CBSE - MCQ Question Banks (के. मा. शि. बो . -प्रश्नमाला )

PreviousNext

Q. 186101 बुनाई के लिए कितने धागों का उपयोग किया जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

बुनाई के लिए धागे के दो सेटों का उपयोग किया जाता है ।


Q. 186102 कपास ओटना क्या है ?
Right Answer is:

SOLUTION

कपास के रेशों से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक करना कपास ओटना कहलाता है ।


Q. 186103 तागे से वस्त्र के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रक्रियाओं के नाम लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

बुनाई और बंधाई का इस्तेमाल तागों से वस्त्र बनाने में किया जाता है। बुनाई तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया है । बंधाई वह प्रक्रिया है जिसमे एक वस्त्र के निर्माण हेतु केवल एक ही तागे का उपयोग किया जाता है।  


Q. 186104 कताई में इस्तेमाल किए जाने वाले हाथ से संचालित होने वाले उपकरणों के नाम लिखिए । इसके अतिरिक्त उस व्यक्ति का नाम लिखिए जिसने चरखे को लोकप्रिय किया था ।
Right Answer is:

SOLUTION

दो हस्तचालित उपकरण है:

1. हस्त तकुआ (तकली)

2. चरखा

महात्मा गाँधी ने चरखे को लोकप्रिय किया था ।


Q. 186105 निम्न को प्राकृतिक और संश्लिष्ट तंतुओं में वर्गीकृत कीजिए – रुई , नायलॉन , जूट , एक्रिलिक
Right Answer is:

SOLUTION

रेशा

प्राकृतिक/संश्लिष्ट

रुई

प्राकृतिक

नायलॉन

संश्लिष्ट

जूट

प्राकृतिक

एक्रिलिक

संश्लिष्ट

 


Q. 186106 निम्न कथन को सत्य या असत्य में वर्गीकृत किजिए अपने उत्तर का कारण दीजिए- जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
Right Answer is:

SOLUTION

असत्य

नही जूट पटसन के पौधे से प्राप्त किया जाता है।


Q. 186107 i. रस्सी बनाने के लिए नारियल के रेशों का उपयोग क्यों किया जाता है? ii. नारियल के रेशों का अन्य उपयोग लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

i. नारियल के रेशे खुरदरे और कठोर होते हैं । अतः इनका उपयोग रस्सियाँ बनाने मे किया जा सकता है ।

ii. नारियल के रेशों का उपयोग गद्दे बनाने में भी किया जाता है ।


Q. 186108 पौधे के कौन सा भाग हमें रुई और जूट देते है?
Right Answer is:

SOLUTION

रूई कपास गोलक से प्राप्त की जाती है ।

जूट के रेशे जूट के पौधे के तने से प्राप्त किए जाते है ।


Q. 186109 i. कपास के फल का नाम लिखिए। ii. कपास के पौधे को उगाने के लिए उपयुक्त मृदा कौनसी है? iii. उस प्रक्रिया का नाम लिखिए जिसमे बीजों को रेशों से अलग किया जाता है।
Right Answer is:

SOLUTION

i. कपास के फल कपास गोलक कहलाते हैं।

ii. कपास के पौधो को उगाने हेतु सबसे उपजाऊ मिट्टी काली मिट्टी होती है।

iii. ओटना वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा बीजों को रेशों से अलग किया जाता है।


Q. 186110 प्राकृतिक रेशे क्या हैं? पादप और जन्तु रेशों के दो-दो उदाहरण लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

पौधों और जन्तुओं से प्राप्त रेशे प्राकृतिक रेशे कहलाते हैं। रुई, जूट और नारियल-जटा पादप रेशों के उदाहरण हैं। रेशम और ऊन जन्तु रेशों के उदाहरण हैं।


Q. 186111 (1) पौधे के उस भाग का नाम लिखिए जिससे जूट के रेशे प्राप्त किये जाते हैं और रेशे प्राप्त करने की विधि का नाम भी लिखिए। (2) उस ऋतु का नाम लिखिए जिसमें जूट की खेती की जाती है।
Right Answer is:

SOLUTION

(1) जूट के रेशे जूट के पौधे के तने से, प्राप्त किये जाते हैं । यह प्रक्रिया रेटिंग कहलाती है ।

(2) इसकी खेती वर्षा ऋतु मे की जाती है ।


Q. 186112 जूट के प्रसंस्करण का आरेख चित्र बनाइए।
Right Answer is:

SOLUTION

Description: /stryde/images/2015/07/09/20150709470689001436419467.jpg


Q. 186113 निम्न शब्दो से आप क्या समझते हैं i. ओटना ii. कताई iii. बुनाई
Right Answer is:

SOLUTION

i. रुई से कपास के बीजों को पृथक करने की प्रक्रिया कपास ओटना कहलाती है ।

ii. रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया कताई कहलाती है ।

iii. बुनाई वह प्रक्रिया है जिसमें धागे के दो समूहों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र का निर्माण किया जाता है ।    


Q. 186114 मोटापे का कारण क्या होता है?
Right Answer is:

SOLUTION

वसा युक्त भोजन का अत्यधिक सेवन करना मोटापे का कारण बनता है। तला हुआ भोजन जैसे समोसा, पूरी, मलाई और घी मोटापे का कारण हैं।


Q. 186115 कैसे आप अपने भोजन में स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

खाद्य की छोटी मात्रा ले और उसमें तनु आयोडीन विलयन की 2 से 3 बुँदे डाले। अगर इसमें नीला काला रंग दिखाई देता है तो ये स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है।


Q. 186116 निम्न की कमी के कारण होने वाले रोगों का नाम बताइए- a) आयरन b) विटामिन A c) विटामिन B1 d) विटामिन C
Right Answer is:

SOLUTION

a) एनिमिया

b) दृष्टि की हानि

c)  बेरी-बेरी

d)  स्कर्वी


Q. 186117 हमारे शरीर में प्रोटीन का कार्य क्या है? रक्त में उपस्थित प्रोटीन का नाम बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

प्रोटीन हमारे शरीर की वृद्धि और मरम्मत में सहायता करता है। हीमोग्लोबिन रक्त में उपस्थित प्रोटीन है।


Q. 186118 ग्लूकोज को तत्काल ऊर्जा का स्रोत क्यों कहा जाता है?
Right Answer is:

SOLUTION

ग्लूकोज़ सीधे रक्त प्रवाह में प्रवेश करता है और तुरंत श्वसन के माध्यम से ऊर्जा उत्पन्न करता है। इसलिए ये तत्काल ऊर्जा के स्रोत के रूप में जाना जाता है।


Q. 186119 निम्‍न के नाम लिखिए। 1. एक दो साल के बच्‍चे के लिए आवश्‍यक कैलोरी आवश्‍यकताऐं । 2. भोजन का समूह जो प्रोटीन, खनिज लवण, वसा और विटामिन्‍स देता है। 3. विटामिन B12 की कमी के कारण उत्‍पन्न रोग है।
Right Answer is:

SOLUTION

1. 1100 कैलोरी

2. दालें और मांस

3. एनिमिया


Q. 186120 भोजन के कोई तीन कार्यों की सूचि बनाइये।
Right Answer is:

SOLUTION

भोजन के कुछ प्रमुख कार्य हैं-

   i.     खाद्य शरीर की विभिन्न गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

  ii.     शरीर की वृद्धि में सहायक है।

iii.     यह शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत और प्रतिस्‍थापन में सहायता करता है।


Q. 186121 1. विटामिन D की कमी से होने वाले रोग का नाम बताइये। 2. ऊपर बताये गये रोग का एक महत्‍वपूर्ण लक्षण लिखिए। 3. टमाटर या कोड लीवर ऑयल में से कौनसा विटामिन D का एक अच्‍छा स्‍त्रोत है?
Right Answer is:

SOLUTION

1.  रिकेट्स

2.  कबूतरनुमा छाति के साथ मुड़ी हुई टांगें

3.  कोड लीवर ऑयल विटामिन D का एक अच्‍छा स्‍त्रोत है।


Q. 186122 निम्न सारणी को पूरा कीजिए।
पोषक तत्व रोग
विटामिन A
विटामिन B1
कैल्शियम
विटामिन C
प्रोटीन
आयोडीन
Right Answer is:

SOLUTION

पोषक तत्व

रोग

विटामिन A

रतौंधी

विटामिन B1

बेरी-बेरी

कैल्शियम

दंत क्षय और कमजोर हड्डियाँ

विटामिन C

स्कर्वी

प्रोटीन

क्वाशियोरकॉर

आयोडीन

घेंघा


Q. 186123 भोजन के दो प्रमुख स्‍त्रोतों के नाम बताइये? प्रत्‍येक स्‍त्रोत से प्राप्‍त वसा के कोई दो उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

भोजन, जंतु और पादपों दोनों से प्राप्‍त होता है। जंतुओं से प्राप्‍त वसा, घी और कोड (मछली) लिवर ऑयल हैं। सरसों का तेल, मूंगफली का तेल पादपों से प्राप्‍त वसा हैं।


Q. 186124 विटामिन क्या होते हैं? हमारे शरीर में विटामिन A और विटामिन C के कार्य बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

विटामिन जटिल कार्बनिक यौगिक हैं जो शरीर की वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं। ये ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं।
विटामिन
A हमारी आँखों और त्वचा को स्वस्थ रखती है।
विटामिन
C शरीर को रोगों से लड़ने में सहायता करता है।


Q. 186125 1. दूध हड्डियों के लिए अच्‍छा क्‍यों है? 2. हमारे दैनिक आहार में प्रयुक्‍त चार दुग्‍ध उत्‍पादों के नाम बताइये। 3. सामग्री से आप क्‍या समझाते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

1.  दूध में अत्‍यधिक प्रोटीन (जिनमें कैसीन अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण है) और कुछ मात्रा वसा की होती है। दूध फास्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिज पदार्थों जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं का समृद्ध स्रोत है। यह एक ऊर्जादायक पेय है जो मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में और शरीर के विकास में भी सहायता करता है। दूध एक पूर्ण भोजन के रूप में माना जाता है।

2.  दुग्‍ध उत्‍पाद दही, चीज, बटर, और घी हमारे दैनिक आहार में काम आते हैं।

3.  किसी खाद्य को बनाने के लिए आवश्‍यक पदार्थ, सामग्री कहलाते हैं।


Q. 186126 कैसे आप खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

एक परखनली में खड़ी पदार्थ की चोटी मात्रा ले। उसमें पानी की 10 बुँदे डाले और मिलाए। ड्रोपर की सहायता से परखनली में कॉपर सल्फेट विलयन की दो बुँदे डाले और कास्टिक सोड़ा विलयन की दस बुँदे डाले। परखनली को हिलाए और कुछ मिनटों के लिए स्थान पर छोड़ दें। बैंगनी रंग का दिखाई देना खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता है।


Q. 186127 (a) कार्बोहाइड्रेट्स क्या हैं? एक उदाहरण दीजिए।
(b) हमारे भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स किस रूप में पाये जाते हैं?
(c) उस अभिकर्मक का नाम बताइए जो भोजन में स्टार्च का पता लगाने में उपयोग किया जाता है।
Right Answer is:

SOLUTION

(a) कार्बोहाइड्रेट्स ऑक्सीज़न, हाइड्रोजन और कार्बन से बना एक यौगिक है। ये पादपों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा निर्मित होते हैं जैसे ग्लूकोज़।

(b) कार्बोहाइड्रेट्स हमारे भोजन में स्टार्च और शर्करा के रूप में पाये जाते हैं।

(c) आयोडीन वह अभिकर्मक है जो भोजन में स्टार्च का पता लगाने में उपयोग होता है।


Q. 186128 रेशों से धागे के निर्माण की प्रक्रिया कहलाती है-


A.

बुनाई

B.

कताई

C.

बंधाई

D.

ओसाई

Right Answer is: B

SOLUTION

रेशो से धागे का निर्माण कताई कहलाता है । इस प्रक्रिया में रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं । इस प्रक्रिया से धागे का निर्माण होता है ।


Q. 186129 प्राचीन मिस्र में वस्त्रों के निर्माण हेतु नील नदी के किनारे उगाया जाने वाला पौधा था-


A.

जूट

B.

नारियल

C.

केला

D.

फ्लेक्स

Right Answer is: D

SOLUTION

प्राचीन मिस्रवासी फ्लेक्स के रेशों से बने वस्त्रों का उपयोग करते थे । वे नील नदी के किनारे कपास की खेती भी करते थे और कपास के वस्त्रों का उपयोग भी करते थे ।


Q. 186130 एक बिना सिला हुआ वस्त्र है-


A.

पेन्ट

B.

पगड़ी

C.

जैकेट

D.

कमीज़

Right Answer is: B

SOLUTION

पगड़ी एक सिर पर पहनने का वस्त्र है यह एक लंबे बिना सिले वस्त्र की बनी होती है और सिर के चारों ओर पहनी जाती है । भारत में यह मुख्यतः राजस्थान और पंजाब में पहनी जाती है ।


Q. 186131 डेनिम, एक प्रकार का कपड़ा होता है जो बनता है-


A.

जूट

B.

रेयॉन

C.

नाइलॉन

D.

कपास

Right Answer is: D

SOLUTION

कपास एक पादप रेशा है । इसका उपयोग डेनिम के निर्माण के लिए किया जाता है जो एक टिकाऊ कपड़ा है । जींस डेनिम की बनी होती है ।


Q. 186132 वह रेशा जो छिद्रित और स्पर्श में खुरदरा होता है-


A.

रेयॉन

B.

रेशम

C.

नाइलॉन

D.

कपास

Right Answer is: D

SOLUTION

रेयॉन, रेशम और नाइलॉन के रेशे मुलायम होते हैं । कपास के रेशे छिद्रित और खुरदरे होते हैं ।


Q. 186133 रेशे का एक उदाहरण है-


A.

चमड़ा

B.

रबर

C.

नाइलॉन

D.

प्लास्टिक

Right Answer is: C

SOLUTION

नाइलॉन एक संश्लेषित रेशा है जबकि दूसरे नहीं । संश्लेषित रेशे मानव निर्मित रेशे होते हैं जो रसायनों के बने होते हैं ।


Q. 186134 जल में घुलनशील द्रव है


A.

नारियल का तेल

B.

मिट्टी का तेल

C.

सिरका

D.

सरसों का तेल

Right Answer is: C

SOLUTION

जब सिरका जल में मिलाया जाता है तो यह जल में पूर्णतः मिश्रित हो जाता है |


Q. 186135 वह पदार्थ जो कठोर, अपारदर्शी है और चमकदार सतह रखता है-


A.

रबर

B.

लकड़ी

C.

तांबा

D.

प्लास्टिक

Right Answer is: C

SOLUTION

समान्यतः धातुएँ चमकदार सतह रखती हैं । तांबा एक कठोर, अपारदर्शी और चमकदार सतह युक्त धातु है ।


Q. 186136 हमारे चारों ओर वस्तुओं में विविधता का कारण है-


A.

वर्गीकरण

B.

गुणों में विभिन्नता

C.

अनुपात

D.

जटिलता

Right Answer is: B

SOLUTION

हमारे चारो ओर की वस्तुओं में विविधता पदार्थ के गुणों में भिन्नता के कारण होती है । प्रत्येक पदार्थ एक-दूसरे से अलग होता है । ये सभी अंतर विविधता उत्पन्न करते हैं ।


Q. 186137 वह पदार्थ जो जल में अघुलनशील है-


A.

नमक

B.

चीनी

C.

लकड़ी का बुरादा

D.

नींबू का रस

Right Answer is: C

SOLUTION

वे पदार्थ जो जल में घुल जाते हैं जल विलेय पदार्थ कहलाते हैं । अघुलनशील पदार्थ जल में नहीं घुलते हैं । लकड़ी के बुरादे को जब जल में डाला जाता है तो यह नही घुलता है । इसलिए यह जल में अघुलनशील है ।


Q. 186138 दो पदार्थों के नाम लिखिए जो जल से भारी होते हैं ।
Right Answer is:

SOLUTION

 (i) लोहे की कील

(ii) पत्थर का एक टुकड़ा ।


Q. 186139 प्रकृति में पाये जाने वाले पदार्थों से निर्मित के दो वस्तुओं के नाम लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

मेज़ और कुर्सी ।


Q. 186140 एक अपारदर्शी वस्तु का नाम लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

लोहे के पात्र अपारदर्शी होते हैं ।


Q. 186141 पदार्थों के समूहन से आप क्या समझते हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

समूहन वस्तुओं के समान गुणों के आधार पर उनके समूह बनाने की प्रक्रिया है ।


Q. 186142 दैनिक जीवन में काम मे आने वाली दो धातुओं से बनी वस्तुओं के नाम लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

कील तथा ऐलुमिनियम का पात्र


Q. 186143 दो वस्तुओं के नाम लिखिए जो एक ही पदार्थ के बने हो ।
Right Answer is:

SOLUTION

कुर्सी और मेज दोनों लकड़ी के बने होते है।


Q. 186144 जल में घुली हुई गैसें किस प्रकार सजीवों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं?
Right Answer is:

SOLUTION

जल में घुली हुई ऑक्सीजन जलीय जंतुओं और पौधों के जीवित रहने के लिए आवश्यक होती है क्योंकि वे इसकी सहायता से श्वसन करते हैं ।


Q. 186145 दो द्रवों के नाम लिखिए जो जल में नहीं घुलते हैं ।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) नारियल का तेल                      
(ii) मिट्टी का तेल


Q. 186146 दो पदार्थों के नाम लिखिए जो चमक नहीं रखते हैं ।
Right Answer is:

SOLUTION

लकड़ी, कागज ।


Q. 186147 वस्तुओं के समूहन का आधार क्या है?
Right Answer is:

SOLUTION

वस्तुओं का समूहन उनके गुणधर्मों में समानता और अंतर के आधार पर किया जाता है ।


Q. 186148 चमकदार पदार्थ क्या होते हैं? दो उदाहरण दीजिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

वे पदार्थ जो चमकदार सतह रखते हैं चमकदार पदार्थ कहलाते हैं । सोना और चाँदी चमकदार पदार्थों के उदाहरण है ।


Q. 186149 दो पदार्थों के नाम लिखिए जो जल में घुलनशील होते हैं ।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) चीनी                   
(ii) साधारण नमक


Q. 186150 लकड़ी जल पर क्यों तैरती है?
Right Answer is:

SOLUTION

लकड़ी जल से हल्की होती है । इसलिए यह जल पर तैरती है ।


Q. 186151 दो पारदर्शी पदार्थों के नाम लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) जल
(ii) काँच


Q. 186152 हमें वस्तुओं के समूह बनाने की आवश्यकता क्यों है?
Right Answer is:

SOLUTION

हमें वस्तुओं के व्यवस्थित अध्ययन के लिए वस्तुओं के समूहन की आवश्यकता होती है ।


Q. 186153 दो कोमल वस्तुओं के नाम लिखिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

हवा से भरी प्लास्टिक की गेंद एवं रूई  दो कोमल वस्तुएँ हैं ।


Q. 186154 कताई क्या है ? दो उपकरणो का नाम लिखिए जिनका उपयोग कताई में किया जाता है ।
Right Answer is:

SOLUTION

रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया कताई कहलाती है । इस प्रक्रिया मे रुई या ऊन के ढेर से रेशे को खींचा और ऐंठा जाता है । इससे रेशे एक दूसरे के पास आकर धागे का निर्माण कर लेते हैं । तकली और चरखा कताई में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण हैं


Q. 186155 जूट के कोई पाँच उपयोग लिखिए।
Right Answer is:

SOLUTION

जूट के निम्न उपयोग है:

1. जूट का उपयोग बोरे तथा मोटे कपडों को बनाने मे किया जाता है।

2. जूट का उपयोग रस्सी तथा कालीन बनाने मे किया जाता है।

3. जूट का उपयोग शॉपिंग बैग बनाने मे भी किया जाता है।

4. उच्च गुणवता की जूट का उपयोग कपडे बनाने मे भी किया जाता है।

5. जूट की चटाई का उपयोग बाढ़ के कटाव को रोकने मे किया जाता है।


Q. 186156 जूट के प्रसंस्करण में सम्मिलित विभिन्न चरणों की व्याख्या किजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

जूट के प्रसंस्करण मे निम्नलिखित चरण सम्मिलित होते है:

1. रेटिंग:- संवर्धित पादप के तनों को छोटे झुण्ड मे बाँधकर, कुछ दिनों के लिए पानी मे रखा जाता है। यह प्रक्रिया रेटिंग कहलाती है। रेटिंग कि प्रक्रिया मे रेशे, काष्ठीय तने से अलग हो जाते है।

2.स्ट्रिपिंग:- रेटिंग के पश्चात रेशों को हाथों से आसानी से पृथक कर लिया जाता है यह प्रक्रिया स्ट्रिपिंग कहलाती है।

3. स्ट्रिपिंग के पश्चात रेशों को जल से धोकर सूर्य के प्रकाश में सुखाकर निर्जलीकृत कर लिया जाता है।

4.अंत मे रेशों को छोटे समूहो मे बाँधकर बाजार मे बेच दिया जाता है।


Q. 186157 निम्नलिखित रेशों को पादप और जन्तु रेशों में वर्गीकृत कीजिये । इनके स्रोतों के नाम भी लिखिए । रेशम, रूई, ऊन, नारियल-जटा, जूट।
Right Answer is:

SOLUTION

i. रेशम एक जन्तु रेशा है । यह रेशम किट से प्राप्त होता है ।

ii. रुई एक पादप रेशा है । यह कपास के पौधे से प्राप्त होता है ।

iii. ऊन एक जन्तु रेशा है । यह भेड़ या याक के बालो से प्राप्त की जाती है ।

iv. नारियल-जटा एक पादप रेशा है । यह नारियल के पेड़ से प्राप्त होता है ।

v. जूट एक पादप रेशा है । यह जूट के पौधे के तने से प्राप्त होता है ।


Q. 186158 सिरका-


A.

जल में घुलनशील है ।

B.

जल में डूब जाता है ।

C.

जल में अघुलनशील है ।

D.

जल पर तैरता है ।

Right Answer is: A

SOLUTION

जब पानी में सिरका डाला जाता है तो यह इसमें घुल जाता है । अतएव सिरका जल में घुलनशील है ।


Q. 186159 निम्नलिखित में से एक पारदर्शी पदार्थ है-


A.

लकड़ी

B.

काँच

C.

लोहा

D.

गत्ता

Right Answer is: B

SOLUTION

वे पदार्थ जिनमें से वस्तुओं को देखा जा सकता है पारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं । चूंकि हम काँच के पीछे राखी वस्तुओं को देख सकते हैं अतः यह एक पारदर्शी पदार्थ है । अपारदर्शी पदार्थ प्रकाश को अपने में से गुजरने नहीं देते हैं ।


Q. 186160 चमकीला पदार्थ है-


A.

लकड़ी

B.

सोना

C.

कागज़

D.

सल्फर

Right Answer is: B

SOLUTION

बहुत सी वस्तुएँ होती है जो चमकती हैं अर्थात वे चमक रखती हैं । पदार्थ जो चमकते हैं चमकीले पदार्थ कहलाते हैं । यहाँ सोना अकेला पदार्थ है जो चमकीला है ।


Q. 186161 सामान्य गुणधर्मों के आधार पर वस्तुओं को वर्गीकृत करने को कहा जाता है


A.

समूह बनाना

B.

विविधता

C.

व्यवस्था

D.

वितरण

Right Answer is: A

SOLUTION

हमारे आस-पास बहुत से पदार्थ पाये जाते हैं | वस्तुओं को उनके सामान्य  गुणों के आधार पर समूहित किया जा सकता है |


Q. 186162 जल में अघुलनशील द्रव है


A.

नींबू का रस

B.

दूध

C.

चीनी का विलयन

D.

सरसों का तेल

Right Answer is: D

SOLUTION

सरसों का तेल जल में अघुलनशील होता है और यह जल से हल्का होने के कारण जल के ऊपर तैरने लगता है |


Q. 186163 पदार्थ जिसे आसानी से संपीडित किया जा सकता है, वह है


A.

स्पंज

B.

धातु का टुकड़ा

C.

मेज

D.

पेन्सिल बॉक्स

Right Answer is: A

SOLUTION

एक स्पंज में वायु से भरे हुए बहुत से छोटे-छोटे छिद्र होने के कारण इसके संपीडित किया जा सकता है | जब हम स्पंज को संपीडित करते हैं तो इसके छिद्रों में भरी हुई वायु बाहर निकल जाती है |


Q. 186164 वे पदार्थ जो प्रकाश के कुछ ही भाग को पारगमित होने देते हैं, कहलाते हैं


A.

अपारदर्शी

B.

पारदर्शी

C.

पारभासी

D.

तन्य

Right Answer is: C

SOLUTION

पारभासी पदार्थ वे पदार्थ होते हैं जो प्रकाश के कुछ ही भाग को पारगमित होने देते हैं | उदाहरण- तेल लगा हुआ कागज़ |


Q. 186165 पारभासी पदार्थ का एक उदाहरण है


A.

स्वच्छ जल

B.

वायु

C.

तेल लगा कागज़

D.

धातुएँ

Right Answer is: C

SOLUTION

एक पारभासी पदार्थ प्रकाश के केवल कुछ भाग को अपने में से पारगमित होने देता है और इसमें से वस्तुओं को स्पष्टतः नहीं देखा जा सकता है | तेल लगा हुआ कागज़ इसका एक उदाहरण है | 


Q. 186166 धातु से बना एक पात्र होता है


A.

पारदर्शी

B.

अपारदर्शी

C.

पारभासी

D.

कोमल

Right Answer is: B

SOLUTION

धातुएँ अपने में से प्रकाश को पारगमित नहीं होने देती हैं | इसलिए धातु का बना  पात्र अपारदर्शी होता है |


Q. 186167 एक वस्तु जिसमें चमक होती है


A.

गत्ते का बॉक्स

B.

चाँदी की चम्मच

C.

सूती कपड़े की कमीज़

D.

लकड़ी की कुर्सी

Right Answer is: B

SOLUTION

सामान्यतः धातुओं की सतह चमकदार होती है और चाँदी एक धातु है | इसलिए  चाँदी की चम्मच में चमक होती है |


Q. 186168 कोमल पदार्थ का एक उदाहरण है-


A.

आयरन

B.

प्लास्टिक

C.

स्पंज

D.

लकड़ी

Right Answer is: C

SOLUTION

वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया जा सकता है कोमल पदार्थ कहलाते हैं जबकि कुछ अन्य पदार्थ जिन्हें संपीडित करना मुश्किल होता है कठोर पदार्थ कहलाते हैं । रुई, स्पंज आदि कोमल पदार्थ हैं और आयरन एक कठोर पदार्थ है ।


Q. 186169 द्युतिहीन पदार्थ का एक उदाहरण है


A.

सोना

B.

तांबा

C.

कोयला

D.

चाँदी

Right Answer is: C

SOLUTION

कोयले की सतह चमकदार नहीं होती है | अतः यह द्युतिहीन होता है |


Q. 186170 निम्न में से कठोरतम पदार्थ है-


A.

हीरा

B.

तांबा

C.

लोहा

D.

सोना

Right Answer is: A

SOLUTION

हीरा प्रकृति में पाया जाने वाला  कठोरतम पदार्थ है |


Q. 186171 वह पदार्थ जो पानी में डूब जाता है


A.

लकड़ी

B.

लोहे की कील

C.

कागज़

D.

तेल

Right Answer is: B

SOLUTION

एक लोहे की कील पानी से भारी होती है और इसलिए यह पानी में डूब जाती है |


Q. 186172 काजू, खजूर, रेजिन और बादाम को समूहित किया जाता है-


A.

मसालों में

B.

सब्जियों में

C.

सूखे मेवों में  

D.

फलों में

Right Answer is: C

SOLUTION

काजू, खजूर, रेजिन और बादाम को सूखे मेवों में समूहित किया जाता है |


Q. 186173 रबर का उपयोग फुटबॉल, टायर, दस्ताने आदि वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है इसका कारण है-


A.

रबर एक प्राकृतिक पदार्थ है ।

B.

रबर सस्ता और आसानी से उपलब्ध है ।

C.

रबर विद्युत का कुचालक है ।

D.

रबर कोमल और लचीला होता है और प्रत्यास्थता का गुण रखता है ।

Right Answer is: D

SOLUTION

रबर कोमल और लचीला होता है और प्रत्यास्थता का गुण रखता है । प्रत्यास्थता रबर का वह गुणधर्म है जिसके कारण यह अपना मूल आकार  पुनः प्राप्त कर लेता है ।


Q. 186174 निम्नलिखित को जल में विलेयता के आधार पर वर्गीकृत कीजिए नींबू का रस, सरसों का तेल, नारियल का तेल, रेत
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पदार्थ

विलेयता

नींबू का रस

विलेय

सरसों का तेल

अविलेय

नारियल का तेल

अविलेय

रेत

अविलेय


Q. 186175 थर्माकोल, बटर पेपर, गत्ता और सिलोफ़ेन पेपर पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में वर्गीकृत कीजिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

सिलोफ़ेन पेपर पारदर्शी, बटर पेपर पारभासी तथा थर्माकोल और गत्ता अपारदर्शी होते हैं ।


Q. 186176 एक सफेद अपारदर्शी कागज को पारभासी कागज में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है?
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

एक अपारदर्शी सफेद कागज पर तेल की कुछ बूंदे डालकर इसे एक पारभासी कागज में परिवर्तित किया जा सकता है ।


Q. 186177 निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य/असत्य बताइए ।
1. चॉक चुम्बक द्वारा आकर्षित होती है।
2. जल में बालू अघुलनशील है।
3. जल में ऑक्सीजन घुलनशील है।
4. चीनी जल में पूर्ण रूप से नहीं घुलती है।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.   असत्य
2.   सत्य 
3.   सत्य 
4.   असत्य


Q. 186178 जल में अघुलनशील दो पदार्थों के नाम लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

जल में अघुलनशील दो पदार्थों के नाम बालू एवं मिट्टी का तेल हैं।


Q. 186179 निम्नलिखित की परिभाषाएँ लिखिए ।
1. घुलनशील पदार्थ
2. अघुलनशील पदार्थ
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. किसी द्रव (जैसे जल) में घुलने वाले पदार्थों को घुलनशील पदार्थ कहते हैं । 
2. किसी द्रव (जैसे जल) में ना घुलने वाले पदार्थों को अघुलनशील पदार्थ कहते हैं ।


Q. 186180 पदार्थ की कठोरता से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

कठोरता पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण पदार्थ संपीडित होने का विरोध करता है । एक पदार्थ कोमल या कठोर हो सकता है ।

कोमल पदार्थ- वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया जा सकता है कोमल पदार्थ कहलाते हैं । उदाहरण के लिए- रूई, स्पंज आदि ।

कठोर पदार्थ- वे पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है कठोर पदार्थ कहलाते हैं । उदाहरण के लिए- लोहा, लकड़ी आदि ।


Q. 186181 निम्नलिखित को तीन भिन्न गुणों के आधार पर समूहित कीजिए लकड़ी, काँच, कागज़, तांबा, चीनी
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1.    द्युतिवान                  द्युतिहीन

        तांबा             लकड़ी, काँच, कागज़, चीनी

2.  जल में विलेय             जल में अविलेय

        चीनी             लकड़ी, काँच, कागज़, तांबा

3.      पारदर्शी                     अपारदर्शी

          काँच           तांबा, लकड़ी, कागज़, चीनी


Q. 186182 समूहन के तीन लाभ लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. समूहन वस्तुओं की व्यवस्थित जानकारी रखने में सहायक होता है ।

2. यह एक समूह के सभी सदस्यों के बारे में सामान्य जानकारी देता है और दूसरे समूह से भिन्नता बताता है ।

3. यह एक समूह के गुणों का ज्ञान प्रदान करके काम को आसान बना देता है ।


Q. 186183 तीन गुणधर्मों के नाम लिखिए जिनके आधार पर पदार्थों को वर्गीकृत किया जा सकता है
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

पदार्थों को निम्नलिखित गुणों के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है-

(1) भौतिक अवस्था

(2) जल में विलेयता

   (3) प्रकाश के प्रति व्यवहार  


Q. 186184 समूहन किसे कहते हैं ? वस्तुओं को समूहित करने के दो मुख्य आधार बताइये ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

वस्तुओं को उनके गुणों के आधार पर अलग-अलग समूह में रखना समूहन कहलाता  है।  वस्तुओं को उनके गुणों में  समानता एवं असमानता के आधार पर समूहित किया जाता है।


Q. 186185 समूहन के पाँच लाभ लिखिए ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

समूहन के पाँच लाभ। 
1. समूहन से वस्तुओं का व्यवस्थित ज्ञान प्राप्त होता है।
2. समूहन से एक समूह की सामान्य जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है।
3. समूहन से एक समूह की वस्तुओं को दूसरे समूह की वस्तुओं से आसानी से पृथक किया जा सकता है।
4. दैनिक जीवन में समूहन से वस्तुएँ सुविधानुसार प्राप्त हो जाती हैं।
5. समूहन द्वारा
 समय की बचत होती है।


Q. 186186 सही मिलान कीजिए ।
1. पुस्तक लकड़ी
2. मेज़ अपारदर्शी पदार्थ
3. लोहे का पात्र कागज
4. जल कृत्रिम पदार्थ
5. प्लास्टिक पारदर्शी पदार्थ
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. कागज
2. लकड़ी
3. अपारदर्शी पदार्थ
4. पारदर्शी पदार्थ
5. कृत्रिम पदार्थ


Q. 186187 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1. वस्तुओं को व्यवस्थित रखने हेतु ............................ आवश्यक होता है ।
2. एक ही वस्तु कई ................... से मिलकर बनी होती है ।
3. चाकू .............. तथा .................. का बना होता है ।
4. लोहे का पात्र एक ......................... पदार्थ है ।
5. जिन पदार्थों के आर-पार देखा जा सकता है, वे .................... पदार्थ कहलाते हैं ।
A.
B.
C.
D.

Right Answer is:

SOLUTION

1. वर्गीकरण
2. पदार्थों
3. लकड़ी, लोहा
4. अपारदर्शी
5. पारदर्शी


Q. 186188 चाय से चाय की पत्ती को अलग करने के लिए चालनी (छलनी) का उपयोग किया जाता है । चालनी व्यवहार करती है-


A.

निस्यंदक

B.

संघनक

C.

चूल्हे का

D.

मथनी का

Right Answer is: A

SOLUTION

चाय से चाय की पत्तियों का पृथक्करण निस्यंदन का उदाहरण है, अतः चाय से चाय पत्ती को पृथक करने के लिए उपयोग किया जाने वाला चालनी (छलनी) एक निस्यंदक का कार्य करता है ।


Q. 186189 रासायनिक पदार्थ फिटकरी का उपयोग किया जाता है-


A.

संघनन में

B.

भारण में

C.

निस्यंदन में

D.

वाष्पीकरण में

Right Answer is: B

SOLUTION

जब मटमैले जल में फिटकरी डाली जाती है तो छोटे मिट्टी के कणों का फिटकरी द्वारा भारण हो जाता है और ये बड़े समूह बना लेते हैं । ये बड़े समूह पैंदे में बैठ जाते हैं और स्वच्छ जल प्राप्त होता है ।


Q. 186190 एक द्रव-ठोस मिश्रण के घटकों को पृथक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विधि है-


A.

चालन

B.

निष्पावन

C.

निस्यंदन

D.

ऊर्ध्वपातन

Right Answer is: C

SOLUTION

एक द्रव-ठोस मिश्रण के घटकों को पृथक करने के लिए निस्यंदन का उपयोग किया जाता है जबकि चालन, निष्पावन और ऊर्ध्वपातन का उपयोग ठोस-ठोस मिश्रण को पृथक करने के लिए किया जाता है ।


Q. 186191 जब जल को धूल के कणों पर डाला जाता है तो ये-


A.

जल से अभिक्रिया कर लेते हैं ।

B.

जल में घुल जाते हैं ।

C.

भारी हो जाते हैं ।

D.

जल पर तैरने लगते हैं ।

Right Answer is: D

SOLUTION

धूल के कण जल में अघुलनशील होते हैं और जल पर तैरने लगते हैं । अतः अशुद्धि के रूप में उपस्थित धूल के कणों को पृथक करना आसान होता है ।


Q. 186192 वह मिश्रण जिसे इसके घटकों में वाष्पीकरण द्वारा पृथक किया जा सकता है-


A.

चाय में चाय की पत्ती

B.

फलों के जूस में इसका गूदा

C.

समुद्री जल में नमक

D.

जल में चॉक पाउडर

Right Answer is: C

SOLUTION

वे ठोस जो जल में घुले होते हैं उन्हें वाष्पीकरण द्वारा पृथक किया जा सकता है । जल में नमक के मिश्रण को वाष्पीकरण द्वारा पृथक किया जा सकता है जबकि अन्य सभी को निस्यंदन द्वारा पृथक किया जा सकता है ।


Q. 186193 गेहूँ की डंडियों को सूर्य के प्रकाश में सूखाने और उनसे दाने अलग करने के लिए उन्हे पीटना कहलाता है-


A.

निष्पावन

B.

थ्रेशिंग

C.

मथना

D.

चालन

Right Answer is: B

SOLUTION

थ्रेशिंग वह प्रक्रिया है जिसमें डंडियों को पत्थर पर पीटकर दानों को डंडियों से पृथक किया जाता है जबकि निष्पावन का उपयोग पवन की सहायता से गेहूँ को भूसी से पृथक करने में किया जाता है ।


Q. 186194 पटाखों का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है, समझाइए।
Right Answer is:

SOLUTION

जब हम पटाखों को जलाते हैं तो इनमें विस्फोट होता है और इसके बाद ऊष्मा, प्रकाश एवं धुआँ बाहर निकलता है। इससे कई नए उत्पाद बनते हैं। इसलिए यह रासायनिक परिवर्तन है।


Q. 186195 रासायनिक परिवर्तनों के दो गुणधर्म बताइए।
Right Answer is:

SOLUTION

(i) रासायनिक परिवर्तन के दौरान पदार्थ के आण्विक संघटन में परिवर्तन होता है |

(ii) रासायनिक परिवर्तन के दौरान या तो ऊष्मा अवशोषित होती है या उत्सर्जित होती है |


Q. 186196 निम्न में से भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों की पहचान कीजिए। (अ) जल का उबलना (ब) दूध का दही बनना (स) पौधों में प्रकाश संश्लेषण (द) मोम (ठोस) का पिघलना
Right Answer is:

SOLUTION

(अ) भौतिक परिवर्तन

(ब) रासायनिक परिवर्तन

(स) रासायनिक परिवर्तन

(द) भौतिक परिवर्तन


Q. 186197 निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य/ असत्य बताओ।
1. दूध से दही बनना तीव्र परिवर्तन है।
2. भौतिक परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है।
3. मनुष्य द्वारा किये गये परिवर्तन कृत्रिम परिवर्तन है।
4. चंद्रमा की कलाओं में परिवर्तन आवर्ती परिवर्तन है।
Right Answer is:

SOLUTION

1. असत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य


Q. 186198 एक उदाहरण सहित भौतिक परिवर्तन को परिभाषित कीजिए ।
Right Answer is:

SOLUTION

वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ की अवस्था परिवर्तित हो जाती है लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। उदाहरण- मोम का पिघलना।


Q. 186199 उत्क्रमणीय परिवर्तन क्या है? दो उदाहरण दीजिए।
Right Answer is:

SOLUTION

परिवर्तन जिन्हें परिस्थितियों को परिवर्तित कर उत्क्रमित किया जा सकता है, उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाते हैं।

उदाहरणः

(I) बर्फ का पिघलना

(II) रबर बैंड को खींचना


Q. 186200 निम्न कथनों का सही रूप लिखिए। (अ) वनों की कटाई एक प्राकृतिक परिवर्तन का उदाहरण है। (ब) लोहे पर ज़ंग लगना एवं विलेय का विलायक में घुलना एक भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है। (स) दही का जमना एवं कोयले का दहन उत्क्रमणीय परिवर्तनों के उदाहरण है।
Right Answer is:

SOLUTION

(अ) वनों की कटाई एक मानव जनित परिवर्तन का उदाहरण है।

(ब) लोहे पर ज़ंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है जबकि विलेय का विलायक में घुलना एक भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है।

(स) दही का जमना एवं कोयले का दहन दोनों अनुत्क्रमणीय परिवर्तनों के उदाहरण है।


PreviousNext