CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 177701 वास्तविक धारा प्रवाह किस दिशा में होता है और रगड़ने के कारण उत्पन्न आवेशों की प्रकृति क्या होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

वास्तविक धारा प्रवाह ऋण आवेशित निकाय से धन आवेशित निकाय की ओर होता जो कि इलेक्ट्रान के प्रवाह की दिशा होती है।

रगड़ने के कारण उत्पन्न आवेश प्रकृति में स्थिर होते हैं क्योंकि वे स्वयं गति नहीं कर सकते हैं।


Q. 177702 भूकंप के क्या कारण हैं? भूकंप की तीव्रता के मापन के लिए कौन सा पैमाना उपयोग किया जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

पृथ्वी का स्थलमंडल कई खंडों में विखण्डित होता है। प्रत्येक खंड प्लेट कहलाती है। जो टेक्टोनिक प्लेट के रूप में भी जानी जाती है। ये प्लेटे निरन्तर गति करती रहती है अर्थात, ये गर्म मैग्मा के ऊपर तैरने लगती है। जब प्लेट टक्कर के कारण एक दूसरे पर टकराती हैं तो पृथ्वी की भूपर्पटी में विक्षोभ उत्पन्न होता है। जो पृथ्वी की सतह पर भूकंप की अनुभूति कराता है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर मापी जाती है।


Q. 177703 जब एबोनाइट छड़ तथा बिल्ली की खाल को एक - दूसरे के साथ रगड़ते हैं तो किस प्रकार के आवेश उत्पन्न होते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

एबोनाइट छड़ को बिल्ली की खाल के साथ रगड़ने पर, यह छड़ ऋण आवेशित जबकि बिल्ली की खाल धन आवेशित हो जाती है।


Q. 177704 परमाणु के नाभिकीय मॉडल की सौर प्रणाली से तुलना क्यों करते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

परमाणु के नाभिकीय मॉडल में, इलेक्ट्रॉन सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति के रुप में नाभिक के चारों ओर निश्चित कक्षाओं में गति करते हैं। सौर प्रणाली तथा परमाणु के नाभिकीय मॉडल के बीच तुलना का यही कारण है।


Q. 177705 घर्षण द्वारा विद्युतीकरण से आप क्या समझते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

जब दो निकाय एक दूसरे के विरुद्ध रगड़े जाते हैं तो दोनों निकायों के बीच घर्षण बल उत्पन्न हो जाता है और समान तथा विपरीत आवेश इनके द्वारा प्राप्त कर लिया जाता है। इस प्रकार, घर्षण द्वारा निकायों के आवेशित होने की विधि घर्षण द्वारा विद्युतीकरण के रूप में जानी जाती है।


Q. 177706 निम्नलिखित स्थितियों के अन्तर्गत क्या होता है? समझाइए। 1. काँच की छड़ को स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई एबोनाइट छड़ के पास लाया जाता है। 2. काँच की छड़ को स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई आवेशित काँच की छड़ के पास लाया जाता है।
Right Answer is:

SOLUTION

1. एक साधारण काँच की छड़ का मतलब है कि इस पर कोई आवेश नहीं होता है। यदि इसे स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई एबोनाइट छड़ के पास लाया जाता है जिस पर पहले से आवेश नहीं है तो वहाँ न तो आकर्षण और न ही प्रतिकर्षण होता है।

2. जब काँच की छड़ को स्वतंत्रतापूर्वक लटकी हुई आवेशित कांच की छड़ के पास लाया जाता है तो चालन द्वारा इस पर आवेश प्रकट होता है।


Q. 177707 घर्षण द्वारा विद्युतीकरण से आप क्या समझते हैं? आपके जवाब के समर्थन के लिए दो उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

रगड़ने के कारण निकाय का आवेशन घर्षण द्वारा विद्युतीकरण कहलाता है।

घर्षण द्वारा विद्युतीकरण के दो उदाहरण हैं :

1. रेशम के कपड़े को काँच की छड़ से रगड़ने पर: कांच की छड़ धन आवेशित हो जाती है और रेशम का कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

2. बिल्ली की खाल को एबोनाइट छड़ से रगड़ने पर: एबोनाइट छड़ ऋणावेशित हो जाती है तथा बिल्ली की खाल धनावेशित हो जाती है।


Q. 177708 जब हम दो समान आवेशित निकायों को एक - दूसरे के पास लाते हैं तो क्या होता है? यदि हम दो असमान आवेशित निकायों को एक - दूसरे के पास लाते हैं तो क्या यह भिन्न होगा?
Right Answer is:

SOLUTION

जब दो समान आवेशित निकाय जैसे ऋणावेशित एबोनाइट छड़ को  अन्य ऋणावेशित एबोनाइट छड़ के पास लाया जाता है तो प्रतिकर्षण होता है।

जब हम दो असमान आवेशित निकाय जैसे ऋणावेशित एबोनाइट छड़ तथा धनावेशित काँच की छड़ को एक - दूसरे के पास लाते हैं तो आकर्षण होता है।


Q. 177709 माना आप अपने घर के बाहर हैं और अचानक भूकंप आ जाता है। तो आपको अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
Right Answer is:

SOLUTION

निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए :-
1. इमारतों, पेड़ों, विद्युत खंभो, सूचना पट्टों तथा अपने ऊपर विद्युत लाइनों से दूर जाकर कोई स्पष्ट स्थान खोजते हैं तथा ज़मीन पर गिर जाते हैं।

2. यदि घर के बाहर किसी स्थान पर लिफ्ट उपलब्ध है तो उनका प्रयोग नहीं करते हैं ।

3. यदि हम कार या बस में हैं, तो बाहर नहीं आते हैं तथा धीरे धीरे चलते हुए किसी सुरक्षित स्थान पर आ जाते हैं। कपंन के रुकने तक कार के अन्दर ही रहते हैं।


Q. 177710 निम्नलिखित युग्मों में घर्षण द्वारा उत्पन्न (धन या ऋण) आवेश को बताइए: (i) खाल तथा प्लास्टिक छड़। (ii) ऊन तथा एबोनाइट छड़।
(iii) कांच छड़ तथा रेशम।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) खाल - धनावेशित तथा प्लास्टिक छड़ - ऋणावेशित।

(ii) ऊन - धनावेशित तथा एबोनाइट छड़ - ऋणावेशित।

(iii) कांच की छड़ - धनावेशित तथा रेशम - ऋणावेशित।


Q. 177711 चालक और कुचालक के बीच तीन अंतर लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

चालक

कुचालक

1. वे पदार्थ जो अपने में से धारा प्रवाह होने देते हैं।

1. वे पदार्थ जो अपने में से धारा प्रवाह नहीं होने देते हैं।

2. इनमें अधिक मात्रा में मुक्त्त इलेक्ट्रॉन होते हैं।

2. इनमें बद्ध इलेक्ट्रॉन होते हैं ।

3.उदाहरण : धातुएँ जैसे लोहा, कॉपर में लवणीय विलयन, पानी में क्षारों का विलयन।

3. उदाहरण : अभ्रक, हीरा आदि।
 


Q. 177712 भूकंप के सं

भूकंप उत्पत्ति के बिंदु को परिभाषित कीजिए <div class= Right Answer is:

SOLUTION

पृथ्वी के भीतर वह बिंदु जहाँ दुर्बल प्लेटें बढ़ते दाब के कारण झटके से अलग हो जाती  हैं, भूकंप उत्त्पति का बिंदु है| उसे भूकंप का फोकस या केंद्र कहते हैं ,और पृथ्वी की सतह पर केंद्र के लम्बवत बिंदु को अदिकेंद्र कहते हैं |

भूकंप के दौरान निम्न संकट होते हैं:


Q. 177713 (i) ईमारतों में क्यों भूसम्पर्कण प्रदान किया जाता है? (ii) तड़ित झंझा के समय, घर के अन्दर बर्ती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताइए?
Right Answer is:

SOLUTION

(i)ईमारतों में प्रदान किया गया भूसम्पर्कण हमारी विद्युत धारा से होने वाले रिसाव के कारण उत्पन्न विद्युत् आघातों से सुरक्षा करता है। भूसम्पर्कण, किसी आवेशित निकाय से पृथ्वी की ओर आवेशों के स्थानान्तरण की प्रक्रिया होती है, जो आवेश की कितनी भी मात्रा को ग्रहण कर सकती है।

(ii) तड़ित झंझा के समय, घर के अन्दर निम्न सावधानियाँ बर्ती जानी चहिए:

· बहते हुए पानी के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

· हमें तड़ितझंझा के समय नहाने से बचना चाहिए।


Q. 177714 ध्वनि का उत्पादन किया जाता है जब वस्तुएं


A. घूमती हैं ।

B. कंपन करती हैं ।

C. संचरित करती हैं ।

D. रैखिक चलती हैं।

Right Answer is: B

SOLUTION

जब कभी हम हवा में बाधा उत्पन्न करते हैं, वहां कंपन होता है जिससे ध्वनि उत्पादन होता है। जब किसी निकाय को इधर-उधर या आगे और पीछे ले जाते हैं, यह कंपन पैदा करता है।


Q. 177715 आवृत्ति को परिभाषित कीजिये तथा इसका SI मात्रक बताइये?
Right Answer is:

SOLUTION

प्रति सेकंड में दोलन की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहा जाता है। आवृत्ति का SI मात्रक हर्ट्ज (Hz) है।


Q. 177716 मानव गले के उस भाग का नाम बताइये जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है।
Right Answer is:

SOLUTION

कंठ, गले का वह भाग है जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है।


Q. 177717 प्राणी की स्वरतंत्री समान लम्बाई तथा मोटाई की होती है, फिर भी दो व्यक्तियों की आवाज़ समान नहीं होती है
Right Answer is:

SOLUTION

क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उत्पन्न ध्वनि उनके मुँह गुहिका, दॉंतों के आकार, जीभ के घूमाने के तऱीके, होठों की आकृति आदि पर निर्भरता के कारण रूपान्तरित हो जाती है। प्रत्येक व्यक्ति की ध्वनि व्यक्ति विशेष होती है।


Q. 177718 जब बिजली चमकती है तो हम बादल की ऊँचाई को कैसे माप सकते है?
Right Answer is:

SOLUTION

वर्षा के दिनो में, एक स्टॉप वॉच लेते हैं और जैसे ही बिजली चमकती है इसे चालू करदेते हैं। बिजली के चमकने तथा गर्जन की ध्वनि के सूनने के बीच समय अन्तराल नोट कर लेते हैं। इसके अलावा हम जानते हैं कि वायु में ध्वनि का वेग 330 मीटर प्रति सेकण्ड है।

बादल की ऊँचाई = ध्वनि द्वारा तय की गई दूरी

= वायु में ध्वनि का वेग x t


Q. 177719 विभिन्न आवृत्तियों की निम्नलिखित आवाजों को उनकी आवृत्तियोंके बढ़ते क्रम में लिखिए: बच्चे की आवाज़, वयस्क व्यक्ति की आवाज़, वयस्क औरत की आवाज़।
Right Answer is:

SOLUTION

आवाज़ आवृत्ति के बढ़ते क्रम में :

वयस्क व्यक्ति की आवाज़, वयस्क औरत की आवाज़, बच्चे की आवाज़।


Q. 177720 वह कारक कौनसे हैं जो निश्चित स्थान पर ध्वनि प्रदूषण को निर्धारित करते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

वह कारक जो निश्चित स्थान पर ध्वनि प्रदूषण को निर्धारित करते हैं :

1.ध्वनि की तीव्रता।

2.अधिक समय के लिये अप्रिय ध्वनि।


Q. 177721 तरंग का आयाम क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

वह अधिकतम दूरी जिसके माध्यम से कंपित निकाय अपनी मध्य स्थिति से विस्थापित हो जाता है, आयाम कहलाता है।


Q. 177722 ध्वनि प्रसार के लिए आवश्यक परिस्थिति क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि प्रसार के लिए भौतिक माध्यम की आवश्यकता होती है।


Q. 177723 सोनार का पूरा नाम क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

सोनार का पूरा नाम साउंड नेविगेशन एंड रेंजिंग है।


Q. 177724 हम ध्वनि की तीव्रता को कैसे मापते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि की तीव्रता को डेसिबल (dB) में मापते हैं। यह ध्वनि दाब स्तर को दर्शाती है।


Q. 177725 मधुमक्खियों जैसे कीड़े ध्वनि कैसे उत्पन्न करते हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

कीड़े, जैसे मधुमक्खियाँ, मच्छर इत्यादि तेज़ी से अपने पंखों को फड़फड़ा कर ध्वनि की गूंज उत्पन्न करते हैं|


Q. 177726 ध्वनि, लकड़ी या पानी में से, किस माध्यम मे तेज़ी से गुज़रेगी?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि का वेग तरल की तुलना में ठोस में अधिक होता है। इसलिए ध्वनि लकड़ी में तेज़ी से गुज़रेगी।


Q. 177727 पराध्वनि तथा अवश्रव्य ध्वनि से आप क्या समझते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

20,000 Hz आवृत्ति से अधिक आवृत्ति की ध्वनि पराध्वनि कहलाती है जबकि 20 Hz आवृत्ति से कम आवृत्ति की ध्वनि अवश्रव्य ध्वनि कहलाती है।


Q. 177728 सामान्य मनुष्य के कानों के लिये श्रव्यता परास क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

सामान्य मनुष्य के कानों के लिये श्रव्यता परास 20 Hz से 20,000 Hz है|


Q. 177729 ध्वनि क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि, कम्पितकणों की तरंगो द्वारा संचरित ऊर्जा के रूप में होती है, तथा हमारे कानों में सुनने की अनुभूति उत्पन्न करती है।


Q. 177730 हम ध्वनि की सीमा कैसे परिवर्तित कर सकते है?
Right Answer is:

SOLUTION

उत्पन्न ध्वनि की सीमा स्वर-तंत्री से जुड़ी मांसपेशियों से परिवर्तित कर सकते है। जब स्वर-तंत्री टाइट व पतला होता है तो उच्च आवृत्ति की ध्वनि उत्पन्न होती है और जब स्वर-तंत्री ढीला व मोटा होता है तो निम्न आवृत्ति की ध्वनि उत्पन्न होती है। उच्च आवृत्ति की ध्वनि का मतलब तीक्ष्ण ध्वनि जबकि निम्न आवृत्ति की ध्वनि का मतलब मंद ध्वनि से है।


Q. 177731 रुपाली प्लेटफार्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। अचानक रवि ने पटरी पर झुककर कान लगाया तो वह ट्रेन की आवाज़ सुन पाया परन्तु रुपाली को अभी भी ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। क्यों?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि का संचरण ठोस, द्रव तथा गैस तीनों माध्यमों में होता है। एक निश्चित माध्यम में ध्वनि की चाल निश्चित होती है, परन्तु भिन्न-भिन्न माध्यम में ध्वनि की चाल भिन्न होती है। ठोस में ध्वनि की चाल द्रव तथा गैस की अपेक्षा अधिक होती है। यही कारण है कि रवि को रुपाली से पहले ट्रेन की आवाज सुनाई दी क्योंकि रवि तक ट्रेन की ध्वनि पटरी(ठोस) के माध्यम से पहुंची जबकि रुपाली उसे वायु (गैस) के माध्यम से सुनने की कोशिश कर रही थी।


Q. 177732 चमगादड़ रात में अँधेरा होने के बाद भी उड़ सकता है। कैसे?
Right Answer is:

SOLUTION

चमगादड़ ज्यादा आव्रत्ति की ध्वनि उत्पन्न करते हैं। वें अपने मार्ग में आने वाले अवरोधकों से उत्पन्न प्रतिध्वनि को सुनते हैं तथा प्रतिध्वनि के वापस लौटने में लगे समय के आधार पर उनकी दूरी का अनुमान लगाते हैं। इस प्रकार वे अवरोधकों से बिना टकराये अन्धेरें में भी उड़ पाते हैं।


Q. 177733 1 ध्वनि त

माध्यम में ध्वनि तरंग का संचरण दिखाया गया है<div class= Right Answer is:

SOLUTION

1.ध्वनितरंग में, क्रमागत सम्पीड़नों तथा क्रमागत विरलनों द्वारा तय की गई दूरी तरंग दैर्ध्य के बराबर होती है। इस प्रकार,ध्वनि तरंग की तरंग दैर्ध्य को B अक्षर से निरूपित करते हैं।

2.माध्य स्थिति में कण का अधिकतम विस्थापन आयाम कहलाता है। इस प्रकार, ध्वनि तरंग के आयाम को A अक्षर से निरूपित करते हैं।


Q. 177734 सिनेमा हॉल और रंगभवन में, दीवार, फर्श तथा छत ध्वनि अवशोषित पदार्थों द्वारा ढ़की हुई होती है
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि अवशोषित पदार्थ, ध्वनि के दुर्बल परावर्तक होते हैं। इस प्रकार, यहाँ ध्वनि तरंगों का परावर्तन नगण्य होता है और दर्शक केवल पर्दे या प्लेटफॉर्म से ही ध्वनि सुन सकते हैं।


Q. 177735 एक दोलक 5 सेकण्ड में 20 दोलन उत्पन्न करता है। इसके समय अन्तराल की गणना कीजिए
Right Answer is:

SOLUTION

दोलक द्वारा 5 सेकण्ड में पुरे किये गए दोलनों की संख्या =20

इस प्रकार, दोलक द्वारा 1 सेकण्ड में पुरे किये गए दोलनों की संख्या =20 /5 = 4

इस प्रकार, दोलक की आवृति ( f) = 4 हर्ट्ज़।

समय अंतराल = (1 /f) = (1 /4) = 0.25 सेकण्ड।


Q. 177736 ध्वनि का उत्पादन आप कैसे समझाओगे जब 1. एक से अधिक कंपन प्रति सेकंड उत्पन्न होते हैं। 2. आयाम कम है। 3. कंपन अनियमित अन्तराल पर उत्पन्न होते हैं।
Right Answer is:

SOLUTION

(1) प्रति सेकण्ड एक से अधिक कंपन उत्पन्न होते हैं अर्थात आवृत्ति उच्च है इसलिए उच्च सीमा या तीक्ष्ण ध्वनि उत्पन्न होगी।

(2) आयाम कम है अर्थात तीव्रता कम है ।इसलिए मधुर ध्वनि उत्पन्न होगी।

(3) जब कम्पन अनियमित अन्तराल पर उत्पन्न होते हैं तो अप्रिय ध्वनि या शोर उत्पन्न होता है।


Q. 177737 प्रबलता तथा तीव्रता के बीच अन्तर लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

 

प्रबलता

तीव्रता

1. यह कम्पित निकाय के आयाम पर निर्भर करता है।

1. यह कुछ विशेष आवृत्ति की ध्वनि द्वारा मस्तिष्क में उत्पन्न अनुभूति या प्रभाव होता है।

2. यह आवृत्ति में परिवर्तन के साथ परिवर्तित नहीं होता है।

2. यह आवृत्तिमें परिवर्तन के साथ परिवर्तित होता है। निम्न आवृत्ति मंद ध्वनि उत्पन्न करेगी जबकि उच्च आवृत्ति तीक्ष्ण ध्वनि उत्पन्न करेगी।

3. यह इकाई समय में कान द्वारा प्राप्त ध्वनि ऊर्जा की मात्रा द्वारा निर्धारित की जाती है। इसका मतलब है कि अधिक उर्जा प्राप्त होती है तो ध्वनि तीव्र होती है।

3. यह कान द्वारा प्राप्त ऊर्जा की मात्रा पर निर्भर नहीं करती है।


Q. 177738 निम्न प्रकारों के संगीत वाद्य यंत्रों से ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है, समझाइए। (i) पवन उपकरण। (ii) तार उपकरण। (iii) तालवाद्य उपकरण।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) पवन उपकरणों में ध्वनि नली के अन्दर वायु स्तम्भ के कंपन करनें से उत्पन्न होती है। उदाहरण: बाँसुरी।

(ii) तार उपकरणों मे ध्वनि तने हुए तारों को खींचने पर इधर उधर कंपन करने से उत्पन्न होती है। उदाहरण: सितार।

(iii) तालवाद्य उपकरण में ध्वनि इसकी सतह पर प्रहार करने से खोखली जगह में स्थितवायु के कंपन करने से उत्पन्न होती है। उदाहरण : तबला।


Q. 177739 हम ध्वनि प्रदूषण को कैसे नियंत्रित कर सकतें हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि को समाप्त नहीं किया जा सकता है लेकिन हम निम्न उपायों का प्रयोग करके इन्हें सहनीय सीमा के स्तर तक लाया जा सकता है|

1. मशीनों को निम्न ध्वनी युक्त तकनीकों द्वारा तैयार किया जाना चाहिए ताकि ध्वनि प्रदूषण कम हो।

2. वाहनों, वायुयानों, आदि में बेहतर तथा संशोधित रवशामकों (साइलेंसर) का प्रयोग किया जाना चाहिए।

3. भारी वाहनों को आवाशीय क्षेत्रों में आने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

4. इसके अलावा कारखानों को आवासीय क्षेत्रों में स्थित नहीं किया जाना चाहिए।


Q. 177740 संगीत की ध्वनि तथा शोर के बीच अन्तर लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

संगीत की ध्वनि तथा शोर के बीच अन्तर है:

संगीत की ध्वनि

शोर

1.यह कानों को मधुर प्रभाव प्रदान करती है।

2.यह नियमित कंपनों द्वारा उत्पन्न होती है।

3.वातावरण में इस ध्वनि की उपस्थिति स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएँ जैसे उच्च रक्तचाप, चिन्ता उत्पन्न होना, इत्यादि नहीं करती है।

1.यह कानों को मधुर प्रभाव प्रदान नहीं करता है।

2.यह अनियमित कंपनों द्वारा उत्पन्न होता है।
 

3.वातावरण में शोर की उपस्थिति स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएँ जैसे उच्च रक्तचाप, चिन्ता आदि उत्पन्न करती है।


Q. 177741 कारण दीजिए: (i) तूफ़ान के समय, हम गर्जन की गडग़ड़ाहट सुनने से पहले बिलजी की कड़कड़ाहट को देखते हैं। (ii) जब पराध्वनिक विमान हमारे निकट आते हैं तो हमें सुनाई नहीं देते हैं। लेकिन, इसके दूर गुज़रने के बाद अचानक गर्जन (बूम) सुनाई देती है।
Right Answer is:

SOLUTION

(i)चूंकि, प्रकाश का वेग ध्वनी की तुलना में अधिक होता है, प्रकाश, ध्वनि की तुलना में तेज़ी से गुज़रता है। प्रकाश का वेग 3 x 108 मीटर प्रति सेकण्ड होता है जबकि ध्वनि का वेग 330 मीटर प्रति सेकण्ड होता है। इसलिए, प्रकाश ध्वनि की तुलना मे तेज़ी से दूरी तय करता है| इसलिए तूफ़ान के समय, हम गर्जना की गडग़ड़ाहट सुनने से पहले बिलजी की कड़कड़ाहट को देखते हैं।

(ii)पराध्वनिक विमान ध्वनि के वेग से भी अधिक वेग से उड़ते हैं। इसलिए, जब वे हमारे निकट आते हैं तो नहीं सुने जा सकते है। किन्तु उनके गुज़रने के बाद उनकी ध्वनि जो कि कम वेग से चलती है, हमारे कानों तक पहुँचती है| इसलिए विमान के दूर गुज़रने के बाद हमें इसकी गर्जन (बूम) सुनाई देती है।


Q. 177742 एक क्रियाकलाप द्वारा प्रदर्शित किजिए कि ध्वनि परावर्तन के नियमों का पालन करती है।
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि, प्रकाश की तरह परावर्तन के नियमों का पालन करती है।

 

 

 

क्रियाकलाप

टेबल के सिरे के सापेक्ष लम्बवत स्थिति में समतल दर्पण रखते हैं। खोखली ट्यूब ‘P’ इस तरह से रखते हैं कि यह दर्पण के साथ कोण X बनाए। ‘P’ सिरे पर एक घड़ी रखते हैं। चित्र में दिखाए अनुसार, लम्बवत स्थिति में एक लकड़ी का बोर्ड लगाते हैं।

अन्य खोखली ट्यूब ‘Q’ लेते हैं और आपके कान को इस सिरे पर रखकर इसे लकड़ी के बोर्ड़ के दूसरे सिरे पर वामावर्त तथा दक्षिणावर्त दिशा में गति कराते हैं। एक निश्चित स्थान पर, हम घड़ी द्वारा उत्पन्न टिक - टिक कि ध्वनि को सुन सकते हैं। यह ध्वनि का परावर्तन प्रदर्शित करता है।

घड़ी द्वारा उत्पन्न ध्वनि तरंगें दर्पण से परावर्तित हो जाती हैं और हमारे कान तक पहुँचती हैं।

अब, ट्यूब Qतथा दर्पण के बीच कोण ‘Y’ है। कोण X तथा Y को मापने पर, हमें प्राप्त होता है कि X =Y। इस प्रकार, दोनों ट्यूब दर्पण से समान कोण पर झुकी रहती हैं। इसलिए, आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।

यह प्रयोग सिद्ध करता है कि ध्वनि परावर्तन के नियमों का पालन करती है।


Q. 177743 ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? ध्वनि प्रदूषण के कुछ हानिकारक प्रभाव लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

ध्वनि प्रदूषण : विभिन्न स्रोतों से अवांछनीय तथा अप्रिय ध्वनि द्वारा वातावरण में उत्पन्न विक्षोभ ध्वनि प्रदूषण कहलाता है।
ध्वनि प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव है:

1. बहरापन, सुनने में कमीं।

2.सिरदर्द, चिड़चिड़ापन तथा तंत्रिका तनाव।

3. गुस्सा, तनाव तथा व्यक्तियों की सोने की पद्दति के साथ छेड़छाड़।

4. एकाग्रता तथा कार्य की क्षमता में कमीं।


Q. 177744 समझाइए की कैसे कान की बनावट हमें ध्वनि सुनने के लिये सक्षम बनाती है?
Right Answer is:

SOLUTION

हमारा कान तीन भागों से मिलकर बना है:

(1)बाह्य कर्ण, (2)मध्य कर्ण, (3)अंतः कर्ण।

Description: http://schoollms.extramarks.com/stryde/uploadfiles/Image/2014/05/12/klannnnnnnnn.jpg

कम्पन द्वारा उत्पन्न ध्वनि निकाय को वायु कंपित बनाती है। कर्ण पट्ट पर ये कंपन टकराकर इसे कंपित बनाता है। यह आगे हमारे मध्य कर्ण में कुछ छोटी नाज़ुक हड्डियाँ को स्रोत के समान आवृत्ति के साथ कंपित बनाता है।

छोटी हड्डियों से उत्पन्न कंपन हमारे अंतः कर्ण में उपस्थित तरल से होकर गुज़रता है। कई तंत्रिकाएं यहाँ उपस्थित हैं जो हमारे मस्तिष्क तक सन्देश पहुँचाती हैं। जब ये सन्देश हमारे मस्तिष्क तक पहुँचता है, तब हम ध्वनि को सुनने तथा पहचानने मेंं सक्षम होते हैं।

श्रवण तंत्रिका हमारे मस्तिष्क से अंतः कर्ण तक जुड़ीं रहती है तथा इस प्रकार हमारे मस्तिष्क तक कंपन पहुँचता है।


Q. 177745 राशि ने पाया कि जब कोई श्वेत प्रकाश किसी प्रिज़्म से गुज़र कर सामने रखे परदे पर पड़ता है तो


A. परदे पर स्वेट पट्टी उत्पन्न होती है

Right Answer is: D

SOLUTION

प्रकाश सात अलग अलग वर्णों से मिल कर बना है| जब प्रकाश काँच के प्रिज़्म में प्रवेश करता है तो यह सात विभिन्न वर्णों में विभक्त हो जाता है तथा परदे पर सात विभिन्न रंगों की पट्टी बन जाती है|


Q. 177746 प्रकाश का एक समान्तर किरण पुंज किसी नियमित अपारदर्शी पृष्ठ से टकराने के बाद


A. समान्तर ही रहता है

Right Answer is: A

SOLUTION

परावर्तन के नियमों के अनुसार एक नियामित पृष्ठ से टकराने के बाद, आपतन कोण तथा परावर्तन कोण बराबर होते हैं| इसलिए, सभी किरणें समान कोण पर परावर्तित होती हैं एवं परावर्तन के पश्चात भी समान्तर प्रकाश पुंज ही प्राप्त होता है|


Q. 177747 प्रकाश का एक समान्तर किरण पुंज किसी अनियमित अपारदर्शी पृष्ठ से टकराने के बाद


A. समान्तर ही रहता है

Right Answer is: B

SOLUTION

एक अनियामित पृष्ठ से टकराने के बाद पृष्ठ की अनियमितता के कारण प्रकाश की किरणें अलग अलग कोनों पर परावर्तित हो जाती हैं| इस कारण, प्रकाश का पुंज असमांतर हो जाता है|


Q. 177748 किसी एकल समतल दर्पण द्वारा बनाये गये प्रतिबिम्ब/प्रतिबिम्बों के अधिकतम संख्या होगी


A. एक

B. दो

C. तीन

D. चार

Right Answer is: A

SOLUTION

किसी समतल दर्पण द्वारा बनाये गये प्रतिबिम्ब का रेखीय चित्रण यहाँ दर्शाया गया है| इस चित्र से यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि समतल दर्पण द्वारा सामने राखी गयी वस्तु का केवल एक ही प्रतिबिम्ब बनता है|  


Q. 177749 अशोक ने एक समतल दर्पण के पीछे परदा लगा कर उस पर वस्तु का प्रतिबिम्ब उत्पन्न करने का प्रयास किया
Right Answer is: B

SOLUTION

एक समतल दर्पण द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब आभासी होता है जबकि किसी परदे पर केवल एक वास्तविक प्रतिबिम्ब ही उत्पन्न किया जा सकता है| इसलिए, अशोक का प्रयास विफल होगा|


Q. 177750 स्वच्छ मंडल


A. हमारे नेत्रों में प्रवेश होने वाले प्रकाश को नियंत्रित करता हैं

Right Answer is: D

SOLUTION

स्वच्छ मंडल नेत्र का पारदर्शी अग्र भाग है जो की प्राकृतिक रूप से कठोर होता है| कठोर होने के कारण यह नेत्र के आंतरिक भागों का दुर्घटना से बचाव करता है|


Q. 177751 यदि एक 5 cm ऊंचाई की वस्तु को एक समतल दर्पण के सामने रखा जाए तो, समतल दर्पण द्वारा बनाए गये प्रतिबिम्ब की ऊंचाई होगी


A. 2.5 cm

B. 5 cm

C. 10 cm

D. 15 cm

Right Answer is: B

SOLUTION

एक समतल दर्पण द्वारा बनाए गया प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा तथा वस्तु की ऊंचाई के समान होता है| इसलिए, 5 cm ऊंचाई वाली वस्तु के प्रतिबिम्ब की ऊंचाई भी 5 cm ही होगी|


Q. 177752 सीता एक समतल दर्पण के सामने खड़ी थी तथा उसने पाया कि अपने दोनों हाथ उठाने पर दर्पण में उसका प्रतिबिम्ब


A. बाएं के सामने बायाँ तथा दाएं के सामने दायाँ हाथ उठाता है

Right Answer is: B

SOLUTION

पाश्र्विक परिवर्तन की परिघटना के कारण एक दर्पण के द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब सदैव पाश्र्विक उल्टा होता है अर्थात बिम्ब का दायाँ भाग प्रतिबिम्ब का बायाँ तथा बिम्ब का बायाँ भाग प्रतिबिम्ब का दायाँ भाग नज़र आता है|


Q. 177753 यदि किसी समतल दर्पण के द्वारा बनाए गये प्रतिबिम्ब तथा बिम्ब के मध्य दूरी 14.6 cm है, तब समतल दर्पण से बिम्ब की दूरी होगी


A. 14.6 cm

B. 7.3 cm

C. 29.2 cm

D. 10 cm

Right Answer is: B

SOLUTION

प्रतिबिम्ब तथा बिम्ब के मध्य दूरी = दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी + दर्पण से बिम्ब की दूरी …(i)                             तथा,   दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी = दर्पण से बिम्ब की दूरी   ….(ii)

समीकरण (i) तथा (ii) से,          

14.6 cm = 2 x दर्पण से बिम्ब की दूरी  
दर्पण से बिम्ब की दूरी  = 14.6 cm/2 = 7.3 cm


Q. 177754 निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए: a) जब कैंची के युग्म को तेज घूमने वाले पहिये के साथ रगड़ा जाता है तो चिंगारी उत्पन्न होती है। (b) ब्लेक बोर्ड पर उपयोग करने पर चाक का टुकड़ा घिस जाता है।
Right Answer is:

SOLUTION

(a) जब कैंची पहिये के साथ रगड़ी जाती है, तो घर्षण के कारण, ऊष्मा उत्पन्न होती है परिणामस्वरूप चिंगारी उत्पन्न होती है।

(b) चाक से ब्लेक बोर्ड पर लिखने के लिए हम घर्षण बल का उपयोग करते हैं और यह बल चाक के घिसने का कारण बनता है।


Q. 177755 भूमि पर गति कर रही गेंद कुछ समय पश्चात क्यों रूक जाती है?
Right Answer is:

SOLUTION

भूमि की सतह खुरदरी होती है। जब गेंद इस तरह की सतह पर गति करती है तो घर्षण बल गेंद तथा भूमि की सतह के बीच कार्यरत होता है। घर्षण का बल भूमि पर गेंद की गति के विपरीत दिशा में लगता है। परिणामस्वरूप, गेंद की गति धीमी हो जाती है और अंततः गेंद रूक जाती है।


Q. 177756 स्थैतिक घर्षण स्वयं समायोजित है। समझाइए।
Right Answer is:

SOLUTION

यदि हम आरोपित बल को बढ़ाते हैं, तो घर्षण बल भी बढ़ता जाता हैं और वस्तु लगातार स्थिर बनी रहती है।

जैसे हम आरोपित बल को बढ़ाते हैं, स्थैतिक घर्षण भी बढ़ता जाता है। यह एक अधिकतम मान प्राप्त कर लेता है जिसे सीमित घर्षण कहा जाता है।

जब आरोपित बल, सीमित घर्षण से अधिक होता है तो वस्तु गति करना प्रारम्भ कर देता है।


Q. 177757 घर्षण बल को परिभाषित कीजिए। घर्षण बल से हानि किस प्रकार होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब दो सतह एक - दूसरे पर फिसलती है तो वह बल जिसकी गति दूसरे निकाय के विपरीत होती है, घर्षण बल कहलाता है।

घर्षण बल की हानियाँ हैं:

(i) सम्पर्क में आने पर वस्तुएँ घिस जाती हैं । उदाहरण: वाहनों के टायर तथा जूतों के तलवे।

(ii) ऊष्मा के रुप में ऊर्जा की हानि। उदाहरण: मशीनों के भाग गर्म हो जाते हैं और घिस जाते हैं ।
(iii) घर्षण को कम करने के लिए ऊर्जा कि हानि। उदाहरण: मशीनों में ईंधन की बर्बादी।


Q. 177758 घोड़े को गाड़ी खींचने के लिये प्रारम्भ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?
Right Answer is:

SOLUTION

प्रारम्भ में, घोड़े को सीमान्त घर्षण के विरुद्ध बल लगाना होता है परन्तु गति प्रारम्भ होने के बाद घोड़े को गतिक घर्षण के विरुद्ध बल लगाना होता है। गतिक घर्षण सीमान्त घर्षण से कम होता है इसलिए घोड़े को प्रारम्भ में अधिक बल लगाना पड़ता है।


Q. 177759 तीन तरीके जिसमें दो सतहों के बीच घर्षण कम किया जा सकता है?
Right Answer is:

SOLUTION

दो सतहों के बीच घर्षण को कम करने के तीन तरीके है:-

(i) खुरदुरी सतहों को पॉलिश करने में
(ii) ग्रीज और स्नेहकों का उपयोग।
(iii) मशीनों के गतिशील भागों के बीच बॉल बेयरिंग का उपयोग।


Q. 177760 यदि घर्षण बल नहीं हो तो क्या होगा ?
Right Answer is:

SOLUTION

घर्षण के बिना,
(
a) चलना संभव नहीं होगा । पैरों को ज़मीन पर दबाने पर केवल पैर फिसलेंगे।
(
b) कोई भी दो निकाय एक दूसरे के साथ नहीं चिपकेंगे।
(
c) वाहनों के ब्रेक काम नहीं करेंगे।
(
d) मशीनों को पकड़ने वाले भाग के लिए नट तथा बोल्ट काम नहीं करेंगे।
(
e) ब्लेक बोर्ड या कागज़ पर लिखना संभव नहीं होगा।


Q. 177761 हमारे दैनिक जीवन में घर्षण बल के क्या लाभ हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

हमारे दैनिक जीवन में, घर्षण बल मदद करता है:

1. भूमि पर बिना गिरे तथा फिसले चलने में ।

2. पेन तथा पेन्सिल से कागज़ पर लिखने में ।

3. गतिशील निकायों को रोकने के लिए।

4. माचिस की तीली को रगड़ने पर वह आग पकड़ लेती है।

5. हमारी हथेलियों को एक दूसरे से रगड़ने पर गर्म महसूस करते हैं।


Q. 177762 घर्षण के विभिन्न प्रकारों को समझाइये।
Right Answer is:

SOLUTION

घर्षण के तीन प्रकार है:

(i) स्थैतिक घर्षण: सम्पर्क में रखी सतहों के बीच कार्यरत वह घर्षण जब कोई सापेक्षिक गति नहीं होती है, स्थैतिक घर्षण कहलाता है।

(ii) सर्पी घर्षण: सम्पर्क में रखी सतहों के बीच वह घर्षण जब एक निकाय दूसरे निकाय की सतह पर फिसलता है, सर्पी घर्षण कहलाता है।

(iii) लोटनिक घर्षण: सम्पर्क में रखी सतहों के बीच वह घर्षण जब एक निकाय दूसरे निकाय की सतह पर घूमता है, लोटनिक घर्षण कहलाता है।

गति के दौरान सम्पर्क में कोई भी दो सतहों के लिए:

लोटनिक घर्षण< सर्पी घर्षण < स्थैतिक घर्षण।


Q. 177763 कारण स्पष्ट कीजिए । (a) वर्षा के दिनों में हम क्यों फिसल जाते हैं? (b) तीव्र गति से चलने वाले वाहन सरल आकार के क्यों बनाये जाते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

(a) वर्षा के दिनों में, पानी सड़क तथा हमारे पैरों के बीच घर्षण को कम करने के लिए स्नेहक के रूप में कार्य करता है। इस प्रकार, हम गीली सड़क पर चलने के लिए पर्याप्त प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं कर पाते है और फिसल जाते है।

(b) तीव्र गति से चलने वाले वाहन सरल आकार के बनाये जाते हैं। क्योंकि, इनका सरल आकार, वायु द्वारा प्रदान किए गए घर्षण बल को कम करता है।


Q. 177764 कारण स्पष्ट कीजिए? (a) रेत या बर्फ पर चलना कठिन क्यों होता है? (b) हम हमारे वाहनों के रबर के टायरों को पूरी तरह से हवा भरकर रखने से ईंधन को कैसे बचा सकते हैं? (c) पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ से ढके पथ पर रेत क्यों फेंकते हैं? (d) क्या हम घर्षण रहित सतह पर चल सकते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

(a) रेत पर चलना कठिन होता है क्योंकि जब हम पीछे की दिशा में हमारे पैरों से रेत को दबाते हैं, तो रेत विस्थापित हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप रेत से प्रतिक्रिया बहुत कम होती है। इस प्रकार, रेत पर चलना कठिन होता है।

बर्फ की स्थिति में, बर्फ तथा हमारे पैरों के बीच बहुत कम घर्षण बल होता है जो बहुत कम प्रतिक्रिया बल उत्पन्न करता है।

 

(b) जब टायरों को पूरी तरह से भर दिया जाता है, तो वे कठोर हो जाते हैं और परिणामस्वरूप टायरों की विकृति कम हो जाती है। फलस्वरूप, घूर्णी घर्षण कम हो जाता है तथा वाहन ईंधन की समान मात्रा से अधिक दूरी तय करने के लिए सक्षम हो जायेगा। इस प्रकार, जब टायर पुर्णतया भरे रहते हैं तो वाहन बेहतर औसत देंगे और पेट्रोल बचा सकते हैं।

 

(c) घर्षण के बल को बढ़ाने के लिए बर्फ से ढके पथ पर रेत फेंकते हैं, ताकि वाहनों के टायर बर्फ पर नही फिसल सकें।

 

(d) चलने के लिए, हम धरातल को पीछे की दिशा में धकेलते है तथा धरातल तथा पैरों के बीच घर्षण का बल हमें आगे की दिशा में धकेलता है। इस प्रकार, हम घर्षण रहित सतह पर नहीं चल सकते हैं क्योंकि यहाँ, प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए कोई घर्षण बल नहीं है।


Q. 177765 जिस ग्रह को हाल ही में सौर मण्डल से हटा दिया है वह है


A. यूरेनस

B. प्लूटो

C. नेपट्यून

D. शनि

Right Answer is: B

SOLUTION

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा निश्चित मानदंडों पर प्लूटो खरा नहीं उतरता था इसलिए सर्वसम्मति से इसे सौर मण्डल से बाहर कर दिया और अब यह सौर परिवार का सदस्य नहीं है |


Q. 177766 एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक की अवधि,


A. 9 दिन से कुछ अधिक होती है

Right Answer is: B

SOLUTION

उस दिन को जब चन्द्रमा की पूर्ण चक्रिका दिखाई देती है, पूर्णिमा कहते हैं। इसके पश्चात् प्रत्येक रात्रि को चन्द्रमा का चमकीला भाग घटता चला जाता है। पंद्रहवें दिन चन्द्रमा दिखाई नहीं पड़ता। इस दिन को अमावस्या कहते हैं। इसके पश्चात फिर प्रतिदिन चन्द्रमा बड़ा होता जाता है।पंद्रहवें दिन एक बार फिर से हमे चन्द्रमा दिखाई देता है | एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक की अवधि 29 दिन से कुछ अधिक होती है।


Q. 177767 चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में अपने अक्ष पर


A. एक घूर्णन पूरा करता है।

B. दो घूर्णन पूरा करता है।

C. तीन घूर्णन पूरा करता है।

D. चार घूर्णन पूरा करता है।

Right Answer is: A

SOLUTION

चंद्रमा की अपने अक्ष पर घूर्णन गति उसकी पृथ्वी की परिक्रमण गति के समान होती है इसलिए चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करने में अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करता है।


Q. 177768

तारे पूर्व से पश्चिम दिशा में गति करते प्रतीत होते हैं<div class= Right Answer is: A

SOLUTION

पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन करती है इसलिए तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गतिमान प्रतीत होते हैं|


Q. 177769 चंद्रमा आकाश में अदृश्य हो जाता है,


A. पूर्णिमा के पश्चात बारहवें दिन

B. पूर्णिमा के पश्चात तेरहवें दिन

C. पूर्णिमा के पश्चात चौदहवें दिन

D. पूर्णिमा के पश्चात पंद्रहवें दिन

Right Answer is: D

SOLUTION

पूर्णिमा के पश्चात पृथ्वी से देखने पर चन्द्रमा का सूर्य द्वारा प्रदीप्त भाग प्रतिदिन आकार में घटता जाता है और पंद्रहवें दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देता | जिस दिन आकाश मे चंद्रमा दिखाई नहीं देता, उसे अमावस्या कहते हैं |


Q. 177770 प्राचीन काल में यात्री अपनी दिशा ज्ञात करते थे


A. सूर्य को देखकर

B. चंद्रमा को देखकर

C. ध्रुव तारे को देखकर

D. ऐल्फा सेंचुरी को देखकर

Right Answer is: C

SOLUTION

ध्रुव तारा ही एक ऐसा तारा है जो स्थिर है | यह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित है इस कारण यह गति नहीं करता |


Q. 177771 तारामंडल समूह है


A. तारों का

B. ग्रहों का

C. आकाश गंगा का

D. तारों और चंद्रमा का

Right Answer is: A

SOLUTION

पहचाने जाने योग्य आकृतियों वाले तारों के समूह को तारामण्डल कहते हैं।


Q. 177772 सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं,


A. सूर्य और ग्रहों के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण

B. सूर्य और ग्रहों के बीच गुरुत्व प्रतिकर्षण के कारण

C. सूर्य और ग्रहों के आवेशों का परस्पर आकर्षण

D. सूर्य और ग्रहों के आवेशों का परस्पर प्रतिकर्षण

Right Answer is: A

SOLUTION

सूर्य का द्रव्यमान अन्य सभी ग्रहों से बहुत अधिक है, इसलिए सूर्य अपने असीम द्रव्यमान के कारण अन्य ग्रहों को अपने गुरुत्वाकर्षण के कारण सौर परिवार से बांधे रखता है, जिस कारण सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं|


Q. 177773 बुध को क्षितिज पर उन्हीं जगह देखा जा सकता है जहां,


A. असंख्य वृक्ष हों

B. असंख्य भवन हों

C. कम संख्या में वृक्ष और भवन हों

D. वृक्ष अधिक किन्तु भवन कम हों

Right Answer is: C

SOLUTION

क्योंकि बुध सूर्य के अत्यधिक निकट है, अतः अधिकांश समय तक सूर्य की चकाचौंध में छिपा रहने के कारण इसका प्रेक्षण करना अत्यंत कठिन है। तथापि, सूर्योदय से तुरन्त पूर्व अथवा सूर्यास्त के तुरंत पश्चात इसे क्षितिज पर देखा जा सकता है। अतः यह वहीं दिखाई देता है जहाँ वृक्षों अथवा भवनों द्वारा क्षितिज को देखने में कोई बाधा नहीं आती।


Q. 177774 सड़क तथा कार के टायरों के बीच घर्षण प्रदान करता है:-


A. सुरक्षित चालन।

B. असुरक्षित चालन।

C. कठिन चालन।

D. आसन चालन।

Right Answer is: A

SOLUTION

घर्षण बल, विरोधी बल होता हैं जो दो संपर्क सतहों के बीच कार्यरत होता हैं। इसलिए, सड़क तथा टायरों की सतह के बीच बिना घर्षण के वाहन फिसल सकते हैं और परिणामस्वरूप, दुर्घटना हो सकती है।


Q. 177775 स्थैतिक घर्षण क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

स्थैतिक घर्षण तब कार्य करना आरम्भ करता है जब हम किसी वस्तु को उसकी विराम की स्थिति से गति में लाने का प्रयास करते हैं।


Q. 177776 बॉल बेयरिंग क्या होते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

यह मशीन का गोल आकार का भाग होता है जो घर्षण कम करने के काम आता है।


Q. 177777 गीली सतह पर अधिक फिसलन होती है। कारण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

गीली सतह का पानी स्नेहक के रूप में व्यवहार करता है। यह सतहों के छिद्रों को अच्छी तरह से भर देता है जो उन्हें चिकना बनाता है और इस प्रकार, यह घर्षण को कम करता है। घर्षण में इस कमी के कारण सतह और अधिक चिकनी हो जाती है।


Q. 177778 जब आप अपनी हथेली को रगड़ते हैं, तो आप गर्म अनुभव करते हैं, ऐसा क्यों होता है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब आप अपनी हथेली को रगड़ते हैं, तो आप गर्म अनुभव करते हैं क्योंकि, घर्षण ऊष्मा उत्पन्न करता है।


Q. 177779 कर्षण से आपका क्या तात्पर्य है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब वस्तु तरल या गैस के माध्यम से गति करती है तो वह वस्तु पर घर्षण बल लगाता है। तरलों द्वारा लगाया गया घर्षण बल, कर्षण के रूप में जाना जाता है।


Q. 177780 तरल घर्षण किस पर निर्भर करते हैं।
Right Answer is:

SOLUTION

तरल घर्षण, तरल पदार्थ की मोटाई पर, वस्तु की गति पर तथा वस्तु के आकार पर निर्भर करती है


Q. 177781 तरल घर्षण क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

तरल (द्रव और गैस) द्वारा अपने में से होकर गति करने वाली वस्तुओं पर लगाया गया बल तरल घर्षण कहलाता है।


Q. 177782 लोटनिक घर्षण क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब एक निकाय दूसरे निकाय की सतह पर घूर्णन करता है तो वह घर्षण बल जो दो सतहों के बीच उत्पन्न होता है, लोटनिक घर्षण कहलाता है।


Q. 177783 उन कारकों के नाम बताइए जिस पर घर्षण निर्भर करता है?
Right Answer is:

SOLUTION

कारक जिस पर घर्षण निर्भर करता है:-

(i) संपर्क में सतह की प्रकृति पर।

(ii) दो सतह एक साथ कितने बलपूर्वक दबाई जाती हैं।


Q. 177784 घर्षण किस प्रकार उत्पन्न होता है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब दो निकाय एक दूसरे पर फिसलते हैं तो सम्पर्क में दो सतहों पर अनिमिताएं मिल जाती हैं और इसकी गति के विपरीत घर्षण बल उत्पन्न हो जाता है।


Q. 177785 सर्पी घर्षण क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

जब कोई निकाय दूसरे निकाय की सतह पर फिसलता है तो उत्पन्न घर्षण, सर्पी घर्षण कहलाता है।


Q. 177786 चल रही साईकिल को रोकने के लिए घर्षण बल का उपयोग कैसे करते हैं ?
Right Answer is:

SOLUTION

जब ब्रेक को दबाते हैं तो ब्रेक पहिये की रिम की गति के विरुद्ध दाब लगाता है। यह घर्षण को बढ़ाता है और इस प्रकार, साईकिल रूक जाती है।


Q. 177787 घर्षण बल तथा गुरुत्वाकर्षण बल के बीच एक अन्तर दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

घर्षण बल प्रतिरोधी बल होता है जबकि, गुरुत्वाकर्षण बल आकर्षण प्रकृति के होते हैं ।


Q. 177788 घर्षण बल की दिशा क्या होती है?
Right Answer is:

SOLUTION

घर्षण बल गति की विपरीत दिशा में कार्यरत होता है।


Q. 177789 खेलते समय कब्बडी के खिलाड़ी अपने हाथ मिट्टी के साथ क्यों रगड़ते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

कबड्डी खिलाडी घर्षण बढ़ाने के लिए मिट्टी से अपने हाथों को रगड़ते हैं, ताकि, पकड़ अच्छी हो सके।


Q. 177790 तरल में वस्तु पर घर्षण का बल कैसे कम किया जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

तरल घर्षण गतिशील वस्तु को उचित आकार देकर तथा चिकनी सतह बनाकर कम किया जाता है। वस्तु का आकार सुव्यवस्थित बनाया जाता है अर्थात वस्तु के सामने की सम्पर्क सतह कम की जाती है। उदाहरण: पानी में तैरने के लिए पहले हम हाथ डालते हैं और फिर सिर।


Q. 177791 इससे क्या

मशीनों में ऊष्मा उत्पन्न होने का कारण बताईये<div class= Right Answer is:

SOLUTION

घर्षण, ऊष्मा उत्पन्न कर सकता है। जब कोई मशीन संचालित होती है, तो घर्षण के कारण उत्पन्न ऊष्मा के कारण, ऊर्जा की बहुत अधिक मात्रा की हानि होती है।


Q. 177792 गीली सतह पर अधिक फिसलन होती है। कारण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

गीली सतह का पानी एक स्नेहक के रूप में कार्य करता है। यह सतहों के सूक्ष्म छिद्रों को भर देता है जो उनकों चिकना बनाता है और घर्षण कम करता है। घर्षण में इस कमी के कारण सतह पर बहुत फिसलन हो जाती है।


Q. 177793 घर्षण ऊष्मा उत्पन्न करता है। इस गुण की एक हानि और एक लाभ दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

दो सतहों के बीच घर्षण ऊष्मा उत्पन्न करता है।
लाभ: - सर्दियों में हथेलियों को एक दुसरे के विरुद्ध रगड़ने पर ऊष्मा उत्पन्न होती हैं।

हानि:- मशीनों के भाग गर्म हो जाते है और घिस जाते हैं।


Q. 177794 गृह को प्रभात तारा और संध्या तारा जिसे कहते हैं, वह है


A. शुक्र

B. मंगल

C. बृहस्पति

D. शनि

Right Answer is: A

SOLUTION

कभी-कभी शुक्र पूर्वी आकाश में सूर्योदय से पूर्व दिखाई देता है। कभी-कभी सूर्यास्त के तुरन्त पश्चात यह पश्चिमी आकाश में दिखाई देता है। इसीलिए इसे प्रायः प्रभात तारा अथवा सांध्यतारा कहते हैं, यद्यपि यह तारा नहीं है।


Q. 177795

उल्का पिंड पृथ्वी पर पहुँचती हैं अपने बड़े आकार के कारण<div class= Right Answer is: A

SOLUTION

कुछ उल्का आकार में इतनी बड़ी होती हैं कि पूर्णतः वाष्पित होने से पूर्व ही वे पृथ्वी पर पहुँच जाती हैं। वह पिंड जो पृथ्वी पर पहुँचता है उसे उल्का पिंड कहते हैं।


Q. 177796 पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण है -


A. घूर्णन कक्षा का झुका होना

B. परिक्रमण की कक्षा

C. घूर्णन की दिशा

D. परिक्रमण की दिशा

Right Answer is: A

SOLUTION

पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसकी कक्षा के तल के लम्बवत नहीं है | इसका अपने अक्ष पर झुकाव पृथ्वी पर ऋतु -परिवर्तन के लिए उत्तरदायी है।


Q. 177797 लाल ग्रह कहते हैं


A. बुध को

B. शुक्र को

C. बृहस्पति को

D. मंगल को

Right Answer is: D

SOLUTION

मंगल ग्रह पर बहुत अधिक लोहा तत्त्व है, और यह लोहा ऑक्सीजन से मिलकर एक रसायन बनाता है जिस वजह से यह हलका रक्ताभ प्रतीत होता है, इसीलिए इस ग्रह को लाल ग्रह भी कहते हैं।


Q. 177798 सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है


A. पृथ्वी

B. सूर्य

C. शनि

D. बृहस्पति

Right Answer is: D

SOLUTION

बृहस्पति सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है। यह ग्रह इतना बड़ा है कि लगभग 1300 पृथ्वियाँ इस विशाल ग्रह के  भीतर रखी जा सकती हैं |


Q. 177799 सभी ग्रहों मे शनि ग्रह सबसे सुंदर ग्रह दिखता है -


A. अपने पीले रंग के कारण

Right Answer is: B

SOLUTION

शनि ग्रह में तीन रमणीय वलय परिवृत्त है जो इस ग्रह को अद्वितीय सुंदरता प्रदान करता हैं | किसी अन्य ग्रह के इतने वलय नहीं है |


Q. 177800 शु

शुक्र ग्रह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है <div class= Right Answer is: C

SOLUTION

सौर परिवार के सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन करते हैं किन्तु यूरेनस और शुक्र दो ऐसे ग्रह हैं जो पश्चिम से पूर्व की ओर घूर्णन करते हैं |


PreviousNext