइए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एथेन की इलेक्ट्राॅन बिंदु संरचना

 

 

 

एथीन की इलेक्ट्राॅन बिंदु संरचना

 

 


Q. 171727 एथिलीन की एक प्रतिस्थापन अभिक्रिया लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एथिलीन क्लोरीन से क्रिया करके विनाइल क्लोराइड बनाती है जो एक प्रतिस्थापन अभिक्रिया है

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/04/01/2011040120199800130164606321a.jpg


Q. 171728 ऐसीटिक अम्ल के पांच उपयोग बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ऐसीटिक अम्ल का उपयोग किया जाता है :

(i) रंजको और रेयॉन के निर्माण में ।

(ii) लैटेक्स से रबर के स्कंदन में ।

(iii) रेजिन, सेल्यूलोज़ आदि के लिए विलायक के रूप में ।

(iv) औषधियों और रंगों में लवण के रूप में ।

(v) सेल्यूलोज़ ऐसीटेट जो कि पैकिंग सामग्री बनाने के काम आता है, के निर्माण में ।


Q. 171729 क्रियात्मक समूह से आप क्या समझते हैं? इनके प्रमुख लक्षणों की विवेचना कीजिये तथा प्रमुख क्रियात्मक समूहों का नाम लिखिए
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

किसी कार्बनिक यौगिक का वह भाग जिस पर यौगिक के रासायनिक गुण निर्भर करते हैं, क्रियात्मक समूह कहलाता है । प्रमुख क्रियात्मक समूह है:

हाइड्रॉक्सिल (-OH)

एमिनो (-NH2)

सायनो (-CN)

नाइट्रो (-NO2)

कार्बोनिल (>CO)

कार्बोक्सिल (-COOH) ईथर (-C-O-C-) आदि।

क्रियात्मक समूहों के प्रमुख लक्षण:
समान क्रियात्मक समूह वाले यौगिकों के रासायनिक गुण भी समान होते हैं।
अलग-अलग क्रियात्मक समूह वाले यौगिकों के भौतिक एवं रासायनिक गुण भी अलग-अलग होते हैं।

एक समान क्रियात्मक समूह वाले यौगिकों को एक सजातीय श्रेणी में रखा जाता है।


Q. 171730 निम्न यौगिकों में से प्रत्येक के निर्माण में इस्तेमाल इलेक्ट्रोनों की संख्या बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एथेन :

कुल उपस्थित बन्धों की संख्या = 7

अतः उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या = 7 x 2 =14

एथाइन :

कुल उपस्थित बन्धों की संख्या = 5

अतः उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या = 5 x 2 =10

एथीन :

कुल उपस्थित बन्धों की संख्या = 6

अतः उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या = 6 x 2 =12


Q. 171731 ऐसीटिक अम्ल (CH3COOH) के दो परीक्षण दीजिये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(i) जब ऐसीटिक अम्ल को एथिल ऐल्कोहॉल और सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है तो एथिल ऐसीटेट के निर्माण के कारण एक मधुर फलों जैसी गंध आती है ।

(ii) ऐसीटिक अम्ल में कार्बोनेट और बाईकार्बोनेट डालने पर कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है ।

Description: /stryde/images/2015/07/24/20150724885896001437732944.jpg

 


Q. 171732 साबुन की तुलना में अपमार्जक के कोई तीन लाभ बताइए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


१. साबुन का उपयोग केवल मृदु जल में किया जा सकता है जबकि अपमार्जक का उपयोग मृदु तथा कठोर दोनों प्रकार के जल में किया जा सकता है ।

२.अपमार्जक का उपयोग अम्लीय विलयन में भी किया जा सकता है क्योंकि अम्लीय माध्यम में भी यह अपने अवयवों में अपघटित नहीं होते।

३. अपमार्जक बर्फीले जल में भी झाग बना देते हैं जबकि साबुन ऐसा नहीं कर पाते।

 


Q. 171733 नाम दीजिये :
(a) एक अपचायक जो ऐसीटिक अम्ल को ऐथेनॉल में परिवर्तित करने में इस्तेमाल किया जाता है ।
(b) ऐसीटिक अम्ल को ऐसीटिक एनहाइड्राइड में परिवर्तित करने में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(a) एक प्रबल अपचायक जैसे लीथियम ऐलुमिनियम हाइड्राइड (LiAlH4) ऐसीटिक अम्ल को एथेनॉल में अपचयित कर सकता है ।

(b) फास्फोरस पेंटाऑक्साइड के साथ गर्म करने पर ऐसीटिक अम्ल जल का अणु त्याग देता है और ऐसीटिक एनहाइड्राइड बनाता है ।

 

 


Q. 171734 दो अधातुओं के नाम लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कार्बन तथा ऑक्सीजन अधातु तत्व हैं


Q. 171735 दो मिश्र धातुओं के नाम लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पीतल तथा कांसा मिश्र धातुएं है


Q. 171736 एक धातु का नाम लिखिए जो हाइड्रोजन से अधिक अभिक्रियाशील हो व एक जो हाइड्रोजन से कम अभिक्रियाशील हो ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लैड हाइड्रोजन से अधिक अभिक्रियाशील और कॉपर हाइड्रोजन से कम अभिक्रियाशील है।


Q. 171737 किन्ही दो धातु ऑक्साइडों के नाम बताइये जो ऊष्मा के प्रति स्थायी है और विद्युत अपघटन से अपचयित होती है ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सोडियम ऑक्साइड (Na2O) और ऐल्यूमिनयम ऑक्साइड (Al2O3)


Q. 171738 उस धातु का नाम बताइये जो सक्रियता श्रेणी में कॉपर के नीचे स्थित है ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मर्करी


Q. 171739 हाइड्रोजन के एक अधातु होते हुए भी इसे धातुओं की सक्रियता श्रेणी में क्यों सम्मिलित किया गया है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हाइड्रोजन के अधातु होते हुए भी इसे सक्रियता श्रेणी में सम्मिलित किया गया है क्योंकि धातुओं की तरह हाइड्रोजन भी इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाता है ।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2013/05/27/20120206608749001328519350861jan.jpg


Q. 171740 दो धातुओं के नाम लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सोना तथा चाँदी धातुएं हैं


Q. 171741 ऐसी अधातु का नाम लिखिए जो साधारण ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ब्रोमीन एक ऐसी अधातु है जो साधारण ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाती है


Q. 171742 दो उपधातुओं के नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आर्सेनिक तथा एन्टीमनी उपधातुएं हैं


Q. 171743 एक आयनिक बंध युक्त यौगिक का नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO)


Q. 171744 सोडियम, कैल्सियम, सल्फर एवं मैग्नीशियम में से अधातु हैं:
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सल्फर


Q. 171745 सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौन-सी उपधातु है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सिलिकॉन


Q. 171746 सोडियम का टुकड़ा जल में डालने पर जलने लगता है जबकि लोहा नहीं जलता है। कारण बताओ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सोडियम का टुकड़ा ठन्डे जल में डालने पर जल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देता है एवं जल के OH- आयन से मिलकर हाइड्रॉक्साइड बनाता है परन्तु लोहा, जल से हाइड्रोजन विस्थापित नहीं करता है अर्थात सोडियम जल से क्रिया करने में आयरन आदि की अपेक्षा अधिक सक्रिय है
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/05/05/201105058982720013045708101.jpg


Q. 171747 विद्युत् रासायनिक श्रेणी क्या है? नीचे दी गयी धातुओं को उनके सक्रियता के अवरोही क्रम में लगाओ।
Ba, K, Li, Ca, Na, Zn, Mg, Al, K
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

रासायनिक अभिक्रियाओं के आधार पर धातुओं की रासायनिक सक्रियता की तुलना की जा सकती हैऐसे तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर धात्वीय तत्वों को एक सक्रियता क्रम में व्यवस्थित किया गया है जिसे विद्युत् रासायनिक श्रेणी कहते हैं यह श्रेणी धातुओं की सक्रियता के अवरोही क्रम में है इसका अर्थ है कि इस श्रेणी की कोई धातु अपने से पहले आने वाली धातु से विस्थापित हो जाती है तथा अपने से बाद में आने वाली धातु को विस्थापित करती है
Li > K > Ba > Ca > Na > Mg > Al > Zn


Q. 171748 विद्युत रासायनिक श्रेणी क्या है? इसके दो प्रमुख अनुप्रयोग लिखिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विद्युत रासायनिक श्रेणी- धातुओं को उनके बढ़ते अपचयन विभवों (इलैक्ट्रोड विभवों) अथवा घटते हुए आक्सीकरण विभवों में क्रम में रखने पर प्राप्त धातुकम को धातुओं की विद्युत रासायनिक श्रेणी कहते है।

अनुप्रयोग-

1. विद्युत रासायनिक श्रेणी में नीचे को चलने पर तत्वों की इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रकृति घटती जाती है।

2. श्रेणी की कोई भी धातु अपने से नीचे की धातुओं को उनके लवणों के विलयनों से विस्थापित करके अपना लवण बना सकती है।


Q. 171749 समझाइये कि क्यों सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में कॉपर का तार डालने पर विलयन का रंग नीला हो जाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में कॉपर का तार डालने पर कॉपर अपने से कम सक्रिय धातु को उसके लवणों के विलयन से विस्थापित कर देता है और कॉपर नाइट्राइट का निर्माण करता है इस कारण विलयन का रंग नीला हो जाता है।


Q. 171750 (अ) उप-धातुओं को परिभाषित करें।
(ब) उप-धातुओं के दो उदाहरण दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(अ)उप-धातु वे रासायनिक तत्व हैं, जिनमें धातुओं एवं अधातुओं के मध्यवर्ती गुणधर्म पाए जाते हैं। अर्थात दोनों के गुणधर्म पाए जाते हैं।
(ब) सिलिकॉन एवं जर्मेनियम


Q. 171751 एक तत्व A ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर ऑक्साइड बनाता है और यह ऑक्साइड जल में घुलकर विलयन बनाता है। विलयन नीले लिटमस पेपर को लाल करता है। तत्व A धातु है या अधातु?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अम्ल, नीले लिटमस को लाल करते हैं। अतः यह विलयन अम्लीय प्रकृति का है। अधातु, ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर अम्लीय ऑक्साइड बनाते हैं। इससे स्पष्ट है कि तत्व A एक अधातु है।


Q. 171752 लोहे पर ज़ंग लगने से रोकने की तीन विधियाँ बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लोहे पर ज़ंग लगने से रोकने की तीन विधियाँ है :

(i) सतह के लेपन द्वारा परिरक्षण लोहे की वस्तुओ की सतह पर तेल, ग्रीस, पैंट, रंजक आदि का लेपन करके इन्हे ज़ंग लगने से रोका जा सकता है ।

(ii) यशदलेपन द्वारा परिरक्षण आयरन पर ज़िंक की परत चढ़ाकर भी इसे ज़ंग लगने से बचाया जा सकता है ।

(iii) विद्युतलेपन द्वारालोहे की वस्तुओ संक्षारण प्रतिरोधी धातुओ जैसे क्रोमियम या निकल का लेपन करके इन्हे ज़ंग लाग्ने से बचाया जा सकता है ।


Q. 171753 धातुओं के तीन रासायनिक गुण लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

धातुओं के तीन रासायनिक गुण

रासायनिक गुण

धातु

अम्लों से क्रिया

अम्लों की क्रिया से कुछ धातुएं हाइड्रोजन उत्पन्न करती हैं   

लवण बनाना

 

अम्ल के साथ लवण बनाते हैं  

विद्युत् प्रवृति

यह धन विद्युती होने के कारण विद्युत् अपघटन करने पर कैथोड पर एकत्रित होती है। 

 


Q. 171754 निम्न को उदाहरण सहित समझाइए -
a) एस्टर
b) ऐल्डिहाइड
c) कार्बोक्सिलिक अम्ल
d) कीटोन
e) ईथर
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

a) एस्टर: ये मुख्य रूप से अम्ल और ऐल्कोहाॅल की अभिक्रिया से  बनाये जाते हैं ये एस्टर (−COOR) समूह युक्त यौगिक होते हैं । इनका सामान्य सूत्र R−COOR ( R= ऐल्किल समूह ) होता है ।
उदाहरण : CH3COOCH3, CH3COOC2H5, आदि ।
b) ऐल्डिहाइड: ये वे यौगिक होते हैं जो ऐल्डिहाइड (−CHO) समूह रखते हैं । इनका सामान्य सूत्र R−CHO होता है । उदाहरण : CH3CHO, C2H5CHO, आदि ।
c) कार्बोक्सिलिक अम्ल: वे यौगिक जो कार्बोक्सिलिक (−COOH) समूह रखते हैं , कार्बोक्सिलिक अम्ल कहलाते हैं । इनका सामान्य सूत्र R−COOH होता है ।
उदाहरण : CH3COOH, C2H5COOH, आदि ।
d) कीटोन: वे यौगिक जो कीटोनिक (>C=O) समूह रखते हैं , कीटोन कहलाते हैं । इनका सामान्य सूत्र R−CO−R होता है ।
उदाहरण : CH3COCH3, C2H5COCH3, आदि ।
e) ईथर: वे यौगिक जो जल के दोनों हाइड्रोजन परमाणुओं के समान या विभिन्न एल्किल समूहों द्वारा प्रतिस्थापन के फलस्वरूप बनते हैं ईथर कहलाते हैं । इनका सामान्य सूत्र R−O−R होता है ।
उदाहरण : CH3−O−CH3, C2H5−O−CH3, आदि ।


Q. 171755 निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए: i. जैव शक्ति सिद्धांत ii. साबुन iii. सजातीय श्रेणी iv. समूह या मूलक ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

i. जैव शक्ति सिद्धांत: बर्जीलियस नामक वैज्ञानिक ने जैव शक्ति सिद्धांत प्रस्तुत किया। इस सिद्धांत के अनुसार- कार्बनिक पदार्थों की रचना के नियम अकार्बनिक पदार्थों की रचना के नियमों से भिन्न हैं तथा इस कारण कार्बनिक पदार्थों को प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है। बर्जीलियस की इस धारणा का अन्य वैज्ञानिकों ने समर्थन किया। यह सिद्धांत अधिक समय तक मान्य नहीं रहा।

ii. साबुन: उच्च अणुभार वाले मोनोकार्बोक्सीलिक अम्लों के सोडियम तथा पोटैशियम लवण साबुन कहलाते हैं। ये वसा या तेलों के तनु KOH या तनु NaOH द्वारा जल अपघटन से प्राप्त होते हैं।

साबुन बनाने की अभिक्रिया-

iii. सजातीय श्रेणी: सभी कार्बनिक यौगिकों को कुछ ऐसे वर्गों में विभाजित किया जा सकता है जिनके सदस्यों के गुणों तथा संरचनाओं में एक दूसरे से अधिक समानताएँ होती हैं। प्रत्येक वर्ग के किसी एक सदस्य के बनाने की विधियों तथा गुणों का ज्ञान होने पर उस वर्ग के सभी सदस्यों के बनाने की विधियों तथा गुणों का पर्याप्त सीमा तक स्वयं ही ज्ञान हो जाता है। इन वर्गों को सजातीय श्रेणियाँ कहते हैं। इस प्रकार कई लाख यौगिकों का अध्ययन कुछ सजातीय श्रेणियों के अध्ययन तक सीमित हो गया है।
iv समूह या मूलक: किसी यौगिक की संरचना में उपस्थित वे परमाणु या परमाणुओं के वे समूह जिनके अपने विशेष गुण होते हैं, समूह या मूलक कहलाते हैं।
उदाहरण: एथिल ऐल्कोहल के एक अणु में एक एथिल तथा एक ऐल्कोहल समूह उपस्थित होते हैं।

Description: /stryde/images/2015/04/17/20150417301548001429270532.jpg


Q. 171756 किसी शाखित ऐल्केन के नामकरण के लिए आप किन-किन नियमों का पालन करेंगे? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शाखित ऐल्केन का नामकरण:
शाखित हाइड्रोकार्बनों में सर्वप्रथम कार्बन परमाणुओं की सबसे लम्बी सीधी श्रृंखला का चुनाव किया जाता है तथा उसे ऐल्केन की भांति नाम दिया जाता है।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720111z.jpg

सबसे लम्बी श्रृंखला से जुड़े कार्बन परमाणुओं को उनकी संख्या के अनुसार ऐल्किल समूह की भांति नाम दिया जाता है।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720112z.jpg

कार्बन परमाणुओं की सबसे लम्बी श्रृंखला को इस प्रकार क्रमांक दिए जाते हैं कि ऐल्किल समूह कम से कम क्रमांक वाले कार्बन से जुड़े।

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720113z.jpg

यदि किसी यौगिक में कार्बन परमाणुओं की सबसे लम्बी श्रृंखला से एक से अधिक ऐल्किल समूह जुड़े हैं तो श्रृंखला को इस प्रकार क्रमांक दिए जाते हैं कि सभी ऐल्किल समूहों वाले कार्बन परमाणुओं के क्रमांकों का योग निम्नतम रहे।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720114z.jpg

शाखित हाइड्रोकार्बनों के नाम में सर्वप्रथम ऐल्किल समूहों की स्थिति (क्रमांक) तथा अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार ऐल्किल समूहों के नाम लिखे जाते हैं, इसके पश्चात कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला का नाम लिखा जाता है।

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720115z.jpgयदि किसी यौगिक में एक जैसे एक से अधिक ऐल्किल समूह हों तो ऐल्किल समूह के नाम से पहले डाई, ट्राई आदि लगाया जाता है तथा उनकी अलग-अलग स्थिति भी लिखी जाती है।
Description: /stryde/uploadfiles/Image/2011/02/04/2011020437533100129680970720116z.jpg


Q. 171757 एक आवर्त सारणी में बायें से दायें जाने पर ऑक्साइडों के क्षारीय गुणधर्म:


A.

कम होते हैं

Right Answer is: A

SOLUTION

धातुओं के ऑक्साइड क्षारीय प्रकृति के होते हैं जबकि अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं | आधुनिक आवर्त सारणी में धातुएँ बायीं तरफ और अधातुएँ दायीं तरफ उपस्थित होती हैं | अतः आवर्त सारणी में बायें से दायें जाने पर ऑक्साइडों की क्षारीय प्रकृति में कमी और अम्लीय प्रकृति में वृद्धि होती है |


Q. 171758 जर्मेनियम के गुण समान थे:


A.

एका-सिलिकॉन

B.

एका-बोरॉन

C.

एका-ऐलुमिनियम

D.

एका-जर्मेनियम

Right Answer is: A

SOLUTION

बाद में खोजे गए स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम के गुण क्रमशः एका-बोरॉन, एका-ऐलुमिनियम और एका-सिलिकॉन के समान थे |


Q. 171759

जब हम Li से Rb की ओर जाते हैं कोशों की संख्या बढ़ती है <div class= Right Answer is: A

SOLUTION

जब हम एक समूह में नीचे की ओर जाते हैं तो इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कोशों की संख्या बढ़ती है |


Q. 171760 मेन्डेलीफ के आवर्त नियम के अनुसार, तत्वों के गुणधर्म आवर्त फलन होते हैं:


A.

परमाणु द्रव्यमान के

B.

परमाणु संख्या के

C.

संरचना के

D.

न्युक्लियोन्स के

Right Answer is: A

SOLUTION

मेन्डेलीफ ने तत्वों के परमाणु द्रव्यमान एवं उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्मों के बीच संबंधों का अध्ययन किया | उसके आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्त फलन होते हैं |


Q. 171761 डॉबेराइनर ने तत्वों को तीन के समूहों में वर्गीकृत किया जिन्हें त्रिक कहते हैं
Right Answer is: D

SOLUTION

डॉबेराइनर के अनुसार जब तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो मध्य वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों के औसत के लगभग बराबर होता है |


Q. 171762 एक तत्व की संयोजकता का निर्धारण किया जाता है:


A.

बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या से

B.

इसके परमाणु में उपस्थित कुल इलेक्ट्रॉनों की संख्या से

C.

एक परमाणु में कोशों की संख्या से

D.

इलेक्ट्रॉनों और प्रोटोनों की कुल संख्या से

Right Answer is: A

SOLUTION

एक तत्व की संयोजकता उसके इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करने, देने या साझा करने की क्षमता होती है | बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या एक तत्व की संयोजकता का निर्धारण करती है |


Q. 171763 द्वितीय आवर्त में सबसे बड़े परमाण्वीय आकार वाला तत्व है:


A.

लीथियम

B.

नाइट्रोजन

C.

ऑक्सीजन

D.

कार्बन

Right Answer is: A

SOLUTION

लीथियम द्वितीय आवर्त में सबसे बड़े परमाण्वीय आकार वाला तत्व है क्योंकि एक आवर्त में बायें से दायें जाने पर परमाणु का आकार घटता है और लीथियम द्वितीय आवर्त का पहला तत्व है |


Q. 171764 समान आवर्त में उपस्थित तत्वों में:


A.

संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है

Right Answer is: B

SOLUTION

समान आवर्त में उपस्थित तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में कोशों की संख्या समान होती है | समान समूह में उपस्थित तत्व समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन रखते हैं |


Q. 171765 एक परमाणु के परमाण्विक आकार से अभिप्राय है:


A.

एक परमाणु की त्रिज्या

B.

एक परमाणु का आयतन

C.

एक परमाणु का पृष्ठीय क्षेत्रफल

D.

एक परमाणु का घनत्व

Right Answer is: A

SOLUTION

एक परमाणु की परमाण्वीय त्रिज्या उस परमाणु के परमाण्वीय आकार की माप होती है, जो सामान्यतः नाभिक से उसे घेरे हुए इलेक्ट्रॉन अभ्र की सीमा की दूरी होती है |


Q. 171766 एक उत्कृष्ट गैस है:


A.

क्लोरीन

B.

फ्लोरीन

C.

आर्गन

D.

नाइट्रोजन

Right Answer is: C

SOLUTION

आर्गन पूर्ण अष्टक युक्त एक उत्कृष्ट गैस है | उत्कृष्ट गैसों की खोज बहुत बाद में हुई क्योंकि ये अक्रिय होती हैं और इनकी सांद्रता भी बहुत कम होती है |


Q. 171767 जब मेन्डेलीफ ने अपना काम प्रारम्भ किया था , उस समय ज्ञात तत्वों की संख्या थी:


A.

60

B.

63

C.

67

D.

72

Right Answer is: B

SOLUTION

जब मेन्डेलीफ ने काम करना प्रारम्भ किया था , उस समय तक केवल 63 तत्व ज्ञात थे | उन्होंने तत्वों के परमाणु द्रव्यमान एवं उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्मों के बीच संबंधों का अध्ययन किया |


Q. 171768 तीन तत्व जिनका बाह्यतम कोश पूर्णतः भरा हुआ है:


A.

Li, Na, K

B.

Cu, Ag, Au

C.

He, Ne, Ar

D.

F, Cl, Br

Right Answer is: C

SOLUTION

हीलियम, नियॉन और आर्गन जैसी उत्कृष्ट गैसों का बाह्यतम कोश पूर्णतः भरा होता है | इन गैसों की अनभिक्रियाशीलता पूर्ण भरे बाह्यतम कोश के कारण होती है |


Q. 171769 एक निश्चित आवर्त में तत्वों की अधिकतम संख्या निर्भर करती है:


A.

विभिन्न कोशों में इलेक्ट्रॉन कैसे भरे गए हैं ।

B.

सूत्र 2n पर

C.

हमारी अपनी सुविधा पर

D.

औसत परमाणु द्रव्यमान पर

Right Answer is: A

SOLUTION

एक निश्चित आवर्त में तत्वों की अधिकतम संख्या इस पर निर्भर करती है कि विभिन्न कोशों में इलेक्ट्रॉन कैसे भरे गए हैं | एक कोश में भरे जा सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या सूत्र 2n2 पर निर्भर करती है जहाँ n नाभिक से नियत कोश की संख्या को बताता है | इसलिए K कोश में 2 इलेक्ट्रॉन होते हैं और इसमे दो तत्व हैं | M कोश में 8 इलेक्ट्रॉन और 8 तत्व हैं |


Q. 171770 आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों की संख्या है:


A.

7

B.

8

C.

18

D.

16

Right Answer is: C

SOLUTION

आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्व स्तम्भ होते हैं जिन्हें 'समूह' कहा जाता है और 7 क्षैतिज पंक्तियाँ होती हैं जिन्हें 'आवर्त' कहा जाता है |


Q. 171771 आधुनिक आवर्त सारणी आधारित है:


A.

परमाणु के घनत्व पर

B.

परमाणु आयतन पर

C.

परमाणु संख्या पर

D.

परमाणु द्रव्यमान पर

Right Answer is: C

SOLUTION

मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में परिवर्तन किया गया तथा परमाणु संख्या को आधुनिक आवर्त सारणी के आधार के रूप में स्वीकार किया गया | आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार 'तत्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु-संख्या का आवर्त फलन होते हैं|'


Q. 171772 एका- ऐलुमिनियम को अब किस नाम से जाना जाता है ?


A.

गैलियम

B.

जर्मेनियम

C.

स्कैंडियम

D.

सिलिकॉन

Right Answer is: A

SOLUTION

मेन्डेलीफ ने कुछ तत्वों के अस्तित्व का अनुमान लगाया जो उस समय तक ज्ञात नहीं थे | मेन्डेलीफ ने इनका नामकरण उसी समूह में इनसे पहले आने वाले तत्व के नाम के आगे संस्कृत उपसर्ग एका लगाकर किया | मेन्डेलीफ ने स्कैंडियम, गैलियम और जर्मेनियम को क्रमशः एका-बोरॉन, एका-ऐलुमिनियम और एका-सिलिकॉन नाम दिया |


Q. 171773 न्यूलैंड्स के अष्टक में पहले तत्व के गुणधर्म समान होते हैं :


A.

सातवें तत्व के

B.

तीसरे तत्व के

C.

आठवें तत्व के

D.

सौवें तत्व के

Right Answer is: C

SOLUTION

न्यूलैंड्स ने पाया कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुणधर्म पहले तत्व के गुणधर्म के समान हैं | उन्होंने इसकी तुलना संगीत के अष्टक से की | इसलिए उन्होंने इसे 'अष्टक का नियम' कहा | न्यूलैंड्स के अष्टक में लीथियम और सोडियम के गुणधर्म समान थे | सोडियम, लीथियम के बाद आठवाँ तत्व है | इसी तरह बेरिलियम एवं मैग्नीशियम में अधिक समानता है |


Q. 171774 एक कार्बनिक यौगिक में प्रकार्यात्मक समूह


A.

कार्बन से एक विशेष क्रम में जुड़ा एक परमाणु या परमाणुओं का समूह है

Right Answer is: A

SOLUTION

प्रकार्यात्मक समूह एक कार्बनिक यौगिक में एक परमाणु या परमाणुओं का समूह जो आपस में एक विशिष्ट क्रम में जुड़ा होता है |


Q. 171775 समजातीय श्रेणी यौगिकों की एक श्रंखला होती है


A.

जिसमें एक कार्बन श्रंखला में समान प्रकार्यात्मक समूह हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करता है

Right Answer is: A

SOLUTION

समजातीय श्रेणी यौगिकों की ऐसी श्रंखला जिसमें कार्बन श्रंखला में स्थित हाइड्रोजन को एक ही प्रकार का प्रकार्यात्मक समूह प्रतिस्थापित करता है | क्रमागत यौगिकों का सूत्र एक −CH2 इकाई द्वारा भिन्न होता है | श्रंखला के प्रत्येक सदस्य को एक सामान्य सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है | उदाहरण: एल्कीन के लिए CnH2n |


Q. 171776

सहसंयोजक यौगिक सामान्यतः विद्युत के कुचालक होते हैं <div class= Right Answer is: A

SOLUTION

सहसंयोजी आबंध वाले अणुओं में भीतर तो प्रबल आबंध होता है, लेकिन इनका अन्तराअणुक बल कम होता है | इसके कारण इन यौगिकों के गलनांक और क्वथनांक कम होते हैं | चूँकि परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी होती है और कोई आवेशित कण नहीं बनते हैं; सामान्यतः ऐसे सहसंयोजी यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं |


Q. 171777 एक समजातीय श्रेणी के दो क्रमागत सदस्य भिन्न होते हैं


A.

CH समूह से

B.

14 u से

C.

क्रियात्मक समूह से

D.

CH3 समूह से

Right Answer is: B

SOLUTION

यौगिकों की ऐसी श्रंखला जिसमें कार्बन श्रंखला में स्थित हाइड्रोजन को एक ही प्रकार का प्रकार्यात्मक समूह प्रतिस्थापित करता है, उसे समजातीय श्रेणी कहते हैं | एक समजातीय श्रेणी के दो क्रमागत सदस्यों के अणुभार में CH2 (कार्बन का परमाणु भार 12 u और हाइड्रोजन का परमाणु भार 1 u होता है ) या 14 u का अंतर होता है |


Q. 171778 अधिकांश कार्बन अपररूप और कार्बनिक यौगिक पूर्ण दहन पर


A.

एक अप्रिय गंध देते हैं

Right Answer is: C

SOLUTION

कार्बन अपने सभी अपररूपी रूपों में ऊष्मा और प्रकाश के उत्सर्जन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं | अधिकांश कार्बनिक यौगिक जलाने पर अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं |


Q. 171779 एल्कोहॉल वे यौगिक हैं जिनमें


A.

एल्किल समूह से −OH समूह जुड़ा होता है

Right Answer is: A

SOLUTION

एल्कोहॉल में −OH क्रियात्मक समूह उपस्थित होता है | सभी एल्कोहॉल का नामकरण मूल कार्बन श्रंखला में -e को −ol से प्रतिस्थापित करके किया जाता है |


Q. 171780 संयोजन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ होती है जिनमें


A.

अभिकारकों को मिलाने पर शीघ्र अभिक्रिया होती है

Right Answer is: B

SOLUTION

असंतृप्त हाइड्रोकार्बनों में उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन संयोजित होता है |


Q. 171781 प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ होती है जिनमें:


A.

संतृप्त हाइड्रोकार्बन किसी अकार्बनिक यौगिक में से धनायन को प्रतिस्थापित कर देते हैं

Right Answer is: B

SOLUTION

प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ वे अभिक्रियाएँ होती है जिनमें एक प्रकार के परमाणु या परमाणुओं का समूह दूसरे प्रकार के परमाणु या परमाणुओं के समूह का स्थान ले लेते हैं |


Q. 171782 एस्टरीकरण अभिक्रिया कहा जाता है:


A.

सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में एक एल्कोहॉल की कार्बोक्सिलिक अम्ल के साथ अभिक्रिया

B.

एक नए पदार्थ का निर्माण

C.

एक प्रकार की संयोजन अभिक्रिया

D.

एक प्रकार की पुनर्विन्यास अभिक्रिया

Right Answer is: A

SOLUTION

एथेनॉइक अम्ल किसी अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में परिशुद्ध एथनॉल से अभिक्रिया कर एस्टर बनाते हैं जो मृदु गंध रखता है |


Q. 171783 एथनॉल ऑक्सीकृत होता है:


A.

क्षारीय KMnO4 द्वारा एथनैल में

B.

क्षारीय KMnO4 द्वारा एथेनॉइक अम्ल में

C.

क्यूप्रिक ऑक्साइड की उपस्थित में एथनैल में

D.

प्लेटिनम उत्प्रेरक की उपस्थिति में एथेनॉइक अम्ल में

Right Answer is: B

SOLUTION

एथनॉल अम्लीय या क्षारीय KMnO4 से अभिक्रिया कर एथेनॉइक अम्ल में ऑक्सीकृत हो जाता है |


Q. 171784 साबुनीकरण है :


A.

एस्टर का निर्जलीकरण

B.

एस्टर का जलअपघटन

C.

एस्टर का जलयोजन

D.

एस्टर का निर्माण

Right Answer is: B

SOLUTION

एस्टर एक अम्ल या क्षार की उपस्थिति में अभिक्रिया करके एल्कोहॉल और कार्बोक्सिलिक अम्ल देते हैं |


Q. 171785 साबुन की शोधन क्रिया का सिद्धांत है :


A.

साबुन धूल कणों के साथ क्रिया करती है

Right Answer is: B

SOLUTION

साबुन के अणु लम्बी श्रंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के सोडियम या पोटैशियम लवण होते हैं | साबुन का आयनिक सिरा जल में घुल जाता है जबकि कार्बन श्रंखला तेल में घुल जाती है | साबुन के अणु मिसेल का निर्माण करते हैं जिसमें अणु का एक सिरा तेल की बूंद की ओर होता है जबकि आयनिक सिरा बाहर की ओर होता है | इससे पानी में इमल्शन बनता है | साबुन के मिसेल मैल को जल में घोलने में सहायता करते हैं |


Q. 171786 अपररूपी अवस्था जिसमें कार्बन परमाणुओं की संख्या अधिकतम है:


A.

डेकेन

B.

हीरा

C.

फुलेरीन

D.

ग्रेफाइट

Right Answer is: C

SOLUTION

फुलेरीन कार्बन के अपररूपों का अन्य वर्ग बनाते हैं | सबसे पहला खोजा गया फुलेरीन C-60 था, जिसमें कार्बन परमाणु एक फुटबॉल की आकृति में व्यवस्थित होते हैं | चूँकि यह अमेरिकी आर्किटेक्ट बकमिन्सटर फुलर द्वारा डिज़ाइन किए गए जियोडेसिक गुम्बद के समान लगते हैं, इसलिए इस अणु को फुलेरीन नाम दिया गया |


Q. 171787 आप एथिलीन को एथेन में कैसे परिवर्तित करेंगे ? रासायनिक अभिक्रिया भी लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

एथिलीन (असंतृप्त हाइड्रोकार्बन) को एथेन (संतृप्त हाइड्रोकार्बन) में संकलन अभिक्रिया द्वारा परिवर्तित कर सकते हैं ।

पैलेडियम अथवा निकैल जैसे उत्प्रेरकों की उपस्थिति में असंतृप्त हाइड्रोकार्बन हाइड्रोजन जोड़कर संतृप्त हाइड्रोकार्बन देते हैं।

 

 


Q. 171788 जब सोडियम कार्बोनेट में एथेनॉइक अम्ल डाला जाता है तो निकलने वाली गैस का नाम बताइये । आप इस गैस की उपस्थिति को कैसे प्रमाणित करेंगे ?
Right Answer is:

SOLUTION

जब सोडियम कार्बोनेट में एथेनॉइक अम्ल डाला जाता है तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है । इस गैस की उपस्थिति को इसे चूने के पानी में प्रवाहित करके ज्ञात किया जा सकता है । इससे चूने का पानी दूधिया हो जाता है ।


Q. 171789 हाइड्रोकार्बन किन्हें कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइये।
Right Answer is:

SOLUTION

ऐसे कार्बनिक यौगिक जो केवल कार्बन एवं हाइड्रोजन से मिलकर बनते हैं, उन्हें हाइड्रोकार्बन कहते हैं। जैसे, मेथेन(CH4), एथेन(C2H6) आदि।


Q. 171790 बकमिन्सटर फुलेरीन क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

यह एक कृत्रिम फुलेरीन (कार्बन अपररूप का अन्य वर्ग) है जो बकमिन्सटर फुलेरीन के नाम से जाना जाता है । फुलेरीन कार्बन अपररूप का अन्य वर्ग है । ये अमेरिकी आर्किटेक्ट बकमिन्सटर फुलर द्वारा डिज़ाइन किए गए जियोडेसिक गुंबद के समान लगते हैं ।


Q. 171791 CH3OH का सामान्य एवं IUPAC नाम लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

CH3OH का सामान्य नाम मेथिल ऐल्कोहॉल एवं IUPAC नाम मेथेनॉल है।


Q. 171792 हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते है संतृप्त और असंतृप्त । दोनों में से किस प्रकार के हाइड्रोकार्बन वायु में धुआँ के साथ जलते हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन


Q. 171793 कच्चे फलों को पकाने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

कच्चे फलों को पकाने के लिए एथिलीन गैस का उपयोग किया जाता है


Q. 171794 प्रक्रम जिसके दौरान CO2 अवशोषित कर ली जाती जाती है -


A.

पाचन

B.

उत्सर्जन

C.

गमन

D.

श्वसन

Right Answer is: D

SOLUTION

प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम के दौरान कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) का अवशोषण होता है और कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है ।


Q. 171795 जीवन के लिए आण्विक गतियों की आवश्यकता होती है −


A.

संरचनाओं की मरम्मत करने और उनको बनाए रखने के लिए

B.

पोषण

C.

श्वसन

D.

मरम्मत

Right Answer is: A

SOLUTION

जीवन के लिए संरचनाओं की मरम्मत करने और उनको बनाए रखने के लिए आण्विक गतियों की आवश्यकता होती है । जब एक कटी हुई अंगुली से खून निकलता है ये आण्विक गतियाँ न केवल खून के बहने को रोकती हैं बल्कि घाव को भरने मे भी सहायता करती हैं ।


Q. 171796 वृक्क के अपक्रिय हो जाने की अवस्था में नाइट्रोजनी अपशिष्टों को हटाने का प्रक्रम कहलाता है -


A.

डायालाइसिस/अपोहन

B.

परासरण

C.

विसरण

D.

जीवद्रव्य कुंचन

Right Answer is: A

SOLUTION

चिकित्सकीय रूप से अपोहन वृक्कीय विस्थापन का सिद्धान्त है जो वृक्क के अपक्रिय हो जाने की अवस्था में वृक्कों के कार्य को करने के लिए कृत्रिम रूप से विस्थापन है ।


Q. 171797 ATP का पूरा नाम है -


A.

एडिनोसिन टेट्रा फॉस्फेट

B.

एडिनोसिन ट्राई फॉस्फेट

C.

एडिनाइलेटट्राई फॉस्फेट

D.

एडिनाइलेटटेट्रा फॉस्फेट

Right Answer is: B

SOLUTION

ATP का पूरा नाम, एडिनोसिन ट्राई फॉस्फेट है जो एक उच्च ऊर्जा अणु है ।


Q. 171798 ऊतक तरल जो परिवहन में शामिल है −


A.

सिका

B.

विटामिन्स

C.

हॉर्मोन्स

D.

एंजाइम्स

Right Answer is: A

SOLUTION

लसिका तंत्र लसिका अंगों, लसिका गांठों, लसिका वाहिनियों, लसिका ऊतकों, लसिका केशिकाओं और लसिका वाहिकाओं का एक जटिल जाल है जो लसिका तरल को उत्पन्न करता है और ऊतकों से परिसंचरण तंत्र में परिवहन भी करता है ।


Q. 171799 निम्नांकित में से कौन सा पौधे का आवश्यक भाग है ?


A.

जर्मेनियम

B.

नाइट्रोजन

C.

गोल्ड

D.

निकल

Right Answer is: B

SOLUTION

नाइट्रोजन पौधों में प्रोटीन और दूसरे यौगिकों के संश्लेषण के लिए आवश्यक है ।


Q. 171800 आमाशय में HCl की भूमिका है -


A.

प्रोटीन पाचन में

B.

पेप्सिन के सक्रियण में

C.

अमीनो अम्लों के पाचन में

D.

आमाशय की भित्ति की सुरक्षा

Right Answer is: B

SOLUTION

HCl आमाशय की जठर ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित होता है, जो आमाशय में अम्लीय माध्यम प्रदान करता है जो पेप्सिन की क्रिया को बढ़ाने के लिए आमाशय को अम्लीय माध्यम प्रदान करता है ।


PreviousNext