CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 171801 शाकाहारियों में छोटी आंत की लंबाई होती है −


A.

मांसाहारियों की छोटी आंत तुलना में लंबाई में छोटी

B.

मांसाहारियों की छोटी आंत तुलना में लंबाई में लंबी

C.

मांसाहारियों की छोटी आंत की लंबाई के समान

D.

बहुत छोटी

Right Answer is: B

SOLUTION

शाकाहारियों को घास और दूसरे पौधों में स्थित सेलुलोज को पचाने के लिए बड़ी छोटी आंत कि आवश्यकता होती है ।


Q. 171802 स्तनधारियों के रक्त में उपस्थित वर्णक है −


A.

हीमोसायनिन

B.

हीमोइरिथ्रीन

C.

हीमोग्लोबिन

D.

फ्यूकोजेन्थिन

Right Answer is: C

SOLUTION

रक्त का ऑक्सीकरण अनेक तरीकों से मापा जाता है लेकिन महत्वपूर्ण माप हीमोग्लोबिन (Hb) संतृप्तता प्रतिशतता है। लाल रक्त कोशिकाओं में उपस्थित हीमोग्लोबिन अणु स्तनधारियों में ऑक्सीज़न के प्राथमिक परिवहक हैं ।


Q. 171803 एंजाइम हैं -


A.

विटामिन्स

B.

प्रोटीन्स

C.

कार्बोहाइड्रेट्स

D.

वसा

Right Answer is: B

SOLUTION

एंजाइम प्रोटीन्स हैं जो रासायनिक अभिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं। एंजाइमी अभिक्रियाओं में प्रक्रम के प्रारम्भ में अणु सब्सट्रेट कहलाता है और एंजाइम इनको भिन्न अणुओं में परिवर्तित कर देते हैं जो उत्पाद कहलाते हैं ।


Q. 171804 प्रक्रम जो जल और खनिज लवणों के परिवहन में सहायता करता है -


A.

वाष्पोत्सर्जन

B.

प्रकाश्संश्लेषण

C.

अंधकार अभिक्रिया

D.

ग्लाइकोलाइसिस

Right Answer is: A

SOLUTION

वाष्पोत्सर्जन जल का पौधे के वायवीय भागों से विशेषकर तने, फूलों और फलों से भाप में परिवर्तित होना है वाष्पोत्सर्जन चूषण में सहायता करता है जो जल को जाइलम की कोशिकाओं द्वारा खींचता है ।


Q. 171805 धमनियों और शिराओं में अंतर है −


A.

धमनियाँ मोटी और प्रत्यास्थ भित्ति वाली जबकि शिराएँ मोटी भित्ति वाली होती हैं ।

B.

शिराएँ मोटी और प्रत्यास्थ भित्ति वाली जबकि धमनियाँ मोटी भित्ति वाली होती हैं ।

C.

धमनियों में वाल्व होते हैं जबकि शिराओं में वाल्व नहीं होते हैं ।

D.

शिराएँ केशिकाओं के निर्माण के लिए विभाजित हो जाती हैं जबकि धमनियाँ नहीं होती हैं ।

Right Answer is: A

SOLUTION

धमनियाँ मोटी और प्रत्यास्थ भित्ति वाली जबकि शिराएँ मोटी भित्ति वाली होती हैं ।


Q. 171806 प्लाज्मा परिवहन करता है -


A.

लाल रक्त कोशिकाओं का

B.

ऑक्सीज़न का

C.

कार्बन डाई ऑक्साइड का

D.

नाइट्रोजन अपशिष्टों का

Right Answer is: D

SOLUTION

लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीज़न का परिवहन करती हैं जबकि प्लाज्मा भोजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, और नाइट्रोजनी अपशिष्टों का परिवहन करता है ।


Q. 171807 जलीय जीवों में श्वसन की दर है -


A.

स्थलीय जीवों में श्वसन की दर से धीमी

B.

स्थलीय जीवों में श्वसन की दर से तेज

C.

वायवीय जीवों में श्वसन की दर से तीव्र

D.

स्थलीय जीवों में श्वसन की दर से कम

Right Answer is: B

SOLUTION

इस प्रकार पानी में घुलित ऑक्सीज़न की मात्रा कम होने के कारण जलीय जीवों में श्वसन की दर तेज होती है ।


Q. 171808 एक जैव अणु जो पायसीकरण को प्रभावित करता है, वह है −


A.

प्रोटीन

B.

वसा

C.

कार्बोहाइड्रेट

D.

विटामिन

Right Answer is: B

SOLUTION

यह बड़े वसा अणुओं को पित्त रस द्वारा वसा की छोटी बूंदों में विभाजित करने का प्रक्रम है। पित्त लवण वसा कणिकाओं की परत को प्रभावी एंजाइमी क्रिया के लिए वसा की छोटी कणिकाओं में तोड़ दिया जाता है ।


Q. 171809 आंत्र की भित्ति में उपस्थित रसांकुरों का क्या कार्य है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आंत्र की भित्ति में उपस्थित रसांकुरों का कार्य अवशोषण के लिए अधिक सतह प्रदान करना है|


Q. 171810 चित्र में दर्शाया गया भाग A क्या है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हेनले का लूप


Q. 171811 परासरण व विसरण में कोई एक अन्तर बताइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

परासरण के लिए दोनों द्रवों के मध्य अर्द्धपारगम्य झिल्ली का होना आवश्यक है जबकि विसरण के लिए यह आवश्यक नहीं है।


Q. 171812 कोशिका विभाजन को प्रेरित करने वाला पादप हॉर्मोन है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

साइटोकाइनिन


Q. 171813 मानव में कितने प्रकार का रक्त समूह पाया जाता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव में चार प्रकार का A, B, AB और O रक्त समूह पाया जाता है।


Q. 171814 1

दीर्घाकार आवर्त सारणी की चार प्रमुख विशेषताएँ लिखिए <div class= A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. दीर्घ आवर्त सारणी में, किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर परमाणु क्रमांक और परमाणु भार बढ़ते हैं किन्तु परमाणु त्रिज्या घटती है।

2. किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर धात्विक गुण कम होते हैं तथा अधात्विक गुण बढ़ते हैं।

3. वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या बढ़ती है।

4. वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर धातुओं की रासायनिक अभिक्रियाशीलता बढ़ती है।

 


Q. 171815 उपधातु किसे कहते हैं ? किन्हीं दो उपधातुओं के नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वे तत्व जो धातु एवं अधातु दोनों के गुणधर्म प्रदर्शित करते हैं , उन्हें उपधातु या अर्द्धधातु कहते हैं ।

दो उपधातुओं के नाम जर्मेनियम और आर्सेनिक हैं ।


Q. 171816 आधुनिक आवर्त नियम क्या है? स्पष्टीकरण दीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।

तत्वों को उनके परमाणु क्रमांकों के अनुसार लगाने पर आवर्त में परमाणु त्रिज्या व धात्विकता कम होती है।


Q. 171817 दो तत्वों के नाम लिखिए जो मैग्नीशियम के समान रासायनिक अभिक्रिया दर्शाते हैं । आपके चयन का आधार भी बताइये
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कैल्सियम और स्ट्रॉन्शियम, मैग्नीशियम के समान रासायनिक अभिक्रिया दर्शायेंगे क्योंकि इनके बाहरी कोश में संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या मैग्नीशियम के समान है अर्थात इन सभी तत्वों में दो संयोजकता इलेक्ट्रॉन हैं और ये आधुनिक आवर्त सारणी के समूह दो के तत्व हैं |


Q. 171818 परमाणु क्रमांक 17 वाले तत्व की आवर्त सारणी में स्थिति बताइये। कारण भी दीजिये
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

परमाणु क्रमांक 17 वाला तत्व Cl है जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7  है। यह आवर्त सारणी में 7वें वर्ग में स्थित है क्योंकि इसके बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या 7 है।


Q. 171819 एक कूलॉम आवेश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हम जानते हैं-

q = ne

यहाँ e इलेक्ट्रॉन का आवेश है जिसका मान 1.6 x 10-19 कूलॉम होता है |

n = q/e

q = 1 कूलॉम और e = 1.6 x 10-19 कूलॉम

n = 1 कूलॉम  / 1.6 x 10-19 कूलॉम

n =  6.25 x 1018

अतः इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 6.25 x 1018


Q. 171820 नाम लिखिए (a) दो तत्व जिनके बाह्यतम कोश में सात इलेक्ट्रॉन होते हैं । (b) दो तत्व जो अपने बाह्यतम कोश में दो इलेक्ट्रॉन रखते हैं । (c) दो तत्व जो पूर्णतः भरे हुए बाह्यतम कोश रखते हैं ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(a) क्लोरीन (Cl) और ब्रोमीन (Br)

(b) मैग्नीशियम (Mg) और कैल्सियम (Ca)

(c) नियॉन (Ne) और आर्गन (Ar)


Q. 171821 नाइट्रोजन (परमाणु क्रमांक 7) और फास्फोरस (परमाणु क्रमांक 15) आवर्त सारणी के समूह 15 से संबन्धित हैं । इन दोनों तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए । इनमें से कौनसा अधिक विद्युतऋणी है और क्यों ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नाइट्रोजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 5 है ।

फॉस्फोरस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 5 है ।

नाइट्रोजन छोटे आकार के कारण फॉस्फोरस से अधिक विद्युतऋणी होता है ।


Q. 171822 (अ) समस्थानिक किसे कहते हैं ? (ब) किन्हीं दो उत्कृष्ट गैसों के नाम लिखिए। (स) एक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2 है। इसकी वर्ग संख्या तथा संयोजकता क्या होगी ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(अ) वे तत्व जिनमें प्रोटॉन की संख्या समान तथा न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होने के कारण उनकी द्रव्यमान संख्या अलग-अलग होती है, समस्थानिक कहलाते हैं, जैसे -- 6C12,6C14 आदि कार्बन के समस्थानिक होते हैं।

() Ne, Ar

(स) तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,2 है। अतः परमाणु क्रमांक 12 है तो

वर्ग संख्या = 2

संयोजकता = +2


Q. 171823 प्रत्येक त्रिक के लिए नीचे दर्शाई गई विशेषताओं के साथ तत्व का नाम बताइये :
तत्व सबसे कम परमाणु त्रिज्या रासायनिक रूप से सबसे कम सक्रिय
F, Cl, Br ����.. �����
Li, Na, K ����� �����.
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

तत्व

सबसे कम परमाणु त्रिज्या

रासायनिक रूप से सबसे कम सक्रिय

F, Cl, Br

F

Br

Li, Na, K

Li

Li


Q. 171824 आवर्त सारणी के क्या लाभ हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. आवर्त सारणी ने रसायन विज्ञान के अध्ययन को व्यवस्थित और आसान कर दिया है ।

2. अगर किसी तत्व का आवर्त सारणी में स्थान ज्ञात हो तो इसके गुणों को याद रखना आसान होता है ।

3. किसी तत्व का आवर्त सारणी में स्थान ज्ञात करके इसके द्वारा बनाए जा सकने वाले यौगिकों की भविष्यवाणी की जा सकती है ।


Q. 171825 आधुनिक आवर्त सारणी की उदाहरण सहित दो विशेषताऐं लिखिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

१. आधुनिक आवर्त सारणी में किसी भी आवर्त में बाएं से दायें जाने पर परमाणु का साइज़ घटता है ।

इसका कारण यह है कि किसी भी आवर्त के तत्वों के परमाणुओं में बाह्य इलेक्ट्रॉन समान संयोजकता कोश में जुड़ते हैं और परमाणु संख्या बढ़ने से प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है । अतः नाभिक का इलेक्ट्रॉनों प्रति आकर्षण बढ़ता है और परमाणु का साइज़ घटता है ।

उदाहरण :

२. आधुनिक आवर्त सारणी में किसी भी आवर्त में बाएं से दायें जाने पर धात्विक गुण कम होता है और अधात्विक गुण बढ़ता है ।

उदाहरण :

तीसरा आवर्त:


Q. 171826 निम्नलिखित गुण आवर्त सारणी में एक आवर्त तथा समूह में किस प्रकार परिवर्तित होते हैं ? अ. परमाणु आकार ब. विद्युत ऋणात्मकता
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अ. परमाणु आकार - एक स्वतंत्र परमाणु के केन्द्र से उसके सबसे बाहरी कोश की दूरी को परमाणु त्रिज्या कहते हैं। आवर्त में बायें से दायें परमाणु त्रिज्या घटती है, क्योंकि नाभिक में आवेश बढ़ने से यह इलेक्ट्रॉनों को नाभिक की ओर अधिक आकर्षित करता है । अतः परमाणु आकार घटता जाता है। जबकि समूह में ऊपर से नीचे परमाणु आकार बढ़ता है क्योंकि ऊपर से नीचे एक नया कोश जुड़ जाता है जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश भी कम हो जाता है । अतः परमाणु आकार समूह में बढ़ता है।

ब. विद्युत ऋणात्मकता- आवर्त में जैसे-जैसे संयोजकता कोश के इलेक्ट्रॉनों पर लगने वाला प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है, इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृति कम होती है। जबकि समूह में नीचे की ओर संयोजकता इलेक्ट्रॉनों पर लगने वाला प्रभावी नाभिकीय आवेश कम होता है क्योंकि परमाणु आकार बढ़ जाता है । अतः संयोजकता इलेक्ट्रॉन नाभिक से दूर होते जाते हैं । इसलिए ये आसानी से निकल जाते हैं । अतः विद्युत ऋणात्मकता या इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृति अधिक होती है।


Q. 171827 मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी के गुणों एवं दोषों का उल्लेख कीजिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी के गुण-

वर्गों अथवा समूहों की विशेषताएँ-

1. किसी समूह की संख्या उस समूह के तत्वों की ऑक्सीजन के प्रति संयोजकता को दर्शाती है।

2. एक समूह के तत्वों के गुणों में परस्पर काफी समानता दिखाई देती है।

3. किसी समूह के ऊपर से नीचे चलने पर तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन होते हैं , जैसे समूह में नीचे को विद्युत धनात्मकता, परमाणु त्रिज्या, परमाणु क्रमांक, परमाणु भार आदि बढ़ते हैं जबकि आयनन विभव, विद्युत ऋणात्मकता आदि क्रमशः घटते हैं ।

आवर्तो की विशेषताएँ-

1. किसी आवर्त में बायें से दायें को तत्वों की धातु प्रकृति घटती व अधातु प्रकृति बढ़ती है।

2. बायें से दायें जाने पर परमाणु त्रिज्या क्रमशः घटती है।

3. बायें से दायें जाने पर तत्वों के ऑक्साइडों की अम्लीय प्रवृति बढ़ती है।

4. बायें से दायें जाने पर आयनन विभव का मान बढ़ता है।

कमियाँ-

1. इसमें हाइड्रोजन को एक निश्चित स्थान नहीं दिया गया ।

2. इसमें एक तत्व के समस्थानिकों को अलग-अलग स्थान नहीं दिए गये।

3. इसमें कुछ स्थानों पर कम परमाणु भार वाले तत्त्व को बाद में तथा अधिक परमाणु भार वाले तत्वों को पहले रखा गया है |


Q. 171828 समूहों के लक्षण लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

समूहों के लक्षण हैं :


(i) संयोजकता इलेक्ट्रॉन: - आवर्त सारणी के एक समूह के सभी तत्व समान संख्या में संयोजकता इलेक्ट्रॉन रखते हैं ।

(ii) परमाणु का आकार: - समूह में नीचे जाने पर कोशों की संख्या बढ़ने के कारण परमाणु आकार में वृद्धि होती है ।

(iii) धात्विक लक्षण: - समूह में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के धात्विक गुण में वृद्धि होती है ।
(iv) संयोजकता: - चूंकि एक समूह
में संयोजकता इलेक्ट्रॉन समान होते हैं । अतः एक समूह के सभी तत्व समान संयोजकता रखते हैं ।
(v) अधात्विक गुण: - समूह
में नीचे जाने पर तत्वों में अधात्विक गुण कम होते हैं ।


Q. 171829 ऊतक जो पादपों में जल और खनिज़ लवणों को ले जाता है -


A.

फ्लोएम और मृदूतक

B.

मृदूतक और जाइलम

C.

स्थूलकोणोतक

D.

जाइलम

Right Answer is: D

SOLUTION

जाइलम जल का जड़ों से ऊपर की ओर परिवहन करता है । जाइलम मुख्यतः जल और खनिज लवणों को सम्पूर्ण पादप भागों को पहुँचने का कार्य करता है ।


Q. 171830 फेफड़े रक्त प्राप्त करते हैं हृदय के -


A.

दायें आलिंद से

B.

दायें निलय से

C.

बाएँ आलिंद से

D.

बाएँ निलय से

Right Answer is: B

SOLUTION

विऑक्सीजनित रक्त दायें आलिंद में प्रवेश करता है और दायें आलिंद में जाता है, जहां से यह फुफ्फुसीय धमनियों द्वारा फेफड़ों को भेजा जाता है । फुफ्फुसीय शिराएँ ऑक्सीज़न प्रचुर रक्त को हृदय को वापस लौटाती है जहां से यह बाएँ निलय में जाने से पूर्व बाएँ आलिंद में जाता है । बाएँ निलय से ऑक्सीज़न प्रचुर रक्त महाधमनी धमनी द्वारा शेष शरीर को पम्प कर दिया जाता है ।


Q. 171831 अम्ल जो मांसपेशियों में ऐंठन प्रदान करता है -


A.

पायरुविक अम्ल

B.

लेक्टिक अम्ल

C.

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

D.

कार्बोनिक अम्ल

Right Answer is: B

SOLUTION

अत्यधिक व्यायाम के दौरान मांसपेशियों द्वारा ऑक्सीज़न की कमी में अत्यधिक श्वसन से उत्पन्न लेक्टिक अम्ल, मांसपेशीय ऐंठन उत्पन्न करता है ।


Q. 171832 ग्लूकोज का टूटना प्रथम चरण है −


A.

श्वसन

B.

जनन

C.

उत्सर्जन

D.

पाचन

Right Answer is: A

SOLUTION

कोशिकीय श्वसन एक कोशिका में ईंधन अणुओं से जैवरासायनिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए उपापचयी अभिक्रियाएं और प्रक्रम हैं । एक कोशिका द्वारा प्राय श्वसन में प्रयुक्त ईंधन अणुओं में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल और वसा अम्ल और एक सामान्य ऑक्सीकारी कारक (इलेक्ट्रॉन ग्राही) जो की आण्विक ऑक्सीज़न शामिल हैं । प्रथम चरण में ग्लूकोज का विखंडन होता है ।


Q. 171833 कुस्कुटा है एक -


A.

सहजीवी

B.

परजीवी

C.

स्वयंपोषी

D.

मृतजीवी

Right Answer is: B

SOLUTION

कुस्कुटा (अमरबेल) लगभग 100-170 जतियों का वंश है जिसमें पीली, ऑरेंज, या लाल( कभी-कभी हरी) परजीवी रूप हैं ।


Q. 171834 जाइलम नलिकाओं में जल के आरोहण के लिए उत्तरदायी बलों के नाम बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ससंजक बल और आसंजक बल


Q. 171835 प्रकाश संश्लेषण का स्थल हरित लवक है इसकी खोज किसने की?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

रॉबर्ट हिल


Q. 171836 खुला परिसंचरण तंत्र रखने वाले किसी एक जीव का नाम बताइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

झींगा


Q. 171837 हॉर्मोन जिसका प्रयोग बीजरहित फलों के उत्पादन में होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जिबरेलिन


Q. 171838 विषमपोषी पोषण को परिभाषित कीजिये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सभी जानवरों और गैर-हरे पौधों को विषमपोषी कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं और पोषण की इस विधा को विषमपोषी पोषण कहा जाता है।


Q. 171839 पादपों में परिवहन के लिए उत्तरदायी ऊतक हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जाइलम और फ्लोएम


Q. 171840 रिकेट्स किस विटामिन की कमी से होने वाला रोग है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

रिकेट्स विटामिन डी की कमी से होता है।


Q. 171841 वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पौधे अपनी जड़ों द्वारा अवशोषित पानी का उपयोग अपनी उपपाचयी क्रियाओं में करते है साथ ही बचे हुए पानी का अधिकांश अंश (लगभग 90 प्रतिशत) पौधे के लिये बेकार होता है। यह पानी सदैव ही पौधे की वायवीय सतहों से वाष्प बनकर उड़ता रहता है। इस क्रिया को ही वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।


Q. 171842 स्वांगीकरण किसे कहते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

स्वांगीकरण - अवशोषण के पश्चात ये पदार्थ कोशिकाओं के जीवद्रव्य में विलय हो जाते हैं यह प्रक्रिया स्वांगीकरण कहलाती है


Q. 171843 रक्तवाहिका जो विऑक्‍सीजनित रक्‍त को हृदय से दूर, फेफड़ों की ओर जाती है, कहलाती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

फुफ्फुसीय धमनी


Q. 171844 एकल रक्त परिसंचरण को समझाइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मछलियों में विऑक्‍सीजनीकृत रक्‍त पम्‍प किया जाता है जो गिल्‍स द्वारा ऑक्‍सीजनीकृत होता है और शरीर के अंगों को आपूर्ति कर दिया जाता है। जहाँ से विऑक्‍सीजनीकृत रक्‍त हृदय को वापस लौट जाता है और यह एकल परिसंचरण भी कहलाता है। इस प्रकार हृदय से रक्त एक चक्र में केवल एक ही बार गुजरने के कारण एकल परिसंचरण कहलाता है।


Q. 171845 परानिस्पंदन किसे कहते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

ग्लोमेरूलस में प्रवेश करने वाली अभिवाही धमनिका अपवाही धमनिका से अधिक चौड़ी होती है। इसलिए केशिका गुच्छ में रूधिर का दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव के कारण प्रोटीन के अलावा रूधिर प्लाज्मा में घुले सभी पदार्थ छनकर बोमेन सम्पुट में पहुँच जाते हैं। बोमेन सम्पुट में पहुँचने वाला यह द्रव वृक्कनिस्यंद कहलाता है। यह प्रोटीनरहित छना हुआ प्लाज्मा वृक्कनिस्यंद समीपस्थ कुण्डलित नलिका में पहुँचता है।


Q. 171846 स्फीतिदाब व भित्तिदाब की तुलना कीजिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वह दाब जो कोशिका की स्फीति अवस्था में जीवद्रव्य के द्वारा द्रव-स्थैतिक कोशिका भित्ति पर पड़ता है, स्फीतिदाब कहलाता है।

इसके विपरीत, कोशिका-भित्ति की दृढ़ता के कारण, जीवद्रव्य पर स्फीति-दाब के बराबर, विपरीत दिशा में लगाये गए दाब को भित्ति-दाब कहते हैं।


Q. 171847 निम्नांकित फ्लोचार्ट में A व B मानव में परिसंचरण के दो प्रकार हैं इनके नाम बताइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

A = फुफ्फुसीय परिसंचरण

B = सिस्टेमिक परिसंचरण


Q. 171848 निम्‍न को संक्षेप में परिभाषित कीजिये। 1. पेसमेकर 2. परासरण नियंत्रण
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.      पेसमेकर: हृदय की ऊपरी दांयी भित्ति पर स्थित विशेषीकृत ऊतक होता है, साइनोएट्रिअलनोड या पेसमेकर कहलाता है।

2.      परासरण नियंत्रण: शरीर में जल की उचित मात्रा तथा उपयुक्त आयनों का संतुलन बनाए रखने की प्रक्रिया को परासरण नियंत्रण कहते हैं


Q. 171849 प्रस्तुत अभिक्रिया रंध्र में होने वाली उत्क्रमनीय अभिक्रिया है जहां A व B रंध्र की अवस्थाएँ हैं इन्हें पहचानिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

A अवस्था में रंध्र खुले व B अवस्था रंध्र के बंद होने को प्रदर्शित करती है।


Q. 171850 प्रकाशानुवर्तन क्या है ? पादप में प्रकाशानुवर्तन को नामांकित चित्र की सहायता से दर्शाइए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

प्रकाशानुवर्तन: पौधे या इसके किसी भाग का प्रकाश की ओर मुड़ना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है।

प्रायोगिक प्रदर्शनः- एक गमले में लगे पौधे को अंधेरे कमरे में इस प्रकार रखेंगे कि पौधे को प्रकाश केवल एक ही ओर से मिले।कुछ दिनों उपरांत देखने पर पौधा प्रकाश की दिशा में मुड़ जाता है।

इससे यह प्रदर्शित होता है कितना प्रकाशानुवर्तन दर्शाता है।

Description: /stryde/uploadfiles/Image/2013/06/19/2013061951124000137162867117.jpg


Q. 171851 निम्नलिखित के लिए एक शब्द में उत्तर दीजिए: a. एक प्रकार की झिल्ली जो कुछ अणुओं के लिए मार्ग बनाती है जबकि कुछ अन्य अणुओं को रोकदेती है। b. पादप जड़ों के द्वारा अवशोषित विलायक। c. खनिज जो कोशिका झिल्ली की अर्द्धपारगम्य प्रकृति को बनाए रखता है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

a.  चयनित अर्धपारगम्य झिल्ली

b.  जल

c.  सल्फर


Q. 171852 धमनी व शिरा में कोई तीन अंतर बताइये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

घमनी

शिरा

इसमें रूधिर हृदय से अंगो की ओर बहता है।

इसमें रूधिर अंगो से हृदय की

ओर बहताहै।

हृदय की धड़कन के साथ रूधिर दबाव के साथ बहता है।

शिराओं में रूधिर घीमी

(एक सी) गति के साथ

बहता है।

इनकी दीवारें मोटी एवं लचीली होती है।

इनकी भित्तियाँ पतली, कम

लचीली होती है।


Q. 171853 मनुष्य में वहन तंत्र के तीन घटक कौन से हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मनुष्य में वहन तंत्र के तीन घटक निम्न हैं

       रुधिर

       ह्रदय

       रुधिर वाहिकाएं


Q. 171854 1. मीरा ने अपने घर के आँगन में एक पौधा लगाया जो अपनी लंबाई के अनुसार आशान्वित वृद्धि नहीं कर रहा था।पौधे की बाहरी रूप से किस हॉर्मोन की आपूर्ति की जानी चाहिए की ताकि ऊपर चर्चा की गई समस्या दूर की जा सके । 2. नीचे चित्र में दर्शाया गया पौधा प्ररोह, शाखाओं और पत्तियों का तेजी से पतन दिखा रहा है। इसके लिए उत्तरदायी हॉर्मोन को पहचानिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.      ऑक्सिन

2.      एब्सिसिक अम्ल


Q. 171855 दिये गए चित्र में छिपे हुये शब्द लिखिए।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

a) 


Q. 171856 नीचे दिये गए फ़्लोचार्ट में छुपे हुए शब्दों को लिखिए − Description: C:Userse1923Desktopphototropism.jpg
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 171857 नीचे दी गई सारणी में खाली स्थानों को उपयुक्त शब्दों से भरिए ।
हॉर्मोन Deficiency Disease
आयोडीन घेंघा
बौनापन
इंसुलिन
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

हॉर्मोन

कमी से रोग

आयोडीन

घेंघा

वृद्धि हॉर्मोन

बौनापन

इंसुलिन

डायबिटीज़


Q. 171858 एक प्रतिवर्ती क्रिया के उत्पादन के पीछे तंत्रिका आवेग किस पथ का अनुसरण करते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

तंत्रिका आवेग द्वारा प्रतिवर्ती क्रिया में अनुसरण किया गया पथ प्रतिवर्ती चाप कहलाता है ।

Description: C:Userse1923Desktopreceptor.jpg


Q. 171859 पादप हॉरमोन क्या हैं ? इनके उत्पत्ति के स्थान और क्रिया के स्थान में क्या अंतर है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पादप हॉरमोन वे रसायन हैं, जो उत्प्रेरित कोशिकाओं द्वारा मुक्त होते हैं । ये रासायनिक यौगिक वृद्धि, विकास और वातावरण के प्रति अनुक्रिया के नियंत्रण एवं समन्वय में सहायता करता है ।

ये अपने संश्लेषित होने के स्थान से दूर क्रिया करते हैं । ये क्रिया करने के स्थान से सरलतम रूप मेन विसरित होते हैं ।


Q. 171860 नीचे दी गई सारणी में से खोये शब्दों को छांटिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 171861 कुछ लोग अधिक लंबे और दूसरे अधिक छोटे क्यों हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कुछ लोग अधिक लंबे जबकि दूसरे अधिक छोटे हैं, इसप्रकार की असामान्यताएँ

वृद्धि हॉर्मोन्स की अधिकता और कम स्त्रवण के कारण होती हैं । यह हॉरमोन पीयूष ग्रंथि द्वारा स्त्रावित होता है। इसकी बचपन में कमी बौनेपन को और अधिकता अतिरिक्त लंबेपन को प्रेरित करती है ।


Q. 171862 जंतुओं में गमन पादपों में गतियों से भिन्न कैसे है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जंतुओं में शरीर की गतियों के नियंत्रण एवं समन्वय के लिए एक तंत्रिका तंत्र होता है। पादपों में कोई तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियाँ नहीं होती हैं। पादपों में गतियाँ दो प्रकार की होती है, वृद्धि आधारित और वृद्धि अनाधारित। पादपों में आधारित गतियाँ कोशिकाओं में जल तत्वों के कारण की स्फीतता द्वारा नियंत्रित होती है ।


Q. 171863 जन्तु मांसपेशियाँ गमन करने के लिए कैसे गति करती हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जब एक तंत्रिका आवेग मांसपेशी तक पहुंचता है कोशिकीय स्तर पर मांसपेशी अपना आकार परिवर्तित कर लेती है और छोटी हो जाती है। मांसपेशी कोशिका में विशिष्ट प्रोटीन होती हैं जो तंत्रिकीय विद्युत आवेगों में परिवर्तन के प्रति अपना आकार और मांसपेशी कोशिका में अपनी व्यवस्था को परिवर्तित कर लेते हैं । प्रोटीन्स की नयी व्यवस्था मांसपेशी कोशिका को छोटा बना देती है परिणामस्वरूप मांसपेशियों में संकुचन होता है।


Q. 171864 न्यूरोन के निम्न भागों को पहचानिए । 1. जहां सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं?
2. जिसके द्वारा सूचनाएँ विद्युतीय आवेग के रूप में संचारित होती हैं? 3. कहाँ आवेग रासायनिक संकेतों के रूप में आगे की ओर संचारित होती हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. एक तंत्रिका कोशिका के द्रुमाश्मी सिरों पर सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं।

2.एक्सोन

3.एक्सोन के अंत में तंत्रिकीय सिरे


Q. 171865 1. मायलिन आच्छद के दो कार्य बताइये 2. चित्र (A) व (B) में दर्शाये गए दो सिद्धांतों के नाम बताइये ।

3. सोना ने अपने दादाजी के लिए बिना चीनी की कॉफी बनाई क्योंकि वे एक हॉर्मोनल रोग से ग्रसित हैं क्या आप बता सकते हैं कि सोना के दादाजी को क्या हुआ है और इस रोग के लिए कौनसा हॉरमोन उत्तरदायी है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.  माईलिन आच्छद के कार्य हैं :
a) तंत्रिका आवेग संचालन की गति बढ़ाने के लिए
b) एक्सोन को कुचालित करने के लिए जो की समीपवर्ती तंतुओं में आवेगों को मिश्रित होने को रोकता है । 


2.
(a) प्रकाशानुवर्तन और (b) गुरुत्वानुवर्तन

3. सोना के दादाजी डायबिटीज़ से ग्रसित हैं और यह रोग इंसुलिन हॉरमोन के अनियमित स्त्रवण से हो जाता है जो अग्नाश्य द्वारा उत्पन्न होता है और शर्करा के स्तर को नियमित करता है।


Q. 171866 (a) कल राम और उसका छोटा भाई सोसायटी की लिफ्ट में फंस गए राम ने देखा की उसके भाई का चेहरा पीला पड़ गया था और उसकी धड़कन भी तेज चल रही थी । राम के भाई में आए इस बदलाव के लिए कौनसा हॉरमोन उत्तरदायी है? (b) राम के भाई का चेहरा पीले पड़ने का क्या कारण है? (c) आयोडीन लवण हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(a) एड्रीनेलीन हॉरमोन

(b) राम का भाई पीला पड़ गया क्योंकि जब भी रक्त में एड्रीनेलीन स्त्रावित होता है किसी भी तनाव की परिस्थिति में त्वचा और पाचन तंत्र छोटी धमनियों के चारों और स्थित मांसपेशियों में संकुचन के कारण हमारी कंकाली पेशियों को रक्त भेजने के लिए इन अंगों को रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है।

(c) आयोडीन लवण थायरोइड ग्रंथि के थायरोक्सिन हॉरमोन बनाने के लिए आवश्यक है। थायरोक्सिन शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा उपापचय को नियमित करता है, ताकि वसा उपापचय को वृद्धि का सबसे अधिक संतुलन उपलब्ध करा सके । आयोडीन की कमी घेंघे को प्रेरित करती है जिसमें गर्दन फूल जाती है ।


Q. 171867 मानव मस्तिष्क का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION


Q. 171868 निम्न के लिए उपयुक्त शब्द दीजिये ।
(i) एक नलिकीय आच्छद में परिबद्ध एक्सोन के बंडल
(ii) बाहरी और आंतरिक पर्यावरण में परिवर्तन जो जीव की गतिविधियों को परिवर्तित कर देता है।
(iii) उद्दीपन के कारण एक जीव की क्रिया में परिवर्तन
(iv) तंत्रिका कोशिकाओं की उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया और उनको तंत्रिका आवेग में परिवर्तित करने की क्षमता (V) तंत्रिका में प्रसारित सूचनाओं का विद्युतीय रूप है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

(i) तंत्रिका
(ii) उद्दीपन
(iii) अनुक्रिया
(iv) उत्तेजनशीलता

(v) तंत्रिका आवेग


Q. 171869 बच्चा माँ के शरीर से मांसपेशियों में क्रमागत संकुचन के कारण बाहर आता है-


A.

मूत्राशय के

B.

मूत्रवाहिनी के

C.

मूत्रमार्ग के

D.

गर्भाशय के

Right Answer is: D

SOLUTION

माता के पेट में 9 महिने वृद्धि करने के बाद बच्चा गर्भाशय की मांसपेशियों में क्रमागत संकुचन के कारण बाहर आता है।


Q. 171870 ब्रेड मोल्ड में पतली धागे समान संरचना विकसित होती है -


A.

कशाभ से

B.

पक्ष्माभ से

C.

बीजाणुधानी से

D.

कवकतंतु से

Right Answer is: D

SOLUTION

कवक तन्तु एक कवक की लंबी, शाखित, कोशिका है। कवक में, कवक तन्तु कायिक वृद्धि की मुख्य विधि है और सामूहिक रूप से कवकजाल कहलाती हैं ।


Q. 171871 पुष्प में मादा जनन कोशिका उपस्थित होती है −


A.

अंडाशय में

B.

बीजांड में

C.

अंडवाहिनी में

D.

वर्तिकाग्र में

Right Answer is: B

SOLUTION

अंडाशय में बीजांड होते हैं और प्रत्येक बीजांड में एक अंड या मादा जनन कोशिका होती है । नर जनन कोशिका, परागकणों में होती है और बीजांड स्थित अँड कोशिका से संयुक्त होकर युग्मनज बनाती है ।


Q. 171872 कायिक जनन के लाभ हैं −


A.

असमान जीव

B.

जननिक समानता

C.

जननिक विभिन्नताएँ

D.

विविध संतति

Right Answer is: B

SOLUTION

कायिक रूप से परिवर्धित संततियाँ जननिक समानता दर्शाती हैं। यह जननिक समानता संतति के एकल जनक से परिवर्धित होने के कारण है।


Q. 171873 केला, संतरा और चमेली के प्रवर्धन की सामान्य विधि है -


A.

लैंगिक जनन

B.

कायिक जनन

C.

पुनरुदभवन

D.

खंडन

Right Answer is: B

SOLUTION

कायिक जनन में नए पौधे से पादपों के फूलों और बीजों के अतिरिक्त किसी भी भाग द्वारा जनन है ।


Q. 171874 लैंगिक जनन की विधि का नाम बताइये जिसमें नयी पीढ़ी एकल जनक द्वारा उत्पन्न होती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अलैंगिक जनन


Q. 171875 लैंगिक जनन में कितने प्रतिव्यष्टियों की आवश्यकता होती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

विपरीत लिंग के दो प्रतिव्यष्टि


Q. 171876 मानव मादा में निषेचन कहाँ होता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

फैलोपियन नलिका


Q. 171877 मानव में गर्भधारण से बचने की कोई एक विधि लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कंडोम का उपयोग


Q. 171878 पुंकेसर के भागों के नाम बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पुंकेसर और पुतन्तु


Q. 171879 मानव में मादा जनन तंत्र के भागों के नाम बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

अंडाशय, फैलोपियन नलिकाएं, गर्भाशय, और योनि


Q. 171880 यीस्ट में जनन की कौनसी अलैंगिक विधि अपनायी जाती है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मुकुलन द्वारा


Q. 171881 यदि एक औरत कॉपर-टी का उपयोग करती है तो क्या यह उसे लैंगिक संचारित रोगों से बचाने में सहायता करेगा ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कॉपर टी गर्भाधान से बचने के लिए गर्भाशय में लगाई जाती है, यह एक औरत को उसे लैंगिक संचारित रोगों से बचाने में सहायक नहीं है ।


Q. 171882 माता के शरीर के अंदर भ्रूण कैसे पोषण प्राप्त करता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

भ्रूण विशिष्ट ऊतक की सहायता से माता के रक्त से, पोषण प्राप्त करता है, जो प्लेसेन्टा कहलाता है ।


Q. 171883 निषेचन के किस प्रकार में युग्मक शामिल होते हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लैंगिक जनन


Q. 171884 माता के शरीर में गर्भाशय का क्या महत्व है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

माता के शरीर में गर्भाशय का महत्व:

निषेचन के बाद अंडा गर्भाशय में आरोपित किया जाता है।

विकासशील भ्रूण को सुरक्षा और पोषण देता है ।

ग्रीवा में श्‍लेष्‍मा शुक्राणुओं को स्नेहन एवं ऊर्जा प्रदान करता है ।

शुक्राणु गर्भाशयी ग्रीवा के माध्यम से गर्भ में प्रवेश करते हैं।


Q. 171885 लैंगिक जनन और अलैंगिक जनन से किस प्रकार भिन्न है कोई दो अंतर बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

लैंगिक जनन और अलैंगिक जनन में अंतर :

1. लैंगिक जनन में दो प्रतिव्यष्टि भाग लेते हैं और संतति जनकों से भी कुछ भिन्न होती है।

2. अलैंगिक जनन में एक ही जनक भाग लेता है और संतति जनक के समरूप होती है।


Q. 171886 यौवनावस्था में एक लड़की में क्या परिवर्तन देखे जा सकते हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. वक्ष का आकार बढ्ने के साथ चूचकों के शीर्ष की त्वचा गहरी होना प्रारम्भ हो जाती है ।

2. इस अवस्था के प्रारम्भ में लड़की में मासिक धर्म की शुरुआत हो जाती है।


Q. 171887 शुक्राशय और प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शुक्राशय और प्रोस्टेट ग्रंथि के स्त्राव शुक्राणुओं के परिवहन को आसान बनाता है और उन्हें पोषण भी प्रदान करता है।


Q. 171888 परागण का प्रक्रम निषेचन से भिन्न क्यों है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

परागण के प्रक्रम में पराग कणों में परिबद्ध नर युग्मक, पुंकेसर के पराग कोषो से पुष्प में जायांग के वर्तिकाग्र को ले जाए जाते हैं । निषेचन में नर और मादा युग्मकों का संयुग्मन होता है ।


Q. 171889 DNA प्रतिकृति बनाना, जनन के प्रक्रम का आवश्यक भाग क्यों है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

नव निर्मित पुत्री कोशिकाओं के आनुवांशिक पदार्थ में जनकों के समान लक्षण उत्पन्न करने के लिए, DNA प्रतिकृति बनाना, जनन के प्रक्रम का आवश्यक भाग है।


Q. 171890 शुक्राणुओं का अत्यधिक संख्या में उत्पादित होने के क्या कारण हैं?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

शुक्राणुओं का अत्यधिक संख्या में उत्पादित होने के निम्न कारण हैं -

1. मादा जनन मार्ग के प्रतिकूल अम्लीय वातावरण के कारण लाखों शुक्राणु नष्ट हो जाते है।

2. लाखों शुक्राणु तरल प्रवाह और गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध फैलोपियन नलिका के माध्यम से गति करने में अक्षम होते हैं ।

3. अनेक शुक्राणु उस फैलोपियन नलिका में चले जाते है जिसमें अंडा नहीं होता।


Q. 171891 पर-परागण के लाभ लिखिये।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

परपरागण के लाभ-

(1) परपरागण से बने बीज अधिक बड़े स्वस्थ तथा संख्या में अधिक होते हैं।

(2) परपरागण से बने बीज अधिक प्रतिरोधक क्षमता वाले होते हैं।

(3) मनुष्य द्वारा कृत्रिम परागण से वांछित लक्षणों वाली जातियाँ उत्पन्न होती हैं।

(4) संतति में नवीन विभिन्नताऐं होती हैं।

(5) नयी जातियों का विकास होता है।


Q. 171892 कायिक प्रवर्धन की तीन हानियाँ लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कायिक प्रवर्धन की तीन हानियाँ हैं :-

i. संतति में अपने जनकों से अवांछनीय लक्षण भी आ जाते हैं ।

ii. संतति की ओज में कमी होती है ।

iii. नई किस्मों की रचना नहीं हो पाती है ।


Q. 171893 ग्राफियन पुटिका और कॉर्पस ल्यूटियम के बीच तीन अंतर बताओ ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

 

 


Q. 171894 तंत्रिकाओं के दो प्रकार हैं जो परिधीय तंत्रिका तंत्र बनाते हैं,एक मेरुतंत्रिका और दूसरा भाग है -


A.

आंत्रीय तंत्रिका

B.

कपालीय तंत्रिका

C.

प्रतिवर्त तंत्रिका

D.

आधारी तंत्रिका

Right Answer is: B

SOLUTION

कपालीय तंत्रिकाएं जो सीधे ब्रेन स्टेम से निकलती हैं मेरु तंत्रिकाओं के विपरीत जो की मेरुरज्जु के खंड से निकलती हैं ।


Q. 171895 क्रियाएँ जैसे चलना, साईकिल चलाना, एक पेंसिल को उठाना नियंत्रित होता है -


A.

अग्र मस्तिष्क

B.

पश्च मस्तिष्क

C.

मध्य मस्तिष्क

D.

मेरुरज्जु

Right Answer is: B

SOLUTION

क्रियाएँ जैसे चलना, साईकिल चलाना, पेंसिल का उठाना, अनुमस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होते हैं जो पश्च मस्तिष्क का भाग है।


Q. 171896 रसायनों द्वारा समन्वय किया जाता है −


A.

अन्तः स्त्रावी तंत्र

B.

मेरुरज्जु

C.

तंत्रिका तंत्र

D.

मस्तिष्क

Right Answer is: A

SOLUTION

शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए नियंत्रण एवं समन्वय अन्तः स्त्रावी तंत्र के द्वारा किया जाता है, यह तंत्र विभिन्न क्रियाओं पर रासायनिक नियंत्रण डालता है। ये रसायन अंगों द्वारा स्त्रावित होते हैं जो अन्तः स्त्रावी ग्रंथियां कहलाती है ।


Q. 171897 अनेच्छिक क्रियाओं जैसे रक्त दाब, उल्टी, और लार के स्त्रवण की क्रिया नियंत्रित होती है-


A.

प्रमस्तिष्क वल्कुट

B.

अग्रमस्तिष्क

C.

मध्य मस्तिष्क

D.

पश्च मस्तिष्क

Right Answer is: D

SOLUTION

यह स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का कारी है जो अनेच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है और मस्तिष्क व मेरुरज्जु के बीच तंत्रिका संकेतों को संचारित करता है । मेड्यूला ओब्लोंगेटा जो पश्च मस्तिष्क में स्थित होता है शरीर के प्रमुख कार्यों को करने के लिए उत्तरदायी होता है जैसे श्वसन, रक्त दाब, हृदय दर, प्रतिवर्ती क्रिया और उल्टी।


Q. 171898 पिन चुभोना कहलाता है-


A.

अनुक्रिया

B.

उद्दीपन

C.

अभिक्रिया

D.

प्रतिवर्त

Right Answer is: B

SOLUTION

पिन चुभोनाएक उद्दीपन कहलाता है, ये पर्यावरणीय कारक उद्दीपन कहलाते हैं वातावरणीय कारक जो विभिन्न प्रकार की अनुक्रियाएँ करते हैं उद्दीपन कहलाते हैं ।


Q. 171899 मानव शरीर में मस्तिष्क और मेरुरज्जु कैसे सुरक्षित रहते हैं ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

मानव शरीर में मस्तिष्क एक तरल से भरे अस्थिल बॉक्स में और मेरुरज्जु कशेरुक दंड या मेरुदंड में सुरक्षित रहता है ।


Q. 171900 क्या सोचना तंत्रिका आवेगों द्वारा सम्पन्न होता है ?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सोचना एक जटिल क्रिया है क्यों की इसमें अनेक तंत्रिकाओं से अनेक तंत्रिका आवेग जटिल आपसी क्रिया करते हैं ।


PreviousNext